REET Exam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नया शैक्षणिक सत्र : सरकारी स्कूलों में 74 हजार शिक्षकों की कमी
जयपुर। बोर्ड परीक्षा का परिणाम होने के बाद प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। नए सत्र में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी देखने को मिलने वाली है। नए शिक्षा सत्र 2025-26 में कुल 74 हजार शिक्षकों की कमी होगी जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की सरकार की योजनाओं पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकारी स्कूलों में 52 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हुए हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र में विभागीय पदोन्नति के बाद 22 हजार पद और रिक्त हो जाएंगे। जिससे कुल खाली पदों की संख्या 74 हजार हो जाएगी। हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों की पदोन्नति की बात कही है। शिक्षकों की पदोन्नति के कारण स्कूलों में कई पद खाली पड़े हुए हैं। इससे शिक्षकों की कमी का संकट गहराता जा रहा है। राज्य सरकार ने बजट में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है, जो की ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

शिक्षक भर्ती: एक सीट पर 120 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला
राजस्थान में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में प्रतियोगिता बेहद कठिन रहने वाली है। सरकार ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है, लेकिन इस परीक्षा में करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक सीट के लिए 120 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यह परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगी। शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों युवाओं के लिए यह परीक्षा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कई नए नियम लागू किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन को आधार से लिंक किया जाएगा और परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस स्कैनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोका जा सके।

जयपुर रीट परीक्षा : अभ्यर्थियों के उतरवाए हाथ में बंधे धागे और जूते, फेस रिकोग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट परीक्षा का आज दूसरा दिन था। प्रदेशभर में रीट लेवल–2 परीक्षा में 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केवल एक ही पारी में आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए  निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक्स, फेस रिकोग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।

जयपुर में 233 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रीट परीक्षा के लिए 91 हजार 68 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेवल-2 की परीक्षा में 83.94% अभ्यर्थी उपस्थिति रहें। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की गई। परीक्षार्थियों की सुरक्षा जांच के दौरान कपड़े में लगे अतिरिक्त बटनों को काटा गया। साथ ही हाथ में बंधे धागे और जूते भी उतरवाए गए। हालांकि, परीक्षा नियामकों में यह पहले हीस्पष्ट किया जा चुका था। बोर्ड ने इस नियम को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जरूरी बताया था।

यूपी सिद्धार्थनगर निवासी कपिल वर्मा ने बताया कि पेपर आसान था। परीक्षा से पहले बेल्ट और जूता निकलवा दिया गाया था। परीक्षा में कोई समस्या नहीं हुई। यूपी अंबेडकर नगर निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक्स और फेस रिकॉनिशन लिया गया। इसके आए ही एंट्री दी गई। जांच के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। बाकी परीक्षा के दौरान कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। परीक्षा शांति पूर्वक हुई। पेपर मॉडरेट था।

रीट परीक्षा कल से, तीन पारियों में 14 लाख से अधिक आजमाएंगे भाग्य, जूते-घड़ी और चूड़ी-कंगन पहने तो अभ्यर्थियों को सेंटर में नहीं मिलेगा प्रवेश
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में रीट परीक्षा का आयोजन कर रही हैं। बोर्ड ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कई कड़े कदम उठाए हैं। इसमें 14.29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा। पुरुष उम्मीदवारों को सादे कुर्ते, शर्ट या टी-शर्ट के साथ पैंट या लोअर पहनने की अनुमति दी गई हैं। साथ ही अभ्यर्थी हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर परीक्षा केंद्र पर जा सकते हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को जूते पहनकर परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं हैं। महिलाओं को सलवार-कुर्ता, साड़ी या ब्लाउज-कुर्ता पहनने की अनुमति दी गई हैं। साथ ही महिलाएं हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर परीक्षा केंद्र पर आ सकती हैं। महिला अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के आभूषण, चूड़ियां, कंगन और फैंसी वस्त्रों पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, ज्वैलरी, पर्स, हैंडबैग लेकर परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं हैं। अभ्यर्थी सिर्फ एडमिट कार्ड, नीला-काला ट्रांसपेरेंट बॉल पॉइंट पेन और वैलिड फोटो पहचान पत्र ही लेकर ही परीक्षा केंद्र पर जा सकते हैं।

इस बार क्या है नया
बोर्ड ने इस बार नकल और फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू कर रही हैं। इससे परीक्षा केंद्रों पर फर्जी उम्मीदवारों की पहचान तुरंत हो सकेगी। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों के पूर्व रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पूर्व में किसी अनियमितता में शामिल नहीं रहे हो।

ब्लैकलिस्टेड उम्मीदवारों पर होगी नजर
रीट परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए उन उम्मीदवारों पर विशेष नजर रखी जाएगी, जो पहले किसी पेपर लीक या धोखाधड़ी में शामिल रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड ऐसे उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक रूप से जारी करेगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की लाइव वीडियोग्राफी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा।

क्यूआर कोड और लाइव फोटोग्राफी से होगी जांच
इस बार एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड लगया गया है। जिसे स्कैन करने पर अभ्यर्थी की पूरी जानकारी और आवेदन के समय की लाइव फोटो दिखेगी। एडमिट कार्ड पर दी गई फोटो को परीक्षा केंद्र पर लाइव फोटो से मिलाया जाएगा, ताकि फर्जी अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोका जा सकें।

दो दर्जन आरएएस और समकक्ष अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

233 परीक्षा केन्द्रों पर 11 हजार 500 से अधिक सरकारी वीक्षकों की लगाई ड्यूटी
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कार्मिकों के खिलाफ  होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से 27 एवं 28 फरवरी को जयपुर के 233 केन्द्रों पर आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर ने 24 राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं उसके समकक्ष अधिकारी नियुक्त किए हैं। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर 11 हजार 500 से अधिक सरकारी वीक्षकों ड्यूटी लगाई हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के हिदायत दी है और कहा कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अथवा परीक्षा से संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कार्मिकों के खिलाफ  सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

24 से अधिक आरएएस एवं समकक्ष अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं समकक्ष सेवा के 24 अधिकारियों को एरिया अधिकारी एवं राजस्थान तहसीलदार सेवा एवं समकक्ष सेवा के 48 अधिकारियों को जोनल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक 10 केन्द्रों पर एक एरिया अधिकारी एवं प्रत्येक 5 परीक्षा केन्द्रों पर एक जोनल अधिकारी की नियुक्ति की गई हैं।

264 प्रश्न पत्र समन्वयक एवं 78 ओएमआर समन्वयक किए नियुक्त
233 केन्द्राधीक्षकों और 274 अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों के अलावा 274 प्रश्न पत्र समन्वयकों एवं 78 ओएमआर समन्वयकों को नियुक्त किया हैं। परीक्षा केद्रों पर 11 हजार 500 सरकारी वीक्षकों एवं 758 मंत्रालियक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

जिला कलक्ट्रेट में हो रहा नियंत्रण कक्ष का संचालन
परीक्षा के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का संचालन 28 फरवरी को परीक्षा समाप्ति पश्चात परीक्षा सामग्री जिले से रीट कार्यालय अजमेर के लिए रवाना होने तक निरंतर कार्य करेगा। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2209910 एवं 0141-2209908 रहेगा। उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम राजेश जाखड़ (दूरभाष नंबर- 0141-2209008) को नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, जिला कलक्टर एवं पुलिस आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आगामी 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) के सफल आयोजन की तैयारियों में जुटा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने परीक्षा के आयोजन को लेकर जयपुर के एक निजी विद्यालय के सभागार में बैठक ली। बैठक में समस्त केंद्र अधीक्षकों, अतिरिक्त केंद्र अधीक्षकों, प्रश्न पत्र समन्वयकों, ओएमआर समन्वयकों को सफल बनने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर एवं पुलिस आयुक्त ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया एवं सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला परीक्षा संचालन समिति के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक एवं नकल सहित अन्य प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा  अधिनियम मेें कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 (2022 का अधिनियम संख्याक 6) एवं संशोधन अधिनियम 2023 (2023 का अधि. संख्याक-17) की धारा 10 (1) के तहत 3 वर्ष का कारावास और एक लाख रुपए का जुर्माना से दण्डित किया जाएगा, जुर्माना नहीं होने पर 9 माह कारावास होगा। इसी तरह धारा 10 (2) के तहत 10 वर्ष का कारावास जो आजीवन कारावास तक का हो सकेगा और जुर्माना 10 लाख रुपए जो 10 करोड़ तक का हो सकेगा।

परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : कलक्टर
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आगामी 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) के सफल आयोजन के लिए सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों को नकल एवं पेपर लीक को रोकने के लिए संभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनियमितता की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही  पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। जिला परीक्षा संचालन समिति के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान पेपर लीक एवं नकल सहित अन्य प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ  राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों के उपयोग की रोकथाम) अधिनियम के कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के प्रावधान
राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 (2022 का अधिनियम संख्याक 6) एवं संशोधन अधिनियम 2023 (2023 का अधि. संख्याक-17) की धारा 10 (1) के अन्तर्गत 3 वर्ष का कारावास और एक लाख रुपए का जुर्माना से दण्डित किया जाएगा, जुर्माना नहीं होने पर 9 माह के कारावास से दण्डित किया जाएगा। इसी तरह धारा 10 (2) के अन्तर्गत 10 वर्ष का कारावास जो आजीवन कारावास तक का हो सकेगा और जुर्माना 10 लाख रुपए जो 10 करोड़ तक का हो सकेगा से दण्डित किया जाएगा, जुर्माना नहीं देने पर 5 वर्ष का कारावास और हो सकेगा। इस प्रकार के संगीन अपराध करने पर दोषी व्यक्तियों की सम्पत्ति की कुर्की और अधिहरण भी किया जा सकेगा।

लंबे समय के लिए होगी रीट पात्रता परीक्षा, इसलिए पद संख्या तय नहीं : दिलावर
जयपुर। रीट पात्रता परीक्षा में पदों की संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह पात्रता परीक्षा लंबे समय के लिए होगी, इसलिए पदों की संख्या तय नहीं की गई है। संस्कृत कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिलावर ने कहा कि पहले पात्रता परीक्षा एक तय समय के लिए होती थी, इसलिए पदों का निर्धारण किया गया था। अब यह पात्रता परीक्षा लंबे समय के लिए होगी, इसलिए हमने शिक्षक पदों की संख्या तय नहीं की है। स्कूल विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस की जगह 800 रुपए देने के सवाल पर कहा कि बजट राशि जारी होने में देरी की वजह से कुछ समय लगा है, लेकिन सभी विद्यार्थियों को राशि मिलेगी।

हमने 800 रुपए देने का निर्णय इसलिए लिया कि यह बच्चों के लाभ का निर्णय है, क्योंकि बच्चा चाहे तो कुछ और पैसे मिलाकर अपनी पसंद की गुणवत्ता का कपड़ा लेकर ड्रेस बनवा सकता है। संस्कृत शिक्षा ऐप को लेकर कहा कि यह ऐप संस्कृत भाषा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सबसे ज्यादा काम आएगा। अन्य भाषा वाले विद्यार्थियों के लिए भी ऐप उपलब्ध रहेगा, क्योंकि यह उनके ज्ञान को बढ़ावा देने वाली गतिविधि है।

रीट की परीक्षा 27 फरवरी को निर्धारित, बोर्ड ने 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम आगे खिसकाया
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाएं अब अगले वर्ष मार्च में ही शुरू होंगी। पूर्व में यह परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ होनी थी। लेकिन बुधवार को रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को निर्धारित करने के बाद बोर्ड प्रशासन ने बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया है।  बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेन्सी बनाने के बाद रीट की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। दोनों ही परीक्षाएं एक ही समय पर संभव नहीं हो सकतीं क्योंकि दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

5 से 10 मार्च के बीच शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच में प्रारम्भ होगी। हालांकि बोर्ड द्वारा फिलहाल परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सीनियर सैकण्डरी की प्रेक्टिकल परीक्षा जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी।

पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम
बोर्ड की ओर से पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सैकण्डरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सैकण्डरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है।

अगले साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगी रीट परीक्षा, शिक्षा विभाग की बैठक में लिए कई फैसले
जयपुर। प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगले साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (रीट) होगी। परीक्षा में ओएमआर शीट में परीक्षार्थियों को 5 विकल्प मिलेंगे। जिसमें पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।

विभाग एजेंसी के साथ मिलकर सुरक्षित एग्जाम करवाएगा। जिनका जवाब नहीं देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। एग्जाम के लिए नोडल एजेंसी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर को बनाया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को बैठक करके परीक्षा को लेकर कई फैसले लिए है। बैठक शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल जयपुर में हुई, जिसमें रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। दरअसल, इस परीक्षा में करीब 26 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू
शासन सचिव कुणाल ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार होने वाली परीक्षा में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रीट परीक्षा में आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ-साथ नीट के नवाचारों को शामिल किया जाएगा। लेवल 1 और लेवल 2 पात्रता परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाएगा। इस बार रीट परीक्षा की फीस में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।  बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर कैलाश चन्द शर्मा तथा संयुक्त शासन सचिव शिक्षा संजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पात्रता एग्जाम ही होगा
रीट का पूरा नाम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा है। जो राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है। इसके बाद शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा फिर से होगी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षकों की भर्ती करने के लिए रीट परीक्षा का जल्द आयोजन करने का फैसला शिक्षा विभाग ने लिया है।
-मदन दिलावर, शिक्षामंत्री, राज्य सरकार

रीट प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस व एसओजी ने बताया कि एसओजी द्वारा रीट प्रकरण में वांछित अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र  भगराज साहू उम्र 29 को गिरफ्तार किया गया है। अब तक के अनुसंधान से आरोपी द्वारा रीट परीक्षा 2021 का पेपर परीक्षा पूर्व प्राप्त करना पाया गया है।
अभियुक्त सुरेश कुमार की एसओजी को लम्बे समय से तलाश थी। एसओजी ने अब तक रीट प्रकरण में कुल 106 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 6 आरोप पत्र माननीय न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं। मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रीट में डमी अभ्यर्थी: सौदागरों और मूल अभ्यर्थियों का मध्यस्थ गिरफ्तार
ब्यूरो नवज्योति/ उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में महावीर जैन विद्यालय संस्थान सेक्टर 4 में आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में जिले के झाड़ोल के अभ्यर्थी की जगह जालौर के युवक द्वारा परीक्षा देने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मध्यस्थता निभाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि इस आरोपी ने परीक्षा के दिन दो फर्जी अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया था, जिसमें से एक पकड़ा गया, जबकि दूसरा सीसारमा के सरकारी स्कूल में परीक्षा में शामिल होकर पेपर देकर भी चला गया। मुख्य आरोपी ने पांच-पांच लाख रुपए में मूल अभ्यर्थी का फर्जी परीक्षार्थी से सौदा करवाया था।

पुलिस को सूचना मिली कि महावीर जैन विद्यालय संस्थान सेक्टर 4 में फर्जी परीक्षार्थी बैठा है। पुलिस की टीम केंद्र पर पहुंची और संजय पुत्र लालूराम पारगी निवासी काली मगरी बांसवारी ढीमरी, झाड़ोल की जगह पर बैठे किशनाराम पुत्र हरिराम विश्नोई निवासी सेवड़ी, जालोर को पकड़ा। उसने संजय पारगी की जगह अपने साथी सुरेश विश्नोई एवं श्रवण विश्नोई की सहायता से परीक्षा में डमी परीक्षार्थी के रूप में बैठना कबूला। इसके बाद आरोपी किशनाराम को भादंसं की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी व राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 की धारा 3,6,9/10 के तहत गिरफ्तार किया गया।

शुरु हुई रीट की मुख्य परीक्षा, नकल रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट की मुख्य परीक्षा (तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा) आज से जयपुर सहित प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई। इस दौरान चयन बोर्ड में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए और कई जगह नेटबंदी भी रहेगी। इससे पहले दिन ही शुक्रवार को जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था। इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे मिले प्रश्न पत्रों की जांच की जा रही है।

यह कहा चयन बोर्ड प्रशासन ने
वहीं, कर्मचारी बोर्ड  ने कहा है कि अभी पेपरलीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

जयपुर में दो डमी कैंडिडेट
जयपुर में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने की भी सूचना आई। बताया जा रहा कि एसओजी की टीम ने इन्हें अलग-अलग सेंटर्स से पकड़ा है। जयपुर में 2 डमी कैंडिडेट पकड़े गए हैं। जयपुर के दो परीक्षा केन्द्रों पर किसी और की जगह लेवल-1 का एग्जाम देने आए दो युवको को हिरासत में लिया गया है। अजमेर रोड के हीरापुरा में कमला देवी बुधिया स्कूल में एक डमी कैंडिडेट को पकड़ा है, जो झुंझुनूं का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा डमी कैंडिडेट आमेर के सेंटर पर पकड़ा गया हैं।

दरअसल, राजस्थान में पहली बार 48,000 पदों पर होने जा रही रीट मेंस यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हुई है। इस एग्जाम में जयपुर के अलावा प्रदेश के 11 जिलों में सेंटर्स बनाए गए हैं।

नहीं मिली एंट्री
बोर्ड ने एग्जाम में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए तय समय से एक घंटा पहले ही एंट्री बंद करने का आदेश निकाला है। वहीं, एक-दो मिनट लेट पहुंचने वालों को भी एंट्री नहीं दी गई है।

रीट परीक्षा में युवक से जनेऊ उतरवाने का आरोप, विप्र समाज में आक्रोश
राजसमंद। रीट परीक्षा में राज्य सरकार द्वारा धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परीक्षा के आखिरी दिन ब्राह्मण युवकों की शिखा खोलने और जनेऊ उतरवाने को लेकर अब विप्र फाउंडेशन ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विप्र फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोग तब नाराज हो उठे जब ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर नहीं रुके।

विप्र फाउंडेशन के युवा जिला अध्यक्ष हेमंत पालीवाल ने बताया कि रीट परीक्षा के दौरान ब्राह्मण युवक शशिकांत की परीक्षा सेंटर पर पुलिसकर्मी ने शिखा खोली साथ ही साथ उसका जनेऊ भी उतरवाया गया। वहीं एक अन्य युवक हेमंत दाधीच का भी जनेऊ उतरवाया गया। इस विवाद में पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और उनके साथ बुरा व्यवहार किया। जबकि राज्य सरकार ने परीक्षा में मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने की छूट दे रखी है। परीक्षा के दौरान धार्मिक आधार पर भेदभाव करना और ब्राह्मण युवकों के साथ अभद्र व्यवहार करना राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीति का नतीजा है। इस मामले पर ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई  तो ब्राह्मण समाज उग्र प्रदर्शन करेगा।