Mumbai Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम फडणवीस को निशाना बनाने वाले एआई-जनरेटेड वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार, अजीत पवार विमान दुर्घटना से जुड़ा है कनेक्शन
मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने जालना से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बदनाम करने वाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़े विमान दुर्घटना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाला एआई-जनरेटेड वीडियो बनाने एवं प्रसारित करने का आरोप है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि उद्धव भगवान काप्से नामक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसे डिलीट किए जाने से पहले लगभग 1.5 लाख बार देखा गया था। जांचकर्ताओं ने पाया कि वीडियो में मुख्यमंत्री फडणवीस को निशाना बनाते हुए भ्रामक एवं मानहानिकारक सामग्री डाली गई थी, साथ ही विमान दुर्घटना से संबंधित तथ्यों को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि वीडियो में कई समाचार चैनलों के क्लिप को मिलाकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों का उपयोग करके एक भ्रामक कहानी गढ़ी गई थी। इसमें कथित तौर पर विवादास्पद बयान शामिल हैं और यह सीधे मुख्यमंत्री को निशाना बनाता है।

उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे तभी बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पवार और छह अन्य लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनसे संदेह एवं अटकलें लगने लगीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा दुर्घटना की जांच चल रही है। फरवरी में मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि अब तक के निष्कर्षों से किसी भी प्रकार की साजिश का संकेत नहीं मिला है लेकिन उन्होंने जांच पूरी होने तक इंतजार करने का आग्रह किया।

महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा इमारत को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक गुमनाम ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली कराकर सभी स्थानों की गहन तलाशी ली है। गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ देर पहले यह ईमेल मिला था जिसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने परिसर को खाली करा लिया और पूरी सुरक्षा जांच शुरू कर दी।

जिस समय यह धमकी मिली, उस समय वहां विधानसभा और विधान परिषद के कई सदस्य, अधिकारियों के साथ परिसर में मौजूद थे। अलर्ट के बाद पुलिस कर्मियों ने सभी को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत एक श्वान दस्ते के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड को तैनात किया। इमारत के सभी कमरों सहित पूरे परिसर में अभी एक व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा कड़ी करने का भी निर्देश दिया है। इस बात की भी संभावना है कि विधानसभा में प्रवेश के लिए आगंतुक पास को एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता है।

मुंबई नगर निगम चुनाव: 500 के नकली नोटों का जखीरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों से पहले मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दादर रेलवे स्टेशन के पास से 72,000 रूपए मूल्य के नकली नोटों की खेप बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने 61 वर्षीय अमरूद्दीन शेख नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी ये नोट बांग्लादेश से यहां तस्करी के लिए लेकर आया था। पुलिस पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, फिलहाल इन नोटों ​के पिछले प्रचलन की जांच जारी है जिसके लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
उदयपुर। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यारी रोड, मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भट्ट को उनकी साली के घर से पकड़ा। अब उन्हें उदयपुर लाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा।

लुकआउट नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

लगभग सात दिन पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के समक्ष पेश होने के नोटिस दिए गए थे। इसके साथ ही इन सभी पर विदेश यात्रा पर रोक भी लगा दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

करीब 20 दिन पहले उदयपुर के भूपालपुरा थाने में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी सहित कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने उदयपुर के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया को 200 करोड़ रुपये की कमाई का झांसा देकर ठगा।

डॉक्टर की पत्नी पर बननी थी बायोपिक

डॉ. मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए उदयपुर के दिनेश कटारिया से संपर्क किया। 25 अप्रैल 2024 को कटारिया उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो लेकर पहुंचे।वहाँ कटारिया ने उनका परिचय निर्देशक विक्रम भट्ट से कराया।चर्चा के दौरान भट्ट ने दावा किया कि फिल्म निर्माण से जुड़ा पूरा कार्य वे स्वयं देखेंगे और डॉक्टर को केवल पैसे भेजने होंगे।भट्ट ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी फिल्म निर्माण में उनकी सहयोगी हैं, तथा वीएसबी एलएलपी नाम से फर्म भी पंजीकृत है, जिसे उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट चलाती हैं।

किन-किन पर केस दर्ज?

डॉ. अजय मुर्डिया की रिपोर्ट पर निम्न आरोपी नामजद किए गए—
विक्रम भट्ट
श्वेतांबरी भट्ट
बेटी कृष्णा (अंधेरी पश्चिम, मुंबई)
दिनेश कटारिया (सहेली नगर, उदयपुर)
महबूब अंसारी (निर्माता, ठाणे निवासी)
मुदित बुट्टन (दिल्ली निवासी)
गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव (डीएससी अध्यक्ष)
अशोक दुबे (महासचिव, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज, मुंबई

मुंबई में ब्लास्ट की धमकी हाई अलर्ट पर पुलिस : वाट्सएप पर आई चेतावनी-लश्कर के 14 आतंकियों ने 34 गाड़ियों में बम लगाए
मुंबई। मुंबई पुलिस को बीती रात वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया है कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में आ चुके हैं। आतंकी 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में लगाकर बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं। धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने शहर भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। शनिवार को गणेशोत्सव का अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर लाखों श्रद्धालु सड़कों पर निकलेंगे।

इसलिए सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस ने शहर के अहम इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और कई जगहों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहे हैं। संदिग्ध गतिविधि देखें तो सूचना दें : अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
मुंबई। मुंबई की पुलिस ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में खुले कैफे में हुई गोलीबारी के बाद कपिल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कपिल को मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। स्थानीय बांद्रा पुलिस के अधिकारी भी शर्मा की सुरक्षा पर नजर रख रहे हैं।

मुंबई पुलिस की नई सायबर सुरक्षा पहल का चेहरा बनें आयुष्मान खुराना
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस की नई सायबर सुरक्षा पहल का चेहरा बन गए हैं। यह अभियान लोगों को खासकर संवेदनशील और आसानी से निशाना बनने वाले समूहों को साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अभियान के तहत जारी एक प्रमोशनल वीडियो में अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ऑनलाइन सतर्कता बरतने और डिजिटल फ्रॉड से बचने के कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स साझा करते हैं। अक्सर देखा गया है कि आम लोग ही साइबर अपराधों का शिकार बनते हैं, क्योंकि वे धोखेबाजों की आधुनिक तकनीकों से अनजान होते हैं। इस पहल के माध्यम से मुंबई पुलिस और आयुष्मान खुराना मिलकर लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक और सक्षम बनाना चाहते हैं।

सायबर सुरक्षा को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा आज के समय में जब ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स बहुत आम हो चुके हैं, सायबर सुरक्षा की अहमियत और भी बढ़ गई है। ऐसे में सतर्क और जागरूक रहना जरूरी है। मुंबई पुलिस के साथ जुडऩा जिन्होंने हमेशा हमारे शहर के लोगों की सुरक्षा की है मेरे लिए गर्व की बात है। ये हेल्पलाइन और पब्लिक सेफ्टी अनाउंसमेंट लोगों को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में एक शानदार पहल है।

मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार आरोपी कोटा में पकड़ा
कोटा। मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार दिराम करेंसी गैंग के सदस्य आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ को बुधवार को भीमगंजमंडी पुलिस व डीएसटी एवं साइबर टीम ने पुराना रेलवे स्टेशन पंप हाउस के पास से दबोच लिया और फिर पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने पहले फरार हो गया था और छिपता-छिपाता कोटा आ गया था। आरोपी दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डी. एन नगर अंधेरी जिला बृह्नमुबंई शहर में  धारा 262 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि 14 अगस्त को एपीआई  श्रीराम घोड़के यूनिट-9 क्राईम ब्रांच बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र से जरिए व्हाटसएप पर भीमगंजमंडी थानाधिकारी को सूचना मिली कि आरोपी  मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ (30) निवासी लालजी पाड़ा गली नं. 3 गादीवली पश्चिम मुम्बई( महाराष्ट्र ) पुलिस हिरासत से फरार है। सूचना में बताया गया था कि आरोपी  कोटा में छिपा है। इसके खिलाफ  पुलिस थाना डी. एन नगर अंधेरी जिला बृह्नमुबंई शहर में धारा 262 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी  दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर रूपयों की धोखाधड़ी करता था ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर  दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन एक टीम बनाई गई। टीम ने बजरिया क्षेत्र की होटलों को चैक किया, रेल्वे स्टेशन पर तलाश किया, तलाश करते हुए पुराना रेल्वे पम्प हाउस के पास भीमगंजमंडी कोटा शहर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति व्हाटसएप पर बताए गए हुलिया के अधार का नजर आया। आरोपी  की फोटो के आधार पर पहचान की गई और फिर डिटेन कर थाना भीमगंजमंडी पर लाकर मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस को सूचना दी। मुंबई क्राईम ब्रान्च थाना भीमगंजमंडी पर पंहुचने पर आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ को सुपुर्द किया।

नाम बदल कर काट रहा था फरारी
पुलिस निरीक्षक राम किशन गोदारा ने बताया कि आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने पहले फरार हो गया था और फिर इंदौर, झारखंड पटना, बिहार में नाम बदलकर फरारी काट रहा था और कहीं पर भी सो जाता था आरोपी मंगलवार को कोटा आया था।

Mumbai Police के लिये 'कमांडर करण सक्सेना' की विशेष स्क्रीनिंग
मुंबई। डिज्ऩी+ हॉटस्टार ने पुलिस के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों के लिये एक्शन से भरपूर अपनी आगामी थ्रिलर कमांडर करण सक्सेना की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

कमांडर करण सक्सेना की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई पुलिस बल के विशिष्ट सदस्य,'कमांडर करण सक्सेना' की टीम उपस्थित रही। इस सीरीज के निर्देशक जतिन वागले हैं और इसे कीलाइट प्रोडक्शंस ने बनाया है। यह सीरीज जाने-माने लेखक अमित खान द्वारा रचित एक किरदार पर आधारित है। गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुरगुले की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट देश को बचाने के मिशन पर है। इस सीरीज का प्रीमियर 08 जुलाई को होगा और यह डिज्ऩी+ हॉटस्टार के मोबाइल ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। नये एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार रिलीज होंगे।

महाराष्ट्र पुलिस की फोर्स वन के उपायुक्त डॉ. दिनेश बारी ने डिज्ऩी+ हॉटस्टार के कमांडर करण सक्सेना को देखकर कहा कि कमांडर करण सक्सेना को देखना मनोरंजक था। अपने देश के सुरक्षा बलों को सकारात्मक रोशनी में देखना बहुत अच्छा लगता है। और गुरमीत ने यह भूमिका पूरे निश्चय के साथ निभाई है। इस भूमिका में ढलने के लिये वह जिस शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरे हैं, उससे एक झलक मिलती है कि यहाँ तक पहुंचने के लिये हम अधिकारी कैसा प्रशिक्षण लेते हैं। और मुझे खुशी है कि दर्शकों को डिज्ऩी+ हॉटस्टार की सीरीज में यह सब देखने के लिये मिलेगा।

मुंबई पुलिस के सहायक आयुक्त सुनील जैन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी होने के नाते कमांडर करण सक्सेना को देखना जानकारियों से भरा अनुभव रहा। यह सीरीज दिखाती है कि सुरक्षा बलों में जाने के लिये कैसा साहस और सादगी चाहिये। विभिन्न चुनौतियों से गुजरते हुए करण की दृढ़ता को देखना महत्वपूर्ण था। अपने रोमांचक पलों और दिलचस्प कहानी के साथ डिज्ऩी+ हॉटस्टार की 'कमांडर करण सक्सेना' हर उस व्यक्ति को देखनी चाहिये, जो सुरक्षा बलों में रहकर जीवन बिताना चाहता है।

कमांडर करण सक्सेना की भूमिका निभा रहे गुरमीत चौधरी ने कहा कि मैं उस एहसास को बयां नहीं कर सकता, जो मुझे स्क्रीनिंग में पुलिस के प्रतिष्ठित अधिकारियों द्वारा डिज्ऩी+हॉटस्टार की 'कमांडर करण सक्सेना' को देखे जाने के वक्त मिला। मैं उनका बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे स्क्रीन पर देखने के लिये अपना कीमती वक्त निकाला। मैंने स्क्रीन पर उनकी हिम्मत और सादगी दिखाने के लिये अपनी सबसे अच्छी कोशिश की है। और यह मौका मिलने के लिये मैं बेहद शुक्रगुजार हूं।

एंटीलिया केस: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार, घर पर की छापेमारी
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक गाड़ी में विस्फोटक रखने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले एनआईए की टीम ने उनके अंधेरी स्थित आवास पर छापेमारी की। एनआईए की टीम सुबह-सुबह प्रदीप शर्मा के घर पहुंची और एंटीलिया मामले में उनसे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक एनआईए के अधिकारियों ने प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी भी ली और एक प्रिंटर और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए है। एनआईए ने कई घंटों की पूछताछ के बाद प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया।

अप्रैल माह में एनआईए प्रदीप शर्मा से दो बार पूछताछ कर चुकी है। एनआईए ने पिछले सप्ताह इस मामले में पश्चिमी उपनगर मालाड़ के कुरार विलेज के रहवासी संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग जाधव को गिरफ्तार किया था। हिरासत में लेकर शेलार और जाधव से पूछताछ की गई थी, जिसमें दोनों ने शर्मा के संबंध में और अधिक जानकारी दी थी, जिसके आधार पर प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वजे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, दोषी ठहराए गए पूर्व सिपाही विनायक शिंदे और एक क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गोर को गिरफ्तार किया था। शर्मा को सचिन वजे का करीबी माना जाता है। वह एंटीलिया वाहन और हिरेन मामले में मुख्य आरोपियों में से एक के रूप में शामिल है।

दोनों आरोपी मार्च के शुरुआत में मिले थे और हिरेन हत्या का षड्यंत्र रचा था जबकि शर्मा मुंबई पुलिस आयुक्तालय में कुछ अन्य लोगों से मिलने के लिए गया था। अंडरवर्ल्ड के साथ कथित संबंधों के लिए 2008 में शर्मा को पुलिस बल से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन 10 साल बाद उनके खिलाफ आरोप साबित न होने पर उसे बहाल कर दिया गया था। उन्होंने सितंबर 2017 में जबरन वसूली के आरोप में फरार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के छोटे भाई इकबाल इब्राहिम कास्कर को गिरफ्तार करके अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी। शर्मा वर्ष 2019 में पुलिस से इस्तीफा दे कर शिव सेना पार्टी में शामिल हो गए थे।