counterfeit notes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट: भारी लापरवाही आई सामने, पार्ट टाइम हाउस कीपर को सौंप रखी थी जिम्मेदारी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित शाखा के करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले हैं। जांच में तीन अधिकारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही कम नकदी मिलने के मामले में पार्ट टाइम हाउस कीपर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों की जांच के साथ ही पुलिस भी अपनी जांच में जुटी है। कुछ दिनों पहले पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को करेंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें गले, कटे व अन्य नोट थे। यहां से साढ़े 11 करोड़ रुपए के नोटों को पांच अगस्त को आरबीआई जयपुर भेजा गया। वहां गिनती होने के बाद इनमें चार लाख 30 हजार 900 रुपए कम मिले।

गड्डियों से नोट निकालता दिखा विशाल

मामला सामने आने के बाद मेरठ से मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे को मामले की जांच के लिए सहारनपुर भेजा गया। जांच की तो पता चला कि विशाल कुमार ने गड्डियों से नोट निकाले हैं। वह नोट निकालता हुआ सीसीटीवी में दिख रहा है। नौ अगस्त से गड़बड़ी को लेकर आडिट शुरू किया गया और जांच की तो पता चला कि साढ़े 11 करोड़ रुपए की नकली करेंसी बैंक में रखी हुई है।

ऊपर-नीचे असली, बीच में नकली नोट

ऑडिट के दौरान जांच टीम ने जब नोटों की गड्डियों की जांच की तो सामने आया कि उसमें एक असली नोट ऊपर तो एक नोट नीचे लगाया गया था। शुरुआती जांच में साढ़े 11 करोड़ के जाली नोट ही पकड़े गए थे। ऑडिट टीम के अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने सोमवार रात नौ बजे थाने में शिकायत देकर बताया कि जांच में 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले हैं।

और बढ़ सकती है रकम

करेंसी चेस्ट का ऑडिट अभी चल रहा है। फिलहाल संदिग्ध लेनदेन और संबंधित रिकार्ड की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकली नोटों की संख्या कितनी है। मैनेजर निशा सिंह ने बताया कि बैंक अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। अभी और भी नकली नोट करेंसी चेस्ट में निकलकर सामने आ सकते हैं।

मुंबई नगर निगम चुनाव: 500 के नकली नोटों का जखीरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों से पहले मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दादर रेलवे स्टेशन के पास से 72,000 रूपए मूल्य के नकली नोटों की खेप बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने 61 वर्षीय अमरूद्दीन शेख नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी ये नोट बांग्लादेश से यहां तस्करी के लिए लेकर आया था। पुलिस पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, फिलहाल इन नोटों ​के पिछले प्रचलन की जांच जारी है जिसके लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
जयपुर।  चित्रकूट थाना पुलिस ने गुरुवार को जाली नोट बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जाली नोट बनाने के उपकरण समेत साढ़े छह लाख के जाली नोट  बरामद किए हैं। स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश ने बताया कि आरोपी गोविंद चौधरी 25 दुबलिया रामपुर सुनेल झालावाड़ वारदात का मुख्य सरगना है जिसे बिहार के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

इसके साथीआरोपी देवेश फांडा 40 सेक्टर 8 चित्रकूट को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जाली नोट बनाने की मशीन और जाली नोटों को जप्त कर लिया है।

बांसवाड़ा में पकड़ी गई नकली नोटों की खेप, चार गिरफ्तार
बांसवाड़ा। दिल्ली के धोलाकुआं से एक पखवाड़े पहले बांसवाड़ा लाए गए 79 हजार रुपए के नकली नोट की पहली खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 100 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली हैं। ये गड्डियां पुराने अखबार में लिपटी थी। आरोपियों में से एक अजमेर डिस्कॉम में अकाउंटेंट है, जिसके सरकारी मकान में ये बदमाश ठहरे हुए थे।

कोतवाल रतनसिंह ने बताया कि पुलिस ने विद्युत कॉलोनी के एक सरकारी र्क्वाटर में दबिश दी। यह र्क्वाटर अजमेर डिस्कॉम में अकाउंटेंट पद पर तैनात रींगसपुरा, नांदोती जिला करौली निवासी अमित कुमार पुत्र कालूराम मीणा के नाम पर आवंटित है और इसमें वही रहता है। नकली नोट बेडरूम में काले बैग में अखबार से लपेटे हुए थे। पुलिस को 100 रुपए के नोटों की 7 और 200 रुपए के नोटों की एक गड्डी मिली। गहन पड़ताल में सामने आया कि 100 रुपए के 337 नकली नोट 1 एफके142404 सीरिज के तथा 265 नोट 3एनएस 608323 सीरिज के हैं। इसी तरह दो सौ के 94 नोट मिले, जो असली नोटों की तरह दिखते हैं। पुलिस ने मामले में अजमेर डिस्कॉम के अकाउंटेंट अमित कुमार मीणा के अलावा सायपुर, महवा जिला दौसा निवासी विजयसिंह पुत्र विश्राम मीणा, बोल, टोडाभीम जिला करौली निवासी रजनेश कुमार मीणा तथा बहनोली, बोली जिला सवाई माधौपुर निवासी रोहिताश पुत्र अमरूद मीणा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अकाउंटेंट अमित ने पुलिस को बताया कि ये नकली नोट एक अगस्त को एक कार में रजनेश कुमार मीणा, रोहिताश और विजय लेकर आए थे। पूछताछ में बताया कि नकली नोटों को रजनेश दिल्ली से लेकर आया था। रजनेश वहां मजदूरी करता था। तभी वह किसी बिहारी मजदूर के संपर्क में आया था। वहीं से नोट लेकर आया था। आरोपियों में से दो पढ़े लिखे बेरोजगार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की है, जिसका पंजीयन नंबर करौली जिले का है। पुलिस शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेंगी।

3.96 लाख रुपए के नकली नोट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गंगरार। गंगरार थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन की तलाशी में तीन लाख 96 हजार रुपए के नकली नोट जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया।

कार्यवाहक थानाधिकारी लक्ष्मीलाल मीणा ने बताया कि जवासिया फाटक के पास नाकाबन्दी के दौरान एक बोलेरो आई जिस पर संदेह होने से चालक एवं पास वाली सीट पर बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बाद में चालक महावीर सिंह पुत्र सोहनसिंह रावत राजपूत निवासी गोरण्डिया,भीलवाड़ा व अन्य मितुल पुत्र हेमन्त भाई डाका पटेल निवासी टंकारा, मोरबी (गुजरात) तथा कब्जेशुदा बोलेरो कार की तलाशी ली गई तो 100-500 के नोटों की गड्डियां पाई गई। 100 रुपए के सभी नोट की गड्डियों में एक ही सीरीज 9 केक्यू के थे। सभी नोट वास्तविक नोटो की तरह नजर आ रहे थे। पूछताछ में उन्होंने नकली नोट (कूटरचित) होना स्वीकार किया एवं मितुल बाजार में असली के रूप में चलाने के लिए महावीरसिंह के साथ मिलकर मोरबी से इन्हें भीलवाड़ा ले जा रहा था। 100 रुपए के 3598 नोट यानी 3,59,800 रुपए तथा 500 रुपए के 73 नोट यानी 36500 रुपए सहित कुल तीन लाख 96 हजार 300 रुपए व बोलेरो जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एसआई लक्ष्मीलाल, एएसआई नगजीराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, भीवाराम, धर्मपाल व भैरूलाल शामिल थे।