broken roads - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल
कोटा। शहर की पहचान केवल कोचिंग और शिक्षा से ही नहीं, बल्कि यहां की विकसित और नामी कॉलोनियों से भी है। श्रीनाथपुरम, आरके पुरम, रंगबाड़ी, महावीर नगर और मेडिकल कॉलेज जैसे इलाके शहर के प्रमुख क्षेत्रों में गिने जाते हैं। लेकिन इन इलाकों में जब जमीनी हकीकत जानने के लिए पड़ताल की गई तो तस्वीर कुछ अलग नजर आई। वार्ड नंबर 50 से 54 तक किए गए दौरे में लोगों ने सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख इलाकों में यदि बुनियादी सुविधाओं को लेकर ही परेशानी रहे तो यह चिंता का विषय है।वार्डों का क्षेत्रफल बढ़ने के साथ अब जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बड़े क्षेत्र में समस्याओं की नियमित निगरानी के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी है। केवल शिकायत आने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नियमित निरीक्षण करना चाहिए।

परिसीमन के बाद बड़े हुए वार्ड, लेकिन समस्याओं का दायरा भी बढ़ा
-वार्ड नंबर 50 में श्रीनाथपुरम स्टेडियम, जीएडी क्वार्टर्स, श्रीनाथपुरम के विभिन्न सेक्टर, हजीरा बस्ती, श्याम नगर, अकेलगढ़ और आरटीयू क्षेत्र शामिल हैं।
-वार्ड नंबर 51 में आरके पुरम ए, बी व ई, बॉम्बे योजना, काला बादल, सामुदायिक भवन और संपूर्ण मेडिकल कॉलेज क्षेत्र आता है।
-वार्ड नंबर 52 में हरिओम नगर, कच्ची बस्ती, वीर सावरकर नगर, लुहार बस्ती, पीएचईडी कार्यालय और रंगबाड़ी योजना के सेक्टर 4 व 5 शामिल हैं।
-वार्ड नंबर 53 में महावीर नगर तृतीय के सेक्टर 2 से 9 तक का क्षेत्र आता है।
-वार्ड नंबर 54 में पारिजात सेक्टर 10 व 11, महावीर नगर द्वितीय का पूरा क्षेत्र तथा महावीर नगर तृतीय का सेक्टर 1 व 4 क्षेत्र शामिल है।

सफाई सड़क व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी
पड़ताल के दौरान कई वार्डों में लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। वार्डवासियों का कहना है कि कई जगह नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी की समस्या बनी रहती है। खाली जगहों और बस्तियों के आसपास सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोगों ने निगम से नियमित मॉनिटरिंग की मांग की है। इन वार्डों में सड़कें भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं लंबे समय से मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शहर के विकास की तस्वीर भी होती हैं। नामी कॉलोनियों में सड़कों की स्थिति बेहतर होनी चाहिए। सड़क खराब होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।

लाइट-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी
स्ट्रीट लाइट और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी अपनी समस्याएं बताईं। उनका कहना है कि रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। वहीं पानी की व्यवस्था में कहीं भी समस्या हो तो उसका सीधा असर परिवारों पर पड़ता है। निगम और संबंधित विभागों को सुनिश्चित करना चाहिए कि पानी, सड़क, सफाई और रोशनी जैसी सुविधाएं नियमित और बेहतर तरीके से उपलब्ध हों।

चुनाव के समय दिखते हैं, बाद में मिलना मुश्किल
इन सभी समस्याओं के बीच वार्डवासियों की सबसे बड़ी नाराजगी जनप्रतिनिधियों की नियमित मौजूदगी को लेकर है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता और जनप्रतिनिधि घर-घर पहुंचते हैं, लोगों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान का भरोसा देते हैं। लेकिन चुनाव के बाद वही जनप्रतिनिधि नजर नहीं आते और उनसे मिलना मुश्किल हो जाता है।

दिन में एक बार वार्ड का दौरा करें जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधियों को अपने वार्ड में नियमित रूप से दौरा करना चाहिए। कम से कम दिन में एक बार क्षेत्र का चक्कर लगाकर सफाई, सड़क, पानी, बिजली और सुरक्षा की स्थिति देखी जाए तो काफी समस्याएं मौके पर ही सामने आ सकती हैं।
लोगों का कहना है कि परिसीमन के बाद वार्ड भले ही बड़े हो गए हों, लेकिन जनता की उम्मीदें भी उतनी ही बड़ी हैं। श्रीनाथपुरम, आरके पुरम, रंगबाड़ी और महावीर नगर जैसे क्षेत्रों की पहचान कोटा शहर से जुड़ी है। ऐसे में इन इलाकों में अव्यवस्थाएं शहर की छवि पर भी असर डालती हैं।

भाजपा सरकार बनने के बाद से कांग्रेस पार्षदों वाले वार्डों के साथ विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। जिन इलाकों में वास्तव में विकास की जरूरत है, वहां काम नहीं करवाए जा रहे, जबकि जहां पहले से सड़कें और पार्क बने हुए हैं, उन्हें बिना जरूरत तोड़कर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। बनी-बनाई सड़कों को उखाड़ने और हाल ही में विकसित पार्कों को फिर से तोड़कर बनाने से जनता के पैसों की बर्बादी हो रही है।
- शालिनी गौतम , पूर्व पार्षद

मेरे कार्यकाल में मेने वार्ड में सड़क और सफाई के कार्यों को प्राथमिकता दी थी। बालाजी नगर में सड़क और नालियों का निर्माण करवाया गया। इसके अलावा वार्ड के अन्य क्षेत्रों में भी जरूरत के अनुसार सड़क और नाली निर्माण सहित कई विकास कार्य करवाए गए।
-रेखा यादव, पूर्व पार्षद

वार्ड में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित कई विकास कार्य करवाए गए। वार्डवासियों की ओर से समय-समय पर बताई गई समस्याओं का भी अपने स्तर पर समाधान करवाने का प्रयास किया गया।
-नंदकंवर हाड़ा , पूर्व पार्षद

वार्ड में बिजली की समस्या बनी रहती है। वहीं पानी भी कम दबाव से आता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार पार्षद को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अब लोगों को इंतजार है कि समस्या का समाधान कब होगा।
-हिमांशु शर्मा, वार्डवासी

वार्ड में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हालांकि पूर्व पार्षद के कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए गए, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बाद समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की भी जरूरत है।
-रतन कुमारी,वार्डवासी

सड़कों को बार-बार तोड़ने से नागरिकों को हो रही असुविधा : शहर की सुंदरता भी हो रही प्रभावित, सैलजा का सरकार से आग्रह- तकनीक के बिना न हो कोई भी नया कार्य
चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सिरसा शहर की सड़कों को बार-बार तोड़े जाने से नागरिकों को हो रही भारी असुविधा और शहर की सुंदरता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि सिरसा सहित पूरे हरियाणा में पाइपलाइन से जुड़े सभी कार्यों में आधुनिक ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

सिरसा सांसद ने पत्र में कहा कि गैस पाइपलाइन, सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने के कारण सड़कों को बार-बार तोड़ा जा रहा है, जिससे यातायात बाधित होता है और शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में इस तकनीक का सफल उपयोग किया गया है, जिससे न केवल नागरिकों को राहत मिलती है बल्कि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि की भी बचत होती है।

कुमारी सैलजा ने सुझाव दिया कि सड़क या गली का निर्माण करने से पहले पेयजल, सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन डाली जाए ताकि बाद में सड़कों को न तोडऩा पड़े। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भविष्य में कोई भी नया कार्य इस तकनीक के बिना न हो और आधुनिक शहरों की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप ही योजना बनाई जाए।

सांसद सैलजा ने कहा कि इस समय प्रदेश का किसान डीएपी खाद के लिए परेशान है। किसान सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगा रहता है और कई बार रातभर इंतजार करता है, लेकिन बाद में स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिलती है। दूसरी ओर बाजार में ब्लैक में डीएपी खाद बेची जा रही है जिस पर अंकुश लगना चाहिए।

सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष रूप से घग्गर नदी के तटवर्ती बाढ़ पीड़ित इलाकों में गांवों में ही पैक्स के माध्यम से डीएपी खाद उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था करे। इससे किसानों को गेहूं की बिजाई सीजन में खाद की कमी से होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा।

सांसद सैलजा ने सिरसा शहर की सड़कों को बार-बार तोड़े जाने से नागरिकों को हो रही भारी असुविधा और शहर की सुंदरता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि सिरसा सहित पूरे हरियाणा में पाइपलाइन से जुड़े सभी कार्यों में आधुनिक ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

हर तरफ गंदगी का अंबार, संकरी गलियां व टूटी सड़कें
रावतभाटा। शहर के बीचों-बीच बसे रावतभाटा के वार्ड नंबर 19 चारण बस्ती, मत्स्य मोहल्ले के लोग इन दिनों नर्क से भी बदतर हालात में जीने को मजबूर हैं। आजादी के 77 साल बाद भी वार्ड नंबर 19 में संकरी गलियों और टूटी सड़कों के बीच लोग जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं गंदगी से भरी क्षतिग्रस्त नालियां और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जानकारी के अनुसार वार्ड 19 कई प्रकार की अव्यवस्थाओं का शिकार है। गंदगी, क्षतिग्रस्त सड़कों व टूटी नालियों के अलावा अव्यवस्था का आलम यह है कि पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से वार्ड वासियों को दूषित पेयजल पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। आवारा मवेशियों के अलावा गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक पूरे वार्ड में फैला हुआ है। जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का हर समय भय बना रहता है। इतना ही नहीं इस वार्ड में बिजली व्यवस्था भी सही नहीं है।

हमारी गलियां काफी संकरी हैं। ऊपर से गंदगी का ढेर हर तरफ लगा रहता है। वार्ड की सफाई कभी होती ही नहीं।
-नंदू बाई, वार्डवासी

हम सब मछली पालन का कारोबार करते हैं। पूरे वार्ड में केवल गंदगी ही गंदगी है। सफाई के नाम पर प्रशासन ध्यान ही नहीं देता।
-दशरथ कहार, वार्डवासी

वार्ड में सफाई कर्मचारी 15 दिन में एक बार ही आते हैं। वह भी केवल औपचारिकता पूरी करके चले जाते हैं। गंदगी का ढेर जैसा था वैसा ही लगा रहता है।
-ऋतिक कहार, वार्डवासी

पूर्व सरकार में हमें मछली पालन के लिए जमीन दी गई थी। जिससे कि हम दुकान बनाकर अपना व्यापार कर सकें। पर सरकार बदलते ही भू माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर लिया है।
-राजेश कहार, वार्डवासी

शहर के वार्ड 19 में सफाई व दूषित पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत मिलने पर व्यवस्था ठीक करवाई जाएगी।
-महेश नागर, ईओ, नगर पालिका रावतभाटा।

टूटी सड़क की बात पर अधेड़ आधी रात को टावर पर चढ़ा
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती काली बेरी से आगे ढंडियों की ढाणी में आधी रात को एक अधेड़ टॉवर पर चढ़ गया। वह नशे में भी था। उसकी मांग थी कि क्षेत्र में टूटी सडक़ों को ठीक किया जाए। कई बार प्रशासन को अवगत कराया मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर उसके टॉवर पर चढऩे की जानकारी पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। रात दो बजे के आस पास उसे सकुशल टॉवर से उतार दिया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रतर्वी सिंह राठौड़ ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त में सूचना आई कि काली बेरी के नजदीक ढंडियों की ढाणी में एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है। इस पर वे वहां पहुंचे। इससे पहले वहां पर प्रतापनगर एसीपी प्रेम धणदे भी आ गई थी। टॉवर पर चढ़े हरचंद नाम के इस शख्स को समझाने का प्रयास किया गया। मगर वह नहीं माना तो पुलिस ने एसडीआएफ मय दमकल को बुलाया। दमकल की सीढिय़ों से बाद में उसे समझाबुझाकर उतारा जा सका। एसीपी चक्रवर्ती सिंह के अनुसार हरचंद शराब के नशे में भी था। उसका कहना कि  क्षेत्र में सडक़ टूटी पड़ी है और कोई उसे ठीक नहीं कर रहा है। कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके बाद उसे सूरसागर पुलिस अपने साथ थाने लेकर चली गई।

कोटा दक्षिण वार्ड 11 : चैम्बर डालने के लिए खोदी सड़क, बच्चे हो रहे चोटिल
कोटा। आरयूआईडीपी द्वारा डाली जा रही सीवरेज पाइप लाइन कार्य ने कॉलोनियों की सूरत बिगाड़ रख दी। अच्छी भली सड़कों को पूरी तरह से उधेड़ रख दिया। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उनमें भरा बरसाती पानी स्थानीय बाशिंदों को गहरे जख्म दे रही है। बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से कीचड़ व गंदगी की समस्या हो गई। वहीं, जलभराव होने से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया। बच्चों को घर से स्कूल पहुंचाना व वापस घर लाना काफी जोखिमभरा रहता है। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 11 के हालातों से दुखी बाशिंदोें ने कुछ इस तरह पीड़ा बयां की।

बिजली कटौती से व्यवसाय हो रहा चौपट
बोरखेड़ा के वार्ड 11 में बिजली की अघोषित कटौती जी का जंजाल बनी हुई है। यहां बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिनभर में 5 से 6 बार बिजली जाती है। ट्रांसफार्मर पर लोड सेटिंग बराबर नहीं है। घंटों तक बिजली गुल रहती है। केडीएल के टोल फ्री नम्बर पर सुनवाई नहीं होती। बिजली के तार झूल रहे हैं। बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान तार उलझकर टूट जाते हैं। केईडीएल के आॅफिस में जाकर भी समस्या बताई लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ।
- अजय कुश्वाह, बोरखेड़ा निवासी

सीवरेज लाइन के लिए तोड़ी पेयजल लाइन
कुछ दिनों पहले खूंट वाली गली में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की थी। इस दौरान पानी की पाइप लाइन भी फूट गई, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। साथ ही प्रेशर डाउन होने से घरों में पानी नहीं आ रहा। हालात यह हो गए, एक बाल्टी भरने में भी 15 मिनट से ज्यादा समय लग रहा है। ठेकेदार को पाइप लाइन दुरुस्त करवाने को बोला था लेकिन अनसुना कर दिया। सुबह-शाम जरूरत के मुताबिक पानी एकत्रित करना चुनौती बन गया।
- संतोष बाई, वार्ड 11 निवासी

बस स्टैंड वाली गली में सीवरेज लाइन व चेम्बर लगाने के लिए सीसी सड़क को जगह-जगह से काट दिया और काम भी अधूरा छोड़ रखा है। बरसात में पानी भरने से गड्ढ़े दिखाई नहीं देते और स्कूल से लौटते वक्त बच्चे गड्ढ़ों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। घर तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे।  वाहन चोरी होने का खतरा बना रहता है। वहीं, अभिभावकों के लिए बच्चों को स्कूल ले जाना और वापस लाना जोखिमभरा रहता है।
- बाबूलाल सिंह

बोरखेड़ा क्षेत्र में बरसों से बाशिंदे आवासीय पट्टों की मांग कर रहे हैं, नगर निगम व यूआईटी के चक्कर भी काट रहे लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, पार्षद से भी शिकायत की लेकिन फायदा नहीं हुआ। पट्टों के अभाव में मकानों बनाने के लिए कोई बैंक ऋण तक नहीं देता। बारिश के दौरान पूरी गली में कीचड़ पसरा रहता है। कई राहगीर व दुपहिया वाहन चालक  गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
- मथूरालाल कुश्वाह

नई सड़कें और पट्टे दिलाना प्राथमिकता
वार्ड 11 में अभी सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है, जिन इलाकों में काम पूरा हो गया वहां खुद खड़े रहकर सीसी सड़क बनवा भी रहे हैं। जहां पानी की लाइन टूटी है, वहां शुक्रवार सुबह दुरुस्त करवा देंगे। वहीं, बोरखेड़ा क्षेत्र का आधा हिस्सा यूआईटी और आधा नगर निगम के दायरे में आता है। मैंने पट्टे बनवाने के लिए वार्ड में दो दिवसीय शिविर लगवाया था, जिसके लिए मुनादी भी करवाई थी, लोग आए और आवेदन भी किया था, उन्हें तो पट्टे मिलेंगे लेकिन जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया उन्हें कैसे मिलेगा। केडीएल मनमानी कर रही है। कंपनी की वितरण व्यवस्था घटिया है, लोग परेशान हैं। वार्डों में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ का बजट जारी हुआ है। आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाना साथ ही रोड लाइटें लगवाना प्राथमिकता में शामिल है।
- रचना शर्मा, पार्षद वार्ड 11 कोटा उत्तर

कोटा दक्षिण वार्ड 71- पानी की किल्लत से जूझ रहे वार्डवासी
कोटा । शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 71 में टूटी सड़के, बदहाल नालियां वार्ड की पहचान बन रही हैं। वार्ड में लोग  बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं।  वार्ड में जलनिकासी की समुचित  व्यवस्था तक नहीं हैं। वार्ड के लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड में लंबे समय से पानी की सप्लाई भी नहीं दी जा रही। जिसके चलते यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड के अनेक लोग महंगे दामों पर पानी के टैेंकर मंगवा रहे हैं। लेकिन आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा  हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं की वार्ड में 15 मिनट भी पानी नहीं आता। स्थानीय लोगों का कहना  हैं की अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही  की लापरवाही के कारण पानी सप्लाई नहीं हो रही । इस समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने कई बार जलदाय विभाग को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत भी की जा चुकी हैं।

जगह-जगह कर रखी है खुदाई
स्थानीय लोगों ने बताया हैं की आरयूआईडीपी द्वारा वार्ड क्षेत्र में जगह-जगह खुदाई करवाकर छोड़ी गई हैं। वार्ड में हर जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन गड्डों की वजह से बारिश का पानी लोगों के मकानों तक पहुंच जाता हैं, जिससे मकानों में सीलन आ जाती हैं और मकान गिरने का खतरा भी बना रहता हैं।

घरों में घुसने लगा पानी
स्थानीय लोगों का कहना हैं की पानी निकासी की नालियां अवरुद्ध होने से गंदा पानी घरों में घूसने लगा हैं। बारिश के समय में वार्ड की गलियां पानी से लबालब हो जाती हैं। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता हैं। और लोग घरों में दुबके रहते हैं। पूरे वार्ड क्षेत्र में जलभराव होने से यहां गली मोहल्लों में कीचड़ पसरा रहता हैं। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी होती हैं। लोगों ने बताया की जलनिकासी की वयवस्था समुचित कराने को काफी बार कहा गया हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं।

क्षतिग्रस्त सड़कों से हो रहे हादसे
वार्ड की सड़के पूरी तरह से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट चूकी हैं। अब यह टूटी सड़के हादसों का कारण बन रही हैं। वार्ड की सड़को की हालत इतनी खराब हैं की अब इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। सड़के बनवाने के लिए कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखे जा चुके हैं और अवगत भी करवाया जा चुका हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया। वार्ड के साथ राजनितिक भेदभाव किया जा रहा हैं।

यह हैं वार्ड क्षेत्र
तलवंडी सेक्टर 02 व 03, आधा इन्द्र विहार, जवाहर नगर थाने के पीछे का क्षेत्र।

वार्डवासी परेशान
सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्ड के साथ राजनितिक भेदभाव किया जाता हैं। वार्ड के लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन प्रशासन कुंभकर्णीय नींद सौ रहा हैं। वार्ड में अनेक जगह गहरे गड्ढें खोदकर छोड़ दिए गए हैं जो अब हादसों को न्यौता दे रहे हैं।
- विवेक राजवंशी, पार्षद

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
वार्ड क्षेत्र अनेक समस्याओं से भरा पड़ा हैं। लेकिल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। वार्ड विकास से कोसों दूर हैं। वार्ड में पीने तक का पानी नहीं मिल पाता। कचरे का नियमित रुप से उठाव नहीं हो पाता। टूटी सड़के हादसों को न्यौता दे रही हैं। लेकिन सूध लेने वाला कोई नहीं हैं।
- दुर्गेश शर्मा, स्थानीय निवासी

बिजली की कटौती से परेशानी
दिन में लगभग 6 से 7 बार बिजली की कटौती होती है। बिजली कटौती के कारण नियमित होने वाले कार्य भी पूरे नहीं हो पाते। बिजली किल्लत के साथ-साथ पीने के पानी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती हैं।
- ताराचंद खत्री, स्थानीय निवासी

कोटा दक्षिण वार्ड 08: वार्ड में टूटी सड़कें दे रही हादसों को मौका
कोटा । शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 08 में टूटी सड़के यहां होने वाले हादसों को आए दिन दावत दे रही हैं। इससे प्रशासन की अनदेखी कहें या फिर वार्ड क्षेत्र के लोगों की उदासीनता। कारण जो भी हो इसका खामियाजा वार्ड 08 क्षेत्र के लोगों को दिन-प्रतिदिन भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। वार्ड क्षेत्र में टूटी-फूटी गलियों व सड़कों की बदहाली के चलते आंसू बहाने पर मजबूर है,क्योकि इस वार्ड क्षेत्र की कई गालियां, सड़के राहगीरों के चलने के लायक नहीं हैं। हर गली व सड़क पर नालियां व पुलिया टूटी हुई हैं। इसके कारण हर आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड क्षेत्र की बदहाली को देखकर ऐसा लगता है कि इसका विकास केवल कागजों तक ही सीमित है। विनोबाभावे नगर सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि वहां सड़क के साथ-साथ लगती गंदे पानी की नालियां टूटी होने के कारण ओवर फलो होकर सारा गंदा पानी सड़क पर बने गड्ढों में आ जाता हंै। इसके कारण सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोग वहां से आना-जाना ही छोड़ देते हैं। क्षेत्र में टूटी नालियां व पुलियां किसी न किसी रूप में हादसों को निमंत्रण दे रही है।

पार्कों की हालत दयनीय
वार्ड 08 में अनेक ग्रीन पार्क हैं, जिनकी हालत दयनीय हो चुकी हैं। पार्कों में लगे झूले टूट चुके हैं। जिसकी वजह से पार्कों में खेलने जाने वाले बच्चों को निराशा हाथ लगती हैं। इसके साथ ही इनकी दिवारें भी जगह-जगह से टूट चुकी हैं जिससे अवारा पशु पार्क में घुसकर पेड़ पौधों को नुक्शान पहुंचाते हैं। इनके सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम द्वारा कोई कार्य नहीं करवाया जा रहा और ना ही इनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

आधी आबादी तक नहीं पहुंच पाता पानी
वार्ड के लोगों का कहना हैं की वार्ड में करीब 1700 से ज्यादा घर हैं। यूआईटी द्वारा वार्ड में पानी सप्लाई के लिए बड़ी टंकी का निर्माण करवाया गया था। लेकिन की टंकी में पानी की क्षमता बहुत कम हैं। जिसकी वजह से इतने बडेÞ वार्ड क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता इसकी वजह से आधे घर पानी से वंचित रह जाते हैं। वार्ड में पानी का प्रेशर भी बहुत कम हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की टंकी बनवाने की मांग प्रशासन से की हैं।

ट्रांसपोर्ट की समस्या
स्थानीय लोगों का कहना हैं की वार्ड 08 का आबादी क्षेत्र काफी बड़ा हैं। जिसमें अनेक नगर क्षेत्र आते हैं। जो काफी दूरी पर हैं। ऐसे में यहां बस या अन्य ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं हैं। लोगों को यहां तक आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। स्थानीय लोगों ने मांग कि हैं की सम्पूर्ण वार्ड 08 क्षेत्र में जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करवाई जाए।

यह है वार्ड क्षेत्र
विनोबाभावे नगर आंशिक, धर्मपुरा रोड़ की समस्त कॉलोनियां, हाडोती कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, ग्राम धर्मपुरा, ग्राम बन्धा, ग्राम रथकांकरा, नन्दनी नगर, मुकन्दरा विहार, गणेश नगर, गणेश उद्यान क्षेत्र, बंसल स्कूल, आरोग्य नगर का क्षेत्र आता हैं।

क्षतिग्रस्त सड़कों से हो रहे हादसे
दो दशकों से सम्पूर्ण वार्ड 08 क्षेत्र में सड़को का निर्माण कार्य नहीं करवाया गया हैं। सड़के पूरी तरह से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट चूकी हैं। अब यह टूटी सड़के हादसों को दावत दे रही हैं। वार्ड की सड़को की हालत इतनी खराब हैं की अब इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। सड़के बनवाने के लिए कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखे जा चुके हैं और अवगत भी करवाया जा चुका हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया।  -पवन कुमार मीणा, पार्षद

वार्ड में अवारा पशुओं का आंतक
वार्ड में अवारा पशुओं का आंतक भी हैं। सीवरेज पाइपलाइल लीकेज होने से अनेक जगह गहरे गड्डें भी हो गए हैं, जिनमें बरसात हैं ,जिनमें बरसात के समय पानी भर जाता हैं। इससे हादसे भी होते रहते हैं। इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया हैं, इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ।                                                          - राम मोहन गोस्वामी, स्थानीय निवासी

ग्रामीण क्षेत्र हैं नहीं हैं श्मशान घाट
ग्रामीण क्षेत्र में श्मशान घाट नहीं होने से लोगों को दाह संस्कार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। कोई शेड की व्यवस्था भी नहीं हैं। गांवों में सामुदायिक भवन भी नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट नहीं होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भी परेशानी होती हैं।                             - चेतन यादव, स्थानीय निवासी