MLA - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलटा
नई दिल्ली। साल 2017 के चर्चित उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट इस प्रकरण पर दो महीने के भीतर दोबारा विचार करे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली हाई कोर्ट नया फैसला लेते समय शीर्ष अदालत के आदेश से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र रूप से सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं का आकलन करे। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबन पर रोक लगा दी थी।

असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा
कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत व अन्य महिलाओं गम्भीर अवस्था की खबर को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा नवीन चिकित्सालय पहुंचे और बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रसूताओं तत्काल प्रभाव से बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

प्रशासनिक अमले में मची खलबली
दैनिक नवज्योति में खबर छपने के बाद बुधवार सुबह से ही अस्पताल में हड़कंप का माहौल रहा। विधायक संदीप शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर अस्वस्थ प्रसूताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और एक ही वार्ड में कई महिलाओं के संक्रमित होने को अत्यंत गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने मौके पर ही कड़े निर्देश दिए कि प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाए।

कारणों की जांच के साथ पुनरावृति न होने देने की हिदायत
विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को बिमारी के असली कारणों की जांच करने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने की भी सख्त हिदायत दी। कारणों की प्रभावी जांच करने के निर्देश दिए ताकि ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।

परिजनों को भरोसा स्टाफ को चेतावनी
विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों के परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तथा पीड़िताओं के परिवार के साथ खडे रहने की बात कही। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन, अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा, कीर्तिकान्त गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक ने माना गडबड़ तो हुई है जांच से पता चलेगा
सिजेरियन गायनी के केस थे उनमे से 5 पेशेन्ट की ऑपरेशन के बाद महिलाओं को बीपी की शिकायत सामने आने के बाद दी गयी दवाओं की जांच की जा रही है। डॉ विकास खण्ड़ेलिया, साैरभ चित्तौड़ा की टीम सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है। एक साथ 5 महिलाओं के साथ एक जैसी परेशानी होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। 3 डॉक्टर की टीम बनाई गयी है जो पूरे मामले की जांच करेगी। अस्पताल में जांच के साथ सही जांच के लिये भी जरूरी कदम उठाये जायेंगे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गहलोत बोले-उनका निधन क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की कठूमर आरक्षित सीट से चार बार विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के तीन बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बैरवा 1980-85 तक सातवीं राजस्थान विधान सभा , 1985-90 आठवीं राजस्थान विधान सभा , 2008-13 तक तेरहवीं राजस्थान विधान सभा एवं 2018-23 तक पंद्रहवीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे। वह 1977 से लेकर 2023 तक विधानसभा की कई समितियां के सदस्य रहे। वह दो बार कांग्रेस विधायक ,एक बार निर्दलीय और एक बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे हैं। बैरवा का जन्म पांच नवम्बर 1953, रोनीजाथान, तहसील कठूमर, जिला अलवर में हुआ था।

गहलोत ने व्यक्त किया दु:ख

कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

पूर्व विधायक नवनीत लाल निनामा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जताया शोक, गरीब युवाओं की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया
जयपुर। वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, ने बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय निनामा एक कुशल जनप्रतिनिधि थे और वे हमेशा आमजन की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने विशेष रूप से गरीब युवाओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था कर उनके भविष्य को संबल देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।

बिहार चुनाव : सारण में दो विधायक दल बदल कर चुनावी अखाड़े में उतरे, मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
छपरा। बिहार में प्रथम चरण के छह नवंबर को 121 विधानसभा क्षेत्रों में होने चुनाव में सारण जिले की दो सीटों बनियापुर और परसा के विधायक अपना दल बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं छपरा के विधायक बेटिकट कर दिए गए हैं तथा अमनौर सीट पर मंत्री कृष्ण कुमार मंटू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुयी है। बिहार के सारण जिले में दस विधानसभा सीटें एकमा, बनियापुर, मांझी, तरैया, मढ़ौरा,छपरा, गरखा (सुरक्षित), अमनौर, सोनपुर और परसा है। इनमें से एकमा, बनियापुर, मढ़ौरा,गरखा (सुरक्षित), सोनपुर और परसा में राष्ट्रीय जनता दल, तरैया, छपरा और अमनौर में भारतीय जनता पार्टी तथा  मांझी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का कब्जा है। एकमा विधानसभा सीट से राजद ने विधायक श्रीकांत यादव को चुनावी अखाड़े में फिर से उतारा है, वहीं जनता दल यूनाईटेड ने यहां पूर्व बाहुबली विधायक मनोरंजन उर्फ धूमल सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2020 के चुनाव में राजद के श्रीकांत यादव ने धूमल सिंह की पत्नी जदयू उम्मीदवार सीता देवी को पराजित किया था। इस सीट पर मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने दो बार जीत दर्ज की है। वह पांच बार विधायकी का दम दिखा चुके हैं और इस बार चुनावी सिक्सर मारने की कोशिश में हैं। एकमा में दस उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।

पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी चांदनी पर दांव :

बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह इस बार दल बदल कर भाजपा के टिकट पर चुनावी अखाड़े में उतरे हैं,वहीं राजद ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी पर दांव लगाया है। राजद सुप्रोमो लालू प्रयाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल के टिकट पर लोकगायिका पुष्पा कुमारी चुनावी दंगल में उतरी है और मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रही हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में राजद के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ओझा को पराजित किया था। इस सीट का सर्वाधिक छह बार पूर्व मंत्री उमा पांडेय ने प्रतिनिधित्व किया है। मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। बनियापुर में आठ प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं।

मांझी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला :

मांझी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के विधायक डॉ. सत्येन्द्र यादव फिर से चुनावी दंगल में अपना जोर आजमां रहे हैं, वहीं जदयू ने यहां पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने यहां चर्चित अधिवक्ता वाई.वी. गिरी को प्रत्याशी बनाया है, जो मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए हैं। वर्ष 2020 में माकपा के डॉ सत्येन्द्र यादव ने निर्दलीय राणा प्रताप सिंह को मात दी थी। जदयू उम्मीदवार तत्कालीन महिला जिला अध्यक्ष माधवी कुमारी तीसरे नंबर पर रही थी। मांझी में 12 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

आप विधायक पुलिस हिरासत से फरार : समर्थकों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल, रेप केस हुआ था दर्ज
पटियाला। पंजाब में पटियाला की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा मंगलवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गए। विधायक को आज सुबह यौन उत्पीड़न के कथित आरोपों में हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पठानमाजरा को गिरफ्तार कर पंजाब लेकर आ रही थी। इस दौरान वह अपने साथियों के सहयोग से पुलिस हिरासत से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार पठानमाजरा अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में भाग गया। उसके समर्थकों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक दिन पहले ही उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों के संचालन को लेकर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी और दिल्ली लॉबी पर पंजाब के मामलों में दखलंदाजी का आरोप लगाया था। सूत्रों के अनुसार पठानमाजरा के खिलाफ सोमवार शाम भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया और उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में आईपीसी  की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है, जिसने कहा है कि वह और पठानमाजरा 2013-14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी। पठानमाजरा को मार्च 2022 में पटियाला के सन्नौर से चुनाव लड़ने का मौका मिला था। इसके बाद, 23 अगस्त 2022 को उस महिला ने पंजाब हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसके बाद कोर्ट ने 2024 में  पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा।

पठानमाजरा वीडियो में कह रहे हैं कि हमने बीते दिन आवाज उठाई थी कि किशन कुमार बुरा अधिकारी है और जो ये बाढ़ की घटनाएं हुई, वे उसकी नालायकी से हुई। कल उसके बाद मेरी वीडियो लाइव हुई थी कि मेरे गनमैन वापस लिए गए। अब 376 का मेरे पर पर्चा कर दिया है। पंजाब पुलिस मुझे हरियाणा से लेने आई है।

पूर्व विधायक के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार निंदनीय, जूली ने कहा- मेरी सरकार से मांग है कि दोषी अधिकारी पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाए
जयपुर। उदयपुर में पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के साथ पुलिस के किए दुर्व्यवहार की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निंदा की है। जूली ने कहा है कि वल्लभनगर से पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र शक्तावत के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार अत्यंत निंदनीय है।

शीतला माता मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर जब सर्वसमाज, व्यापार मंडल एवं ग्रामीणजनों के साथ पूर्व विधायक वल्लभनगर थाने में ज्ञापन देने पहुंचीं, तब उनके साथ अधिकारियों द्वारा किया गया यह व्यवहार किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मेरी सरकार से मांग है कि दोषी अधिकारी पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाए।

भाजपा महामंत्री-विधायक जितेंद्र गोठवाल की अनुकरणीय पहल, पौधे लगाने और संभाल करने वाले शिक्षकों के तबादले की करेंगे सिफारिश
जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री और खण्डार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र गोठवाल ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अभिनव पर्यावरण संरक्षण पहल शुरू की है। गोठवाल ने घोषणा की है कि जो शिक्षक अपने क्षेत्र में कम से कम 20 पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, उनके स्थानांतरण की अर्जी शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। गोठवाल ने इस पहल को शिक्षक प्रेरित हरियाली अभियान का नाम दिया है, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि शिक्षकों को भी इस दिशा में सक्रिय रूप से शामिल करना है।

शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और यदि वे स्वयं पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे, तो विद्यार्थियों में भी यह चेतना विकसित होगी। गोठवाल ने बताया कि शनिवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान स्थानांतरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की अर्जी प्राप्त हुई थी, इस पर शिक्षकों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वृक्षारोपण अभियान को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा, जा सकती है विधायकी
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में एमपी एमएलए न्यायालय ने दोषी करार देते हुये दो साल की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एमपी एमएलए कोर्ट न्यायाधीश डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह ने सुबह ही बाहुबली स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी व उनके एक सहयोगी मंसूर अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया था। दोषी करार देने के साथ ही दोनों लोगों को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में ले लिया गया। विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए अब्बास अंसारी को 2 साल की कैद व अलग-अलग धाराओं से जोड़े गए कुल रकम 11 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई गई। वहीं विधायक अब्बास अंसारी के इलेक्शन एजेंट व सहयोगी मंसूर अंसारी को 120बी के तहत छह माह की सजा और एक हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया। अब दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब अब्बास अंसारी की विधायकी पर भी तलवार लटक गई है। जानकारों की माने तो अब्बास अंसारी की विधायकी जा सकती है।

विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी तीन मार्च 2022 की शाम नगर क्षेत्र के पहाड़पूरा मैदान में चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। सम्बोधन के दौरान मंच से उन्होंने कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव के बाद रोक कर सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि सपा अध्यक्ष से कह रखा है कि सपा सरकार बनने के बाद किसी का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। सबको यही रखकर हिसाब किताब किया जाएगा।

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसआई गंगाराम बिंद के तहरीर पर शहर कोतवाली में अपराध संख्या 97 / 22 धारा 506 171 च भादवि के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना में मामले में धारा 506 171 एफ 186 189 153 ए 120 बी भादवि में सदर विधायक अब्बास अंसारी व मंसूर अंसारी निवासी पुरानी कचहरी यूसुफपुर मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश हुए थे।

भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, ट्रायल कोर्ट में जाकर कर दिया था आत्मसमर्पण
मनोहरथाना। राजस्थान के बारां जिले में अंता से भाजपा के विधायक कंवरलाल मीणा ने बुधवार सुबह ट्रायल कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि उन्हें 20 साल पुराने एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी।

पहले राहत, फिर सजा
इस मामले में 2 अप्रैल 2018 को मनोहरथाना एसीजेएम कोर्ट ने कंवरलाल को दोषमुक्त कर दिया था। किन्तु अपीलेंट कोर्ट अकलेरा ने इस फैसले को पलटते हुए 14 दिसंबर 2020 को उन्हें तीन साल की सजा सुनाई। विधायक ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की,लेकिन कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा।

सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं मिली राहत
7 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने भी कंवरलाल मीणा की विशेष अनुमति याचिका (एस एल पी) खारिज कर दी। कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 9 मई को गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

20 साल पुराना मामला
घटना 3 फरवरी 2005 की है। जब झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में खाताखेड़ी गांव के उपसरपंच चुनाव थे, जिसको लेकर ग्रामीणों ने दांगीपुरा-राजगढ़ मोड़ पर रास्ता जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर तत्कालीन एसडीएम रामनिवास मेहता, प्रोबेशनर आईएएस डॉ. प्रीतम बी. यशवंत और तहसीलदार रामकुमार मौके पर पहुंचे जहां प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।करीब आधे घंटे बाद विधायक कंवरलाल मीणा अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एसडीएम मेहता की कनपटी पर पिस्तौल तानकर  धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा वोटों की गिनती की घोषणा नहीं की गई तो जान से मार देंगे। इसके बाद विधायक मीणा ने विभागीय फोटोग्राफर की कैसेट निकाली उसे तोड़ कर जला दी। साथ ही उन्होंने डॉक्टर प्रीतम का डिजिटल कैमरा भी छीन लिया। करीब 20 मिनट बाद वापस डॉक्टर  को लौटा दिया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि पर टिप्पणी
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कंवरलाल मीणा की आपराधिक पृष्ठभूमि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, भले ही उनमें से अधिकतर में वे बरी हो चुके हों। अदालत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से कानून का पालन करने की अपेक्षा होती है।

विधायकी पर संकट, दया याचिका की चर्चा
विधायक की विधायकी को लेकर सियासी गलीयारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से  मुलाकात की है। इससे यह माना जा रहा है कि यह मुलाकात विधायक कंवरलाल मीणा के मामले से जुड़ी दया याचिका या कानूनी विकल्पों पर विचार को लेकर हुई है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

अतिक्रमण हटाने को लेकर विधायक और रोडवेज मुख्य प्रबंधक के बीच कहासुनी
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विधायक रफीक खान और सीबीएस आगार के मुख्य प्रबंधक राकेश राय के बीच कहासुनी हो गई। राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ और राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन ने विधायक पर मुख्य प्रबंधक को धमकाने का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ।  जानकारी के अनुसार रोडवेज की बसें मंगलवार (1 अप्रैल) से नारायण सिंह सर्किल के स्थान पर ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगी। इस जमीन से स्थानीय लोगों ने रास्ता निकाल रखा था, जिसे रोडवेज प्रशासन बंद कर दीवार व अन्य निर्माण करवा रहा है। इसके विरोध में विधायक रफीक खान मौके पर पहुंचे और रोडवेज अधिकारियों को निर्माण बंद करने के लिए कहा। इस बात को लेकर विधायक व मुख्य प्रबंधक के बीच कहासुनी हो गई। राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर कुमार शर्मा ने कहा कि रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को विधायक द्वारा धमकाना गलत और निंदनीय है। साथ ही कोई समस्या है तो दबंगई करने के स्थान पर सरकार के साथ वार्ता कर उसका समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।

यदि रोडवेज की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। रोडवेज की कर्मचारी यूनियन इस मामले को लेकर सरकार को ज्ञापन देगी। गौरतलब है कि 1 अप्रैल से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें ट्रांसपोर्ट नगर से ही संचालित होगी।

रास्ते बंद करने की लोगों ने शिकायत की थी, जिसके चलते मैं वहां गया था, अब रास्ता बनाने की सहमति बनी है। मेरे पर धमकाने के लगाए गए आरोप गलत हैं। मैंने किसी को नहीं धमकाया है।
रफीक खान, विधायक आदर्श नगर

आबियाना जमा नहीं करवाने वाले होंगे सिंचाई सुविधा से वंचित, विधानसभा में कई विधायकों ने जताया था विरोध
जयपुर। जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों व पटवारियों की ओर से बकाया की वसूली के लिए 27 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। बकाया आबियाना जमा नहीं करवाने वालों को जल संसाधन विभाग की ओर से सिंचाई सुविधा से वंचित किया जाएगा। हालांकि विधानसभा में कई विधायकों ने विरोध भी जताया था।

जल संसाधन दक्षिण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस खण्ड के जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों/पटवारियों की ओर से सिंचाई कर की वसूली के लिए 10 से 27 मार्च 2025 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिन काश्तकारों का आबियाना (सिंचाई शुल्क) बकाया है, वे संबंधित जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष या पटवारी को आबियाना जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर लेवें। अन्यथा जिन काश्तकारों का दो या दो से अधिक आबियाना बकाया है और अगर वह जमा नहीं करवाया जाता है तो उनकी भूमि को राजस्थान सिंचाई अधिनियम 1955 के नियम 10 (ई) तहत अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर की पूर्व अनुमति के अनुसार सिंचाई सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित काश्तकार स्वयं जिम्मेदार होगा।