fraud case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पत्नी के कागजातों पर 19 लाख का लोन उठाकर फरार, खुद को सोशल मीडिया पर आईपीएस बता रचाया विवाह
बांसवाड़ा। साइबर थाना पुलिस ने फुटप्रिन्ट को फोलो करते शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अक्षत कोठारी नामक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर विवाह रचा लिया और फिर पत्नी के दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम रखा।

कोठारी पर धोखाधड़ी के 19 मामले दर्ज हैं। साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिन्ट को फोलो करते मंगलवार को आरोपी को लोकेशन के आधार पर  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अक्षत के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगभग डेढ़ साल से नाम और ठिकाने बदल रहा था। साइबर थाना पुलिस अब अन्य जिलों व थानों से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है।

निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और कैथोलिक सीरियन बैंक को 20.21 करोड़ रुपये मूल्य की छह कुर्क की गई अचल संपत्तियां वापस कर दी हैं। ईडी के जालंधर जोनल कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि ये संपत्तियां मेसर्स नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड और उसके निदेशक नीरज थतई उर्फ नीरज अरोड़ा के खिलाफ निवेशकों से धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन जांच के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थीं।

कुर्क की गई अचल संपत्तियों में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। इन संपत्तियों को अदालत ने वापस करने का आदेश दिया था। ईडी ने नीरज थतई उर्फ नीरज अरोड़ा, उनकी कंपनी नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड और अन्य के खिलाफ निवेशकों से कथित धोखाधड़ी के लिए पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की थी।

जांच से पता चला कि नीरज अरोड़ा ने संपत्ति आवंटित करने के बहाने बड़ी संख्या में निर्दोष निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़प ली थी। यह पाया गया कि उसके द्वारा खरीदी गई संपत्तियां निवेशकों से एकत्र किए गए धन का उपयोग करके पंजीकृत की गई थीं, जबकि उन्हें न तो भूमि का आवंटन किया गया और न ही उनका पैसा वापस किया गया।

नीरज अरोड़ा, नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड और इसकी समूह कंपनियों के कई बैंक खातों में निवेशकों का पैसा जमा पाया गया, जिसका उपयोग बाद में संपत्तियों की खरीद और व्यक्तिगत खर्चों के लिए किया गया।

जांच के दौरान, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में स्थित बैंक बैलेंस और कृषि एवं वाणिज्यिक भूमि सहित लगभग 46.02 करोड़ रुपये की संपत्ति की अस्थायी कुर्की की गई थी। पीएमएलए के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकरण ने बाद में इस कुर्की की पुष्टि कर दी थी। ईडी ने अरोड़ा को 2024 में गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ दो अभियोजन शिकायत दाखिल की गयी हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

10वीं की फर्जी मार्कशीट मामले में पांच हजार का ईनामी वांछित गिरफ्तार, पूछताछ जारी
जयपुर। शास्त्री नगर थाना पुलिस और सीएसटी जयपुर की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी दसवीं की मार्कशीट बनवाने के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह केने बताया कि ईनामी आरोपी अनिल कुमार जाट बसई मालोजी कोटपुतली कोटपुतली बहरोड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दूध की डेयरी मानसरोवर 200 फीट बाईपास पर थी, वहाँ पर मोहन गुर्जर नाम का आदमी आया और पोस्ट ऑफिस में वेकेंसी की बात बताई, और बोला अगर अच्छे नम्बरों वाली मार्कशीट होती है तो सलैक्शन हो जाएगा। जिसपर आरोपी  ने मोहन गुर्जर मांग्यावास से 10वीं की फर्जी मार्कशीट बनवा ली।

अनिल अंबानी के बेटे अनमोल पर CBI ने कसा शिकंजा, 228 करोड़ रुपये के फ्रॉड में एफआईआर दर्ज
मुंबई। देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल पर सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के फ्रॉड करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और इससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
उदयपुर। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यारी रोड, मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भट्ट को उनकी साली के घर से पकड़ा। अब उन्हें उदयपुर लाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा।

लुकआउट नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

लगभग सात दिन पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के समक्ष पेश होने के नोटिस दिए गए थे। इसके साथ ही इन सभी पर विदेश यात्रा पर रोक भी लगा दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

करीब 20 दिन पहले उदयपुर के भूपालपुरा थाने में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी सहित कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने उदयपुर के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया को 200 करोड़ रुपये की कमाई का झांसा देकर ठगा।

डॉक्टर की पत्नी पर बननी थी बायोपिक

डॉ. मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए उदयपुर के दिनेश कटारिया से संपर्क किया। 25 अप्रैल 2024 को कटारिया उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो लेकर पहुंचे।वहाँ कटारिया ने उनका परिचय निर्देशक विक्रम भट्ट से कराया।चर्चा के दौरान भट्ट ने दावा किया कि फिल्म निर्माण से जुड़ा पूरा कार्य वे स्वयं देखेंगे और डॉक्टर को केवल पैसे भेजने होंगे।भट्ट ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी फिल्म निर्माण में उनकी सहयोगी हैं, तथा वीएसबी एलएलपी नाम से फर्म भी पंजीकृत है, जिसे उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट चलाती हैं।

किन-किन पर केस दर्ज?

डॉ. अजय मुर्डिया की रिपोर्ट पर निम्न आरोपी नामजद किए गए—
विक्रम भट्ट
श्वेतांबरी भट्ट
बेटी कृष्णा (अंधेरी पश्चिम, मुंबई)
दिनेश कटारिया (सहेली नगर, उदयपुर)
महबूब अंसारी (निर्माता, ठाणे निवासी)
मुदित बुट्टन (दिल्ली निवासी)
गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव (डीएससी अध्यक्ष)
अशोक दुबे (महासचिव, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज, मुंबई

ऑनलाइन फीस जमा कराने का झांसा देकर 6.20 लाख ठगे, हेल्प करने के बहाने एक बदमाश ने डाउनलोड करवाई एप्लीकेशन
जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल में ऑनलाइन फीस जमा कराने का झांसा देकर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर 6.20 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अतुल पारीक ने रिपोर्ट दी कि उसे अपने बेटे की कॉलेज फीस जमा करवानी थी। इसके लिए हेल्प करने के बहाने एक बदमाश ने एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई और उनके खाते से 6.20 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

एटीएम कार्ड बदलकर की 60 हजार रुपए की ठगी
झोटवाड़ा थाना इलाके में एटीएम बूथ पर बुजुर्ग का कार्ड बदलकर 60 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि पीड़ित तेज नारायण सिंह निवासी पांच्यावाला ने रिपोर्ट दी कि 16 जुलाई को वह किसी काम से झोटवाड़ा आए थे। इस दौरान उन्होंने खातीपुरा रोड स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने पहुंचे। वहां युवक ने रुपए निकालने में मदद का आश्वासन दिया और बातों में फंसाकर कार्ड बदल लिया और बाद में उससे सात बार ट्रांजेक्शन कर 60 हजार रुपए निकाल लिए।

पीएम किसान के फर्जी एप से हो रही ठगी : साइबर क्राइम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर चल रही ठगी से सतर्क रहने के लिए आमजन से अपील करते हुए शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। ठग फर्जी एप की एपीके फाइल के जरिए मोबाइल को हैक कर ठगी को अंजाम देते हैं। एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार ने बताया कि एडवाइजरी में पीएम किसान रजिस्ट्रेशन और पीएम किसान योजना की फर्जी एपीके फाइल व्हाटस एप ग्रुपों में शेयर की जा रही है। जिसमें योजना में घर बैठे रजिस्ट्रेशन कराने और तुरंत लाभ पाने की बात कही जाती है। फर्जी एपीके फाइल से बैकडोर मैलवेयर मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है जिससे मोबाइल का कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है।

अपराधी मोबाइल स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सभी प्रकार की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करके बैंक खातों से अवैध ट्रांजेक्शन करते हैं। साइबर क्राइम शाखा ने अपील करते हुए कहा कि पीएम किसान योजना में रजिशट्रेशन के लिए कृषि कार्यालय, केंद्र सरकार के पोर्टल, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के जरिए ही करें। यदि मोबाइल ऐप डाउनलोड करना है तो गूगल प्ले स्टोर से ही आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। ठगी होने पर हेल्प लाइन नम्बर 1930, साइबर क्राइम की वैब साइट या पुलिस थाने में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर ठगी : भारत का वकील बना शिकार, लाखों का लगा चूना
बेंगलुरु। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसके झांसे में भारत का एक वकील भी आ गया, जिससे उसे लाखों की चपत लग गई। मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का है, जहां वकील साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने सेंट्रल क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित को ठगों ने 6 लाख का चूना लगाया है।

ठगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक फर्जी निवेश योजना बनाई और लाखों रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस के अनुसार ठगों ने एक एआई वीडियो का प्रयोग कर ठगी की। वीडियो में ट्रंप कथित तौर पर ऊंचे मुनाफे का वादा कर रहे थे। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप होटल रेंटल में निवेश का मौका दिया गया था। बताया गया कि इसमें लाभ होगा। इसके बाद पीड़ित ने निर्देशों का पालन करते हुए डिटेल डाल दी, जिसके बाद उसे ठगी का शिकार बना लिया गया।

क्रिप्टो करेंसी से मनी लॉड्रिंग की आशंका : 17 सौ करोड़ लेकर फरार होने का आरोप, जोधपुर का नागरिक भी ठगी का शिकार, 37.90 लाख डूबे
नवज्योति । हैदराबाद की केपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से निवेशकों के 17 सौ करोड़ रुपए लेकर चंपत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोधपुर का रहने वाला एक शख्स भी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार होकर 37.90 लाख रुपए डुबा बैठा। उसने अब कोर्ट के माध्यम से पुलिस में कंपनी के नाम रिपोर्ट दी है। पुलिस के कई चक्कर काटे और पोर्टल पर शिकायत दी फिर भी केस दर्ज नहीं किया गया। आशंका है कि कंपनी ने क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से मनी लॉड्रिंग की है। हैदराबाद की इस कंपनी के खिलाफ वहां पर भी साइबर के केस दर्ज हो गए हैं। बीस से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। आदित्य लोढ़ा पुत्र कुशलचंद लोढा, 947, 10वीं-डी रोड, सरदारपुरा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि हैदराबाद की केपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत मंचालित फाल्कन इन वॉयस डिस्काउंटिंग प्लेटफार्म द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर धोखाधड़ी की गई, जिसमें निवेषकों के करीब 1700 करोड़ की ठगी का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस धोखाधड़ी में हजारों भारतीय नागरिकों को प्रभावित किया है, जिसमें विभिन्न राज्यों से व्यक्ति एवं व्यवस्थाएं शामिल है, जिन्हें एक भ्रामक इन वॉयस डिस्काउंटिंग मॉडल के माध्यम से उज्जु रिटर्न के वायदे से लुभाया गया। उक्त कंपनी हैदराबाद में रजिस्टर्ड है और जिसे कि फॉल्कन के नाम से ऑनलाइन जाना जाता है, ने अपनी वेबसाईट पर भ्रमित विज्ञापनों द्वारा भारत की विभिन्न ब्ल्यू क्लिप ट्रिपल ए कंपनियों के नामों का दुरूपयोग कर अपनी वेबसाइट पर भ्रमित करने की नीयत से अग्रेषित कर उनके नाम पर करोड़ों रुपयों का निवेश इन वॉयस डिस्काउंट के मार्फत देश भर के निवेषकों को ज्यादा ब्याज देने का वायदा कर वित्तिय धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

आदित्य लोढ़ा द्वारा दी गई एफआईआर में बताया कि उनके द्वारा 37. 90,000 लाख रुपए का निवेश किया गया। कंपनी ने एग्रीमेंट के मार्फत बैंक आरटीजीएस द्वारा निवेष करवाया गया और साथ ही साथ 15, 17, 18 फरवरी 2025 को परिवादी के निवेश के साथ ब्याज देने का लिखित में इकरारनामा निष्पादित किया गया।लेकिन 15, 17, 18 फरवरी 2025 को निवेश के अनुसार उन्हें निवेश के पैसे नहीं लौटाये तब उनके  द्वारा कंपनी के हैदराबाद ऑफिस में संपर्क करना चाहा तब ज्ञात हुआ कि इस कंपनी हैदराबाद ऑफिस 15 जनवरी 2025 से बंद पड़ा है एवं कंपनी के सभी डॉयरेक्टर एवं कर्मचारी ऑफिस बंद करके चले गए है।फॉल्कन ग्रुप की ओर से लगभग 15 शैल कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से फण्ड को लूटने के लिए एक माध्यम के रूप में उपयोग करने का संदेह है, जिसे क्रिप्टो करंसी चैनलों का सहारा लेकर क्रिप्टो करंसी चैनलों के जरिये संस्थानों को फण्ड छुपाने और पुन: निर्देशित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

रिपोर्ट में इन्हें किया गया नामजद
पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में आदित्य लोढ़ा ने केपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीइओ योगेंद्रसिंह, सीओओ आर्यन सिंह, चैयरमैन अमरदीपसिंह, एमडी नालयूरी काव्या, डायरेक्टर एवं शेयर होल्डर अनिता कुमारी, पार्टनर एवं एडिशनल डायरेक्टर पवन ओडेला, फाल्कन का ऑपरेशन इंचार्ज जुनैद अली, योगेंद्र सिंह की पीए सिमरन, ऑडिटर नीलिमा, फॉल्कन बिजनैस हेड पवन, जावेद अहमद खान, रिलेशनशिप अतिहा, स्वीटी, वनिला, यामिनी, श्रेया, सपोर्ट मैनेजर शैलधा, अंनथा और मौसमी को नामजद किया गया है। इनके अलावा अन्य और भी लोग है।

प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
रामकृष्ण ताडा- थानाधिकारी सरदारपुरा।

बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख में बेचा, धोखाधड़ी मामले में दम्पति गिरफ्तार
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख रुपए में बेच डाला। धोखाधड़ी के इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 10 जनवरी 2023 को विशाल वर्मा ने इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दी कि मुकेश (35) और उसकी पत्नी अदिति रेवाडिया (31) निवासी अल्कापुरी करधनी ने खरीदशुदा आवासीय प्लॉट नम्बर-156ए अल्कापुरी निवारू रोड को रजिस्ट्रर्ड विक्रय पत्र के जरिए 19 जुलाई 2022 को 33.34 लाख रुपए में बेच दिया और विक्रय की राशि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर ली। विशाल ने जब उक्त प्लॉट के असल दस्तावेज के लिए विक्रेताओं से कहा तो उन्होंने असल दस्तावेज नहीं दिए। उन्होंने बाद में बताया कि इस मकान पर लोन ले रखा है और प्लॉट के असल दस्तावेज बैंक में गिरवी रखे हुए हैं।

उक्त दोनों ने षड्यंत्र रचते हुए लोन लिए गए मकान को पहले तो विक्रय पत्र तस्दीक करवा दिया और परिवादी से ऑनलाइन 33.34 लाख रुपए भी ले लिए। इन आरोपितों ने मुझे विश्वास में लेकर उक्तमकान को लिखित किरायानामा के जरिए 20 जुलाई 2022 को किराए पर भी ले लिया। इस प्रकार इन आरोपियों ने धोखाधड़ी से गिरवी रखे हुए मकान को बेच दिया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर मुकेश और उसकी पत्नी अदिति रेवाडिया निवासी अल्कापुरी करधनी को गिरफ्तार कर लिया। अदिति रेवाडिया के खिलाफ करधनी थाने पर एक अन्य प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त मुकेश दर्जी के खिलाफ थाना करधनी पर तीन अन्य प्रकरण जांच में हैं। अभियुक्तमुकेश के खिलाफ थाना मुरलीपुरा एवं थाना अशोक नगर जयपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है।

जीवन साथी डॉट कॉम का सहारा लेकर महिला से ऐंठे 23.85 लाख रुपए, दो सगे भाई गिरफ्तार
जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने ऐसे शातिर ठग समेत उस भाई को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक ने जीवन साथी डॉट कॉम का सहारा लेकर फर्जी इमीग्रेशन अधिकारी बनकर महिला से नजदीकियां बढ़ाई और 23.85 लाख रुपए ठग लिए तथा उसके भाई ने सहयोग किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 48 घण्टे बाद दोनों आरोपितों को देहरादून उतराखण्ड से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से फर्जी इमीग्रेशन ऑफिसर का आईडी कार्ड और पीड़ित महिला का क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड करवा दिया है। अब पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है कि किसी अन्य महिला से ठगी तो नहीं की है।

यह था मामला
पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दी कि सात मार्च 2025 को सन्नी नाहर से जीवन साथी डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए बातचीत हुई। उसने खुद को वर्तमान में विदेश मंत्रालय में ए ग्रेड इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत होना बताया और वाट्सएप पर जॉब आईडी कार्ड भेजा एवं वीडियो कॉल पर भी मंत्रालय का लोगो दिखाया तथा विश्वास में लेकर शादी का झांसा देकर मुझसे समय-समय पर वीडियो कॉल एवं चैटिंग करता रहा। उसने कथित परिवारजनों से बातचीत करवाकर शादी का झूठा आश्वासन दिलाया। आरोपी ने खुद को इंटरव्यू पैनल में होने और इन्टरव्यू बेस पर विदेश मंत्रालय में पीड़िता के भाई बहनों को नौकरी लगवाने तथा ऑस्ट्रेलिया में वर्किंग वीजा बनाने का झांसा देकर, पीड़िता से 23.85 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। टीम ने जांच कर 48 घण्टों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित विक्की नाहर (40) और छोटा भाई सन्नी नाहर (33) सुभाष नगर देहरादून उत्तराखण्ड का रहने वाला है।

धोखाधड़ी का तरीका
मुख्य आरोपी सन्नी नाहर ने पीड़िता से जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए सम्पर्क किया। सन्नी ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया जबकि वह पूर्व से शादीशुदा और दो साल का एक बच्चा हैं। बड़े भाई विक्की ने भी सहयोग किया और उसे अविवाहित बताया। आरोपी ने फर्जी इमीग्रेशन कार्ड महिला के वाट्सअप पर भेजा। आरोपी ने झांसा देकर महिला से क्रेडिट कार्ड भी ले लिया।

डिस्कॉम से सेवानिवृत्त एक्सईएन को डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने खाते में डलवाए 60 लाख, पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर कुछ रुपए करवाए होल्ड
जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम से सेवानिवृत्त एक्सईएन को शातिरों ने फ्रॉड केस में डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख रूपए की ठगी कर ली। घर में अकेले रहने वाले वृद्ध एक्सइएन ने किसी परिजन के आने पर घटनाक्रम बताया और पुलिस की शरण में पहुंचे। इस बारे में सरदादारपुरा पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है। मामला सामने के आने के बाद पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर कुछ रूपयों को होल्ड भी करवाया है। थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि सरदारपुरा नेहरू पार्क क्षेत्र में रहने वाले आरएसईबी से सेवानिवृत्त एक्सइएन अजीत राज पुत्र दूलेराज भंडारी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उन की आयु 85 साल है। वे यहां जोधपुर में अकेले रहते हैं, बेटा बहू ब्यावर व दिल्ली में रहते हैं। 2 फरवरी को उनके मोबाइल पर किसी शख्स ने वॉटसएप कॉल कर उन्हें जानकारी दी कि उनके खिलाफ फ्रॉड का केस है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद फिर उसी नंबर से कॉल आता है कि वह एक पुलिस अधिकारी बोल रहा है और खातों में जमा रूपयों की जानकारी जुटाने की बात कहता है।

3 से 10 फरवरी तक शातिर उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखते हैं, वे उन्हें बताए अनुसार खातों में रूपए ट्रांसफर करने को कहते हैं। अजीतराज आरजीटीएस के माध्यम से उनके खातों में अलग अलग किश्तों में 60 लाख रूपए डाल देते हैं। परिवार का सदस्य जब उनसे मिलने आता है तो वे उन्हें इस बारे में बताते हैं। तब उनके साथ हुए फ्रॉड का पता लगता है। इस पर अजीतराज सरदारपुरा थाने पहुंचे और शातिरों के खिलाफ 60 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का केस दर्ज करवाया। थानाधिकारी शेषकरण ने बताया, मामला सामने आने के बाद तुरंत बैंकों से संपर्क किया गया। जिन खातों में रूपए भेजे गए वहां से से कुछ रूपयों को होल्ड भी करवाया गया है। इसमें एक बड़ी चेन जुड़ी है, उसका पता लगाने के लिए अग्रिम जांच की जा रही है।