Command - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस में अभी भी सभी कुछ नहीं है ठीक : पूनिया
जयपुर। उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस देश में सत्ता से बाहर हुई। इसका बड़ा कारण कांग्रेस ने समय के हिसाब से स्वयं को नहीं बदलना है। कांग्रेस का आलाकमान कमजोर हुआ। उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं को कांग्रेस आलाकमान से बड़ा कर लिया है। उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का ऑफर होता है। कोई भी परिपक्व राजनेता उस असाइनमेंट को स्वीकार कर लेता, लेकिन राजस्थान में ऐसा क्या था कि अशोक गहलोत इस पराकाष्ठा तक चले गए कि 80 विधायकों ने इस्तीफे पेश कर दिए।

कांग्रेस में अभी भी सभी कुछ ठीक नहीं है। उनकी बीमारी के लिए तो कामना करूंगा कि वे जल्द स्वस्थ्य हो, लेकिन मुझे लगता है कि कांग्रेस राजनीतिक तौर पर पूरी तरह बीमार है। उस बीमारी का बड़ा कारण अशोक गहलोत हैं। उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान को इतना दबाव में ले लिया है कि वह निर्णय लेने से डरता है।

अनिल चौहान ने किया सेना की कमान का दौरा
जयपुर। भारतीय सेना के चीफ ऑफ  डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने जयपुर स्थित सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान का दौरा किया। सीडीसी अनिल चौहान ने भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी कमान से संबंधित ऑपरेशनल पहलुओं पर चर्चा भी की। सीडीएस ने अपने संबोधन के दौरान सभी अधिकारियों को संयुक्त कौशल को मजबूत करने, संसाधन आवंटन को अनुकूलित करने और सशस्त्र बलों में तालमेल व सैन्य बलों में परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए अनुकूल वातावरण को तैयार करने पर जोर दिया।

इस बात पर भी जोर दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों से खुद को अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने ऑपरेशनल तत्परता के लिए कमान की सराहना कर सभी रैंकों को प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र सरकार ने कमांड क्षेत्र के लिए स्वीकृत किए 24 करोड़ रुपए
जयपुर। केंद्र सरकार ने गंग नहर परियोजना में कमांड क्षेत्र के विकास, फील्ड चैनल तैयार करने और सहभागी सिंचाई प्रबंधन के लिए केंद्रीय अनुदान के रूप में चालू वित्तीय वर्ष में 24 करोड़ 72 लाख रुपए स्वीकृत किए है। इस अनुदान से गंग नहर परियोजना में गंगानगर के एक लाख 18 हजार हैक्टेयर कमांड क्षेत्र में सिंचाई तीव्रता बढ़ेगी और पानी की हानि कम होगी। केंद्र सरकार की केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के मानदंडों के अनुसार आधी राशि अभी रिलीज की जाएगी और बाकी राशि रिलिज्ड राशि के 75 प्रतिशत व्यय के बाद दी जाएगी। इस वित्त वर्ष के लिए अगर प्रदेश सरकार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पोषित कमाण्ड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन स्कीम के गाइडलाइन के अनुसार प्रस्ताव प्रेषित कर सकती है।

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 734 करोड़ मंजूर
वर्ष 2022 में पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के अंतर्गत राजस्थान के परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 734 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई है, जिसमें से करीब 42 करोड़ रुपए का केंद्रीय अनुदान रिलीज किया गया है। यह परियोजना बारां, झालावाड़ और कोटा के 637 गांवों और कस्बों को पेयजल एवं 2 लाख हैक्टयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही केन्द्र के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पोषित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के अंतर्गत 75 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता के साथ राजस्थान के 37 जल निकायों को जीर्णोद्धार के लिए शामिल किया गया है। अब तक करीब 9 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता राशि रिलीज की गई है।

प्रो हॉकी लीग के लिए भारत की महिला टीम का ऐलान, सविता को फिर कमान, रानी की वापसी, बलजीत नया चेहरा
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर राजस्थान के हनुमानगढ़ की सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि टोक्यो ओलंपिक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है। बलजीत कौर को पहली बार मौका दिया गया है। महिला लीग जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। भारतीय टीम अभी प्रो लीग की प्वाइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलेगी। उसके बाद 18 और 19 जून को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। टीम 21 और 22 जून को यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका से दो-दो हाथ करेगी।

टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिच्चू देवी। डिफेंडर : दीप इक्का ग्रेस (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, अक्षिता ढेकले। मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर। फारवर्ड : वंदना कटारिया, लालरंसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी रामपाल।

IPL में बतौर कप्तान जडेजा के फ्लॉप शो के बाद जडेजा ने फिर धोनी को सौंपी CSK की कमान
मुम्बई। आईपी एल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को घोषणा की कि रवींद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी की कमान वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी है। वह सीएसके की कमान 2008 से संभाले हुए थे। उन्होंने अपनी टीम की  कमान इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले जडेजा को सौंप दी थी। फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि जडेजा ने धोनी से सीएसके की कमान को वापस संभालने और अपने खेल  पर ध्यान केंद्रित  करने का निवेदन किया था। इससे पहले सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दावा किया था कि धोनी ने उनसे आईपीएल 2021 सत्र में टीम की कप्तानी जडेजा को देने को कहा था। सीएसके ने अपने बयान में कहा कि धोनी ने सीएसके की कप्तानी की कमान संभालने और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित  करने का अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में सिर्फ दो जीत
उल्लेखनीय है कि जडेजा के नेतृत्व में सीएसके ने इस सत्र में खराब शुरुआत करते हुए आठ मैच में से सिर्फ दो मैच जीत पायी है। इसी कारण सीएसके प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। जडेजा अपने खराब फर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस सत्र में अब तक 22.40 के औसत से सिर्फ 112 रन बनाए हैं जबकि आठ मैचों में वह मात्र पांच विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। धोनी इस सत्र में अपनी पहली कप्तानी रविवार को पुणे में सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन खिलाफ करेंगे, जो अंक तालिका में शीर्ष भाग में है।

आज नेशनल सिविल सर्विसेज डे: प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल मैदान पर भी चमके हैं कई अधिकारी
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई ऐसे अधिकारी राजस्थान में तैनात हैं, जिन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल के मैदान पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन महाजन लम्बे समय से टेनिस से जुड़े हैं। नवीन महाजन ने 2018 और 2019 में लगातार दो बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस में 45+ वर्ग में गोल्ड जीता, वहीं पुणे में 2019 में ओपन वर्ग में महाजन जयपुर के ही जगदीश तंवर के साथ रजत पदक विजेता रहे। महाजन ने बताया कि फाइनल में तब वे सूद ब्रदर्स की जोड़ी से हारे, जो यंग प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, और कई आईटीए खिताब जीत चुके हैं। कोरोना महामारी के चलते महाजन पिछले दो साल से किसी टूर्नामेंट में तो नहीं उतरे लेकिन खेल के मैदान से उनका जुड़ाव नियमित रहता है। सुबह पांच बजे उठना और टेनिस कोर्ट पर पहुंचना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा कि टेनिस खेलने से उन्हें थकान नहीं बल्कि मोटिवेशन मिलता है।

शुरू कराया सीएस चैलेंज कप
करीब दस-ग्यारह साल पहले महाजन जब जयपुर कलक्टर थे, तब ही उन्होंने जयपुर में शानदार आयोजन के साथ राजस्थान में सीएस चैलेंजर्स कप की शुरुआत कराई। तब टेनिस और बैडमिंटन में कुछ ही टीमें खेलती थीं, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों की 16 से 18 टीमें शिरकत करती हैं। महाजन सीएस चैलेंज कप में शुरू से ही आईएएस टीम के कप्तान हैं और टेनिस के अब तक हर संस्करण में खिताब आईएस टीम के पास ही रहा है। इसके अलावा इंटर क्लब टेनिस में महाजन जय क्लब के लिए पिछले दस साल से खिताब जीतते रहे हैं।

खिलाड़ियों के चहेते हैं विष्णु चरण
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस की टीम स्पर्धा में इसी साल चंडीगढ़ में रजत और पिछले साल दिल्ली में कांस्य पदक विजेता विष्णु चरण मलिक अपने सरल स्वभाव के चलते खिलाड़ियों के चहेते अफसर हैं। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मलिक करौली, झालावाड़, जोधपुर और उदयपुर के कलक्टर रह चुके हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय में जनगणना निदेशक राजस्थान के पद पर तैनात हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम और जयक्लब टेनिस कोर्ट्स पर मलिक को खेलते और युवा खिलाड़ियों को खेल में मदद करते देखा जा सकता है। मलिक ने बताया कि वे राजस्थान से आईएएस टीम से खेले और अब केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों की टीम में खेल रहे हैं। राजस्थान के सीएस चैलेंज कप में भी चैंपियन बनी आईएएस टीम के पांच बार हिस्सा रह चुके हैं।

चार बार डेविस कप का आयोजन
पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त दिलीप शिवपुरी की पहचान खिलाड़ी से ज्यादा खेल प्रशासक के रूप में रही है। लम्बे समय से राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की कमान संभाले शिवपुरी ने प्रतिष्ठित डेविस कप का आयोजन चार बार जयक्लब कोर्ट्स पर कराया। शिवपुरी ने 1991 में इंडोनेशिया, 1994 में हालैंड, 1996 में दक्षिण अफ्रीका और 2005 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत का डेविस कप मुकाबला जयपुर में कराया।

पुलिस की होली
जयपुर। रंगो के त्यौहार होली पर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के बाद शनिवार को खाकी ने होली मनाई। अलसुबह से ही प्रदेश के सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांस्टेबल से आईपीएस अधिकारी भी डीजे की धुनों पर जमकर थिरके।

सारा देश जहां होली पर रंगों में नजर आ रहा था । वहीं खाकी लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर सुरक्षा — व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए थी । धुलण्डी के दूसरे दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली । राजधानी के सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली । इस बीच जयपुर  शहर की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस का सामूहिक होली कार्यक्रम खासा आकर्षण का केंद्र रहा । प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी एमएल लाठर साहित पुलिस के कई अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की फूलों और गुलाल से पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली । तो वहीं शहर के सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली और डीजे की धुनों पर भी जमकर थिरके ।

राजधानी जयपुर में भी खाकी ने जमकर होली खेली । अलसुबह से पुलिसकर्मियों ने पुलिस थानों के अलावा पुलिस लाइन में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । वहीं जयपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि डीजीपी एमएल लाठर और पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली । होली के रंग में सराबोर पुलिस अधिकारी हंसी-ठिठोली भी करते नजर आए । होली का रंग डीजीपी एमएल लाठर और पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों पर इस कदर चढ़ा कि वे भी डीजे की धुनों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए । पुलिसकर्मियों की फरमाइश पर पुलिस अधिकारियों ने फिल्मी और गैर फिल्मी गानों पर खूब ठुमके लगाए ।

होली पर सुरक्षा - व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद खाकी भी होली के रंग में सराबोर नजर आई । आमदिनों के काम का बोझ छोड़कर  पुलिसकर्मियों ने होली के कार्यक्रम में खूब मस्ती की । त्योहार के मौके पर खुद राजस्थान पुलिस के मुखिया ने पुलिसकर्मियों के काम की तारीफ कर उत्साह भी बढ़ाया

‘जी-23’ ने किया हार पर अलग से मंथन!
नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट चल रहे धड़े ‘जी-23’ ने एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व को असहज किया है। ‘जी-23’ के नेता बुधवार शाम को इसकी अगुवाई कर रहे वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर जुटे और हाल ही में पांच राज्यो में हुई पार्टी की करारी हार पर मंत्रणा की। जबकि बीते रविवार को ही कांग्रेस कार्यसमिति ने हार पर करीब पांच घंटे तक चर्चा की है।

असल में, पांच चुनावी राज्यों में हार के बाद कांग्रेस की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। कांग्रेस का यह असंतुष्ट धड़ा लगातार बैठकों के जरिए नेतृत्व के प्रति असंतोष जाहिर कर रहा है। बुधवार शाम एक बार फिर से ‘जी-23’ के नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के घर मंत्रणा की। इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर भी शामिल हुए हैं। इससे पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि वह कांग्रेस नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। गुलाम नबी आजाद के घर जाने वालों में कपिल सिब्बल, शशि थरूर, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, भूपिन्दर हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, पृथ्वीराज चव्हाण, राज बब्बर, पीजे कुरियन और मणिशंकर अय्यर जैसे नेता शामिल रहे। इससे पहले जी-23 सदस्यों ने चुनाव परिणाम के दिन भी बैठक की थी। वहीं, बुधवार को ही वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जी-23’ के नेताओं पर पार्टी तोड़ने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

प्रदेश में पहली बार चार जिलों की कमान पति-पत्नियों के हाथों में
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो आईएएस दंपती पर भरोसा जताया है। इन चारों को जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो दंपती को चार जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य सरकार ने रविवार को 52 आइएएस के तबादले किए। इनमें 23 कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें चार जिलों चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और झालावाड़ की कमान कलेक्टर पति-पत्नी के हाथ में आई है।  इनमें आशीष मोदी-डॉ. भारती दीक्षित और सिद्धार्थ सिहाग और रुक्मिणी रियार हैं। 2014 बैच के आशीष को भीलवाड़ा और उनकी पत्नी डॉ. भारती को झालावाड़ कलेक्टर लगाया गया है। 2012 बैच के सिद्धार्थ को चूरू और उनकी पत्नी रुक्मिणी को श्रीगंगानगर कलेक्टर लगाया गया है। यह तीसरा मौका होगा जब एक ही संभाग में दोनों अपना-अपना प्रशासनिक दायित्व संभालेंगे। इससे पहले हाड़ौती संभाग में रुक्मिणी रियार बूंदी कलेक्टर की कमान संभाल चुकी हैं। इसी संभाग के झालावाड़ में सिद्धार्थ सिहाग कलेक्टर रह चुके हैं। यह दंपती पहले उदयपुर संभाग में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। रुक्मिणी रियार बांसवाड़ा में एसडीएम और मेगा प्रोजेक्ट की इंचार्ज रही हैं। इसके साथ ही डूंगरपुर जिला परिषद में सीईओ रह चुकी हैं। उन्होंने बांसवाड़ा में टीएडी में प्रोजेक्ट आॅफिसर का भी एडिशनल चार्ज संभाला है। उनके पति सिद्धार्थ सिहाग उदयपुर नगर निगम में आयुक्त रहे हैं। इनमें सिद्धार्थ सिहाग पंचकुला के मूल निवासी हैं और बीए एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त है। इसी प्रकार सिहाग की पत्नी रुक्मिणी होशियारपुर की मूल निवासी हैं तथा वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं। आशीष मोदी मूल रूप से मुम्बई के निवासी हैं और बीटेक हैं। उनकी पत्नी भारती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और एमबीबीएस हैं।

दूसरे टेस्ट में हार के बाद विराट फिर संभाल सकते है कमान, तीसरे टेस्ट में कोहली की वापसी की पूरी उम्मीद
जोहानसबर्ग। भारतीय टीम के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली पीठ की ऐंठन के कारण जोहानसबर्ग  में हुए दूसरे टेस्ट से चूक गए थे। उम्मीद है कि केपटाउन में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट में वह वापसी कर सकते हैं। दूसरे टेस्ट में भारत के कप्तान रहे लोकेश  राहुल ने कहा है कि विराट अब अच्छा महसूस कर रहे हैं, उन्होंने पिछले कुछ दिनों में नेट्स किए हैं, क्षेत्ररक्षण किया और मैदान के चारों ओर दौड़ भी लगाई। मुझे लगता है कि उन्हें ठीक हो जाना चाहिए।

वहीं प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी इसी तरह की बात कही। द्रविड़ ने कहा कि हर तरह से वह ठीक होने चाहिए। उन्हें थोड़ा इधर-उधर दौडऩे का अवसर मिला है, उन्हें अभ्यास करने का अवसर मिला है, मैंने यहां पर नेट में उन्हें केवल थ्रो डाउन कराया लेकिन केप टाउन में उम्मीद हे कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। द्रविड़  ने साथ ही कहा कि मैंने अभी तक फिजियो के साथ विस्तार से बात नहीं की है, लेकिन जो कुछ भी मैं सुन रहा हूं उनके साथ बातचीत करने से, मुझे लगता है कि वह वास्तव में सुधार कर रहे हैं और चार दिनों के समय में जाने के लिए अच्छा होना चाहिए।

अगर कोहली की वापसी होती है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि भारत की दूसरी पारी में नाबाद 40 रनों की पारी खेलने वाले हनुमा विहारी की बेंच पर वापसी हो। भारत ने अपने सीनियर  बल्लेबाजों का समर्थन करना जारी रखा। विहारी को श्रेयस अय्यर की जगह पहली पसंद रखा गया। श्रेयस ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक बनाया था।

द्रविड़ ने विहारी की तारीफ़ की। उन्होंने पहली पारी में उनके योगदान के बारे में भी बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को हमेशा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। द्रविड़ ने कहा कि सबसे पहले मुझे लगता है कि विहारी ने इस टेस्ट मैच में वास्तव में दोनों पारियों में अच्छा खेला। मुझे लगता है कि पहली पारी में वह दुर्भाग्य से आउट हुए। एक गेंद असीमित उछाल के साथ आई और उनकी उंगलियों पर लग गई और पास खड़े क्षेत्ररक्षक ने एक कठिन कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। उन्होंने दूसरी पारी में खूबसूरती से बल्लेबाजी की, जिससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला।

द्रविड़ ने कहा कि श्रेयस ने भी दो या तीन टेस्ट मैचों में ऐसा किया है, उन्होंने भी रन बनाए हैं और मुझे लगता है कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि जब भी उन्हें अवसर मिल रहे हैं तो वे अच्छा कर रहे हैं। उनको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत है कि जो आज हमारे सीनियर खिलाड़ी हैं उन्हें भी अपने समय का इंतजार करना पड़ा था।उनके करियर की शुरुआत में उन्हें भी बहुत रन बनाने थे। यह सिफऱ् खेल की प्रकृति है और यह होगा। इसलिए मुझे लगता है कि वे उनके प्रदर्शन से से सीख सकते हैं और विहारी ने जिस तरह से इस मैच में बल्लेबाजी की उससे बहुत आत्मविश्वास मिला।

मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय हाईकमान और सरकार को लेना है-पायलट
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बुधवार को उदयपुर दौरे के दौरान अजमेर के नसीराबाद में मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि जो भी निर्णय लेना है, वह हाईकमान और सरकार को लेना है। भाजपा का जो कुशासन देश में चल रहा है महंगाई है, बेरोजगारी है, किसान परेशान है। उसके खिलाफ सारे कांग्रेस जन और कार्यकर्ता एकजुट होकर एक मुहिम छेड़े, ताकि केंद्र सरकार की नींद खुले और जनता को कुछ राहत देने का काम केंद्र की सरकार करें। इस काम में हम लगे हुए हैं। 14 से 19 हमारी पार्टी का अभियान चल रहा है। गांव ढाणी हम जा रहे हैं। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पेट्रोल और गैस सिलेंडर हर कीमत आसमान छू रही है। उसका कोई निराकरण नहीं हो रहा। उद्घाटन हो रहे हैं,भाषण हो रहे हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उसको संभालने वाला कोई है नहीं। उस तरफ जनता का ध्यान हम  आकर्षित कर रहे हैं और सफलता हमको मिल रही है।

मंत्रिमंडल का फैसला आलाकमान पर
दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को 10, जनपथ पर सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मामला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। उसी के दिशा निर्देश में यह काम होगा। सीएम गहलोत की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह दिल्ली से बाहर हैं। गहलोत ने सोनिया गांधी से देश एवं राज्य के राजनीतिक हालात समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। कहा, जब आलाकमान से मिलना होता है तो कई मसलों पर बात होती है।

सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से रूबरू होते हुए महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के हालात के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उसकी नीतियों के कारण आम जनता परेशान हो रही है। गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह सरकार काम कम करती है और प्रचार ज्यादा करती है। वहीं गहलोत ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में और कमी करने का केन्द्र सरकार से आग्रह किया। वैट कम करने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को इस फैसले से घाटा होगा। राजस्व की हानि होगी। फिर भी सरकार जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेगी। इस सरकार के काम करने के तौर तरीकों से समाज का ताना बाना खराब हुआ है। यह सरकार लोगों को आपस में लड़वा रही है। जिससे माहौल खराब हो रहा है। यह सरकार लोकतांत्रिक तौर तरीकों का पालन नहीं कर रही है। बल्कि कई अच्छी परंपराएं टूटी हैं। जिसका भविष्य में हमें नुकसान होगा।