delhi crime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विक्रम सिंह की निर्मम हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में व्याप्त कथित अराजकता की एक और भयावह याद बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में छात्र असुरक्षित हैं, महिलाओं के खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भी अत्यधिक असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े राष्ट्रीय राजधानी में लगातार अपराध के उच्च स्तर को दर्शाते हैं। उन्होंने विक्रम सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर के लोग राज्य के भीतर और बाहर, दोनों जगह परेशान हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि संगीतकार विक्रम सिंह अपने घर के बाहर शोर कम करने के लिए कुछ लोगों से बात करने नीचे गए थे, जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अपने ही घर के बाहर देश की राजधानी में एक पिता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के परिवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वे यहां सुरक्षित हैं। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग की और संगीतकार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताई।

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुंगेशपुर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ़्तार, जांच जारी
नई दिल्ली। दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने मुंगेशपुर हत्याकांड को सुलझा लिया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत उर्फ सुस्सा, सागर और मोंटी के रूप में हुई है। यह मामला एक व्यक्ति की हत्या से संबंधित है जिसका सड़ा हुआ शव बवाना के एक खुले मैदान में मिला था। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। वह आरोपी का सहयोगी था। पुलिस उपायुक्त, बाहरी उत्तरी दिल्ली ,हरेश्वर स्वामी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी की। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए उधार के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अंततः उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित आरोपी के साथ मुंगेशपुर इलाके में शराब पीने गया था जिसके बाद वह लापता हो गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने मुंबई और हरिद्वार सहित विभिन्न शहरों में आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और अंततः दिल्ली में उनके ठिकाने का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीमों ने नरेला रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों को रोका और एक लंबे तलाशी अभियान के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार, एक ईंट मुंगेशपुर के खेतों से बरामद की गयी और अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी पानीपत से बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

वेबसीरीज दिल्ली क्राइम 2 का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली और रसिका दुग्गल स्टारर वेबसीरीज दिल्ली क्राइम 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली क्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज है। पहले सीजन की आपार सफलता के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे है। दिल्ली क्राइम 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में शेफाली, रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दिल्ली क्राइम 2 के टीजर में शेफाली इस बार क्राइम से परेशान होते हुए दिख रही हैं। टीजर में शेफाली दिल्ली में अमीर और गरीब तबके में रहने वालों के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है। टीजर में शेफाली पर उनके डिपार्टमेंट से कुछ आरोप भी लगते हुए दिख रहे है।