athletics championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कैथरीन डेब्रनर ने बनाई गोल्डन हैट्रिक, पैरा वर्ल्ड एथलेटिक्स में बनीं तीन स्वर्ण जीतने वाली पहली एथलीट
नई दिल्ली। इंडियनऑयल नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 5000 मीटर टी54 और 800 मीटर टी53 स्पर्धाओं में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकीं कैथरीन डेब्रनर ने बुधवार सुबह 3:16.81 मिनट के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ 1500 मीटर टी54 का खिताब भी अपने नाम किया। इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनीं। गत चैंपियन झोउ झाओकियान (चीन) 800 मीटर के बाद दूसरी बार दूसरे स्थान पर खिसक गईं। चीनी खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में 100 मीटर और 400 मीटर स्प्रिंट में डेब्रनर को मात देने की उम्मीद कर रही होंगी, लेकिन डेब्रनर के पास पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव है और वह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।

स्विरिडोव ने जीता शॉटपुट का गोल्ड :

पुरुषों की शॉट पुट एफ36 स्पर्धा में व्लादिमीर स्विरिडोव (न्यूट्रल पैरा एथलीट) ने अपने अंतिम प्रयास में 17.01 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। गत चैंपियन यासीन गुएनिची पहले दो राउंड के बाद 16.57 मीटर और 16.74 मीटर के थ्रो के साथ आठ एथलीटों के समूह में सबसे आगे थे, लेकिन पांचवें राउंड में स्विरिडोव के आगे निकलने के बाद ट््यूनीशियाई एथलीट ने अपने छठे प्रयास में 16.93 मीटर का थ्रो फेंककर काउंटबैक में बढ़त बना ली। लेकिन 35 वर्षीय स्विरिडोव ने 17.01 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप : जयपुर की कशिश और कोटा के तेज बने 100 मीटर दौड़ के चैंपियन
जयपुर। जयपुर की कशिश चौमाल और कोटा के तेज राठौर ने झुंझुनू में आरंभ हुई राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुष वर्ग में उदयपुर के जैसन ने रजत और जयपुर के वीरेंद्र प्रताप ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में चूरू की प्रीति ने रजत और झुंझुनू की सबीना ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता न्यायाधीश डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा शंकर शर्मा व कार्तिक शर्मा उपस्थित थे। पुरुषों की 20000 मीटर रेस वॉक का खिताब बाबूलाल जाट (कोटा) ने, महिलाओं की दौड दीपिका शर्मा (झुंझुनू) ने, डिस्कस थ्रो (पुरुष) में सुमित कुमार (चुरू) व महिला वर्ग में जयपुर की प्रियांशी कुल्हार, 400 मीटर दौड़ का खिताब अंकित कुमार कसवां ने व महिला वर्ग का खिताब आयशा खानम (कोटा) ने जीता।

सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप : हनुमानगढ़ के संजय और भीलवाड़ा की पूजा ने जीती 20 किमी रेस वॉक
जयपुर। हनुमानगढ़ के संजय कुमार और भीलवाड़ा की पूजा कुमावत ने अजमेर के पटेल स्टेडियम में संपन्न सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की 20 किलोमीटर रेस वॉक के स्वर्ण पदक जीते। संजय ने एक घंटा 33 मिनट और 13.05 सैकंड में रेस पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं पूजा ने 2 घंटा 12 मिनट 09 सैकंड में रेस पूरी की। पुरुष वर्ग में अजमेर के अभिजीत ने रजत और चूरू के अनिल कुमार ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में नागौर की कमला और चूरू की निकिता लाम्बा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह और राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव देवनारायण गुर्जर ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। करौली के मनदीप ने 7.78 मीटर की छलांग के साथ लम्बी कूद का स्वर्ण जीता। जयपुर के दिनेश चौधरी ने रजत और कोटा के नवीन कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में करौली की शशिकला (5.87 मीटर) ने स्वर्ण, किरण कुमारी (झुंझुनूं) ने रजत और मूमल देवड़ा (कोटा) ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ का स्वर्ण चूरू के धर्मेन्द्र (14:26.58) ने जीता। जालोर के ढोलाराम और भरतपुर के रामपाल ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की 5 हजार मीटर दौड़ में झालावाड़ की पूजा हरिजन (17:22.73) ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। चूरू की निर्मला रजत और नागौर की सुशीला ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
यूजीन। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने पहले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में, टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिये पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले 24 वर्षीय नीरज ने फाइनल में पहुंचने के अपने पहले प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड किया। अमेरिका के यूलीन में हो रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिन के फाइनल में पहुंचने के लिए स्वत: योग्यता चिह्न 83.50 मीटर आंका गया है। नीरज के अलावा चेक गणराज्य के टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज ने ग्रुप-ए में 85.23 मीटर के थ्रो के साथ स्वचालित योग्यता अंक को तोड़ दिया। नीरज दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। लंदन में 24 वर्षीय फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे थे। तब नीरज ने 82.26 मीटर थ्रो रिकॉर्ड किया था और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे थे। वह कोहनी की सर्जरी के कारण 2019 में हिस्सा नहीं ले पाये थे।

नीरज अपने स्वर्णिम करियर में ओलंपिक, एशियाई खेल, अंडर-20 विश्व, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में पदक जीत चुके है। विश्व चैंपियनशिप महत्वपूर्ण आयोजन है, जहां उन्होंने अब तक पदक नहीं जीता। पिछले महीने अपना सत्र शुरू करने वाले नीरज तीन प्रतियोगिताओं में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने इस सत्र की शुरुआत फिनलैंड के पावो नुर्मी खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीतकर की थी। इसके बाद उन्होंने कुओरटाने खेलों में स्वर्ण जीता, जबकि स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने दोबारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 89.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। नीरज के अलावा एक अन्य भारतीय युवा भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वह ग्रुप-बी क्वालिफिकेशन में एक्शन में होगा।