airport land - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीपीआर का ड्राफ्ट हुआ तैयार, अब लिए जा रहे सुझाव
कोटा। कोटा में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद उसका काम और तेजी से होगी। लेकिन अभी तक डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार हुआ है।जिस पर संबंधित  विभाग व अधिकारियों के  सुझाव लिए जा रहे है। शुक्ववार को होने वाली वीसी में डीपीआर पर विस्तार से चर्चा होगी। कोटा के शम्भूपुरा में करीब 440 हैक्टेयर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाना है। उस निर्माण को किस तरह से किया जाएगा। उसमें  क्या-क्या सुविधाएं और कितनी होंगी। इसके लिए कंसलटेंट फर्म द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है। एएआई अधिकारियों के अनुसार डीपीआर 20 नवम्बर तक तैयार होनी थी। लेकिन उसमें एक दो दिन की देरी हुई है। कंसलटेंट फर्म ने दिल्ली में डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार कर सौंप दिया है। जिस पर सभी संबंधित विभागों से सुझाव लिए जा रहे है। जिनमें कोटा विकास प्राधिकरण व सार्वजनिक निर्माण विभाग , विद्युत विभाग व पावर ग्रिड समेत अन्य संबंधित विभागोंसे सुझाव लिए जा रहे है। उन सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद फाइनल डीपीआर तैयार की जाएगी।

इधर कोटा में भी एयरपोर्ट के संबंध में तैयारियां की जा रही है। एएआई के अधिकारियों से लेकर पावरग्रिड के अधिकारी तक और केडीए से लेकर जिला प्रशासन तक तैयारियों में जुटा है। एयरपोर्ट के काम को गति देने के लिए ही कोटा में विमानपतन निदेशक को नियुक्त किया गया है। हालत यह है  कि दिल्ली स्थित एएआई मुख्यालय से एयरपोर्ट संबंधी दिनभर में कई तरह की सूचनाएं मांगी जा रही है। विमान पतन निदेशक द्वारा उन जारियों को एकत्र कर मुख्यालय को ईमेल के लिए जरिये भेजी जा रही है। जानकारों के अनुसार दिल्ली में कई अधिकारी तो सिर्फ इसी काम में लगे हुए हैं। एक ही जगह पर बैठकर सभी अधिकारी एयरपोर्ट के काम को ही गति प्रदान कर रहे है। इसका कारण गत दिनों दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में एएआई अधिकारियों केसाथ बैठक की गई थी। जिसमें एयरपोर्ट की जमीन हस्तांतरण से लेकर डीपीआर तैयार करने और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरु करने से लेकर  इसका काम पूरा होने तक की तिथि तय की गई थी।

उस बैठक में 20 नवम्बर तक डीपीआर तैयार होना और मई 2025 तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू  होना बताया गया है। साथ ही दिसम्बर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई है। विमान पतन निदेशक कोटा हवाई अड्डा तुलसीराम मीणा ने बताया कि शुक्रवार को साप्ताहित वीसी होनी है। शाम 4 बजे होने वाली वीसी में डीपीआर  पर विस्तार से चर्चा होगी। उस वीसी में कोटा से भी जिला कलक्टर, केडीए अधिकारी व एएआई के अधिकारी शामिल होंगे।

Kota: एयरपोर्ट की जमीन पर राज्य सरकार का दावा, बनाना चाहती है मिनी सचिवालय
कोटा। कोटा से नियमित हवाई सेवा शुरू करने को लेकर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक वह जमीन आवंटन व डायवर्जन राशि जमा करवाने से आगे नहीं बढ़ा है। एयरपोर्ट अथोरिटी आॅफ इंडिया जहां वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन को बेचकर उससे प्राप्त राशि से नया एयरपोर्ट बनाना चाहती है। वहीं राज्य सरकार इस जमीन को अपना बताते हुए यहां मिनी सचिवालय बनाना चाहती है। कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनने का मामला लम्बा खिचता जा रहा है। वर्ष 2019 से यह मामला चल रहा है। लेकिन अभी तक भी इसमें सकारात्मक कदम नहीं बढ़ा है। एरोड्राम स्थित वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन करीब 160 हैक्टेयर है। जिसका रनवे छोटा होने से यहां से बड़ी व नियमित उड़ान नहीं चल सकती। इसके स्थान पर ही नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शम्भूपुरा में प्रस्तावित है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नगर विकास न्यास के माध्यम से 1250 एकड़ जमीन नि:शुल्क आवंटित कर दी है।

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन राज्य सरकार की है। सिर्फ सेटलमेंट में एयरपोर्ट अथोरिटी आॅफ इंडिया के नाम दर्ज की हुई है। इस जमीन का उपयोग मिनी सचिवालय के रूप में किया जाएगा। मंत्री धारीवाल ने बताया कि यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास के तहत दो बस्तियों को शिफ्ट भी किया गया। लेकिन उसके बाद भी उड़ान संभव नहीं है। यह जमीन शहर के बीच होने से यहां मिनी सचिवालय बनाया जाना सबसे बेहतर है। जिनमें कलक्ट्री समेत सभी सरकारी कार्यालय व अदालतें एक ही जगह पर हो सकेंगी। वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन का पांचवे हिस्से में ही मिनी सचिवालय बनाने की योजना है। जबकि शेष जमीन पर पौधारोपण  किया जाएगा। मंत्री धारीवाल इससे पहले भी कई बार कार्यक्रमों में एयरपोर्ट की जमीन पर मिनी सचिवालय बनाने की बात कह चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जबकि एयरपोर्ट अथोरिटी आॅफ इंडिया वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन नगर विकास न्यास के माध्यम से बेचना चाहती है। इसे बेचकर राशि उन्हें देने को कह रही है। जिससे वह नया एयरपोर्ट बना सके। धारीवाल ने कहा कि यह जमीन राज्य सरकार की है। इसे किसी को भी बेचने नहीं दिया जाएगा। केन्द्र सरकार को नया एयरपोर्ट बनाना है तो उसके लए अलग से बजट में प्रावधान करे। इधर इस बारे में जब कोटा-बूंदी के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनका पक्ष जानना चाहा तो वे इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे।

एयरपोर्ट पर अब घने कोहरे में भी लैंड हो सकेंगे विमान
जयपुर। अडानी समूह के जयपुर एयरपोर्ट को संभालने के बाद विकास कार्य गति पकड़ रहे है। एयरपोर्ट पर हाल ही में कैट-3 बी सिस्टम व दो रियर टाइम सर्विलेंस रडार लगे है। इससे कम दृश्यता (घने कोहरे) में भी विमान लैंड हो सकेंगे। वहीं पौधे लगाने, एलईडी लाइट लगाने और खाद्य पदार्थ के काउंटर खोलने सहित अन्य कार्य किए गए है। जयपुर एयरपोर्ट पर पहले घने कोहरे के चलते विमानों को होल्ड पर रखा जाता था या दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जाता था। अडानी समूह के संभालने के बाद यहां कैट-3 बी सिस्टम लगाए गए। इससे कम दृश्यता में भी विमानों को सुरक्षित लैंड कराया जा सकेगा। इनके लगने के बाद सर्दियों के मौसम में यहां एक भी विमान को होल्ड पर नहीं रखा गया। वहीं दो रियर टाइम सर्विलेंस रडार भी लगाए गए है। इससे विमान के कहीं से भी उड़ान भरने के दौरान उसकी वास्तविक लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी। एयरपोर्ट पर वर्तमान में एचपीसीएल, रिलायंस, बीपीसीएल और आईओसीएल के फ्यूल स्टेशन बने हुए है। यहां से टैंकर में फ्यूल भरकर रनवे पर जाकर विमानों में भरा जाता है।

यह  कार्य किए
एयरपोर्ट पर दस हजार पौधे लगाने, जानवरों से हादसा ना हो, इसके लिए जाल लगाने, 23 आउटलेट काउंटर खोलने सहित अन्य कार्य किए गए। इसी प्रकार बैगेज कोरियर सेवा, रेनवे पर मशीनीकृत स्वीपिंग मशीन व हाई टेक सेन्ट्रल कमांड सेंटर खोलने के साथ ही 150 एसी लगाए गए।

यह अभी होने हैं कार्य
एयरपोर्ट पर दो अपोलो फार्मेसी के काउंटर खोलने, ओला-उबर का काउंटर बनाने के कार्य किए जाएंगे। यहां पहले दो स्कैन मशीने लगी हुई थी। इनमें इंटरनेशनल व घरेलू यात्री एक साथ निकलते थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई। अब इंटरनेशनल व घरेलू यात्री अलग-अलग गेट से प्रवेश करना व निकलते है। इससे जाम की स्थिति नहीं बनती।