chairperson - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा की चार नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड,सुकेत नगर पालिका का परिणाम री-पोलिंग के कारण अभी लंबित
कोटा। जिले की चार नगर पालिकाओं सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर और रामगंजमंडी में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही बोर्ड गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। सोमवार को घोषित परिणामों में चारों नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सुकेत नगर पालिका का परिणाम री-पोलिंग के कारण अभी लंबित है।
सांगोद में 13 वोट से जीत: सांगोद नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के चंद्रप्रकाश सोनी ने कांग्रेस के बृजमोहन रेगर को 13 वोट से हराया। सोनी को 24 और रेगर को 11 वोट मिले। सांगोद के 35 वार्डों में भाजपा के 20, कांग्रेस के 11 और निर्दलीयों के 4 पार्षद निर्वाचित हुए थे।
इटावा में निर्मला नागर विजयी: इटावा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्मला नागर ने कांग्रेस की निकिता पारेता को 5 वोट से हराया। नागर को 20 और पारेता को 15 वोट मिले। इटावा में अध्यक्ष पद का मुकाबला विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस को 16, भाजपा को 14 और निर्दलीयों को 5 सीटें मिली थीं।

सुल्तानपुर में कांटे का मुकाबला: सुल्तानपुर नगरपालिका में भाजपा की अनिता मेघवाल ने कांग्रेस के मुकेश उदयराज को महज एक वोट से हराया। मेघवाल को 13 और उदयराज को 12 वोट मिले।
रामगंजमंडी में नरेंद्र काला जीते: रामगंजमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेंद्र काला ने कांग्रेस के पवन बाबेल को 10 वोट से हराया। काला को 24 और बाबेल को 14 वोट मिले। इस परिणाम के साथ जिले की इन चार नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई।

हिंडनवर्ग रिपोर्ट का ताजा खुलासा गंभीर और चौंकाने वाला: गोविन्द सिंह डोटासरा
जयपुर। डिंडनवर्ग रिपोर्ट के खुलासे पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार के संस्थागत भ्रष्टाचार पर हिंडनवर्ग रिपोर्ट का ताजा खुलासा बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है। अडानी महाघोटाले की जांच सेबी कर रहा है और आरोप है कि स्वयं सेबी चेयरपर्सन ही महाघोटाले में शामिल हैं।

सेबी चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति की वित्तीय हिस्सेदारी होने का गंभीर आरोप है। मतलब ये है कि घोटालेबाज ही घोटाले की जांच कर रहा है। इसीलिए अडानी घोटाले में सेबी की जांच का अब तक कोई नतीजा नहीं आया और ना ही सरकार की ओर से कोई एक्शन हुआ। सरकार को इस महाघोटाले की व्यापक जांच के लिए अविलंब जेपीसी का गठन करना चाहिए।