exam center - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सख्त, लगातार मिल रही थी शिकायतें
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, 10वीं व 12वीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर सख्त है। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में सुबह 10.15 बजे तक प्रश्न पत्र का छात्रों में वितरण कर दिया जाए। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय सुबह 10.30 बजे तक दिया जाना है।

इसके बाद छात्र निर्धारित समय तक प्रश्न पत्र को हल करेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों से कहा है कि बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र का सुबह 10.15 बजे वितरित किया जाना है। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 होंगे। मिनट का समय (सुबह 10.15 से 10.30 बजे) तक दिया जाना है। इसके बाद प्रश्न पत्र हल करने की अनुमति है। लेकिन कुछ स्कूलों में प्रश्न पत्र वितरण में देरी की शिकायतें मिली हैं।

इसीलिए स्कूल निर्धारित समय में प्रश्न पत्रों का वितरण करें। अगर देरी हुई तो लें अंडरटेकिंग बोर्ड ने कहा है कि जहां प्रश्न पत्र के वितरण में देरी हुई है तो कम से कम दो छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाए कि उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने और पूरा करने के लिए पूरा समय दिया गया है। विलंब के कारण और केंद्र द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाते हुए एक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए और उस पर सहायक, अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षार हों।

एग्री ट्रेनी भर्ती परीक्षा मामला: नकल कराने वाले 6 एग्जाम सेंटरों के कम्प्यूटरों की एफएसएल ने शुरू की जांच
जयपुर। नेशनल सीड कॉरपोरेशन परीक्षा-2024 में ऐमी एडमिन सॉफ्टवेयर के जरिए स्क्रीन शेयर कर पेपर में नकल करवाने के मामले में हो रही जांच में अब कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। इसी के तहत गठित एसआईटी टीम ने मंगलवार को एफएसएल से सभी छह सेन्टरों की जांच करवाना शुरू कर दिया। छह माफिया और आठ अभ्यर्थी पकड़ने वाली एसआईटी टीम एफएसएल के साथ मंगलवार को सेन्टरों पर पहुंची। यहां से एफएसएल टीम ने सभी कम्प्यूटर के डाटा के सबूत जुटाए। अब एफएसएल की जांच रिपोर्ट में पता चल सकेगा कि माफियाओं ने पूर्व में सॉफ्टवेयर से रिमोट एक्सेस किन-किन परीक्षाओं में नकल करवाई थी।

जानकारी के अनुसार एक सेंटर पर तीन पारियों में एग्जाम हुआ था। गत रविवार को आयोजित एग्जाम में जयपुर में कुल छह सेंटर पर 15 से 18 पारियों में 3310 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया गया था। दो सेंटर पर एग्जाम में नकल करने की जानकारी मिलने पर कमिश्नरेट पुलिस व एटीएस ने छापेमारी कर 14 जनों को पकड़ा था। एसआईटी पकड़े गए सभी आरोपियों से सात दिन के रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

एग्जाम सेंटर सील :

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि नकल कराने वाले छह एग्जाम सेंटरों को सील कर वहां गार्ड तैनात किए हैं। एफएसएल की जांच में चार सेंटर में नकल होने के साक्ष्य मिले हैं। बाकी अन्य दो सेन्टरों की जांच की जा रही है। खुलासा हुआ है कि नकल गिरोह सरगना संदीप कुमार ने ही पूरा नकल तंत्र विकसित किया था। संदीप शास्त्री नगर में एसजेएम कॉलेज में कम्प्यूटर लैब चलाता है लेकिन एग्री ट्रेनी एग्जाम का सेंटर उसकी लैब पर नहीं आया था। वर्ष 2024 में संदीप के सम्पर्क में नंदू और परमजीत आए थे। दोनों ने संदीप से बैंक प्रमोशन एग्जाम में दो लोगों को पास कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन परीक्षा नेटबूट पर होने के कारण नकल संभव नहीं हो पाई, क्योंकि नेटबूट पर टीम वीवर और ऐमी एडमिन काम नहीं करते जबकि विंडोज पर होने वाले एग्जाम पर दोनों ऐप काम कर जाते हैं।

साड़ी पहने आई महिला को नहीं देने दी परीक्षा
कोटा। दादाबाड़ी बसंत विहार स्थित एक परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थी को साड़ी पहनकर आने पर परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। महिला रोते हुए केंद्र से बाहर निकली। उसके साथ  बांदा जिला निवासी रामानुज व  कोसाम्बी जिला निवासी रंजीत  को भी देरी होने के कारण प्रवेश नहीं दिया।  मध्यप्रदेश के सीकरी जिला निवासी सुगमती राजपूत ने बताया कि शनिवार को प्रथम पारी में रीट लेवल-1 की परीक्षा देने सुबह 8.30 बजे केंद्र पहुंची थी।  गेट पर तैनात महिला कर्मचारी ने चैकिंग कर साड़ी में प्रवेश दे दिया। इसके बाद परीक्षा भवन में अपने रोल नम्बर लिखित बैंच पर बैठ गई।  अचानक कोई अधिकारी आए और कहने लगे कि साड़ी में परीक्षा नहीं दे सकते, आपकी एंट्री हो गई, अब 10 मिनट में लॉअर-टीशर्ट पहनकर आ जाओ तो परीक्षा में बैठ सकते हो। इसके बाद सेंटर से बाहर निकाल दिया। जैसे-तैसे ऑटो में बैठ नयापुरा पहुंची और कपड़े बदलकर वापस 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई।

हमारा काम चैकिंग करने का
परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसर्मियों ने बताया कि सुबह एक महिला अभ्यर्थी साड़ी पहनकर आई थी, थोड़ी देर बाद महिला रोते हुए बाहर आई और चली गई। । वह महिला कपड़े बदलकर वापस आई थी लेकिन तब तक दस बज चुके थे, इसलिए उसे प्रवेश नहीं दिया गया।

साड़ी बुर्का या कपड़ों की वजह सेकिसी को  परीक्षा देने से नहीं रोका गया। महिला परीक्षार्थी द्वारा पेपर नहीं दिए जाने का कोई और ही कारण होगा। हालांकि, ऐसा मामला मेरी जानकारी में नहीं आया।
-ओमप्रकाश बुनकर, जिला कलक्टर कोटा

साड़ी या हिजाब पहनकर आने वाली किसी भी महिला अभ्यर्थी को परीक्षा देने से नहीं रोके जाने के अधिकारियों से निर्देश मिले हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर क्या हुआ यह हमारी जानकारी में नहीं है।
-अंकित जैन, पुलिस उपाधीक्षक

महिला अभ्यर्थी कौन थी, परीक्षा केंद्र पर क्या हुआ, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं इलाके की गश्त कर रहा था।
-रामभरोस मीणा, सीआई दादाबाड़ी पुलिस थाना

रीट परीक्षा : परीक्षा केंद्र पर सड़क पर ही घुटनों तक भरा था पानी , गीले कपड़ों में ही दी परीक्षा , रेनकोट भी खुलवाए
कोटा । सावन के महीने में पहली बार शनिवार को ऐसी झड़ी लगी कि थमने का नाम ही नहीं लिया । सुबह रीट की परीक्षा के दौरान भी मूसलाधार बरसात होने से अधिकतर अभ्यर्थी भीगते हुए ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे । शुक्रवार देर शाम को बरसात का दौर शुरू हुआ जो शनिवार को दोपहर तक जारी रहा । शनिवार को सुबह रीट की परीक्षा होने से कोटा शहर और दूरदराज से आए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर भीगते हुए ही पहुंचे। हालांकि अधिकतर लोग बरसात को देखते हुए कोई कार में ,कोई आॅटो में और कोई टैक्सी करके परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा । बरसात से बचने के लिए लोगों ने रेनकोट और छातों का भी उपयोग किया । लेकिन परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही केंद्र में प्रवेश करने से पहले सभी परीक्षार्थियों से रेनकोट भी खुलवा लिए गए और छतरियां भी बाहर रखवाली गई । जिससे अधिकतर अभ्यार्थी भीगे हुए ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे ।

औद्योगिक क्षेत्र में डकनिया स्टेशन के पीछे निजी स्कूल में बने एक परीक्षा केंद्र पर सड़क पर ही घुटनों तक पानी भरा हुआ था। जबकि स्कूल के अंदर पानी लबालब भर रहा था । ऐसे में अभ्यर्थियों को विशेष रूप से महिला अभ्यर्थी जिन्होंने साड़ी पहनी हुई थी और कई गर्भवती महिलाएं भी थी उन्हें बरसात में भीगते हुए ही परीक्षा केंद्रों पर जाना पड़ा । परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान रेनकोट और छाता नहीं ले जाने पर कई अभ्यर्थियों  , उनके परिजनों का पुलिसकर्मियों से विवाद भी हुआ । लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए किसी के साथ भी कोई समझौता नहीं किया और लोगों ने भीगते हुए ही परीक्षा दी । हालत यह थी कि कई लोग जल्दबाजी में भागते दौड़ते पहुंचे तो सड़क पर पानी का अंदाजा नहीं होने से फिसल कर गिर भी गए जिससे उनके पूरे कपड़े गीले हो गए । गीले कपड़ों में ही उन्होंने परीक्षा दी।

सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में 2 घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचने के निर्देश थे । जिससे 8:00 बजे से प्रवेश चालू किया गया  और 9:00 बजे तक प्रवेश दिया गया। लेकिन अधिकतर अभ्यर्थी 8:00 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। जबकि कई अभ्यर्थी 9:00 का निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे । जिन्हें देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने दिया गया। जिससे कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित भी रहे । दूसरी पारी में दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुई परीक्षा के समय बरसात थमी रही। जिससे लोगों ने राहत महसूस की । जानकारी के अनुसार सुबह के सत्र में करीब 38000 से अधिक और दोपहर के सत्र में 33000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लेवल फर्स्ट और लेवल 2 की परीक्षा दी । रविवार को भी दो सत्रों में रीट की परीक्षा होगी।