NIA - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बेंगलुरु जेल मामला: एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन और आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किए
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 2023 के बेंगलुरु जेल मामले में एक सहायक उप निरीक्षक और एक डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस आरोप पत्र में एक महिला अनीस फातिमा, सहायक उप निरीक्षक चान पाशा ए और मनोचिकित्सक डॉ. नागराज एस को आरोपी बनाया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता, यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनआईए ने अक्टूबर 2023 में स्थानीय पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इस मामले में भगोड़े जुनैद अहमद सहित नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

जुलाई 2023 में बेंगलुरु सिटी पुलिस के सामने आया यह मामला आदतन अपराधियों से हथियारों, गोला-बारूद और डिजिटल उपकरणों की बरामदगी से संबंधित था। इन लोगों ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से शहर में आतंक फैलाने की योजना बनाई थी। उनकी साजिश यह भी थी कि कई आतंकी मामलों के आजीवन कारावास के दोषी टी. नसीर के जेल से अदालत जाते समय भागने में मदद की जाए। नसीर उस समय 2008 के बेंगलुरु सिलसिलेवार विस्फोट मामलों में विचाराधीन कैदी था।

ताजा आरोप पत्र के अनुसार, अनीस फातिमा की पहचान जुनैद की मां के रूप में की गई है। उसने बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार परप्पन अग्रहारा के अंदर टी. नसीर को रसद और धन पहुंचाया। वह अपने बेटे के निर्देश पर हथगोले और वॉकी-टॉकी संभालने में भी शामिल थी। उसने एक अन्य आरोपी सलमान खान को दुबई भगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सलमान को बाद में रवांडा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।

इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। सिटी आम्र्ड रिजर्व में तैनात सहायक उप निरीक्षक चान पाशा ए पर आरोप है कि उसने रिश्वत लेकर नसीर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा कीं। वहीं, केंद्रीय जेल अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात डॉ. नागराज एस अवैध रूप से जेल के भीतर मोबाइल फोन तस्करी करने और उन्हें कैदियों को बेचने के दोषी पाए गए हैं। इन्हीं में से एक फोन का इस्तेमाल आतंकी नसीर ने बाहर बैठे अपने साथियों के साथ साजिश रचने के लिए किया था। एनआईए ने कहा है कि वह इस मामले में अन्य फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

लाल किला विस्फोट मामला: अनंतनाग के जंगलों में NIA का सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पिछले महीने नयी दिल्ली में लाल किला के सामने हुए विस्फोट की जांच के अंतर्गत दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हतमुरा के जंगली इलाके में तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से एनआईए की टीमें दो आरोपियों को मट्टन के जंगल क्षेत्र में लेकर गई, क्योंकि उन्होंने कथित रूप से मॉड्यूल द्वारा उपयोग किए जाने वाले संदिग्ध ठिकानों का खुलासा किया था। जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान जारी है।

जंगल में तलाशी अभियान आतंकी मॉड्यूल की गतिविधियों, परिचालन एवं दक्षिण कश्मीर में संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश का एक हिस्सा है। हतमुरा के जंगलों में छापेमारी पिछले सप्ताह कश्मीर में आठ स्थानों और लखनऊ में एक स्थान पर एक साथ की गई छापेमारी के बाद की जा रही है। इन छापेमारियों में 10 नवंबर को दिल्ली विस्फोट के आरोपी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों से संबद्ध परिसरों को निशाना बनाया गया, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और 32 घायल हुए थे। हालांकि इस तलाशी अभियान पर एनआईए की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार, एनआईए ने अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और विस्फोट में शामिल आतंकवादी मॉड्यूल के प्रत्येक सदस्य का पता लगाने एवं गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम कर रही है।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शिंकजा: भाई को पकड़कर भारत पहुंची एनआईए, एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में होगी पेशी
नई​ दिल्ली। एनआईए ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर टीम भारत पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट से अपनी कस्टडी में ​ले लिया है और अब उसे सीधे पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।

2022 से था फरार

बता दें कि, अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार चल रहा था और अमेरिका में शरण ले रखी थी। एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को उसके भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, क्योंकि साल 2020 से लेकर 2023 तक के विभिन्न आतंकवादी कृत्यों में अनमोल बिश्नोई ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सहायता की थी। साथ ही ये भी बता दें कि, एनआईए की टीम ने साल 2023 में अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

अनमोल पर सिद्धू मूसेवाला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।एनआईए ने उस पर दस लाख का ईनाम घोषित किया था।

Delhi Blast केस में NIA की कस्टडी में आमिर राशिद अली, उमर के सहयोगी का बड़ा खुलासा, बताया कैसे रची साजिश..?
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साजिश रचने वाले आरोपी आमिर राशिद अली को आज कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी को करीब 10 दिनों के लिए कस्टडी में भेजा है, जहां एनआईए की टीम उससे पूछताछ करेगी। दरअसल, एनआईए की टीम ने सर्च अभियान चलाकर आतंकी उमर नबी के सहयोगी आमिर राशिद अली को रविवार को गिरफ्तार किया था। एनआईए की अब तक जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि, दिल्ली ब्लास्ट मामले की प्लानिंग आमिर और उमर दोनों ने मिलकर की थी।

आमिर राशिद अली को लेकर एनआईए की टीम ने पुष्टि की है कि, आरोपी पूछताछ में कई अहम खुलासे कर सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, 10 नवंबर हुए दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट हादसे में करीब 13 लोगों की मौत हुई थी और 32 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

आतंकी हमारे शहरों पर हमला कर सकते हैं, आत्मा पर नहीं : बेंजामिन नेतन्याहू
तेल अवीव। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने भारत को इजरायल के खुले समर्थन का भी ऐलान किया है। विस्फोट की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए नेतन्याहू ने आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की अटूट भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद भले ही शहरों को निशाना बना सकता है, लेकिन वह दृढ़ राष्ट्रों की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता।

भारत के साथ खड़ा हुआ इजरायल

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमारे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों के लिए: सारा और मैं, और इजरायल के लोग, पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस समय इजरायल आपके दुख और शक्ति में आपके साथ मजबूती से खड़ा है। इजरायली प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि की और भारत और इजरायल को साझा मूल्यों और अटूट भावना से एकजुट प्राचीन सभ्यताएं बताया।

भारत-इजरायल संबंधों का जिक्र

उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल प्राचीन सभ्यताएं हैं जो शाश्वत सत्य पर टिकी हैं। आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन यह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा। हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधकार को परास्त कर देगा। इजरायली प्रधानमंत्री का यह संदेश दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बाद भारत के साथ बढ़ती वैश्विक एकजुटता के बीच आया है, जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। अधिकारी इस घटना की संभावित आतंकवादी घटना के रूप में जांच कर रहे हैं।

एनआईए कर रही दिल्ली विस्फोट की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में दिल्ली में हुए कार विस्फोट की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि यह एक आतंकवादी हमला था जिसे भारतीय एजेंसियों द्वारा उजागर किए गए जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल द्वारा अंजाम दिया गया था। यह इन्वेस्टिगेशन टीम पुलिस अधीक्षक और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में काम करेगी, जिससे मामले की समन्वित और गहन जांच सुनिश्चित होगी।

इजरायली विदेश मंत्री ने भी जताया दुख

इससे पहले मंगलवार को, इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस घातक विस्फोट के बाद अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में, सार ने कहा, मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से दिल्ली के मध्य में हुए विस्फोट में मारे गए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी और इजरायल की गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। भारत के साथ इजरायल की एकजुटता की पुष्टि करते हुए, इजरायली विदेश मंत्री ने कहा, इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।

एनआईए ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया : इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया बैन
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को अपनी हिरासत में लिया। एनआईए की एक टीम हिसार पहुंची और ज्योति को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ गई। इस बीच, ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया गया है और रविवार की रात हिसार पुलिस ने ज्योति के घर की तलाशी ली।

आतंकी हमले से पहले गई पहलगाम
हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

यूपी से व्यापारी गिरफ्तार
उधर, उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बिजनेसमैन को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शहजाद के तौर पर हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। उस पर आईएसआई की ओर से क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग और जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।

एजेंटों को देता था पैसा
एसटीएफ ने कहा कि वह संवेदनशील सूचनाएं भी अपने आकाओं को दे रहा था। एसटीएफ को जांच में यह भी पता चला कि शहजाद भारत में आईएसआई एजेंटों को पैसा और भारत की सिम कार्ड भी मुहैया कराता था। एसटीएफ ने दावा किया कि वह रामपुर जिले और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से लोगों को आईएसआई के लिए काम करने के लिए पाकिस्तान भी भेजता था। एजेंसी ने कहा कि इन लोगों के वीजा की व्यवस्था आईएसआई एजेंटों की तरफ से की जाती थी।

पंजाब में दो व्यक्ति गिरफ्तार
आईएसआई को सेना की संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक
पंजाब में गुरदासपुर पुलिस ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में महत्वपूर्ण एवं खुफिया जानकारी पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गांव आदियां के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और गुरदासपुर के चंदू वडाला के रहने वाले करनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। गुरदासपुर पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’- जिसमें सशस्त्र सेनाओं की गतिविधियों और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक स्थानों संबंधी संवेदनशील जानकारी, अपने आईएसआई हैंडलरों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एनआईए ने आतंकी तहव्वुर से की तीन घंटे पूछताछ : मदद नहीं कर रहा राणा, हर सवाल का जवाब ‘पता नहीं, याद नहीं’
नई दिल्ली। एनआईए ने मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से शुक्रवार को लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान एनआईए अधिकारियों को तहव्वुर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, तहव्वुर राणा से एनआईए ने कस्टडी के पहले दिन महज तीन घंटों तक ही पूछताछ कर सकी। सुबह करीब 12 बजे ये पूछताछ शुरू हुई थी। राणा ने एनआईए अधिकारियों के सवाल को ज्यादातर जवाब ‘नहीं पता, या याद नहीं’ कहकर टाल दिया। एनआईए अधिकारियों को तहव्वुर के जवाब संतोषजनक नहीं लगे। पूछताछ में तहव्वुर ने बार-बार बीमारी का हवाला देकर पूछताछ से बचने की कोशिश की।

दो कैमरों की निगरानी में 12 अफसर उगलवा रहे राज
राणा से पूछताछ के लिए एनआईए के 12 अधिकारियों की टीम तैयार की गई है। जिस कमरे में राणा से पूछताछ की गई वहां दो कैमरे लगे हुए हैं। एनआईए राणा से जानना चाहती है कि उनका पाकिस्तानी हैंडलर कौन था? आतंकी साजिश में राणा को फंडिग कौन कर रहा था? स्लीपर सेल में कौन.कौन लोग हैं? राणा के बिजनेस पार्टनर का भी पता लगाने की कोशिशों में एनआईए है।

छह अमेरिकियों समेत 160 लोगों को न्याय मिलेगा : अमेरिका
अमेरिका ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में कनाडा के नागरिक एवं पाकिस्तान के मूल निवासी तहव्वुर हुसैन राणा की भूमिका का लेकर उसके प्रत्यर्पण को उन आतंकी हमलों में मारे गए छह अमेरिकियों सहित 160 से अधिक लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अमेरिकी न्यायिक विभाग ने नई दिल्ली में राणा के सुरक्षित पहुंच जाने और न्यायिक कार्रवाई शुरू होने के बाद यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि राणा को 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका को लेकर भारतीय कानून के तहत तय 10 आपराधिक आरोपों में मुकदमों का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया गया है। राणा का प्रत्यर्पण छह अमेरिकियों और जघन्य हमलों में मारे गए कई अन्य पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आतंकी साजिश मामला : एनआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर मारे छापे, श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की कार्रवाई
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी साजिश मामले की जांच के तहत सुबह जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार एनआईए ने कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और बडगाम जिलों में छापे मारे। यह कार्रवाई उन 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की जा रही है, जिनकी 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पहले श्रीनगर के शहीदगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली। अधिकारियों के अनुसार छापेमारी जारी है।

एनआईए ने दोनों गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्या के मुख्य आरोपी आदिल मंजूर लंगू की संपत्ति भी जब्त कर ली थी, जो जल्दागार श्रीनगर का निवासी है।

छत्तीसगढ़ में नक्सली समर्थकों के घरों पर एनआईए ने की कार्रवाई, 11 संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर की छापेमारी
रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। एनआईए की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इन लोगों को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर माना जा रहा है।

2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर धमाका कर हमला किया था, जिसमें आईटीबीटी का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था। घटना में नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े होने का संदेह है। एनआईए छत्तीसगढ़ मे पोङ्क्षलग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर दबिश दी है। इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत आईईडी , नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

NIA करेगी रियासी आतंकी हमले की जांच
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में पिछले सप्ताह रियासी जिले में आतंकवादियों के हमले की जांच का दायित्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिया है।
गत नौ जून को जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की एक बस पर हमला किया था, जिससे बस गहरे खड्ड में पलट गई थी। इस घटना में 10 लोग मारे गए तथा 30 से अधिक लोग घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि इस घटना की जांच एनआईए को जांच सौंपने का निर्णय 15 जून को नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैक के बाद लिया गया। शाह ने जम्मू-कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर  की स्थिति की समीक्षा के लिए में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भाग लिया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रियासी आंतकवादी हमले की जांच एनआईए को सौंपी
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में पिछले सप्ताह रियासी जिले में आतंकवादियों के हमले की जांच का दायित्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिया है।

गत 9 जून को जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की एक बस पर हमला किया था जिससे बस गहरे खड्डे में पलट गई थी। इस घटना में 10 लोग मारे गए तथा 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि रियासी में आतंकवादी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।

सूत्रों ने कहा कि इस घटना की जांच एनआईए को जांच सौंपने का निर्णय 15 जून को नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

शाह ने जम्मू-कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर  की स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलायी थी जिसमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भाग लिया था।

सूत्रों ने कहा कि एनआईए ने हमले के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से जांच का काम अपने हाथ में ले लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी में हमले शामिल आतंकियों के बारे में सुराग देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है और इस संबंध में चार संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच भी जारी किये गए हैं।

रियासी हमलें में हताहत लोग कटरा में शिव खोरी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर तक तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर पौनी क्षेत्र के तरयाथ गांव के पास हमला किए गया था। इसकी जांच के सिलसिले में पुलिस ने  20 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए निरुद्ध किया है।

कश्मीर आतंकी हमले में चौमूं के 4 श्रद्धालुओं की मौत, भजनलाल-गहलोत ने व्यक्त की संवेदना
जयपुर। कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए हैं, जिनमें 4 राजस्थान के जयपुर स्थित चौमूं के है। मृतकों के शव चौमूं लाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक मृतकों के घर परिजनों को ढ़ाढस बंधाने पहुंची।  आतंकियों को खोजने के लिए जंगलों के बीच ड्रोन से सर्च अभियान जारी है। एनआईए की टीम एक्टिम मोड मे चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के एलजी से बात कर अपडेट लिया है।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृत तीर्थयात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी। सिन्हा ने घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाने की भी मंजूरी दी है।

रियासी जिले के कंदा इलाके में यह हमला हुआ। आतंकियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर ओपन फायर किया, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और उसका बस से कंट्रोल खो गया। इसके चलते बस खाई में गिर गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। बस में सवार अन्य यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने शिव खोड़ी मंदिर इलाके को सिक्योर करके अपने कब्जे में ले लिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल, गहलोत और पायलट ने दुख जताया
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले की घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ कायराना हमला अत्यंत निंदनीय और दु:खद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति और घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने निंदा की है। तीनों नेताओं ने घटना को अत्यंत दु:खद बताते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ  लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।