lawrence gang - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लॉरेन्स गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन : रोहित गोदारा के इशारे पर कर रहा था काम, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग के इशारे पर काम करने वाले कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ  जग्गा निवासी धुरकोट मोंगा पंजाब को अमेरिका में डिटेन कराया है। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां कर रहा था। एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ ने इस कुख्यात अपराधी पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा लॉरेन्स विश्नोई गैंग के लिए विशेष रूप से पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश में रहकर गैंग के लिए एक्सटोर्शन और फायरिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है। तीन वर्ष पूर्व यह अपने पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में चला गया। राजस्थान में विभिन्न प्रकरणों में बेल जंप होने के कारण इसके खिलाफ वारंट जारी किए गए।

राजस्थान और पंजाब में दर्ज हैं मुकदमे
जगदीप सिंह उर्फ  जग्गा धुरकोट पर पंजाब राज्य में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजस्थान में भी उसके खिलाफ जोधपुर के प्रताप नगर, सरदारपुरा में मामले दर्ज हैं। जग्गा मार्च 2017 में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में डॉ. सुनील चन्डक पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शामिल था। सितम्बर 2017 में वह जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में वासुदेव इसरानी के मर्डर में लॉरेन्स विश्नोई और अनमोल विश्नोई के साथ जेल में बंद रहा था।

समन्वय से मिली सफलता
एजीटीएफ  टीम ने जग्गा के देसी ठिकानों पर दबिश दी। बाद में विदेशी नेटवर्क को खंगाला गया और अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय बैठाया गया। इस प्रयास के बाद जग्गा को कनाडा, यूएस, बार्डर के समीप आईसीई ने डिटेन कर लिया।

भारत प्रत्यर्पण और आगे की कार्रवाई
गैंगस्टर जगदीप सिंह फिलहाल यूएसए पुलिस की हिरासत में है। उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। प्रत्यर्पण के बाद एजीटीएफ  को जग्गा से जुड़े अन्य गैंग के सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस आधार पर बीएनएस की धारा 111 के तहत अन्य प्रकरण दर्ज कर संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : अमेरिका में लॉरेंस गैंग का मुख्य गुर्गा अमित गिरफ्तार, वापस देश लाने में जुटी एजीटीएफ
जयपुर। लॉरेंस विश्नोई, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के लिए विदेशों में बैठकर फाइनेंस तथा ड्रग का नेटवर्क चलाने वाले बदमाश अमित शर्मा को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर 7 अक्टूबर को अमेरिका के केलीफोर्निया स्थित सेकरामेंटो शहर में गिरफ्तार कर लिया। यह विदेश में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले गैंग से जुडे़ अमरजीत विश्नोई और उसकी महिला मित्र सुधाकंवर को इटली में और दुबई से आदित्य जैन को भारत लाया गया। एजीटीएफ की टीम लगातार एक साल से इस बदमाश का पीछा कर रही थी। इससे पूछताछ में लॉरेंस गैंग के बारे में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ और सीबीआई (इंटरपोल ब्रांच) और एफबीआई के संयुक्त प्रयास से अमित शर्मा उर्फ  जैक पण्डित को अमेरिकी एजेंसियों ने डिटेन कर लिया है। भारत में कई संगीन मामलों में वांछित यह अपराधी वर्तमान में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के लिए विदेशों में फाइनेंस, हवाला, ड्रग्स और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे आपराधिक कायोंर् में लिप्त था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क संभाल रहा था जैक पण्डित
एडीजी एमएन ने बताया कि जैक पण्डित निवासी मटीली राठान श्रीगंगानगर भारत से फरार होकर दुबई, स्पेन होते हुए अमेरिका पहुंचा। वह अमेरिका में बैठकर लॉरेंस विश्नोई समेत अन्य गैंगस्टरों का संचालन कर रहा था। वह एक्स्टॉर्शन मनी को विदेशों में रिसीव करता था और उसे हवाला व अन्य माध्यमों से भारत भेजता था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
एजीटीएफ को लम्बे समय से अमित की विदेश में गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। श्रीगंगानगर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान की ओर से लगातार इस अपराधी की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसके अमेरिका में होने की पुष्टि के बाद सीबीआई इंटरपोल ब्रांच के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस और अन्य दस्तावेज अमेरिकी एजेंसियों को भेजे गए। इस पर अमेरिकी एजेंसियों ने उसे डिटेन कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसपी नरोत्तम वर्मा और सिद्धांत शर्मा की अहम भूमिका रही।

कई नामों से छुपाता था पहचान
विदेश में रहते हुए अमित शर्मा ने अपनी पहचान छुपाने के लिए जैक, सुल्तान, डॉक्टर, पण्डित जी और अर्पित जैसे उपनामों का प्रयोग किया। गैंग के सदस्य भी इस बात का विशेष ध्यान रखते थे कि उसका असली नाम कभी सामने न आए।

भारत लाकर की जाएगी पूछताछ
अमित पण्डित के खिलाफ पूर्व से रेड कॉर्नर नोटिस जारी है। अब भारत सरकार, अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। जैक पण्डित को भारत लाकर उससे संगठित अपराध, अवैध फाइनेंस, हथियार तस्करी, फर्जी दस्तावेज और ड्रग्स तस्करी जैसे मामलों में गहन पूछताछ की जाएगी।

लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर को पटियाला से किया गिरफ्तार
जयपुर। चौमूं में करीब दो साल पूर्व ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती करने के मामले में फरार चल रहे लॉरेंस गैंग के सदस्य गैंगस्टर विक्रम बराड़ को पुलिस ने पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम इस डकैती का मास्टरमाइंड था। पुलिस इसे पटियाला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार देर रात चौमूं लेकर पहुंची। पुलिस ने इसे रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। चौमूं थाने के आसपास कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। पैर में चोट होने के कारण इसे बैसाखियों के सहारे कोर्ट में पहुंचाया गया। थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से चौमूं पुलिस थाने में हथियार लैस क्यूआरटी स्पेशल कमांडो लगाए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। आरोपी विक्रम के खिलाफ राजस्थान के अलावा कई राज्यों में कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी इसी के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बदमाश ने गोल्डी बराड़ की मदद कर थी। एनआईए ने पंजाबी गायब मूसेवाला हत्याकांड समेत कई वारदातों में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के करीबी विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से डिपोर्ट किया था।

यह है मामला
चौमूं के मुख्य बाजार स्थित एमके संस ज्वैलर्स पर 11 अप्रैल 2021 को दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर डकैती की थी। इसमें करीब 12 लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी लेकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मास्टरमाइंड आरोपी विक्रम काफी समय से फरार चल रहा था, जिसको पुलिस ने पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर छापे, हथियार-दस्तावेज जब्त
जयपुर। राजस्थान में लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर बुधवार को एनआईए की टीमों ने छापे मारे। राजस्थान में बुधवार सुबह से जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित अन्य शहरों में एनआईए टीम ने दबिश देकर दस्तावेज समेत बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। इनके बारे में टीमें पूरी जानकारी जुटा रही हैं।

सादुलशहर में एक दूसरी जगह एनआईए की टीम गैंगस्टरों से जुड़े तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। एक को डिटेन भी किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अलवर के बहरोड़ में भी हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के घर टीम पहुंची है। लादेन मोस्टवांटेड अपराधियों की लिस्ट में है। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए टीम ने गैंगस्टर के सभी कनेक्शन खंगालने के लिए देश भर में एक्शन किया गया। राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भी एनआईए की टीम रेड कर रही है।

यहां हुई रेड
राजस्थान सहित कुल सात राज्यों में यह कार्रवाई की गई। एनआईए के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के करीबियों पर छापेमारी की गई है। बताया गया कि एनआईए के पास इनपुट हैं कि लॉरेंस गैंग देश में कुछ बड़े लोगों को टारगेट कर सकता है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में एनआईए की टीमों ने करीब 32 जगहों, पंजाब-चंडीगढ़ में 67, उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में रेड की। राजस्थान और हरियाणा में 18 ठिकानों पर टीमों ने बदमाशों को सर्च किया। मध्य प्रदेश में दो जगहों समेत देश में एनआईए ने 120 ठिकानों पर दबिश दी।

लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा से कांट्रेक्टर को दिलाई धमकी
जयपुर। शिप्रापथ पुलिस ने लॉरेस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा से जयपुर निवासी व्यवसायी को मारने की धमकी दिलाकर 17 करोड़ रुपए मांगने वाले 4 बदमाशों मुस्ताक खां मेहनत नगर सोडाला, शंकर सिंह, संदीप सिंह व शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ 11 मई को वैशाली निवासी कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्टर नरेन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दी थी। उसे रोहित गोदारा बीकानेर ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए विदेशी नंबरों से फोन कर 17 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। गोदारा ने यह रुपए आरोपियों को देने को कहा। इसके बाद चारों बदमाश एसएफएस मानसरोवर स्थित पीड़ित के आॅफिस आए और कर्मचारियों के से मारपीट कर तोड़फोड़ कर चले गए।

सड़क निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर हुआ था विवाद
थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच में आया कि नरेन्द्र शर्मा उत्तर-पूर्व भारत में सड़क निर्माण के ठेके लेकर कार्य करवा रहे थे। उनके पास बतौर पेटी ठेकेदार मुस्ताक, शंकर सिंह, वीरेन्द्र सिंह व अन्य भी काम कर रहे थे। इनके बीच भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते परिवादी ने आरोपियों को भुगतान करने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने गैंगस्टर रोहित के साथ सौदा तय कर नरेन्द्र को 17 करोड़ रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिलाई थी। पूर्व में इस प्रकरण में रोहित के तीन गुर्गों शिव सिंह, संदीप और नवरत्न शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद रोहित ने फिर से नरेन्द्र को आरोपियों से 17 करोड़ रुपए में समझौता करने लिए व्हाट्एप कॉल कर बोला और रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जाने के मारने की धमकी दी। आरोपियों ने रोहित गोदारा को किस माध्यम से इस काम के लिए हायर किया है। उसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।  रोहित व उसके साथी शिव सिंह, संदीप व अन्य पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती, मारपीट व मादक पदार्थो की तस्करी के बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पंजाब और हरियाणा के थानों में मामले दर्ज है।

जयपुर बुलाकर साजिश
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी शंकर सिंह व शिवराज सिंह पिता-पुत्र हैं। संदीप शंकर सिंह को भतीजा है। परिवादी नरेन्द्र से निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर फरवरी-मार्च में विवाद हुआ था। रुपए नहीं देने पर संदीप से किसी के मार्फत रोहित गोदारा से संपर्क कर उसे अप्रैल में जयुपर बुलाया। रोहित से मीटिंग कर नरेन्द्र को जान से मारने की धमकी देकर 17 करोड़ रुपए मांगने के लिए कहा। जब भुगतान के विवाद का निपटारा नहीं हुआ तो मई में रोहित को धमकी दिला दी।