coaching registration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोचिंग सेंटरों पर लगेगी लगाम: रोजाना पांच घंटे से ज्यादा क्लास पर रोक, 25 से ज्यादा छात्रों वाले संस्थानों का पंजीकरण होगा अनिवार्य
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों को कानूनी दायरे में लाने के लिए ‘महाराष्ट्र प्राइवेट कोचिंग सेंटर (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2026’ का मसौदा तैयार किया है। प्रस्तावित कानून में कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण, फीस, छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सख्त प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत रोजाना कोचिंग की अवधि अधिकतम पांच घंटे रखने और ‘डमी स्कूल’ व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव है।

मसौदा 25 से अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटरों पर लागू होगा और मौजूदा संस्थानों को छह महीने में ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के दाखिले पर भी रोक प्रस्तावित है। संस्थानों को शिक्षकों की योग्यता, फीस, सुविधाएं और रिफंड नीति वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होगी।

इसके अलावा सुबह बहुत जल्दी या देर रात कक्षाएं लगाने पर रोक, सप्ताह में एक दिन अवकाश और बेसमेंट में कोचिंग संचालन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव है। सरकार ने मसौदे पर सुझाव और आपत्तियां 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक मांगी हैं।

कोचिंग के लिए ऑनलाइन शुरू, हेल्प डेस्क स्थापित
जयपुर। देश के पहले कोचिंग हब प्रोजेक्ट में निर्मित 140 कोचिंग परिसरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की है। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आवेदकों के लिए कोचिंग हब परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की है, जिसमें मंडल की मार्केटिंग शाखा के कार्मिक एवं साइट इंजीनियर कोचिंग संचालकों को जानकारी उपलब्ध कराते है। हेल्प डेस्क एवं हेल्पलाइन नम्बर पर प्रोजेक्ट की जानकारी ली जा सकती है। हेल्प डेस्क पर लोन के लिए बैंकिंग काउंटर भी है।

यह होगी आवेदन की पात्रता
जयपुर शहर में संचालित कोचिंग संस्थाओं को आवंटन में वरीयता मिलेगी। कम से कम 3 वर्ष से कोचिंग के क्षेत्र में कार्यरत एवं पंजीकृत संस्थाएं ही आवेदन कर सकेगी। पंजीकरण आवेदन शुल्क 5 हजार रुपए तथा प्रोसेसिंग शुल्क 10 हजार रुपए है। निर्मित कोचिंग परिसरों को क्षेत्रफल के आधार पर 6 श्रेणियों में बांटा है। प्रत्येक श्रेणी में लॉटरी से आवेदकों की वरीयता निर्धारित होगी। इसके बाद सफल आवेदकों को आवंटन लॉटरी से ही होगा। लॉटरी के बाद आवंटन पत्र जारी होगा। आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 120 दिन में मांग राशि की 50 प्रतिशत तथा 180 दिन में सम्पूर्ण राशि जमा करानी होगी। इसके बाद संस्था को कब्जा दे दिया जाएगा।

3 माह में संचालन करना अनिवार्य
अरोड़ा ने बताया कि आवंटी को कब्जा मिलने से 3 माह की अवधि में संस्था संचालन की कार्रवाई करनी होगी। प्रताप नगर के हल्दीघाटी मार्ग सेक्टर-16 में 67 हजार वर्ग मीटर भूमि पर करीब 228 करोड़ की लागत से दो चरणों में कोचिंग हब बन रहा है। इससे लगभग 65 से 70 हजार छात्रों को लाभ मिलेगा। एक ही स्थान पर कोचिंग गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। इससे यातायात एवं पार्किंग की समस्या का भी निराकरण होगा। करीब 1588.06 वर्गफीट से 8025.56 वर्गफीट तक सुपर बिल्टअप क्षेत्रफल के इन सभी कोचिंग परिसरों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। प्रथम चरण में पांच संस्थानिक ब्लॉक, 90 दुकानों का व्यावसायिक परिसर तथा अन्य विकास कार्य जैसे चारदीवारी, आंतरिक सड़क आदि के निर्माण कार्य पूरे होने को है।