palace on wheels - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत
जयपुर। राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन Palace on Wheels नए शाही अंदाज और आधुनिक सुविधाओं के साथ नए पर्यटन सीजन के लिए तैयार है। सीजन की शुरुआत से पहले 6 सितंबर को ढेहर के बालाजी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। ETSP के Managing Director भगत सिंह लोहागढ़ ने ट्रेन के सुचारू संचालन, यात्रियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा और सीजन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं। नया सीजन 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शाम 5 से 6 बजे के बीच Flag-Off Ceremony होगी। राजस्थान पर्यटन की Principal Secretary शुचि त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेन को रवाना करेंगी।

राजसी इंटीरियर और अपग्रेडेड क्रॉकरी

नए सीजन में Palace on Wheels का लुक और अनुभव दोनों बदले नजर आएंगे। दोनों रेस्टोरेंट्स के इंटीरियर को नया भव्य स्वरूप दिया गया है और क्रॉकरी अपग्रेड की गई है। नए पर्दों व सजावटी तत्वों के साथ छह कमरों में कार्पेट की जगह विशेष मार्बल लगाया गया है। इनले वर्क, ब्रास-पीतल के काम तथा जर्मन सिल्वर और मेटल वर्क से कमरों को और शाही बनाया गया है।

शाही स्वाद के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजन

नए मेन्यू में राजस्थानी और भारतीय पारंपरिक व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का समावेश किया गया है। यात्रियों को शाही अंदाज में परोसे जाने वाले पारंपरिक स्वाद के साथ विश्वस्तरीय व्यंजनों का अनुभव मिलेगा।

हर मेहमान का हेल्थ चेकअप, ज्योतिषीय सेवा भी

इस सीजन Tata 1mg और Tata Group के साथ हुए MoU के तहत प्रत्येक यात्री का मेडिकल हेल्थ चेकअप कराया जाएगा, जिसमें करीब 76 प्रकार के टेस्ट शामिल होंगे। इससे Medical Tourism को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यात्रियों के लिए अनुभवी Astrologer की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। पहले टूर में 77 मेहमान सफर करेंगे, जबकि सीजन के शुरुआती चार टूर पहले ही Sold Out हो चुके हैं। दिल्ली, जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में मेहमानों का पारंपरिक सांस्कृतिक एवं शाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। नए बदलावों के साथ Palace on Wheels राजस्थान की शाही विरासत और आधुनिक लक्जरी का अनूठा संगम पेश करेगी।

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
जयपुर। लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 20वें फेरे के तहत गुरुवार को जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में विभिन्न देशों से क़रीब 10 से 12 पर्यटक सफर कर रहे हैं। इस फेरे में पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली, फिर भी मेहमानों का स्वागत शाही अंदाज़ में किया गया।

रेलवे स्टेशन पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें विशेष बसों के माध्यम से जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया, जहां उन्होंने शहर की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव किया।

दिनभर के भ्रमण के बाद शाम को यह लग्ज़री ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर अपने अगले पड़ाव सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी, जहां पर्यटक रणथंभौर के जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव करेंगे।

पैलेस ऑन व्हील पर अब होगी डेस्टीनेशन वैडिंग्स
जयपुर। प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से नवाचार किए जा रहें हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग में प्रदेश को सिरमौर बनाने के लिए अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम(आरटीडीसी) ने भी कदम बढ़ाए हैं। जिसके परिणाम स्वरुप जल्द ही पैलेस ऑन व्हील्स को अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यही नहीं वैवाहिक गठबंधन में बंधने वाले जोड़े पैलेस ऑन व्हील्स में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट भी करवा सकेंगे।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, पर्यटन दीया कुमारी के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स को डेस्टिशन वेडिंग के लिए उपलब्ध करवाना एक बड़ा निर्णय है। इससे न सिर्फ राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग को अत्यधिक बढ़ावा मिलेगा वहीं राजस्थानी कला व संस्कृति के साथ वैदिक वैवाहिक रीति-रिवाजों के प्रति विदेशी सैलानियों में आकर्षण बढ़ेगा।

दीया कुमारी ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स दुनिया की सबसे खूबसूरत और लग्जरी ट्रेनों में से एक है। पैलेस ऑन व्हील्स में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले जोड़े अपनी जिन्दगी के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को न सिर्फ यादगार बना सकेंगे वरन वे  राजस्थान और भारत के लिए पर्यटक राजदूत की भूमिका भी निभा सकेंगे।

राजस्थान में देश की 75 प्रतिशत हैरिटेज प्रॉपर्टी हैं। यही कारण है कि पूरे देश में राजस्थान वेडिंग डेस्टिनेशन क्षेत्र में पहली पसंद बनता जा रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी किले, गढ़, हवेलियां इत्यादि हैं जो धीरे धीरे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। यूं तो प्रदेश में अनगिनत हैरिटेज गढ़, हवेलियां, किले आदि हैं जिनमें 120 से अधिक गढ़, किले, हवेलियों पर डेस्टिनेशन वेडिंग की जा रही है। इस संख्या से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कितना मुफीद है।

प्रसिद्ध हस्तियां को डेस्टिनेशन वेडिंग लुभा रही
राजस्थान पर्यटन विभाग इन दिनों प्रसिद्ध और ख्यातनाम डेस्टिनेशन वेडिंग स्थानों के अतिरिक्त प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थित हैरिटेज स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दे रहा है। जहां पर लगातार डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। देश में चाहे फिल्मी सितारे हो या फिर उद्योगपति यही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी अपनी शादी को विवाहोत्सव में बदलने के लिए राजस्थान का रूख कर रहे हैं।

पैलेस ऑन व्हील्स: ट्रेन के 16वें फेरे में 48 पर्यटक आज पहुंचेंगे जयपुर
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का 16वां फेरा गुरुवार को जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। इस फेरे में ब्रिटेन के 20, अमेरिका के 19, ऑस्ट्रेलिया के 6, कनाड़ा के 2 और एक कोरिया का पर्यटक सफर कर रहे हैं। जयपुर पहुंचने पर पर्यटकों का पारम्परिक तरीके से तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। ट्रेन के डायरेक्टर प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस फेरे में 5 देशों के 48 पर्यटक सफर कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अब ट्रेन को ऑफ सीजन में भी चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब बदलावों के साथ ट्रेन मई में अपने पहले धार्मिक रूट के लिए निकलेगी। आरटीडीसी ने इसे गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी को संचालन के लिए दिया है।

बोहरा ने बताया कि धार्मिक यात्रा के दौरान कंपनी मेन्यू में से नॉनवेज को हटाएगी। वहीं इस दौरान शराब भी नहीं मिलेगी। खास बात यह है कि शाही ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के खाने में प्याज और लहसुन भी नहीं होगा। पैलेस आॅन व्हील्स ट्रेन से यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, और वृंदावन ले जाया जाएगा।

शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का 14वां फेरा आज पहुंचेगा जयपुर
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स सीजन के 14वें फेरे के तहत गुरुवार को जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां पर्यटकों का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस फेरे में 7 देशों के 18 पर्यटक सफर कर रहे हैं। इनमें यूके के 2, यूएसए के 4, भारत के दो, फ्रांस के दो, ऑस्ट्रेलिया का एक, स्वीडन के दो और ब्रिटेन के 5 पर्यटक शामिल हैं। ट्रेन के ओएण्डएम डायरेक्टर प्रदीप बोहरा ने बताया कि इससे पूर्व बुधवार शाम को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर्यटकों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई।

पीएम नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों की जयपुर विजिट के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार को आमेर महल, जंतर-मंतर स्मारक और हवामहल स्मारक को पर्यटकों के अवलोकनार्थ बंद रखा जाएगा। ऐसे में पैलेस ऑन व्हील्स के पर्यटकों को हाथीगांव में हाथी सवारी कराई जाएगी। वहीं नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क विजिट कराई जाएगी।

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन : 27 दिसम्बर के फेरे में दिखेगी इस सीजन की सबसे अधिक पर्यटक संख्या
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में इन दिनों पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का हूजूम देखने को मिल रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू सहित अन्य जिलों में स्थित ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स पर पर्यटक दोस्तों और परिवारों के साथ घूमने आ रहे हैं। वहीं शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स के 27 दिसम्बर को शुरू होने वाले फेरे में पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन के इस फेरे में 4 देशों के 77 पर्यटक बुधवार शाम से अपने सफर की शुरूआत करेंगे। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शाम को रवाना होकर ट्रेन गुरुवार सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन के इस फेरे में सीजन की सबसे अधिक पर्यटक संख्या देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले वाले फेरे में पर्यटकों ने जैसलमेर में ही क्रिसमस ईव सेलिब्रेट की थी।

यूएसए से सबसे अधिक पर्यटक
पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के ओएण्डएम डायरेक्टर प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस फेरे में यूएसए के 57, भारत के 13, ब्रिटेन के 3 और 2 ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक शाही सफर का लुत्फ उठाएंगे। पर्यटक न्यू-ईयर ईव जैसलमेर में सेलिब्रेट करेंगे। बोहरा ने बताया कि 31 की नाइट को पर्यटकों के लिए जैसलमेर के धोरों में विशेष डिनर की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पर्यटक नए साल की पहली सुबह जोधपुर में होंगे।

41 साल में पैलेस ऑन व्हील्स के 1178 फेरे, 80 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया सफर
नवज्योति, जयपुर। प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स साल 1982-83 से अब तक लगातार शाही ठाट-बाट से सफर कराती आ रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटकों ने चलते-फिरते महल में शाही सफर का लुत्फ उठाया है। पीओडब्ल्यू ट्रेन की इस सीजन की शुरूआत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बुधवार शाम को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। इसके तहत इस सीजन के पहले सफर में 60 से अधिक पर्यटक गुरुवार सुबह जयपुर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार ट्रेन में सुरक्षा को देखते हुए 39 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। साथ ही ट्रेन के इंटीरियर और लुक में भी बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि कोविड़ के चलते शाही ट्रेन का संचालन 2020-21 और 2021-22 में नहीं हो सका था।

आरटीडीसी से मिली जानकारी के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से विजिट कर रहे पर्यटकों को प्रदेश के ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स की विजिट तो कराई जाती है। साथ ही उन्हें आगरा के ताजमहल के दीदार भी कराए जाते हैं। 1982-83 से पैलेंस ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन हो रहा है। ट्रेन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील, चायना, डच, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हॉगकॉग, ईटली, इंडोनेशिया, जापान, कैन्या, कुवैत, मलेशिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, रशिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, सहित अन्य देशों के पर्यटकों ने सवारी का लुत्फ उठाया। पैलेस आॅन व्हील्स ट्रेन के पूर्व जनरल मैनेजर और वर्तमान में एक निजी कम्पनी के डायरेक्टर प्रदीप बोहरा ने 1982-83 से 2022-23 (दिसम्बर 2022 तक) तक ट्रेन के तकरीबन 1178 फेरों में 80126 पर्यटकों ने शाही सफर का लुत्फ उठाया। एक सप्ताह के टूर के तहत सफर की शुरुआत दिल्ली से शुरू होती है, जो जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और आगरा होते हुए पुन: दिल्ली पहुंचकर समाप्त होती है।

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के शाही सफर में सबसे आगे भारतीय
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के शाही सफर में पर्यटकों को राजशाही ठाठ भरा जीवन जीने का एक मौका मिलता है। दो साल बाद शुरू हुई पीओडब्ल्यू के अब तक चार फेरे पूरे हो गए हैं। वहीं पांचवां फेरा बुधवार शाम को दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी ट्रेन में सफर का मजा ले रहे हैं। आरटीडीसी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 देशों के 159 पर्यटक अब तक राजशाही ट्रेन में भ्रमण कर चुके हैं। वहीं उम्मीद है कि शाही ट्रेन में सफर के लिए आगे भी पर्यटकों की अच्छी बुकिंग मिल सकती है।

50 पर्यटकों के साथ भारतीय शीर्ष पर
पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में सफर करने वाले 159 पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भारतीय पर्यटकों की है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब 50 भारतीय पर्यटक शाही सफर का आनंद ले चुके हैं। इसके बाद अमेरिका के 41, ब्रिटेन के 31, ऑस्ट्रेलिया के 13, कनाडा के 5, न्यूजीलैंड के 4, मॉरिशस के 3, फ्रांस के 3, स्विट्जरलैंड के 2, दक्षिण अफ्रीका के 2 और आयरलैंड, इटली, ब्राजील, जर्मनी और नीदरलैंड का एक-एक पर्यटक शामिल है। शाही ट्रेन में पर्यटकों की संख्या में बुधवार को जयपुर पहुंचने वाले पांचवें फेरे में सफर कर रहे 45 पर्यटकों की संख्या भी शामिल है।

कब-कब लगे फेरे
12 अक्टूबर के फेरे में 35, 19 अक्टूबर के फेरे में 20, 26 अक्टूबर के फेरे में 27, 9 नवंबर के फेरे में 32, 16 नवम्बर के फेरे में 45 पर्यटकों की संख्या है।

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का पहला कॉमर्शियल टूर पहुंचा जयपुर
जयपुर। शाही रेलगाड़ी ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का पहला कॉमर्शियल टूर गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा गया है। स्टेशन पर पर्यटकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कच्ची घोड़ी नृत्य ने पर्यटकों का मन मोह लिया। हथिनी लक्ष्मी और रूपा भी पर्यटकों के स्वागत में मौजूद रही। दोंनो ने सूंड़ ऊपर कर पर्यटकों का स्वागत किया।

पर्यटकों ने दोनो हथिनियों के साथ फ़ोटोज़ क्लिक कराई। इसके बाद टुरिस्टों को बस से शहर के पर्यटन स्थलों की सैर कराई गई। ट्रेन में विभिन्न देशों के 35 पर्यटक सफर कर रहे हैं। शाम को पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से आगे के सफर के लिए रवाना हो जाएगी।

पैलेस ऑन व्हील का होगा ट्रायल, पटरियों पर दौड़ेगी रेलगाड़ी
जयपुर । राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का 28 सितंबर को  ट्रायल रन होगा। निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि 28 सितंबर को शाही रेलगाड़ी  पैलेस ऑन व्हील पटरियों पर दौड़ेगी। ट्रायल रन जयपुर से प्रारंभ होकर सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़, उदयपुर, अजमेर होते हुए जयपुर में समाप्त होगा। ट्रायल रन में राजस्थान पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं रेलवे के अधिकारी तकनीकी टीम रेलगाड़ी की सिक्योरिटी खान-पान, आतिथ्य, सत्कार सुख सुविधाओं सहित समस्त व्यवस्थाओं का समीक्षा करेगी।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के अंतर्गत पैलेस ऑन व्हील चलाने की अनुमति दी है। प्रथम 3 माह तक निगम द्वारा ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उसके बाद ट्रेन को ओ एंड एम मॉडल पर निजी कंपनी को भी दिया जा सकता है। शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का पहला टूर 12 अक्टूबर से होगा। ट्रेन की अभी तक 50 से अधिक केबिन बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील को पटरी पर दौड़ाने के लिए राजस्थान पर्यटन  विकास निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अति उत्साहित है। पैलेस ऑन व्हील की साज-सज्जा आधुनिकरण एवं सौंदर्यीकरण  को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निगम द्वारा शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का संचालन 1982 से किया जा रहा है। 12 अक्टूबर से रेलगाड़ी नियमित टूर करेगी । पैलेस ऑन व्हील रेलगाड़ी का नाम विश्व की सबसे लग्जरी  ट्रेन में शुमार है।

पैलेस ऑन व्हील्स फिर पटरियों पर चलती आएगी नजर
जयपुर। पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन जल्द ही पटरियों पर चलती नजर आएगी और पर्यटकों को इसमें यात्रा करने का अवसर मिलेगा। राठौड़ पर्यटन भवन में निगम के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में पर्यटन को उद्योग की श्रेणी दी है। इससे प्रदेश में पर्यटन इकाइयों की स्थापना में मदद मिलेगी। पहले से चल रही पर्यटन इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश मे निवेश सहित रोजगार के अवसर में भी उपलब्ध होंगे। मारवाड़ जंक्शन से कामली के बीच हेरीटेज रेल नेटवर्क विकसित करने के भी प्रयास किए जा रहे है।

उन्होंने पैलेस ऑन व्हील्स को ओ एण्ड एम मॉडल पर देने की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रेजुएटी संबंधित भुगतान राजस्थान पर्यटन विकास निगम को अपने स्तर पर करने की सहमति सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़ सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।