IDF - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायली सेना का तेहरान के बुनियादी ढांचे पर हमलों की नई श्रृंखला का दावा, पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले
यरूशलम। इजरायल ने ईरान के तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमलों की एक नयी श्रृंखला शुरु करने का दावा किया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने तेहरान के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमलों की एक श्रृंखला शुरू की है।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "आईडीएफ ने तेहरान में ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की एक व्यापक श्रृंखला शुरू की है।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए थे। ईरान इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

ईरान का जबरदस्त पलटवार: इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु संयंत्र पर लगातार बरसाई मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
तेल अवीब। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने शनिवार रात एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब ईरान ने इजरायल के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। इन शहरों पर हुए हमलों का मुख्य उद्देश्य डिमोना के पास स्थित 'शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र' को निशाना बनाना था। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है।

ईरान के इन मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि, डिमोना और अराद शहर नेगेव रेगिस्तान में स्थित हैं और इजरायल के संवेदनशील ढांचे का हिस्सा हैं। डिमोना को विश्व स्तर पर इजरायल के संदिग्ध परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र के रूप में जाना जाता है। अराद शहर कई प्रमुख इजरायली रक्षा बलों के ठिकानों के पास स्थित है और परमाणु संयंत्र में काम करने वाले कर्मियों का आवासीय केंद्र भी है। ईरान ने इन दोनों शहरों को इसलिए चुना क्योंकि ये परमाणु बुनियादी ढांचे और सैन्य रसद की एक साझा श्रृंखला बनाते हैं।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस स्थिति को "भविष्य के अभियान की एक बहुत कठिन शाम" करार दिया है। उन्होंने और आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने संकल्प लिया है कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से लड़ना जारी रखेगा। नेतन्याहू ने प्रभावित शहरों के महापौरों से बात कर उन्हें सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने इजरायली हमले में देश के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत की आधिकारिक पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। यह पिछले 24 घंटे के भीतर किसी उच्च पदस्थ तीसरे ईरानी अधिकारी की हत्या है। खतीब की मौत से पहले सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र के प्रमुख अली लारीजानी और बसीज मिलिशिया के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए थे।

राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खुफिया प्रमुख की हत्या की पुष्टि करते हुए एक्स पर लिखा "मेरे प्रिय सहयोगियों इस्माइल खतीब, अली लारीजानी और अजीज नासिरजादेह की कायरतापूर्ण हत्या, साथ ही उनके परिवार के कुछ सदस्यों और साथ आई टीम के मारे जाने से हम गहरे शोक में हैं। उन्होंने कहा "मैं दो कैबिनेट सदस्यों, शूरा के सचिव, और सैन्य एवं बसीज कमांडरों की शहादत पर ईरान की महान जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि उनका रास्ता पहले से कहीं अधिक दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।"

इससे पहले, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाकर मारने का अधिकार दे दिया है, जिसके लिए किसी अतिरिक्त मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। काट्ज़ के कार्यालय द्वारा जारी बयानों के अनुसार, एक सुरक्षा समीक्षा के दौरान काट्ज़ ने कहा: "आज के दिन, सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण आश्चर्यों की उम्मीद है, जिससे ईरान और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हम जो युद्ध लड़ रहे हैं, वह और तेज हो जाएगा।" उन्हाेंने कहा "ईरान में हमलों की तीव्रता बढ़ रही है।"

इजरायल के जनरल स्टाफ के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल अयाल ज़मीर ने ईरानी खुफिया प्रमुख के मारे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा: "कल रात, हमने ईरानी आतंकवादी शासन के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब पर हमला किया और उन्हें मार गिराया और साथ ही इमाम हुसैन डिवीजन के कमांडर पर भी हमला किया, जो अपने पूर्ववर्ती के मारे जाने के बाद अभी ठीक से अपना पद भी नहीं संभाल पाए थे।"

रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी, जिसकी मदद से वे पिछले 24 घंटों में तीन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की मौत की घोषणा कर पाए। इनमें खतीब भी शामिल थे जो नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के करीबी थे। खतीब को अगस्त 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी द्वारा ईरान का खुफिया मंत्री नियुक्त किया गया था। इस्लामिक गणराज्य की सुरक्षा व्यवस्था में गहरी पैठ रखने वाले एक धर्मगुरु के तौर पर, उनका करियर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और न्यायपालिका, दोनों में विभिन्न भूमिकाओं तक फैला हुआ था। 2022 में वाशिंगटन और उसके सहयोगियों को निशाना बनाने वाले कथित साइबर अभियानों के चलते अमेरिकी वित्त विभाग ने उन पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

इज़रायली सेना ने कहा कि खतीब के नेतृत्व वाला खुफिया मंत्रालय "ईरानी आतंकवादी शासन का प्राथमिक खुफिया संगठन था, जिसने शासन के दमन और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने में भी अहम भूमिका निभाई।" आईडीएफ ने कहा कि इस मंत्रालय के पास "उन्नत खुफिया क्षमताएं हैं, जो दुनिया भर में—विशेष रूप से इज़रायल और ईरानी नागरिकों के खिलाफ—निगरानी, जासूसी और गुप्त अभियानों के संचालन की देखरेख करता है।" आईडीएफ के अनुसार, ईरान में हाल ही में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर की गई क्रूर कार्रवाई में खतीब ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसकी गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि कल किए गए एक सटीक हमले में सुलेमानी को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि, गुलामरेजा सुलेमानी पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। बासिज ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत काम करने वाला एक विशाल अर्धसैनिक बल है। इजरायल ने सुलेमानी पर ईरान में नागरिक प्रदर्शनों के दौरान हिंसक दमन, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और बल प्रयोग का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है।

IDF को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिमी तट के गांवों पर छापेमारी में 7 फिलिस्तीनी गिरफ्तार
यरूशलम। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को कब्जे वाले पश्चिमी तट के तीन गांवों में रात भर चले छापे के दौरान सात फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार को पश्चिमी हिस्से में स्थित जयूस से गिरफ्तार किया गया है। इन पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और हमले की योजना बनाने का आरोप है।

आईडीएफ के बयान के अनुसार, बाकी तीन को पास के किफ्ल हारिस और डेर इस्तिया गांवों से गिरफ्तार किया गया है। इन पर मुख्य सड़कों पर पत्थर फेंकने का आरोप है। इन गिरफ्तारियों की जांच इजरायली घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट कर रही है।

आईडीएफ ने एक अलग बयान में कहा कि शिन बेट के साथ संयुक्त अभियान में उसने दक्षिणी लेबनान के अंसारिया इलाके में एक आतंकवादी को निशाना बनाया है जिसकी पहचान का खुलासा नहीं किया है।

गाजा में इज़रायली सेना के हमले में आठ फ़िलस्तीनी व्यापारी मारे गए
गाजा। गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से किये गये हमले में सड़क के किनारे वाणिज्यिक ट्रकों का इंतजार कर रहे कम से कम आठ फिलिस्तीनी व्यापारी मारे गए।

गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी है, लेकिन किसी भी आधिकारिक फिलिस्तीनी स्रोत ने आगे कोई विवरण नहीं दिया है। अभी तक, इजरायली सेना ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में  किये जा रहे हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या सोमवार तक 37,347 हो गई, जबकि 85,372 लोग घायल हुए हैं।

वहीं, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में उसका अभियान जारी है।

आईडीएफ ने कहा, आईडीएफ सैनिक राफा के क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर लक्षित अभियान जारी रखे हुए हैं। आईडीएफ सैनिकों ने कई हथियार पाए और विस्फोटकों से लैस कई संरचनाओं पर हमला किया, जो बलों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।बयान में कहा गया कि पिछले दिनों सैनिकों ने नजदीकी मुठभेड़ में सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा, सैनिकों के लिए खतरा बने और हमास द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई सैन्य ढांचे नष्ट कर दिए गए।

हमास का उत्तरी ब्रिगेड कमांडर ढेर : आईडीएफ
गाजा। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) की कार्रवाई में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के उत्तरी ब्रिगेड का कमांडर नसीम अबू अजीना मारा गया।

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि कल, आईडीएफ और आईएसए (इजरायल सिक्योरिटीज अथॉरिटी की) खुफिया जानकारी के आधार पर, आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने हमास के उत्तरी ब्रिगेड के बीट लाहिया बटालियन के कमांडर, नसीम अबू अजीना को मार गिराया, जिन्होंने इरेज और (द मोशव ऑफ़) मोशव नेटिव हासारा में सात अक्टूबर को किबुत्ज में नरसंहार का निर्देशन किया था।

इजरायली सेना ने कहा कि अतीत में, अबू अजीना ने हमास की हवाई क्षमताओं की कमान संभाली थी और ड्रोन और पैराग्लाइडर के विकास में भाग लिया था।

इजरायली अखबार हारेत्ज की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने वेस्ट बैंक में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष सालेह अल-अरौरी के घर को भी नष्ट कर दिया।

समाचार पत्र के अनुसार, इजरायली सेना ने गाजा पट्टी से इजरायल में प्रवेश करने के संदेह में एक व्यक्ति को मार डाला।

आईडीएफ ने कहा कि उसके लड़ाकू बलों ने पिछले 24 घंटों में लगभग 300 लक्ष्यों पर हमला किया है, जिसमें एंटी-टैंक मिसाइल पोस्ट, रॉकेट लॉन्च पोस्ट और भूमिगत सुरंगों के अंदर हमास के परिसर शामिल हैं।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर को, फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। पड़ोसी इजरायली समुदायों के लोगों की हत्या और अपहरण कर लिया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया। पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के बढऩे से हजारों लोग मारे गए और घायल हुए।

गोलीबारी के जवाब में लेबनान के क्षेत्र में किया जा रहा है हमला -आईडीएफ
बेरूत। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने रविवार को कहा कि वह क्षेत्र से गोलीबारी के जवाब में लेबनान के क्षेत्र पर हमला कर रहा है। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा कि आईडीएफ आर्टिलरी वर्तमान में लेबनान के उस क्षेत्र पर हमला कर रही है जहां से गोलीबारी की गई थी। आईडीएफ ने कहा कि वह इस प्रकार की संभावना के लिए तैयारी के उपाय कर रही है और सभी क्षेत्रों में और किसी भी स्थान पर काम करना जारी रखेगी। इजरायली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय आवश्यक है।

लेबनानी प्रसारक अल मयादीन ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में कफऱचौबा गांव इजरायल की गोलबारी का शिकार हुआ। आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने ''आतंकवादी फंडिंग के लिए हमास आतंकवादी संगठन से संबंधित दो बैंकों पर हमला किया है, उनमें इस्लामिक नेशनल बैंक शामिल है जो आतंकवादी गतिविधि को वित्त पोषित करके संगठन की सेवा करता है, और संगठन से संबंधित फस्र्ट बैंक।"

आईडीएफ ने गाजा शहर में इस्लामिक जिहाद आंदोलन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हवाई हथियार उत्पादन स्थल और हथियारों और सैन्य उपकरणों के भंडारण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत पर भी हमला किया है। आईडीएफ ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में हमास आंदोलन के खुफिया मुख्यालय और एक सैन्य परिसर पर हमला किया है।

गाजा से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए: आईडीएफ
येरुशलम। गाजा पट्टी से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। इससे पहले की खबरों में कहा गया था कि दक्षिणी इजरायल में हवाई हमले के सायरन बज रहे थे।

आईडीएफ ने बताया कि गाजा से इजरायली क्षेत्र की ओर तीन रॉकेट दागे गए, लेकिन नीति के अनुसार कोई इंटरसेप्टर लॉन्च नहीं किया गया। रॉकेट हमले में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

IDF की रिपोर्ट के अनुसार लाखों बच्चे टाइप-1 डायबिटीज के शिकार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टाइप 1 डायबिटीज मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइन सामने आई है। डायबिटीज के मरीजों को कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है, टाइप 1 डायबिटीज बच्चों और कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बनाता है।

ये हैं कुछ आंकड़े

दुनिया में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित सबसे ज्यादा बच्चे और किशोर भारत में रहते हैं।टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित दुनिया का हर पांचवा बच्चा या किशोर भारतीय है।भारत में हर दिन 65 बच्चे या किशोर टाइप 1 डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। भारत में टाइप 1 डायबिटीज कितनी बड़ी समस्या बनती जा रही है, इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक डायबिटीज के कारण पिछले साल दुनियाभर में डायबिटीज से 67 लाख से ज्यादा मौतें हुई थीं, ये मौतें 20 से 79 साल की उम्र के लोगों की थी।

आईडीएफ की ताजा रिपोर्ट

दुनियाभर में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और किशोरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,2021 तक दुनियाभर में 12.11 लाख से ज्यादा बच्चे और किशोर टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे थे, इनमें से आधे से ज्यादा की उम्र 15 साल से कम है, इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है,भारत में 2.29 लाख से ज्यादा बच्चे और किशोरों को टाइप 1 डायबिटीज है।

डायबिटीज दो तरह की

टाइप 1 और टाइप 2, टाइप 1 डायबिटीज कम उम्र में ही हो जाती है,इससे पीड़ित व्यक्ति को जीने के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है,इसका कोई ठोस इलाज भी नहीं है,वहीं टाइप 2 से जूझ रहे लोगों का दवाओं और थैरेपी के जरिए इलाज तो हो सकता है।

नए मरीज सामने आए

दुनियाभर में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और किशोरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,बीते साल भारत में टाइप 1 डायबिटीज के 24 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं,यानी,हर दिन 65 से ज्यादा बच्चे और किशोर टाइप 1 डायबिटीज का शिकार बन गए।

इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल

इस रिसर्च में टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, ये गाइडलाइन ऐसे समय आई है जब एक बार फिर से कोरोना के मामलों में रफ्तार आने लगी है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है।

भारत में स्थिति

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7.4 करोड़ लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा डायबिटीज पीड़ित हैं, 2045 तक डायबिटीज पीड़ितों की संख्या साढ़े 12 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

भारत में ताजा स्थिति

भारत में 20 साल से कम उम्र के 2.29 लाख से ज्यादा लोग टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे हैं, ये संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। 2021 में दुनियाभर में डायबिटीज से 67 लाख मौतें हुई थीं, सबसे ज्यादा 14 लाख मौतें चीन में और 6 लाख मौतें भारत में हुई थीं।

इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर किए हवाई हमले, IDF ने ट्वीट कर दी जानकारी
यरुशलम। इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने खुद इसकी पुष्टि की है। आईडीएफ ने ट्वीट कर कहा कि इजरायल की वायुसेना ने खान यूनुस और गाजा शहर में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। आतंकवादियों के शिविर और बैठक स्थलों पर हवाई हमले किए। इन स्थलों से आतंकवादियों गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।

वहीं मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि ये हमला फिलिस्तीनी क्षेत्र से दक्षिणी इजरायल में भेजे गए आग लगाने वाले गुब्बारों के जवाब में किया गया। गौरतलब है कि 11 दिनों तक हिंसक संघर्ष के बाद 21 मई को संघर्ष विराम लागू किया गया था। इसके बाद से इजरायल और गाजा के बीच संघर्ष की पहली घटना है।