awareness program - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला सुरक्षा व अधिकारों पर भाजपा महिला मोर्चा का जागरूकता कार्यक्रम 7 मार्च को, सांसद मंजू शर्मा होंगी मुख्य अतिथि
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से “सुरक्षित नारी-सशक्त नारी, नारी सम्मान भाजपा का अभियान” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे विद्याधर नगर सेक्टर-2 बी ब्लॉक स्थित उत्सव मैरेज गार्डन में आयोजित होगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मंजू शर्मा शामिल होंगी। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलपति डॉ. निष्ठा जैसवाल महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन एप के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जिससे महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े फीचर्स और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी मिल सके।

राखी राठौड़ ने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी साधनों के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

रणथम्भोर क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण व सिंगल-यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड जयपुर द्वारा मुख्य प्रबंधक बी एल नेहरा के निर्देशन में बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के सहयोग से  शुक्रवार को रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व से सटी ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयापुरा में विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं महिलाओं को वन्यजीव संरक्षण, स्थानीय जैव विविधता के महत्व, तथा मिशन LiFE के तहत सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने की दिशा में जागरूक करना है ।  कार्यक्रम के दौरान बोर्ड प्रबंधक मनीष कुमार कुलदीप द्वारा बताया गया कि जैव विविधता मानव जीवन, पर्यावरण संतुलन और भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वन्यजीवों की सुरक्षा, प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और समुदाय की सक्रिय भागीदारी को पर्यावरण बचाने की मूल आवश्यकता है । इस अवसर पर करीब 40 गांवों की महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

उन्हें पर्यावरण-अनुकूल कैरी-बैग वितरित किए गए और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, कचरा प्रबंधन, तथा घर-परिवार में प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया साथ ही जैव विविधता प्रबंध समिति के गठन एवं लोक जैव विविधता पंजिका के बारे में अवगत करवाया गया  । ग्रामीणों व महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने और अपने गांवों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया ।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन और प्रश्नोत्तर गतिविधियों के माध्यम से अपनी समझ व जागरूकता का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को भी प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे जैव विविधता की रक्षा, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त समाज तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर राजस्थान जैव विविधता बोर्ड जयपुर के प्रबधंक मनीष कुमार कुलदीप , एनबीए  प्रशिक्षु  कुणाल राठी व विद्यालय के प्रधानाचार्य बुद्धिप्रकाश जैन व समस्त स्कूल स्टाफ तथा  बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष रूप सिंह मीना व सदस्य सौरभ बड़गोती , राजेश सैनी , संदीप , सुरेंद्र मीना , अजित कुमार बैरवा हिम्मतपुरा आदि मौजूद रहे।

जयपुर छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें, एएसपी सुनीता मीना ने दिए लाइव डेमो
जयपुर । महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जयपुर पुलिस की कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने एक निजी विश्वविद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं, जिससे उन्हें आत्मविश्वास की नई उड़ान मिली। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनीता मीना ने मुख्य भूमिका निभाई और छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। एएसपी मीना ने छात्राओं को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया, बल्कि लाइव डेमो के माध्यम से आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के तरीके भी सिखाए। उन्होंने जोर देकर कहा, "आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं है, बल्कि सुरक्षा का आधार है।"

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक सतर्कता के महत्व को समझा।विश्वविद्यालय की पीओएसएच एक्ट की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की अध्यक्ष डॉ. ऋतु शर्मा ने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान का मूल आधार आत्मविश्वास में निहित है।  यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एस.एल. गोदारा और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) भावना देठा ने इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए पुलिस के प्रयासों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। निदेशकों, प्राचार्यों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।इस आयोजन से यह संदेश मजबूत हुआ कि सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, "एक परिवार, एक पौधा" अभियान की शुरुआत
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति द्वारा "एक परिवार, एक पौधा" अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम श्री जागेश्वर शिव मंदिर, एलएस नगर, नया खेड़ा, विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित किया गया।

समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया  कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई तथा निःशुल्क पौधों एवं बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी हुआ।

यातायात पुलिस ने कार्यक्रम कर लोगों को किया जागरूक
जयपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर के निर्देशन में यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न चौराहों-तिराहों सांगानेर सर्किल, कुम्भा मार्ग, सांगानेर बाजार, तरूण छाया नगर, एसएल कट, वैशाली नगर, पीतल फैक्ट्री, गुर्जर की थड़ी, किसान धर्मकाटा और 200 फीट चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों वाले पम्पलेट-पोस्टर बांटे गए।

पुलिस निरीक्षक यातायात (पश्चिम ) संजय पूनिया ने बताया कि शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थीयों को यातायात और सड़क-सुरक्षा की जानकारी दी गई। जीरोवन राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी में 300 एनसीसी कैडेट को यातायात संकेतों, नाबालिग द्वारा वाहन नही चलाने और गुडसेमेरिटन बनने आदि यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की गई।

वर्ल्ड नो टोबैको डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। अजमेर रोड स्थित ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में मनोरोग विभाग द्वारा वर्ल्ड नो टोबैको डे पर आमजन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अल्का पाल ने लोगों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवम योग तथा अन्य फिजिकल एक्टिविटीज को अपनी दिनचर्या में अपनाने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश जैन ने ऑडिओविसुअल प्रेजेंटेशन से तम्बाकू सेवन की हमारे देश में वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (जीएटीएस) 2016-2017 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में  15 वर्ष से अधिक उम्र  वाले लगभग 27 करोड़ लोग किसी न किसी रूप मे तंबाकू  का सेवन करते हैं जिनमे पुरुषों में इनकी संख्या 42.2 प्रतिशत और महिलाओं में 14.2 प्रतिशत् है। नेशनल फॅमिली हैल्थ सर्वे 2019-21 के अनुसार  हमारे देश में  15 वर्ष से अधिक उम्र की 8.9 प्रतिशत  महिलाएं एवं 38 प्रतिशत  पुरुष  तंबाकू का सेवन करते हैं। उन्होंने तम्बाकू के नशे से कैसे बचा जाए एवम इसे छोड़ने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।तम्बाकू छोड़ने से होने वाले फायदे के बारे में भी आमजन से चर्चा की गयी।

इस अवसर पर चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ आर पी मीणा ने तम्बाकू के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए आमजन से इसके नशे से दूर रहने का आहवान किया। इस अवसर पर डॉ अशोक सैनी ने सचित्र पैम्फलेट्स के जरिये लोगों के प्रश्नों के जवाब दिए।कार्यक्रम में चिकित्सक, स्टाफ सहित  लगभग 300 लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गयी।

खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल
रामगंजमंडी। एक तरफ तो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार को लेकर सरकार कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बारिश के मौसम में भी बच्चे खुले में बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत बड़ोदिया का गांव भोलू ऐसा ही गांव है जहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के मौसम में एक टीन शेड में नाम मात्र के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार को इस विद्यालय का निरीक्षण पंचायत समिति सदस्य रेखा बामी ने किया।

बारिश के मौसम में पढ़ाई चौपट
रेखा बामी ने बताया कि विद्यालय में 7 कमरे हैं। सभी कमरों के प्लास्टर उखड़े हुए हैं। छत टपक रही है। एक भी कमरा ऐसा नहीं है जिसमें बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सकें। शौचालयों की हालत बेहद खराब है। जर्जर भवन के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। विद्यालय में झाड़ियां उगी हुई हैं। जिसके कारण हमेशा जहरीले कीड़ों के आने का डर बना रहता है। बारिश के मौसम में पढ़ाई चौपट हो जाती है।

इनका कहना है
विद्यालय काफी समय से जर्जर अवस्था में है। इसके पुनर्निर्माण के लिए ग्राम पंचायत बड़ोदिया ने कार्य शुरू भी किया। किन्तु निर्माण अधूरा है। ग्राम पंचायत व पंचायत समिति स्कूल का पुनर्निर्माण कराए तो बच्चों को राहत मिलेगी। अभी बारिश के मौसम में बच्चों को जर्जर भवन में बैठाना उचित नहीं है। टीन शेड के नीचे बच्चों को बैठाने को मजबूर हैं।
-निर्मला बंशीवाल, प्रधानाचार्य, राउप्रावि भोलू