cheteshwar pujara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया सन्यास, 2013-2014 में पांच वनडे खेले
मुम्बई। चेतेश्वर पुजारा ने तत्काल प्रभाव से भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 37 वर्षीय पुजारा ने अपने सोशल मीडिया मंच पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना - इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही चाहिए और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।

ऑस्ट्रेलिया में रहे थे प्लेयर ऑफ द सीरीज :

पुजारा ने दिसंबर 2005 में सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 2010 के अंत में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और उनके खिलाफ कई शृंखला जीत का हिस्सा रहे, विशेषकर 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में, और 2023 की शुरुआत में घरेलू मैदान पर। वह 2018-19 शृंखला में चार टेस्ट मैचों की शृंखला में 521 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली टेस्ट शृंखला जीत थी।

टेस्ट टीम में पुजारा की जगह ले सकते हैं जायसवाल
मुंबई, 15 जून ((एजेंसी)) जुलाई में होने वाले भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर युवा प्रतिभा यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम में अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जगह ले सकते हैं।

वेस्ट इंडीज दौरा 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में उनकी पहली शृंखला होगी, लेकिन चयनकर्ता डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और अङ्क्षजक्य  रहाणे का डोमिनिका और त्रिनिदाद में होने वाले दो टेस्ट मैचों में खेलना  निश्चित है, लेकिन टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह पर एक सवालिया निशान है।

टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से भारत के लिये नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा ने 2020 के बाद से 29.69 की निराशाजनक औसत से 52  पारियों (28 टेस्ट) में केवल एक शतक बनाया है। दिसंबर 2022 में चटगांव टेस्ट में उनके 90 और 102 नाबाद के स्कोर  को हटाने पर उनकी बल्लेबाजी औसत गिरकर 26.31 हो जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुजारा का टेस्ट टीम से बाहर जाना तय नहीं है, लेकिन इतना कहा जा सकता है कि एकादश में उनकी जगह टिकाऊ नहीं रही। अगर उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिये चुना भी जाता है तो उनका खेलना सुनिश्चित नहीं है। क्रिकबज के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन इस स्थान के लिये जायसवाल को आजमा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक झटके में टीम की रूपरेखा बदलकर कोई प्रयोग नहीं करना चाहता और रोहित शर्मा खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के कप्तान बने रहेंगे।

क्रिकबज ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा, हर टेस्ट महत्वपूर्ण है, और इसका परिणाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में योगदान देता है। हम टेस्ट मैच में प्रयोग नहीं कर सकते।

टीम में पुजारा की जगह के अलावा चयनकर्ता मोहम्मद शमी को आराम देने पर भी विचार कर सकते हैं। शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले 17 आईपीएल मैच भी खेले। अक्टूबर-नवंबर में भारतीय सर•ामीन पर होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शमी को ङ्क्षवडीज टेस्ट शृंखला में आराम दिया जा सकता है।

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर श्रीकर भरत डब्ल्यूटीसी फाइनल में बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद टेस्ट टीम में अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अनुपस्थिति में संजू सैमसन एकदिवसीय और टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं।

100वें टेस्ट से खुश हूं, पर हासिल करने को बहुत कुछ बाकी : पुजारा
नई दिल्ली ((एजेंसी))। भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने 100वें टेस्ट से पहले गुरुवार को कहा कि वह इस उपलब्धि से खुश हैं, लेकिन अब भी उनके पास हासिल करने के लिये बहुत कुछ बाकी है।

पुजारा से पहले सिर्फ 12 भारतीय क्रिकेटरों ने 100 टेस्ट खेले हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 73 खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पुजारा जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दूसरा टेस्ट खेलने उतरेंगे तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका 100वां मैच होगा।

पुजारा ने मैच की पूर्व संध्या पर यहां संवाददाताओं से कहा, '' मैंने हमेशा आज पर ध्यान दिया है। मैंने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तब नहीं सोचा था कि 100 टेस्ट खेलूंगा। आप अपने करियर में हमेशा उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं जिनसे आपको लडऩा होता है। मेरा ध्यान हमेशा अपने प्रदर्शन पर केंद्रित रहा, और 100 टेस्ट पूरे हो गये।"

उन्होंने कहा, '' यह मेरे साथ-साथ मेरे परिवार के लिये  भी बड़ी उपलब्धि है। इस सफर में मेरे पिता ने मेरा साथ दिया है। मेरी पत्नी  ने भी लगातार मेरा समर्थन किया। वे कल यहां मैच देखने के लिये होंगे।  हम सब इससे काफी खुश हैं लेकिन अभी हासिल करने के लिये बहुत कुछ बाकी है।"

पुजारा को अपने सुसज्जित करियर में कई बार इस उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। पुजारा को जहां 2018 में इंग्लैंड दौरे के पहले टेस्ट से बाहर रहना पड़ा, वहीं पिछले साल श्रीलंका के विरुद्ध खेली गयी टेस्ट सीरीज के लिये भी उन्हें टीम में जगह नहीं दी गयी। पुजारा ने कहा कि उन्होंने हमेशा इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अपने खेल पर विश्वास बरकरार रखा।

उन्होंने कहा, ''इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। आपके लिये मानसिक रूप से मजबूत रहना सबसे जरूरी है। आपको खुद पर विश्वास होना चाहिये, आपको पता होना चाहिये कि आप किस तरह के खिलाड़ी हैं और खुद पर भरोसा करना चाहिये। मैंने हमेशा यही किया। पिछले कुछ सालों में मैंने अपनी विशेषताओं पर काम करने की कोशिश की। मुझे पता था कि अगर मैं पांच-सात वर्षों में कुछ करके सफल रहा हूं तो मुझे उस पर ही रहना होगा। मैं अपना खेलने का तरीका नहीं बदल सकता। आप हमेशा कुछ चीजें जोड़ सकते हैं, लेकिन पूरी तरह अपने खेल को नहीं बदल सकते।"

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा को जब पिछले साल टीम से बाहर किया गया तो उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप का रुख किया। पुजारा ने इंग्लैंड की मुश्किल पिचों पर सफलतापूर्वक अपनी फॉर्म तलाशी और आठ मैचों में 109.40 की औसत से 1094 रन बना डाले। उन्होंने काउंटी सत्र को यादगार बनाते हुए तीन दोहरे शतक और दो शतक भी जड़े, जिसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध हुए एकमात्र टेस्ट मैच में उन्हें टीम में वापस बुला लिया गया।

पुजारा ने अपने खराब समय के बारे में कहा, ''वह समय मेरे लिये चुनौतीपूर्ण था। मैं जानता था कि मुझे इंग्लैंड में एक टेस्ट खेलना है, इसलिये मैंने काउंटी क्रिकेट का रुख करके तैयारी शुरू की। मैं लगातार राहुल भाई (कोच राहुल द्रविड़) और विक्की पाजी (विक्रम राठौड़) के संपर्क में रहा और उन क्षेत्रों के बारे में बात करता रहा जिनपर मुझे काम करने की जरूरत है।"

पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिये आईपीएल नीलामी में भी अपना नाम नहीं दिया था। टूर्नामेंट के 2021 सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खरीदा था, हालांकि 2022 में उन्होंने आईपीएल के ऊपर टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा, ''मैंने आईपीएल में पिछले साल अपना नाम नहीं दिया था। मैं इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट की तैयारी के लिये काउंटी खेलना चाहता था।"

योगा, प्राणायाम और मेडिटेशन की सहायता से स्वयं को शान्त रखने वाले पुजारा कई पारियों में अपने अद्वितीय धैर्य का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी टेस्ट पारी में 500 से ज्यादा गेंदें खेली हैं। पुजारा अपनी कई लंबी पारियों से विपक्षी टीम को पस्त कर चुके हैं, हालांकि उनकी सबसे पसंदीदा पारी वह है जिसमें उन्होंने सिर्फ 72 रन बनाये थे।

पुजारा ने उस यादगार पारी के बारे में कहा, '' अपनी सबसे पसंदीदा पारी चुनना मुश्किल है, लेकिन मुझे अपने अपने पदार्पण पर बनाये गये 72 रन बहुत प्रिय हैं। अगर मैं वह रन नहीं बनाता तो शायद आज भारत के लिये नहीं खेल रहा होता। इसके अलावा चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2017 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेली गयी पारी, विदेशी सरजमीन पर अपना पहला शतक, जो शायद मैंने जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में बनाया था। मुझे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध गाबा टेस्ट (2021) में खेली गयी 77 रन की पारी भी बहुत प्रिय है।"

एक दशक से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके पुजारा अब भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जारी टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह पक्की कर लेगा।

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिये भारत को पुजारा से बहुत उम्मीदें होंगी, और वह खुद भी भारत को फाइनल में पहुंचाकर ट्रॉफी जीतने का सपना देखते हैं।

पुजारा ने कहा, ''बेशक ही हम डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतना चाहते हैं। हमारे सामने एक सीरीज है, और उम्मीद है कि हम इसे जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच सकेंगे। मेरा सपना है कि मैं इस बार भारत को डब्ल्यूटीसी का खिताब जिताऊं। हम पिछली बार ऐसा नहीं कर सके थे लेकिन उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी उठा सकेंगे।"

चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स की ओर से लगाए 3 दोहरे शतक
लंदन। काउंटी चैंपियनशिप के वर्तमान सीजन में तीसरा दोहरा शतक लगाकर भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इतिहास में अपना नाम अंकित किया है। मैच के दूसरे दिन 200 रन पूरे करते ही पुजारा लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स के विरुद्ध ससेक्स की ओर से दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले केवल कर्नल रंजीत सिंह विभाजी द्वितीय ने 125 साल पहले लॉर्ड्स में दोहरा शतक जड़ा था। यह मैच मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के विरुद्ध खेला गया था। पुजारा से पहले ब्रैड हॉज ने 2004 में एक सीजन में तीन दोहरे शतक जड़े थे। इसके अलावा पुजारा 1904 के बाद एक सीजन में तीन पारियों में 200 से अधिक रन बनाने वाले ससेक्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले दिन बनाए 115 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए पुजारा ने लगभग नौ घंटे क्रीज पर बिताए। पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने टीम के स्कोर को 523 पर पहुंचाया जो ससेक्स के इतिहास का सर्वाधिक स्कोर है।

लंकाशायर की ओर से सुन्दर ने लिए 5 विकेट
लंकाशायर की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने पहले दिन चार विकेट लेने के बाद 5वां शिकार किया। उन्होंने लुइस मक्मैग्नस को कीटन जेनिंग्स के हाथों कैच आउट करवाया। इन 5 विकेटों के लिए सुंदर को कुल 22 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। हालांकि सुंदर बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। सुंदर ने अपनी पहली काउंटी पारी में मात्र दो रन बनाए। नार्थम्पटनशायर को 235 के स्कोर पर रोकने के बाद लंकाशायर की टीम महज 132 रनों पर सिमट गई।

वॉरिकशायर के बल्लेबाजों को परेशान किया
केंट की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपनी गति और स्विंग से वॉरिकशायर के बल्लेबाजों को परेशान किया और पांच विकेट झटके। पांच में से चार बल्लेबाजों को उन्होंने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों कैच आउट करवाया। दूसरे दिन के बाद केंट ने 138 रनों की बढ़त बना ली है।