anti corruption bureau jodhpur unit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर में सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जोधपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का कड़ा एक्शन जारी है। नया मामला जोधपुर से सामने आया है जिसमें दिनेश कुमार सोनी सहायक लेखाधिकारी - प्रथम, कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग, जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई की कार्रवाई

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई ने बुधवार को यह कार्यवाही की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी के रिश्तेदार की पेंशन कागजात बनाने की एवज में दिनेश कुमार सोनी सहायक लेखाधिकारी प्रथम, कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग, जोधपुर द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग रहा है।

सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी के ठिकानों की तलाशी जारी

एसीबी जोधपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई ने कार्रवाई कर दिनेश कुमार सोनी पुत्र अमरचन्द सोनी निवासी प्लॉट नं0 123, आदिनाथ नगर, पीपली चौक के पास, पालरोड, जोधपुर हाल सहायक लेखाधिकारी प्रथम, कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग, जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।