asar khabar ka - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - खुश खबर : 31 मार्च 25 तक बढ़ी स्मार्ट सिटी मिशन की कार्य अवधि
कोटा। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कोटा समेत सभी 100 शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन की कार्य अवधि 31 मार्च 25 तक के लिए बढ़ा दी गई है। वर्ष 2016 में शुृरु हुए स्मार्ट सिटी मिशन की मियाद 30 जून को पूरी होनी थी। जबकि कोटा में मिशन के 83 करोड़ के 5 काम बाकी हैं।  ऐसे ही अन्य शहरों में भी करोड़ों के काम बाकी हैं। उन्हें देखते हुए केन्द्र सरकार ने सभी शहरों में कार्य अवधि को 9 माह और बढ़ा दिया है। भारत सरकार के उप सचिव प्रियरंजन वर्मा द्वारा 29 जून को आदेश जारी किया है। आदेश के तहत भारत सरकार ने निर्णय लिया है शर्त के अधीन बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्मार्ट सिटी मिशन को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया है। मिशन के तहत पहले से स्वीकृत वित्तीय आवंटन से परे कोई अतिरिक्त दायित्व या नया कार्य नहीं होगा व बनाया जाएगा । सभी चालू परियोजनाएं व कार्य 31 मार्च 2025 से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।  आदेश के अनुसार स्मार्ट सिटी शहरों को भारत सरकार की शेष धनराशि केवल 30 सितंबर 2024 तक जारी की जाएगी। या उससे पहले, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। यदि मिशन परिव्यय उस तिथि से पहले अशोषित कर लिया जाता है। गौरतलब है कि कोटा शहर समेत देश के सभी 100 शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही थी। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत इस अवधि को पूर्व में दो साल बढ़ा दिया था। दो साल की अवधि बढ़ने के बाद भी कोटा समेत कई शहरों में मिशन के काम अधूरे रह गए थे। उन्हें देखते हुए केन्द्र सरकार ने फिर से इनका कार्यकाल 9 माह और बढ़ा दिया है।  कोटा में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 1113 करोड़ के 70 काम स्वीकृत हुए थे। जिनमें से 65 काम तो पूरे हो चुके हैं। जबकि 83 करोड़ के 5 काम अभी भी बाकी हैं। उनमें ऑक्सीजोन के पास साइंस सेंटर, वाटर सप्लाई प्लांट, एमबीएस की नई मोर्चरी के काम ऐसे हैं जिनका काम या तो चल रहा है या शुरु होने वाला है। जबकि दशहरा मैदान के फेज दो पुराने पशु मेला स्थल का काम पिछली कांग्रेस सरकार के समय ही निरस्त कर दिया गया था। उसके अलावा अभय कमांड सेंटर का विस्तार कार्य भी किया जाना है।

नवज्योति ने किया था समाचार प्रकाशित
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल पूरा होने व उसके बावजूद 5 काम बाकी होने का समाचार दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 1 जून को पेज पेज 5 पर ‘स्मार्ट सिटी मिशन इस माह होगा पूरा,काम रहेंगे अधूरे’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल 9 माह बढ़ा दिया है। जिससे अधूरे कामों को इस अवधि में पूरा किया जा सके। स्मार्ट सिटी मिशन के अधिकारियों का कहना है कि मिशन की अवधि बढ़ने के साथ ही शेष कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कार्य अवधि बढ़ने से मिशन में नियुक्तअधिकारी व कर्मचारी फिलहाल पूर्व की भांति काम करते रहेंगे। जबकि मिशन का कार्यकाल पूरा होने पर मिशन में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों को भी उनके मूल विभाग में भेजने के आदेश जारी हो गए थे।

बनेठिया स्कूल को मिलेगी 5 बीघा जमीन
बूढ़ादीत। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन बनेठिया सरपंच शिवांगी राठौड़ और पूर्व सरपंच रविप्रताप सिंह चंदा ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में गुरूवार को छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए ग्राम पंचायत की 5 बीघा जमीन विद्यालय के सुपुर्द करने की घोषणा कर दी।

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को आयोजित हुए वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों से विद्यालय के लिए नवीन भूमि की मांग की थी। जिसको देखते हुए बनेठिया सरपंच शिवांगी राठौड़ और पूर्व सरपंच रविप्रताप सिंह चंदा ने गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत की 5 बीघा जमीन विद्यालय के सुपुर्द करने की घोषणा कर दी। जैसे ही घोषणा हुई ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गुंजायमान हो गया। छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच का आभार जताया।

दोगुना हुईं गणतंत्र दिवस की खुशियां
बनेठिया सरपंच के 5 बीघा जमीन विद्यालय के सुपुर्द करने की घोषणा के साथ ही गणतंत्र दिवस की खुशियां दोगुनी हो गईं। गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्षेत्र के बूढ़ादीत, झाड़गांव, टांकरवाड़ा, खेड़लीतंवरान, मदनपुरा, लाखसनीजा, कोटडादीपसिंह आदि ग्राम पंचायतों के स्कूलों में झंडारोहण तिरंगे को सलामी दी गई।

एक से पांचवीं तक की कक्षाएं एक कमरे में
बनेठिया विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थी एक ही कक्ष में शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां जो विद्यालय चल रहा है वह कक्षा आठवीं तक के विद्यालय भवन में चल रहा है। जबकि उक्त विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो चुका है।

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता के साथ उठाया था मामला
25 जनवरी के आयोजित समारोह में उठाए गए मुद्दों को लेकर दैनिक नवज्योति ने विकास को तरस रहा विद्यालय शीर्षक के साथ इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत सरपंच ने 26 जनवरी को 5 बीघा जमीन की घोषणा की।

इनका कहना है
जिस प्रकार सरपंच ने 26 जनवरी पर विद्यालय विकास के लिए घोषणा की, शिक्षा विभाग उनका हमेशा सहयोग करता रहेगा। नई भूमि मिलने से नए भवन का निर्माण होगा। करीब 4 कमरों का निर्माण हो सकेगा। इसके साथ ही अन्य कई योजनाओं से बजट मिलेगा।
-रामविलास रखवाला, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुल्तानपुर

कार्य करने की मंशा हो तो हर काम संभव होता है। छात्र-छात्राओं ने हमें समस्या से अवगत करवाया। उनकी समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व था। इसके अलावा मुझ से विद्यालय विकास के लिए जो भी मदद होगी, हमेशा होती रहेगी। ग्रामीणों का सहयोग भी आवश्यक है।
-शिवांगी राठौर, सरपंच, बनेठिया