kabaddi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप : राजस्थान ने बालक वर्ग में जीता कांस्य पदक
जयपुर।  राजस्थान ने गया (बिहार) में सम्पन्न 34 वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

राजस्थान टीम ने अपने पहले मुकाबले में मणिपुर को 41-34 से हराया। इसके बाद उसने केरल को एकतरफा मुकाबले में 62-23 से, तेलंगाना को 61-34 से पराजित किया। राजस्थान ने प्री क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 49-20 से हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में  उसने बिहार को पांच-पांच रेड में 2 अंकों  से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मुकाबले में राजस्थान का सामना साई से हुआ, जहां  उसे 39-42 से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार राजस्थान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने पदक जीत प्रदेश को गौरवान्वित करने पर टीम को बधाई दी।

राजस्थान बालक वर्ग टीम- देसराज, संदीप, सचिन, मोहित, लोकेंद्र, हरक्रीत, भोलू, राकेश, संजय, वीरेन्द्र, पंकज और शोर्य।

सात साल बाद खुले कबड्डी संघ मुख्यालय के ताले, प्रशासक जस्टिस एसपी गर्ग ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सौंपा चार्ज
जयपुर। भारतीय कबड्डी संघ के जयपुर स्थिति मुख्यालय के ताले करीब सात साल के बाद खोले गए। प्रशासक के रूप में भारतीय कबड्डी संघ का संचालन कर रहे दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस एसपी गर्ग की मौजूदगी में महासंघ के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन और महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह ठाकुर ने ऑफिस का काम संभाल लिया। प्रशासक एसपी गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक दिन पहले सोमवार को ही दिल्ली कार्यालय का चार्ज कबड्डी संघ के पदाधिकारियों को सौंपा था।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे निर्देश :

सुप्रीम कोर्ट ने विगत दिनों कबड्डी महासंघ का कार्यभार 24 दिसम्बर 2024 को चुनी गई कार्यकारिणी को सौंपने के निर्देश दिए थे, ताकि ईरान में होने वाली सीनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी प्रभावित नहीं हो। लेकिन कोर्ट ने साथ ही स्पष्ट किया कि यह तात्कालिक फैसला है और इसे यह नहीं माना जाए कि दिसम्बर 2023 में हुए चुनाव को मान्यता दे दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होनी है।

2018 में भंग हुआ कबड्डी संघ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने अगस्त 2018 में भारतीय कबड्डी महासंघ में जनार्दन सिंह गहलोत और उनकी पत्नी मृदुल गहलोत की नियुक्ति को खारिज करते हुए आईएएस अधिकारी सनत कौल को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तब महासंघ को परिवार की तरह चलाने के आरोप लगाए गए थे। बाद में रिटायर जस्टिस एसपी गर्ग को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।

आगे बढ़ सकती है एशियन चैंपियनशिप : ठाकुर

महासचिव जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कुछ देशों ने एशियन चैंपियनशिप की तिथियों में बदलाव की मांग की है। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 25 फरवरी से ईरान में प्रस्तावित है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोजन संभवत: अगले माह के प्रथम सप्ताह में किया जा सकता है।

राष्ट्रीय महिला कबड्डी 15 से :

ऑफिस का चार्ज लेने के बाद अध्यक्ष विभोर जैन ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के कलैंडर को नियमित करना उनका पहला लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि 71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (महिला) के आयोजन का जिम्मा हरियाणा कबड्डी संघ को सौंपा गया है। यह प्रतियोगिता 15 से 18 फरवरी तक पानीपत में होगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आधार पर ईरान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नांगल अंबियन की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कौशल चौधरी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करके पंजाब में एक हत्या की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी, जिसमें प्रमुख सहयोगी पुनीत लखनपाल उर्फ शर्मा और नरिंदर कुमार उर्फ लल्ली शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पिछले तीन सालों से गिरफ्तारी से बच रहे थे। वे कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नांगल अंबियन (2022) और सुखमीत सिंह उर्फ डिप्टी (2021) की हत्याओं में सीधे तौर पर शामिल थे। वे राजस्थान में हाईवे किंग होटल पर अंधाधुंध फायरिंग करने और सितंबर 2024 में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने में भी शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से छह अत्याधुनिक हथियार और 40 जदा कारतूस अमृतसर के एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

देखकर अच्छा लगा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है: टाइगर श्रॉफ
मुम्बई। प्रो कबड्डी लीग के 10वें सत्र में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है यह देखकर अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने यू मुंबा की टीम का हौसला बढ़ाया।

सोमवार को खेले गये मुकाबले के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा, ''ये प्रो कबड्डी लीग का 10वां सत्र है और खेल टूर्नामेंटों के इतने सीजन तक बने रहने का ये एक शनदार अवसर है। मैं प्रो कबड्डी लीग के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। युवाओं को कबड्डी में रुचि लेते देखना वाकई सुखद है।"

उन्होंने कहा कि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी पवन सहरावत है। मैं उससे खुद को जोड़ सकता हूं क्योंकि वो एक हाई-फ्लायर है और मेरी पसंदीदा चाल डुबकी है। मुझे वास्तव में पसंद है कि रेडर कैसे डिफेंडरों के घेरे से बचते हैं।

उन्होंने कहा, ''कबड्डी वास्तव में एक शारीरिक खेल है। इसमें बहुत अधिक एथलेटिकिज्म, ताकत और चपलता की आवश्यकता होती है। मैं प्रो कबड्डी लीग में एथलीटों के प्रदर्शन से वास्तव में प्रभावित हूं।"

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में मुख्य खेलों में से एक कबड्डी था। मैंने फिल्म के लिए बॉडी लैंग्वेज को सही करने के लिए कबड्डी में बहुत प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। मैंने सीखा कि रेड और टैकल कैसे किए जाते हैं। मैंने डुबकी जैसी विभिन्न चालें भी आजमाईं। उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए कबड्डी का प्रशिक्षण लिया था।

वर्षा करेगी राजस्थान की कप्तानी
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। जयपुर की वर्षा गोलाड़ा 3 से 8 जनवरी तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी (अंडर-17) प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का नेतृत्व करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार हंस ने रविवार को यहां टीम की घोषणा की। इससे पहले खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर यहां चौगान स्टेडियम पर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता की संयोजक और मेजबान नाहरी का नाका राजकीय विद्यालय की प्राचार्य सुषमा अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान टीम को केशव सैनी, कृष्णा खिचड़ और देवेन्द्र कौर ने प्रशिक्षण दिया। सह संयोजक विष्णु शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में देशभर से 29 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के दो जनवरी को जयपुर पहुंचने की संभावना है।

राजस्थान टीम
वर्षा गोलाड़ा (कप्तान), आइना फरोडिया (उपकप्तान), मोनिका, गुंजन जाखड़, हर्षिता शेखावत, पायल शर्मा, सुहानी, सुखमन कौर, गौरवी शर्मा, कृष्णा, लिछमा बेरा, मोनिका छरंग। केशव सैनी (कोच), कृष्णा खिचड़ (मैनेजर), देवेन्द्र कौर (सहायक मैनेजर)।

महिलाओं के लिए भी शुरू करेंगे प्रो कबड्डी जैसी लीग
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन आॅफ इंडिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष जयपुर के विभोर विनीत जैन का कहना है कि उनकी प्राथमिकता सबको साथ लेकर खेल की बेहतरी के लिए कार्य करना होगी। इसके लिए सबसे पहले देश में खेल कलैंडर को नियमित करना होगा। विभोर जैन को रविवार को दिल्ली में हुई भारतीय कबड्डी संघ की एजीएम में अध्यक्ष पद पर चुना गया है। जैन ने नवज्योति से विशेष बातचीत में कहा कि फेडरेशन अब पूरे समन्यव के साथ कार्य करेगा। चुनाव आपसी सहमति के आधार पर हुआ है और सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। ये अपने आप में एक बड़ी बात है।  ऐसे में सब मिलकर खेल की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। जैन ने कहा कि लम्बे समय तक फेडरेशन में इलेक्टेड बॉडी फंक्शन में नहीं थी। इसकी वजह से कलैंडर के अनुसार नेशनल इवेंट्स के आयोजन में कुछ अनियमितताएं रहीं। अब सारे नेशनल इवेंट्स को कलैंडर के अनुसार आयोजित किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि बॉयज और गर्ल्स के लिए सीनियर, जूनियर और सब जूनियर सभी नेशनल इवेंट्स समय पर आयोजित हों।

महिलाओं को भी मिले अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित प्लेटफॉर्म
जैन ने कहा कि प्रो कबड्डी लीग देश में सफल रही है। इस लीग से बॉयज को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि देश में महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्रो कबड्डी जैसी लीग शुरू की जाए ताकि उन्हें भी एक प्लेटफॉर्म मिले।

वर्ल्ड कप भारत में कराने के प्रयास
एक सवाल के जवाब में जैन ने कहा कि नेशनल कलैंडर को नियमित करने के साथ ही इंटरनेशनल इवेंट्स को भी भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप या एशियन चैंपियनशिप जैसी इवेंट्स भारत में होंगी, तो हमारे खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोजर मिलेगा। जयपुर के संबंध में जैन ने कहा कि तेजस्वी गहलोत की अगुवाई में राजस्थान में कबड्डी संघ अच्छा काम कर रहा है और जयपुर में पूर्व में भी बड़े आयोजन किए गए हैं।

भारत ने 8वीं बार जीता एशियन कबड्डी खिताब
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। भारत ने शुक्रवार को कोरिया में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में ईरान को हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को 43-32 से पराजित किया। चैंपियनशिप में छह टीमों भारत, ईरान, जापान, कोरिया, चीनी ताइपे और हांगकांग ने भाग लिया था। पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें इस बार टूर्नामेंट में शामिल नहीं हुईं। भारतीय टीम के दल नायक जयपुर के देवराज चतुर्वेदी के अनुसाल फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान पवन सेहरावत ने सुपर 10 के साथ टीम का नेतृत्व किया। भारतीय टीम हालांकि शुरुआती पांच मिनट में ईरान से पिछड़ गई। लेकिन डिफेंडरों के कुछ टैकल प्वाइंट और कप्तान पवन सेहरावत के साथ असलम इनामदार की सफल रेड से भारत ने 10वें मिनट में मैच का पहला ऑलआउट हासिल कर लिया।

दूसरे हाफ में आगे रहा भारत
भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर तेजी से अपनी बढ़त को बढ़ाया। मौजूदा चैंपियन भारत ने ईरान को कुछ आसान बोनस प्वाइंट्स दिए, लेकिन बाद में भारत ने 19वें मिनट में ईरान को दूसरी बार ऑलआउट कर 23-11 से मजबूत बढ़त हासिल कर ली। ईरानी कप्तान मोहम्मद रेजा शादलौई ने दो प्वाइंट्स की रेड के बाद सुपर रेड के साथ 29वें मिनट में पहली बार भारत को आॅलआउट किया।

मिट्टी से मेट तक पहुंची कबड्डी लेकिन यहां सुविधा का नाम जीरो
कोटा। भारत के प्राचीनतम खेलों में शामिल और वर्तमान समय में देश में लोकप्रियता के मामले में किक्रेट के बाद दूसरे नम्बर पर माने जाने वाले कबड्डी में जिसे केवल पुरुषों का खेल माना जाता था उसमें भी कोटा की बेटियों ने अपनी सफलता का परचम फहराया है और राष्ट्रीय स्तर पर हमारे शहर का नाम रोशन किया है। भारत के ग्रामीण अंचल से उद्भव हुआ यह खेल आज लगभग दो दर्जन देशों में खेला जा रहा है। विचारणीय बात ये हैं कि मिट्टी से शुरू हुआ ये खेल आज मेट तक भले ही पहुंच गया हो लेकिन इस खेल को खेलने वालों के लिए सरकार की ओर से सुविधाओं के नाम पर जीरो ही है। कोटा की ही बात करें तो कबड्डी का अभ्यास करने वाली इस शहर की लड़कियों को दूसरी सुविधाएं तो दूर की बात राजस्थान खेल परिषद या राज्य सरकार की ओर से मैदान तक उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। कोटा की लड़कियों में कबड्डी की ओर रूझान वर्ष 2000 के आसपास से ही हुआ है और तब से लेकर अब तक कोटा जिले की लड़कियों ने ना केवल राज्यीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इस खेल में धाक जमाई हैं। शुरूआती दौर से लेकर अब तक कोटा जिले की करीब 3000 हजार से अधिक लड़कियों ने कबड्डी के मैदान में अपना दम दिखाया है। हर वर्ष जिले की करीब 200 लड़कियां विभिन्न स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में शामिल होती हैं। क्षेत्र की करीब 200 लड़कियां अब तक इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी हैं। वहीं लगभग 1200 से 1500 लड़कियों ने राज्य स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई है।

हाल ही में कोटा की सोनाक्षी यादव ने हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में आयोजित सीनियर राष्टÑीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था और राज्य की टीम ने कांस्य पदक जीता था। क्षेत्र की बेटियों को कबड्डी के गुर सिखाने वालों का कहना हैं कि कस्बे के आस-पास के गांवो में आज भी कबड्डी का इतना के्रज है कि जिधर भी पत्थर फेंकोगे खिलाड़ियों पर ही गिरेगा। हाल ही में आयोजित हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों ने गांवो में कबड्डी का क्रेज और ज्यादा बढ़ा दिया है। लेकिन सुविधाएं न होने के कारण सैकड़ों खिलाड़ियों को सही रास्ता नहीं मिल पा रहा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि देश का खेल हो, मिट्टी का खेल हो, दुश्मन के खेमे में घुसकर उसे छूकर अपने घर वापस आने का खेल हो तो जेहन में सिर्फ एक नाम आता है और वह है कबड्डी। गांव व कस्बे में प्रचलित कबड्डी के खेल में समयानुसार कई परिवर्तन होते रहे हैं। महाभारत काल से इस खेल का अस्तित्व रहा है। आज भी यह खेल प्रचलित है। पहले धूल से भरी मिट्टी वाले मैदान में इस खेल को खेला जाता था लेकिन अब कबड्डी का खेल मिट्टी से निकलकर मेट तक पहुंच गया है।  कबड्डी का स्तर भले ही पूरी तरह से बदल चुका हो लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई हे। अब तो कबड्डी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है। कोटा के कई सफल खिलाड़ी राजस्थान पुलिस, शारीरिक शिक्षक, शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने में कामयाब रहे हैं।

इनका कहना हैं...
क्षेत्र की लड़कियों ने कबड्डी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सरकार ने अभी ग्रामीण ओलम्पिक करवाएं थे जिसमें कई गांवों की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं। लेकिन कबड्डी का अभ्यास करने वाली लड़कियों को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलती हैं। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां मिट्टी पर खेलती है और शहर में उनको मेट पर खेलना होता हैं और उनका बैलेंस बिगड़ जाता हैं। सरकार या खेल परिषद की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में मेट उपलब्ध करवाना चाहिए।
- राजेन्द्र मीणा, सीनियर शारीरिक शिक्षक।

कोटा की लड़कियां कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इनके माता पिता का इनको पूरा सपोर्ट मिलता हैं। सबसे बड़ी समस्या ये है कि खेल परिषद या राज्य सरकार की ओर से कबड्डी के लिए कोई मैदान उपलब्ध नहीं करवाया गया है। अगर लड़कियों को सरकारी सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो ये और भी अच्छा खेल सकती हैं।
- अनिल यादव, पीटीआई।

मैं लगभग 8 साल से कबड् डी खेल रही हंू। वर्तमान समय में बीपीएड कर रही हंू। स्कूल नेशनल, स्टेट, यूनिवर्सिटी और सीनियर नेशनल लेवल पर खेल चुकी हंू। रोजाना करीब 5 से 6 घंटे अभ्यास करती हंू। प्रैक्टिस का पढ़ाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलता हैं।
- सोनाक्षी यादव, कबड्डी खिलाड़ी।

मैं लगभग तीन साल से कबड्डी खेल रही हूं। मेरे गांव की लड़कियां खेलती थी तो उनको देखकर मेरी भी रूचि बढ़ी। रोजाना करीब 2 घंटे अभ्यास करती हंू। पढ़ाई अपनी जगह है और खेल। प्रैक्टिस का पढ़ाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। बहुत आगे तक इस खेल को खेलना
चाहती हंू।
- अन्तिमा मेहरा, कबड्डी खिलाड़ी

पाकिस्तान को हरा भारत फाइनल में
जयपुर। भारत ने पाकिस्तान को 46 अंकों के बड़े अंतर से पराजित कर ईरान के उरेमिया शहर में खेली जा रही जूनियर कबड्डी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 75 -29 अंको से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम पूरे खेल में प्रतिद्वंद्वी पर हावी रही। भारत ने मध्यांतर तक ही 44 -15 अंकों से मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी।

भारत ने पहले हॉफ में 4 बार और दूसरे हाफ में दो बार पाकिस्तान को आल आउट किया। भारत की ओर से नरेंद्र ने सर्वाधिक 15 अंक बनाए वही रोहित ने 6 टैकल अंक हासिल किए। फाइनल में भारत का मुकाबला शनिवार को पूर्व चैंपियन ईरान और नेपाल के बीच देर रात होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

राज्य सब जूनियर कबड्डी टीमें बोकारो रवाना हुई
खेप्र/नवज्योति,जयपुर। बोकारो (झारखण्ड) में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 32 वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए राजस्थान की बालक और बालिका वर्ग की टीमें रविवार को जयपुर से रवाना हुई।  राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने रविवार को टीम की घोषणा की।

टीमें इस प्रकार है-

बालक वर्ग- सचिन, राजवीर, विकास चौधरी, कानाराम गुर्जर, मंदीप, संदीप, धीरेन्द्र सिंह गुर्जर, लखन, दीपक सिंह, सुनील मीणा, मोहम्मद सुलेमान और मोहित गुर्जर कोच रमेश और मैनेजर घनश्याम गुर्जर।

बालिका वर्ग- सुहानी, प्रियंका, पुष्पा, अंजलि, गौरवी, मोनिका, सुखमन, हर्षिता, खुशी, कुमकुम, चैना व कृष्णा और कृष्ण खींचड़ कोच।

जयपुर पिंक पैंथर्स चैंपियन
नई दिल्ली। जयपुर पिंक पैंथर्स ने शनिवार को फाइनल में पुनेरी पलटन को 33-29 के अंतर से पराजित कर प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 का खिताब जीत लिया। जयपुर पिंक पैंथर्स दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने 2014 में लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था। पहली बार फाइनल में पहुंची पुनेरी के लिए असलम इनामदार और मोहित गोयत की हिट जोड़ी रेडिंग के लिए मौजूद नहीं थी और इसका उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।

काफी करीबी रहा पहला हाफ
मुकाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही और पहले 10 मिनट तक दोनों ही टीमें बराबरी पर थीं। अजीत कुमार ने आते ही जयपुर के लिए मल्टी प्वाइंट रेड किए और मैच में थोड़ी तेजी आई। हाफ टाइम होने तक जयपुर 14-12 से आगे हो चुकी थी। दोनों ही टीमों की डिफेंस ने शानदार काम किया जिसमें पुनेरी ने सात और जयपुर ने छह टैकल प्वाइंट हासिल किए। रेडिंग में जयपुर ज्यादा बेहतर रही। उसने सात रेड प्वाइंट लिए और पुनेरी को रेडिंग में केवल तीन ही प्वाइंट मिले।

दूसरे हॉफ में ऑल आउट हुई पुनेरी
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही पुनेरी आॅल आउट हुई और जयपुर पांच प्वाइंट से आगे हो गई। इसके बाद पुनेरी के आकाश शिंदे ने दो प्वाइंट की रेड करके स्कोर के अंतर को कम कर दिया। जयपुर  के कप्तान सुनील कुमार खतरनाक अंदाज में लग रहे थे और लगातार एडवांस टैकल किए जा रहे थे। चार मिनट से कम का समय बचा होने पर जयपुर सात प्वाइंट से आगे थी और पुनेरी के पास केवल दो ही खिलाड़ी बचे हुए थे। पुनेरी ने फिर सुपर टैकल करते हुए अंतर को कम करके पांच प्वाइंट का कर दिया। इसके बाद रेड में फिर से दो प्वाइंट लिए और अंतर को कम करके तीन प्वाइंट का कर दिया था लेकिन जयपुर ने अपनी तीन प्वाइंट की इस बढ़त को अच्छे से बचाया और खिताब अपने नाम किया।

राजस्थान ने कबड्डी में जीता स्वर्ण
जयपुर। राजस्थान शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार (उत्तराखंड) में सम्पन्न  48वी जूनियर राष्टÑीय कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीता लिया।  राजस्थान पुरुष वर्ग की टीम ने फाइनल में हरियाणा को 36-23 अंकों से शिकस्त दे खिताबी जीत हासिल की।  इससे पहले राजस्थान ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ को 69-26 अंकों से व क्वार्टरफाइनल में बिहार को 47-26 अंकों से पराजित किया।  राजस्थान जूनियर कबड्डी टीम का नेतृत्व गंगाराम ने की जबकि टीम के कोच सोहनलाल चौधरी थे।  राजस्थान कबड्डी संध के अध्यक्ष त्तेजस्वी सिंह गहलोत ने बताया कि राजस्थान टीम ने लंबे समय के बाद जूनियर राष्टÑीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राजस्थान की कबड्डी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

स्वर्ण जीतना एतिहासिक उपलब्धि: चांदना
खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री अशोक चांदना ने राजस्थान बालक वर्ग टीम के जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की मेहनत और राज्य सरकार की ओर से पिछले 4 साल में खेल क्षेत्र में किए गए नवचारों का परिणाम बताया है।
चांदना ने कहा कि राजस्थान के लिए यह एतिहासिल पल है क्योंकि राजस्थान ने 18 साल के लंबे अर्से के बाद गोल्ड मेडल जीता है।