rajasthan univercity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अम्बेडकर पीठ खत्म, वीसी को खबर तक नहीं : निरस्त पीठ पर वीसी ने डायरेक्टर तक कर दिया नियुक्त, खुद डायरेक्टर भी अनजान
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर बनी अम्बेडकर पीठ कब खत्म हो गई, इसकी जानकारी न तो वीसी को है, न उनके हस्ताक्षरों से नियुक्त चेयरपर्सन को। हैरानी यह है कि केन्द्र सरकार पहले ही इस पीठ को नि्क्रिरयता के चलते निरस्त कर चुकी है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन बेखबर है। दैनिक नवज्योति ने इस गंभीर मुद्दे पर वीसी से सवाल किया तो उन्होंने सवाल सुनने के बाद फोन काट दिया। दैनिक नवज्योति ने इस मामले में पड़ाताल शुरू की तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी नहीं दी तो आरटीआई लगाई, जिसका जवाब आया : राजस्थान विश्वविद्यालय में अम्बेडकर पीठ को उसकी नि्क्रिरयता के कारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा नोट संख्या रअ/एड/50681 के अनुमोदन उपरांत निरस्त कर दिया गया है।वीसी ने मार्च 2025 में कर दी थी नियुक्ति, लेकिन चेयर पहले ही खत्म हो चुकी थी
चौंकाने वाली बात यह है कि कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने मार्च 2025 में विधि विभाग के डॉ. तरुण कुमार जोरवाल को अम्बेडकर पीठ का चेयरमैन नियुक्त किया था। यानी, जिस पीठ को केन्द्र सरकार समाप्त कर चुकी थी, उसी पर विश्वविद्यालय नियुक्तियां करता रहा।

सवाल सुनते ही फोन काटा
कई बार संपर्क करने पर वीसी अल्पना कटेजा ने एक बार फोन उठाया, लेकिन प्रश्न सुनने के बाद फोन काट दिया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप, सामान्य संदेश और वॉयस नोट भेजे गए, लेकिन उत्तर नहीं दिया।

अम्बेडकर पीठ बनी कबाड़खाना
पीठ की स्थिति भी शर्मनाक है। कमरे में कबाड़ भरा है। क्लर्क तक नहीं। पीएचडी, एमफिल या सर्टिफिकेट कोर्स की अनुमति भी नहीं।

पीठ क्यों जरूरी
यह शिक्षा को सामाजिक न्याय की प्रयोगशाला बनाती है। यह पीठ संविधान, समता, बंधुता, जाति उन्मूलन, जेंडर इक्वलिटी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर अकादमिक विमर्श को संस्थागत करती है। वंचितों और उपेक्षितों को मुख्य धारा में लाती है।

देशभर में 26 चेयर, आरयू की हुई निरस्त
बीएचयू, जेएनयू, एएमयू जैसे विश्वविद्यालयों में सक्रिय शोध
डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान ने देश के 26 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को अम्बेडकर चेयर आवंटित की थी।
इनमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्थान शामिल हैं, जहां
संविधान सामाजिक-आर्थिक न्याय डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर शोध कार्य हो रहा है और इसके लिए केन्द्र सरकार फंडिंग उपलब्ध कराती है। लेकिन राजस्थान विश्वविद्यालय में लगातार उपेक्षा के चलते चेयर ही खत्म कर दी गई।

पीठ निरस्त की जानकारी नहीं
मुझे मार्च 2025 में चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसकी मान्यता समाप्त हो चुकी है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
-डॉ. तरुण कुमार जोरवाल,
निवर्तमान चेयरमैन

छात्र संघर्ष करेंगे
सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के प्रति विश्वविद्यालय का रवैया ठीक नहीं है। आजादी के आठ दशक बाद भी अम्बेडकर चेयर का इस तरह खत्म होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
-डॉ. सज्जन कुमार सैनी, पोस्ट डॉक्टोरल फेलो, राजस्थान विश्वविद्यालय

सामाजिक न्याय को नुकसान
राजस्थान विश्वविद्यालय की उदासीनता के चलते अम्बेडकर चेयर नि्क्रिरय रही और अंतत: निरस्त कर दी गई। कुछ समय पहले ज्योतिबा फुले को भी पाठ्यक्रम से हटाया गया था। यह चिंता का विषय है।
-टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष,
राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन : सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं का आरोप, मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की दे रहे चेतावनी
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने किया। छात्रों ने परिणामों की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को सरल और त्वरित करने की मांग की। उनका कहना है कि कई विद्यार्थियों के अंक अपेक्षा से काफी कम आए हैं, जिससे वे असंतुष्ट हैं। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में पुलिस जाप्ते की अतिरिक्त तैनाती की, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। छात्रों का आरोप है कि तकनीकी खामियों और लापरवाही के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सभी शिकायतों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन छात्र अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने किया। छात्रों ने परिणामों की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को सरल और त्वरित करने की मांग की। उनका कहना है कि कई विद्यार्थियों के अंक अपेक्षा से काफी कम आए हैं, जिससे वे असंतुष्ट हैं। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में पुलिस जाप्ते की अतिरिक्त तैनाती की, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। छात्रों का आरोप है कि तकनीकी खामियों और लापरवाही के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सभी शिकायतों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन छात्र अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

आरयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर आमरण अनशन को तीन दिन पूरे, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा
जयपुर। आरयू में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर चल रहा आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह से ही शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में छात्र धरने पर बैठे रहे। अनशनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रहा है और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। छात्रों ने मांग की कि प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल चुनाव की तिथि घोषित करें ताकि छात्र प्रतिनिधित्व बहाल हो सके।

उनका कहना है कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से न केवल छात्र राजनीति प्रभावित हुई है, बल्कि छात्रों की समस्याओं को उठाने का भी कोई मंच नहीं बचा है। धरने के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। रेवाड़ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान कई छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आकर समर्थन जताया और कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में आग से झुलसे युवक की मौत
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में आग से झुलसे छात्र की शनिवार को मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। यह घटना गुरुवार की है, जब राजस्थान विश्वविद्यालय के ड्रामा डिपार्टमेंट के पीछे एक स्टूडेंट्स ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। गंभीर हालात में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में छात्र का 2 दिन से इलाज चल रहा था। इसके बाद आज शनिवार सुबह अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्र को मृत  घोषित कर दिया। यह पूर्व छात्र 85% आग की चपेट में आ गया था। ये स्टूडेंट्स दौसा का रहने वाला है। यह पूर्व छात्र पीटीआई था और इसका हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग की आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में चयन हुआ था, युवक की नियुक्ति होना बाकी थी।

राजस्थान विश्वविद्यालय में आग से झुलसे छात्र ऋतिक मल्होत्रा और मौत के मामले को लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी आरके जैन ने बताया कि बुधवार को युवक करीब 1.45 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। युवक 85 फीसदी जल गया था। उसकी हालत काफी गंभीर थी। हमारी टीम ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। शनिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

आरयू राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया मानवाधिकार दिवस
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ सोशल साइंस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मानवाधिकार दिवस पर एक दिवासीय शिविर का आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना शर्मा ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

शर्मा ने एनएसएस आदर्श वाक्य "में नही आप" व सामुदायिक सेवा के बारे में बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानवाधिकार कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने मानवाधिकार से संबधित विभिन्न अनुच्छेद के बारे में बताते हुए बंधुत्व की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. निकी चतुर्वेदी ने कहा एनएसएस स्वंयसेवक समाज को सही दिशा में लेकर जाएं साथ ही जेंडर आधारित भेदवाव का खंडन करने पर चर्चा की।

स्वंयसेवक द्वारा  विभाग में श्रमदान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वंयसेवको द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों स्वंयसेवक मौजूद रहे।

आरयू में छात्रसंघ चुनाव का रण, दमखम दिखाने लगे छात्र नेता
जयपुर। कोरोना काल के चलते पिछले दो साल शैक्षणिक सत्र 2019-20 और 20-21 में राजनीति की पहली सीढ़ी कहे जाने वाले छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, लेकिन इस बार राज्य सरकार की घोषणा के बाद से ही छात्रनेता अपना दम दिखाते हुए नजर आने लगे हैं।

राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है और यहां की छात्र राजनीति से निकलकर छात्र नेताओं ने राजनीति की मुख्यधारा में जगह बनाकर राजस्थान के गौरव भी बढ़ाया है। यहां एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर मानी जाती रही है, लेकिन पिछले चार चुनाव में दोनों ही छात्र संगठनों को मुंह की खानी पड़ी है। पिछले चार चुनावों की हार का सिलसिला तोड़ने के लिए इस बार एनएसयूआई पूरी तरह से कमर कसे हुए नजर आ रही है। संगठन के सामने टिकट की दावेदारी कर रहे छात्र नेता राविवि में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में जीत का दावा किया है। हालांकि साल 2018 और 2019 में जिन छात्र नेताओं ने जीत हासिल की थी वे एनएसयूआई से ही बागी होकर चुनाव लड़े थे।

टिकट बंटवारों को लेकर मंथन

बहरहाल चाहे कांग्रेस हो या फिर भाजपा, दोनों ही पार्टियों की नजर हमेशा से ही राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों पर रही है। पिछले 5 साल से जहां एबीवीपी ने भाजपा को निराश किया, वहीं पिछले 4 साल से यही निराशा कांग्रेस में भी बनी हुई है। इस साल छात्र नेता टिकट की दावेदारी में कोई कसर छोड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। संगठन भी टिकट बंटवारे को लेकर इस बार फूंक-फूंककर कदम रख रहे  हैं।

रीट परीक्षा में अनियमितता को लेकर एबीवीपी का विरोध-प्रदर्शन, RU गेट पर जमकर मचा बवाल
जयपुर। रीट परीक्षा में हुई अनियमितता और छात्र छात्राओं से हुई अभद्रता के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और रीट भर्ती परीक्षा की जांच कराने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के अंदर ही रोक कर रखा, जब विद्यार्थी गेट पर पहुंचे, तो पुलिस ने गेट बंद कर दिए और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के बाहर नहीं जाने दिया। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि रीट परीक्षा में जब पेपर परीक्षा के बाहर नहीं ले जा सकते है, तो पेपर बाहर कैसे आया। इस मामले में सरकार की बड़ी चूक है। ऐसे में रीट भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मामले को लेकर सरकार जांच करवाएं।