G20 summit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

G20 समिट में पीएम मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात, एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए आए नजर
दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका में दो दिनों तक चलने वाले G20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो चुकी है और इस आयोजन में करीब 40 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, G20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान आज पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कारते हुए भी दिखाई दिए। इस पल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ​जिसमें दोनों को मुस्कुराते हुए और बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और वे एक आध्यात्मिक प्रस्तुति के साक्षी भी बने।

बता दें कि, पीएम मोदी का ये दौरा दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और नेतृत्व की पहचान है। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य सहयोग मज़बूत करना, विकास को तेज़ करना और दुनिया को बेहतर भविष्य देना है।” भारत की आवाज़ आज हर टेबल पर सुनी जा रही है। सूत्रों की मानें तो, इस बार G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस समिट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

बहुत खास समिट

गौरतलब है कि, इस समिट में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था कि, मैं नरेद्र मोदी साउथ अफ्रीका में होने वाले इस समिट में जरूर भाग लूंगा क्योंकि ये एक बहुत ही खास समिट हैं और वहां पर कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी।  इसके इस समिट में, मैं दुनिया के कई लीडर्स से भी मिलूंगा। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, मैं इस समिट में 'वसुधैव कुटुम्बकम' और 'एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य' के हमारे इस विजन के हिसाब से पूरे विश्व के सामने देश का नजरिया पेश करूंगा।

जी 20 की वेबसाइट पर हर एक मिनट में 16 लाख साइबर हमले हुए, सभी नाकाम
नई दिल्ली। पिछले साल सितम्बर में देश में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जी-20 सम्मेलन की वेबसाइट पर हर एक मिनट में 16 लाख साइबर हमले किये गये लेकिन देश की सुरक्षा एजेन्सियों ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई 4 सी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में गत सितम्बर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जी-20 की वेबसाइट पर हर एक मिनट में 16 लाख साइबर हमले किये गये। उन्होंने कहा कि भारतीय एजेन्सियों ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि जब से यह वेबसाइट शुरू हुई थी इस पर साइबर हमले शुरू हो गये थे लेकिन जैसे जैसे सम्मेलन की तारीख नजदीक आयी इनकी संख्या बढती चली गयी।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान साइबर हमलों की संख्या प्रति मिनट 16 लाख तक पहुंच गयी हालाकि उन्होंने तकनीकी कारणों का हवाला देकर न कुल हमलों की संख्या बतायी  और न ही यह बताया कि ये हमले कहां से किये गये थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित हमलों की हर रोज 5 हजार शिकायतें दर्ज की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इन साइबर हमलों में से करीब 50 प्रतिशत देश से बाहर से होते हैं और इनमें से अधिकतर चीन से संचालित गिरोह द्वारा किये जाते हैं । उन्होंने कहा कि चीन से संबंधित गिरोह कंबोडिया और म्यांमार से भी संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पश्चिम बंगाल, ओड़शिा और असम से फर्जी सिम से संबंधित सबसे अधिक मामले सामने आते हैं।

कुमार ने बताया कि साइबर सुरक्षा एजेन्सियों ने विभिन्न मंत्रालयों और बैंकों के साथ मिलकर सवा चार लाख लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के 1127 करोड़ रूपये बचाये हैं।

साइबर अपराध के श्रेणीवार आंकड़े बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक निवेश धोखाधड़ी के सबसे अधिक 1 लाख 49 हजार मामले दर्ज किये गये। इसके बाद रिण ऐप के जरिये धोखाधड़ी की 85 हजार , कस्टमर केयर से धोखाधड़ी की 43 हजार, खाते से धोखाधड़ी की 35 हजार और सेक्सटार्शन की 19 हजार शिकायतें मिली हैं।  उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रति एक लाख व्यक्तियों में से 755 , हरियाणा में 381, तेलंगाना में 261 , उत्तराखंड में 243 और गुजरात में 226 लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई। विभिन्न कार्रवाईयों में अब तक तीन लाख सिम कार्ड जब्त किये गये, 2810 वेबसाइट और 595 ऐप बंद की गयी , 46 हजार से भी अधिक डिवाइस ब्लाक किये गये।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भी किसी के साथ किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होती है तो उसे सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर इसकी शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी होने के एक घंटे के अंदर यदि शिकायत हो जाती है तो नुकसान होने की बहुत कम गुंजाइश रहती है। उन्होंने कहा कि अभी पीड़ति व्यक्ति को राशि मिलने  में ज्यादा समय लगता है लेकिन सरकार इसे कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक बनने के लिए प्रशिक्षण लेना चाहिए।

आतंकवाद के खिलाफ निरंतर सख्त रूख अपनाये जाने की जरूरत: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल और फिलीस्तीन में जारी संघर्ष के बीच सभी तरह के आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बडी चुनौती बताते हुए आज कहा कि टकराव और संघर्ष से भरी दुनिया किसी के हित में नहीं है तथा आतंकवाद से  निपटने के लिए लगातार सख्त रवैया अपनाये जाने की जरूरत है।

इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्ष का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि परस्पर विश्वास की कमी का सामना कर रही तथा बंटी हुई दुनिया टकरावों का समाधान नहीं कर सकती।

मोदी ने यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में जी 20 देशों के संसदीय अध्यक्षों के नौवें पी 20 सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कहा कि आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में होता है, लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है।ऐसे में आतंकवाद को लेकर हमें निरंतर सख्ती बरतने की जरूरत है!

उन्होंने कहा कि दुनिया अभी संघर्षों और टकराव से जूझ रही है और इस तरह की दुनिया किसी के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बंटी हुई दुनिया टकरावों का समाधान नहीं कर सकती । उन्होंने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, साथ आगे बढऩे का समय है। यह सबके विकास और कल्याण का समय है।''

मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति नहीं बनना दुखद है। आतंकवादी संगठन इसका फायदा उठा रहे हैं। दुनिया भर की संसदों को मंथन करना होगा कि जनभागीदारी के आधार पर इससे कैसे निपटा जाये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी को एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के मूल मंत्र तथा भावना के साथ आगे बढते हुए  विश्वास के संकट को दूर करना होगा। संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया से जुडे फैसलों में निर्णय लेते समय भागीदारी जितनी बडी होगी उन निर्णयों का प्रभाव भी उतना ही बडा होगा। इस संदर्भ में उन्होंने अफ्रीकी संघ को जी 20 देशों के समूह में शामिल करने की भारत की पहल का उदाहरण भी दिया।

भारतीय संसद पर आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने बडी हिम्मत और ताकत से उसका मुकाबला किया और इसी तरह की चुनौतियों से निपटते हुए ही भारत आज यहां तक पहुंचा है।

मोदी ने देश में संसदीय परंपराओं में आम सहमति तथा विचार विमर्श के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार भले ही बहुमत से बनती हो लेकिन देश विचार विमर्श तथा आम सहमति से चलता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मं हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढायी जा रही है और हाल ही में संसद तथा विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक पहल की गयी है। इससे संसदीय परंपरा और समृदध होगी। इससे देश में संसदीय परंपराओं में अटूट विश्वास का भी पता चलता है।

सतरंगी सियासत
जी- 20 का हासिल...
जी- 20 का सफलतापूर्वक आयोजन करके भारत ने मानो महफिल लूट ली। अगुवा बने पीएम मोदी। चारों ओर से उनके नेतृत्व की प्रशंसा हो रही। इसकी तैयारियों में चार हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने की बात की जा रही। अब सवाल यह कि इससे भारत को हासिल क्या हुआ? सबसे पहले तो यही कि भारत को जी- 20 की अगुवाई एक तय क्रम एवं परंपरा के अनुसार मिली। फिर पीएम मोदी की अगुवाई में जी- 20 में अफ्रीकन यूनियन का शामिल होना, एक महत्वपूर्ण कदम रहा। पहले ही दिन सर्वसम्मति से दिल्ली डिक्लेरेशन पर सभी सदस्य देशों द्वारा सहमति जताया जाना। इसके अलावा एक और दूरगामी कदम एवं सहमति। भारत से शुरू होकर खाड़ी देशों से लेकर यूरोप तक एक बिजनेस कोरिडोर का संकल्प। इसकी भी खासी चर्चा। यह एक तरह से चीन को भी जवाब माना जा रहा।

कयास.. अटकलें...
संसद के विशेष सत्र को लेकर अभी भी कयास एवं अटकलों का दौर खत्म नहीं हुआ। कई अनुमान। एक, पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर कोई निर्णय होने की बात। यह सब तो सही। लेकिन कोई भी गारंटी के साथ कुछ नहीं कह सकता। हां, यह सभी को विश्वास। कुछ तो मोदी के पिटारे से नया निकलेगा। जिसका अनुमान कोई नहीं लगा पा रहा। हां, विपक्ष सत्र के एजेंडे को लेकर मोदी सरकार को घेर रहा। हालांकि सरकार ने एजेंडा सार्वजनिक कर दिया। लेकिन जो होना बताया जा रहा। उस पर विपक्ष को विश्वास नहीं। फिर सत्र के दौरान जी- 20 के सफल आयोजन और चंद्रया- 3 की सफलता का जिक्र होना तय। फिर सूर्ययान अभियान कैसे पीछे रहेगा। सो, उसकी भी चर्चा होगी ही। बाकी महिला आरक्षण, ‘एक देश-एक चुनाव’ और एससी-एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण को लेकर भी प्रस्ताव या संकल्प संभव!

भारत-सउदी की दोस्ती!
पाक इन दिनों भारत और सउदी अरब की बढ़ती निकटता से बेहद परेशान। बदलते समय के साथ दोनों देशों के बीच बात अब मजहबी नहीं बल्कि कारोबारी। इस बार गजब तो यह हुआ कि सउदी अरब के किंग सलमान भारत से उड़कर पाकिस्तान में नहीं उतरकर सीधे रियाद पहुंच गए। पाक यह बदलाव देखता ही रह गया। असल में, सउदी अरब समझ रहा। एक दिन दुनिया तेल का विकल्प तलाश ही लेगी। फिर सउदी अरब का क्या होगा? सिर्फ  मजहबी पर्यटन से तो काम चलने से रहा। सो, अभी से विकल्प के तौर पर अपनी अर्थव्यवस्था और बाजार खोल रहा। फिर सउदी अरब यह अच्छे से जानता। भारत में करोड़ों की संख्या में मिडिल क्लास। जिसमें खरीददारी की असीम ताकत। सो, वहां के शासक अब उदारवाद एवं खुलेपन के रास्ते पर। इसीलिए उसे पाक को उसके हाल ही छोड़ना श्रेयकर लग रहा!

बढ़ता कद...
जी- 20 के सफल आयोजन के बाद पीएम मोदी का विश्व फलक पर कद बढ़ सा गया। लगातार इस तरह की मीडिया में सर्वे एवं खबरें आ रहीं। यह सभी स्वीकार कर रहे। भारत अब ग्लोबल साउथ का लीडर। चीन की हनक और धौंस लगातार कम हो रही। रही सही कसर शी जिनपिंग ने जी- 20 सम्मेलन में भाग नहीं लेकर पूरी कर दी। पीएम मोदी की कूटनीति की हर ओर तारीफ  हो रही। उन्होंने सभी आलोचकों को अपनी योजना एवं रणनीति का लौहा मनवा दिया। बात चाहे अमरीका की हो या यूरोप की। जो बाइडेन तो तुरंत नई दिल्ली उतरते ही पीएम आवास पहुंच गए। फिर लंबा चौड़ा सा बयान भी आया। यहां तक कि सउदी अरब के किंग एमबीएस तो जी- 20 के अगले दिन भी दिल्ली में पीएम मोदी से वार्ता के लिए रूके। यह मोदी की कार्यशैली का असर!

गुगली!
नरेन्द्र मोदी मानो ऐसा करने जा रहे। न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। इसीलिए जानकार समझ रहे कि मोदी की नजर कहां! एक निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें देश के राष्ट्रपति की ओर से जी- 20 में विदेशी अतिथियों को रात्रिभोज का आमंत्रण दिया गया। जिसमें निवेदक के रूप में ‘प्रेसीडेंट आॅफ  इंडिया’ नहीं होकर ‘प्रेसीडेंट ऑफ  भारत’ लिखा गया। ऐसे में बवाल होना लाजमी। जिस तरह से विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए का शोर। उससे निपटने के लिए मोदी की योजना का कुछ अंदाजा लगाया जा रहा। सो, ‘इंडिया’ के बजाए अब देश का नाम ‘भारत’ लिखने पर जोर। फिर नाम बदलने की योजना को मूर्तिरुप दिया गया। तो इसे संसद से मंजूरी मिलना जरूरी। जिसमें कई पेंच बताए जा रहे। विपक्षी दल संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को इससे भी जोड़कर देख रहे! क्या अब यह पीएम मोदी की गुगली?

कितनी एकता?
विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की एकता को लेकर संदेह पहले दिन से ही जताया गया। खासकर सीट बंटवारे के मामले में पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब एवं दिल्ली को लेकर खासी चर्चा। फिर जिस नेता ने इस मुहिम की शुरूआत की। वह नीतीश कुमार जी- 20 नेताओं को राष्ट्रपति द्वारा दिए गए भोज में शामिल हुए। क्योंकि नीतीश का भाजपा से मिलने एवं गठबंधन तोड़ने का अनूठा रिकार्ड। हालांकि राष्ट्रपति के इस भोज में झारखंड और कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के सीएम भी शामिल हुए। जबकि विपक्ष शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इससे दूरी बनाई। इसके बाद आईएनडीआईए की समन्वय समिति की बैठक हुई नई दिल्ली में शरद पवार के अवास पर। जिन पर अभी भी कई घटक दलों को विश्वास नहीं। यानी पवार की साख पर सवाल। जो उनकी एनसीपी तोड़ने वाले भतीजे अजित पवार से लगातार अकेले में मिल रहे। सो, एकता कितनी?

-दिल्ली डेस्क
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

G20 Summit: PM मोदी के सामने रखी नेमप्लेट पर दिखा भारत, स्मृति ईरानी ने बताया; उम्मीद और विश्वास का नया नाम - भारत
भारत और इंडिया नाम के विवाद ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। G20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के आगे रखी नेमप्लेट में इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ था। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा - उम्मीद और विश्वास का नया नाम - भारत। इस ताजा घटनाक्रम से फिर से चर्चा तेज हो चली है कि क्या सरकार देश का नाम बदलने जा रही है। हालांकि इस पर अभी सरकार की ओर से सस्पेंस बना हुआ है।

उम्मीद और विश्वास का नया नाम - भारत 🇮🇳#G20India #G20India2023 pic.twitter.com/oJtwyLX6hJ

— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 9, 2023

क्या है भारत और इंडिया का विवाद?
ये विवाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक दावे के साथ शुरु हुआ। जयराम ने दावा किया है कि 9 सितंबर को G20 समिट का जो डिनर होगा उसके निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल किया गया है। ये इनविटेशन राष्ट्रपति भवन की ओर से दिए गए है। आमतौर पर निमंत्रण में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ही लिखा होता है। इसे लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि बीजेपी उनके गठबंधन 'इंडिया' से डर गई है इसलिेए अब वे इंडिया की जगह भारत लिख रहे हैं।

G-20 Summit: मोदी ने दोहराया सबके साथ सबका विकास का मंत्र, अफ्रीकन यूनियन जी-20 में शामिल
नई दिल्ली। जी-20 की नई दिल्ली में आज बैठक शुरू हो गई है। भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन जी-20 में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों के 18वें दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यहां आए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया और कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में दुनिया को एक साथ एवं सही दशा में ले जाने के लिए 'सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास' की सोच महत्वपूर्ण है।

मोदी ने भारतमंडपम में जी20 देश के नेताओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए वर्तमान वैश्विक परिवेश में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' का मंत्र दोहराया और कहा कि भारत में ये पीपल्स जी-20 बन गया है। दुनिया में विश्वास के अभाव का संकट है और इस संकट को सबको मिलकर दूर करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सदियों पुरानी समस्याओं के समाधान का वक्त आ गया है और  21वीं सदी का जी20 सम्मेलन बरसों पुरानी चुनौतियां का नया समाधान मांग रहै है। यह समय साथ मिलकर चलने का है क्योंकि 21वीं सदी का यह समय दुनिया को नयी दिशा देने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा आज जी 20 के अध्यक्ष के रूप में भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढऩे का समय है। उन्होंने कहा कि यह समय  'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को लेकर चुनौयियो से निपटने का बन सकता है। चुनौतियां चाहे उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन की हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी की हो, भोजन और ईंधन के प्रबंधन की हो, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा की हो, हमें आने वाली पीढिय़ों के लिए इन सबका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

G-20 Summit: जानिए कौनसे-कौनसे भारतीय पकवानों का लुत्फ उठायेंगे मेहमान
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि न केवल दुनिया के ज्वलंत मुद्दों और आर्थिक विषयों पर चर्चा करेंगे बल्कि वे लजीज भारतीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठायेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनुपस्थिति में हो रहे इस सम्मेलन में जी-20 के राष्ट्रध्यक्षों की पत्नियां और महिला प्रतिनिधियों को केन्द्र सरकार ने आधुनिक स्वरूप में बने भारतीय प्राचीन व्यंजनों के रसास्वादन के लिए आमंत्रित किया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा में मेहमानों को मोटे अनाजों (श्रीअन्न) के बने पकवानों को न केवल चखने के लिए बल्कि इसे बनाने और वैश्विक थाली में सजाकर परोसने के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए पूसा में "लाइव कुकिंग एरिया" का निर्माण किया गया है। प्राचीन मोटे अनाज विशेषकर ज्वार, बाजरा , रागी आदि से पकवानों को तैयार करने के लिए विश्व के तीन प्रसिद्ध रसोइयों कुणाल कपूर, अजय चोपड़ा और अनहिता ढुंढी को विशेष रूप से बुलाया गया है।

इसके अलावा आईटीसी समूह के दो शेफ कुश माथुर और निकिता के साथ ही कुछ अन्य सहयोगियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जी-20 के प्रतिनिधियों का मुख्य भोजन मोटे अनाजों पर आधारित होगा। इसकी विशेषता यह है कि इनमें स्टार्टर , सलाद और मीठे पकवान मोटे अनाजों पर आधारित होंगे।

अनहिता मोटे अनाजों से राव तथा बाजरा और कच्चे केले से टिक्की बनायेंगी। इसके साथ ही कुछ कचौड़ी बनायी जायेंगी जिसके अंदर मोटे अनाजों को भरा जायेगा। कुणाल ज्वार और मशरूम की खिचड़ी बनायेंगे। इस खानपान के दौरान बाजरे का ठेकुवा विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।

उल्लेखनीय है कि ठेकुवा बिहार का प्रसिद्ध मीठा पकवान है। इसके साथ ही मेहमानों को नींबू और श्रीखंड से बनी मिठाई परोसी जायेगी।

इस आयोजन के दौरान छह कृषि स्टार्टअप की एक खूबसूरत प्रदर्शनी का भी आयोजन जायेगा। यह स्टार्टअप अपने नवीनतम प्रौद्योगिकियों का डिजिटल प्रदर्शन करेंगे। लिंजा कार्ड जैसी विश्व प्रसिद्ध स्टार्टअप अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर  किसानों के ऊपर वैल्यू चेन के असर को प्रदर्शित करेंगे।

इसी तरह से एग्रोनेट किसानों के लिए मृदा जांच की ढेर सारी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस आयोजन की थीम जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि मूल्य श्रृखंला का नवाचार, कृषि रसद आपूर्ति श्रृखंला में क्रांतिकारी बदलाव तथा कृषि को सशक्त बनाना रखा गया है।

इस आयोजन में देश के तीन कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) भी अपनी प्रदर्शनी लगायेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश ,पश्चिम बंगाल के (एफपीओ) भी शामिल होंगे।

सरकार के इस आयोजन के दौरान मोटे अनाजों का उत्पादन करने वाले 11 राज्यों की 22 महिला किसान उद्यमी भी अपने अनुभवों को साझा करेंगी। इन राज्यों में राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश , तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ , बिहार और असम शामिल हैं।

इन महिलाओं ने मोटे अनाजों की खेती को अपने राज्यों में क्रांतिकारी ढंग से बढ़ावा दिया है। इन महिलाओं में मध्यप्रदेश की लहरी बाई, बिहार की शिवानी कुमारी और ओडिशा की सुबाषा मोहंता शामिल हैं।

इस दौरान मोटे अनाजों की रंगोली भी बनायी जायेगी जो अतिथियों को आकर्षित करेगी। यह रंगोली दो प्रकार की होगी जिसमें भारतीय सांस्कृतिक दर्शन के साथ अनेकता में एकता तथा हार्वेस्ट को दर्शाया जायेगा।

G20 Summit: चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
बीजिंग। भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में चीन की स्टेट काउंसिल के प्रधानमंत्री ली कियांग हिस्सा लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने जानकारी दी।

माओ ने संवाददाताओं से कहा कि भारत सरकार के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री ली कियांग 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

G20 Summit: पुतिन शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे, उनका जोर विशेष सैन्य अभियान पर
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे।

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है।

जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पुतिन दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में संपन्न हुए ब्रिक्स के 15वें शिखर-सम्मेलन में भी भाग लेने नहीं गए थे।

G20 Summit@Jaipur: मोदी ने किया संबोधित- भारत को तीसरीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आयोजित जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भारत पिछले 9 वर्षों के दौरान 5वीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकार भारत को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ये कहा कि व्यापार ने विचारों, संस्कृतियों और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और फ्रांस के विदेश व्यापार मंत्री ओलिवर बेच्ट ने संयुक्त रूप से जयपुर में आयोजित जी20 टीआईएमएम में "नवरत्न" प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल, और ओलिवियर बेच्ट, विदेश इकनोमिक अट्रॅक्टिवेनेस्स और फ्रेंच नेशनल्स एब्रॉड, फ्रांस सरकार, जो वर्तमान में जी20 ट्रेड  और जयपुर में इन्वेस्टमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग्स (TIMM)  में भाग ले रहें है तथा, "नवरत्न" प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो चंद्र महल, सवाई मान सिंह महल, रामबाग पैलेस होटल, जयपुर में G20 TIMM के मौके पर आयोजित की गई।

जी20 ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मिनिस्टीरियल मीटिंग के अनुरूप प्रदर्शनियों की एक श्रृंखला का हिस्सा, "नवरतन" प्रतिष्ठित जी20 प्रतिनिधियों के लिए एक आकर्षक कलाकृतियों को पेश किया गया, जो रत्न तथा आभूषण, टैक्सटाइल औऱ हैंडक्राफ्ट में शहर की विशेषज्ञता को प्रदर्शित करती है। थीम "नवरत्न" की अवधारणा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विभिन्न रंगों में नौ कीमती स्टोन का प्रतीक है और राजस्थान के आभूषणों, पारंपरिक शिल्प और जीवंत वस्त्रों पर उनके प्रभाव से इस क्षेत्र की विविध विरासत के योगदान को इंगित करता है।  इस व्यापक प्रदर्शनी का उद्देश्य इन क्षेत्रों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्टेकहोल्डरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, निवेश को प्रोत्साहित करना और व्यापार को बढ़ावा देना है।

पीयूष गोयल ने ओलिवियर बेचट के साथ एक्सपीरियंसजोन में कारीगरों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभिन्न रत्नों और आभूषणों की वस्तुओं और राजस्थान के स्वदेशी वस्त्रों जैसे दाबू, ब्लॉक प्रिंट, बंधनी, गोट्टा पट्टी, रैली पैच वर्क और कोटा डोरिया की विस्तृत विविधता को तैयार करने की जटिल प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। इसके अलावा, पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे अलंकृत और नक्काशीदार बक्से, सजी हुई मूर्तियाँ, संगमरमर की सोने की पत्ती का काम, हाथ से चित्रित लकड़ी के हस्तशिल्प, जड़ाई का काम और जोधपुर जूतियों के बारे में भी उन्होंने जानना चाहा।

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित रत्न और आभूषणों का प्रतिनिधित्व करने वाले मनोरम अनुभव क्षेत्र ने राजस्थान को एक प्रमुख वैश्विक आभूषण केंद्र के रूप में प्रदर्शित किया। इस नवोन्मेषी क्षेत्र ने प्रतिनिधियों को आभूषण बनाने की जटिल कला में डुबो दिया, जिसमें कुंदन मीना की पारंपरिक कला, हीरे और कीमती रत्नों की खदानों से बाजार तक की यात्रा और प्रत्येक निर्माण में होने वाली सूक्ष्म शिल्प कौशल प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में विशिष्ट स्टैंड या सेंटर ऑफ अट्रैक्शन था कलर्ड जेम स्टोन के सबसे सुंदर स्पेक्ट्रम जो उनके रफ से लेकर कट औऱ पॉलिशड की प्रक्रिया के साथ – साथ किस सुदंरता से उन्हें अनेको पीसों में जड़ित किया जाता है के बारे में भी प्रदर्शित किया गया।

जीजेईपीसी के अध्यक्ष  विपुल शाह ने कहा कि प्रदर्शनी परंपरा और आधुनिकता के सहज मिश्रण का उदाहरण है जो जयपुर के उद्योगों की विशेषता है।

पुनर्विकसित प्रगति मैदान का लोकार्पण 26 को
नई दिल्ली। राजधानी में व्यापार मेलों एवं अन्य बड़े आयोजनों के लोकप्रिय स्थल प्रगति मैदान के पुनर्विकसित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (आईईसीसी) का लोकार्पण 26 जुलाई को किया जाएगा जहां सितंबर में विश्व के 20 आर्थिक रूप से शक्तिशाली देशों के समूह जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाना है।

राजधानी के बीचोंबीच लगभग 123 एकड़ के परिसर क्षेत्र में फैले प्रगति मैदान परिसर की देश के सबसे बड़े एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) गंतव्य के रूप में पहचान है। संभवत: प्रधानमंत्री मोदी इस परिसर का उद्घाटन करेंगे। आयोजनों के लिए उपलब्ध कवर किए गए स्थान के संदर्भ में, पुनर्विकसित और आधुनिक आईईसीसी कॉम्प्लेक्स दुनिया के शीर्ष 10 प्रदर्शनी और कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में शामिल है, जो जर्मनी में हनोवर प्रदर्शनी केंद्र, शंघाई में राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (एनईसीसी) जैसे विशाल परिसरों की टक्कर का है। आईईसीसी के कद और बुनियादी ढांचे की विशालता बड़े पैमाने पर विश्व स्तरीय आयोजनों की मेजबानी करने की भारत की क्षमता का एक उत्कृष्ट प्रमाण है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कन्वेंशन सेंटर के लेवल-3 पर, लगभग 7000 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित सिडनी ओपेरा हाउस की 5500 लोगों के बैठने की विशाल क्षमता से भी बड़ा है। यह प्रभावशाली विशेषता आईईसीसी, वैश्विक स्तर पर मेगा सम्मेलनों, अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों और सांस्कृतिक समारोहों की मेजबानी के लिए उपयुक्त स्थान है।

प्रदर्शनी हॉल उत्पादों, नवाचारों और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए सात नवीन स्थान प्रदान करते हैं। ये अत्याधुनिक हॉल प्रदर्शकों और कंपनियों को अपने लक्षित दर्शकों के साथ जुडऩे, व्यवसाय विकास और नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करते हैं। अपनी कई असाधारण विशेषताओं के बीच, आईईसीसी में तीन हजार व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला एक शानदार एम्फीथिएटर है। संयुक्त रूप से तीन पीवीआर थिएटरों के बराबर, यह भव्य एम्फीथिएटर मनमोहक प्रदर्शन, सांस्कृतिक शो और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार करता है, जो अपने माहौल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

आईईसीसी में आगंतुकों की सुविधा एक प्राथमिकता है, जो 5500 से अधिक वाहन पार्किंग स्थानों के प्रावधान में परिलक्षित होती है। सिग्नल-मुक्त सड़कों के माध्यम से पहुंच में आसानी यह सुनिश्चित करती है कि आगंतुक बिना किसी परेशानी के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें।

जी20 विकास मंत्रियों की बैठक में बोले पीएम मोदी- भारत में डिजिटलाइजेशन से क्रांतिकारी बदलाव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत में डिजिटलाइजेशन से क्रांतिकारी बदलाव सामने आया है और इस प्रौद्योगिकी का उपयोग लोगों को सशक्त बनाने और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। मोदी ने वाराणसी में हो रही जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि भारत में डिजिटलाइजेशन से क्रांतिकारी बदलाव लाया है और देश अपने अनुभवों को भागीदार देशों के साथ साझा करने का इच्छुक है। उन्होंने कहा , '' मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सतत विकास के लक्ष्यों को पीछे नहीं होंने देंगे और इसे निरंतर आगे बढ़ाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।हमारे प्रयास व्यापक, समावेशी, निष्पक्ष और टिकाऊ होने चाहिए।"

बढ़ते डेटा विभाजन पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला डेटा सार्थक नीति निर्माण, कुशल संसाधन आवंटन और प्रभावी सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जी20 विकास मंत्रियों से विकास के इस मॉडल का अध्ययन करने का भी आग्रह किया। लैंगिक समानता और महिलाओं के बारे में उन्होंने कहा कि एसडीजी हासिल करने के लिए लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण हैं।" उन्होंने कहा ,''भारत में हम महिला सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं हैं। हमारा विकास महिलाओं के नेतृत्व में है। महिलाएं विकास और परिवर्तन की एजेंट भी हैं और वह विकास के लिए एजेंडा तय कर रही हैं। मैं आपसे महिलाओं के लिए गेम-चेंजिंग एक्शन प्लान अपनाने का आग्रह करता हूं।"

काशी में जी20 देशों के सदस्यों का स्वागत करते हुए मोदी ने कहा, ''मैं लोकतंत्र की मां के सबसे पुराने जीवित शहर में आप सभी का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। यह जी20 विकास मंत्रियों की बैठक के लिए उपयुक्त स्थान है। मुझे खुशी है कि जी20 विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया है।"