dummy candidate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय में धौलपुर के राजाखेड़ा में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, दूसरे परीक्षार्थी की जगह देने आया था परीक्षा
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में डमी कैंडिडेट पकड़ा गया।

उक्त कैंडिडेट मोहित कसाना एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था, जिसे परीक्षा केंद्र के रक्षक ने प्रवेश पत्र पर साइन करवाते वक्त फोटो मैच नहीं होने पर आशंका जताते हुए जनता से पूछताछ की तो फर्जी कैंडिडेट कसाना टूट गया और उसने असलियत बता दी प्रेषित ने केंद्र अधीक्षक को अवगत कराते हुए रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा बोर्ड अजमेर को भिजवा दी गई है शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के एक विषय की परीक्षा हुई

एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
जयपुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई कर तीन ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ को गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच के बाद तीन प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और एक प्रशिक्षु की जगह परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

एफएसएल जांच में खुला डमी कैंडिडेट का खेल
डीआईजी एसओजी परिस देशमुख के नेतृत्व में टीम ने आरपीएससी के रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया, जिसके बाद 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए। इनमें से तीन के लिखित परीक्षा दस्तावेजों पर हस्तलेख और हस्ताक्षरों का मिलान एफएसएल से कराया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट असमानता सामने आई, जिसने यह प्रमाणित कर दिया कि तीनों ने अवैध रूप से डमी अभ्यर्थियों को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गिरफ्तार किए गए प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कुणाल चौधरी (30) निवासी झंवर जोधपुर (मेरिट 234, राजसमंद), चूनाराम जाट (30) निवासी करड़ा जालौर (मेरिट 251, उदयपुर) और अशोक कुमार खिलेरी (30) निवासी एकरड़ा जालोर (मेरिट 154, उदयपुर) है। इन तीनों को शनिवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षु कुणाल चौधरी के स्थान पर लिखित परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी अशोक कुमार खींचड़ (30) निवासी बज्जू बीकानेर हाल ग्राम विकास अधिकारी बज्जू को भी रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

137 गिरफ्तारियां, जांच जारी
इस प्रकरण में अब तक कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 6 चयनित उपनिरीक्षक शामिल हैं। एसओजी वर्तमान में शेष दो प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके लिए परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थियों की पहचान हो सके।

समर्पण की अपील
एडीजी बंसल ने प्रशिक्षणरत सभी प्रशिक्षुओं से अपील की है कि यदि उन्होंने किसी भी स्तर पर अनुचित साधनों का प्रयोग किया है, तो वे कानूनी प्रक्रिया को आसान बनाने और अपने हित में स्वयं आगे आकर एसओजी को अवगत कराते हुए समर्पण करें। एसओजी की ओर से प्रशिक्षण और चयन से संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन लगातार जारी रहेगा और संदिग्धता सामने आते ही अन्य संलिप्त अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में बैठने वाला डमी परीक्षार्थी गिरफ्तार : मुख्य परीक्षार्थी पूर्व में हो चुका गिरफ्तार, 3 लाख रुपए लेकर बैठा था
अजमेर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरपीएससी की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में बैठने वाले डमी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस जालौर से दबोच कर लाई है। उसने मुख्य परीक्षार्थी से 3 लाख रुपए लेकर परीक्षा दी थी। खास बात यह है कि वह इस परीक्षा में उत्तीर्ण भी हो गया था। लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान फोटो मेल नहीं खाने पर उसकी पोल खुल गई। एएसपी गणेशराम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी/डमी परीक्षार्थी आरोपित गांव पुसाना, भीनमाल, जिला जालौर निवासी दीपाराम जागु (31) पुत्र हरिराम विश्नोई है। जिसे पुलिस टीम जालौर से डिटेन कर अजमेर लाई है। यहां मामले में पूछताछ करने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। चौधरी ने बताया कि परीक्षा का मुख्य परीक्षार्थी बाड़मेर निवासी जगदीश कुमार पुत्र जवानाराम मेघवाल है।

जिसका परीक्षा केन्द्र महालक्ष्मी बालिका सीनियर सेकंड्ररी स्कूल सैक्टर-ई, प्रताप नगर, जोधपुर में आया था। आरोपित मुख्य परीक्षार्थी ने परीक्षा पास करने के लिए अपने स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठा दिया था। जिसने परीक्षा दी और परीक्षा में उत्तीर्ण भी हो गया। ऐसे में जब आरपीएससी की ओर से सफल परीक्षार्थियों की काउन्सलिंग की गई तो परीक्षार्थी जगदीश कुमार का फोटो मेल नहीं खाया था। आरपीएससी की ओर से मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने 3/10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मुकदमा संख्या 28/24 दर्ज किया था।

10वीं-12वीं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षा में बड़े फर्जीवाडे़ का खुलासा
जयपुर,बाड़मेर। बाड़मेर जिले के धनाउ थाना इलाके स्थित एक गर्वमेंट सीनियर सैकण्डरी स्कूल में चल रहे 10 और 12वीं के स्टेट ओपन परीक्षा में डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। 10वीं हिंदी की परीक्षा में 19 डमी अभ्यर्थी व 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा में एक डमी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि धनाउ थाना इलाके के आलमसर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान स्टेट ओपन का परीक्षा केंद्र है, जहां शुक्रवार को कक्षा 10वीं की हिंदी विषय व कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केन्द्र अधीक्षक जबर सिंह को संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस टीम स्कूल पहुंची। जांच और चैकिंग के दौरान वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे 11 छात्र व 9 छात्राओं सहित कुल 20 डमी अभ्यर्थियों को दस्तयाब किया गया।

वास्तविक अभ्यर्थी अमेद अली शाह निवासी आलमसर के स्थान पर परीक्षा देते डमी अभ्यर्थी शौकत खान निवासी आलमसर, हुजूर निवासी बामनोर के स्थान पर सबोज खान निवासी दीनगढ़, मिठन शान निवासी आलमसर की जगह हनीफ निवासी दीनगढ़, सफूरा निवासी बामनोर की जगह नसीबा निवासी दीनगढ़, बेगु निवासी बामनोर की जगह इज्जत निवासी दीनगढ़, दरिया निवासी पुंजासर की जगह ममता मेघवाल निवासी बामनोर, परमेश्वरी निवासी मगरा चौहटन की जगह सुशीला निवासी राणासर कला, रानी खान निवासी इब्रे का पार की जगह जरीना निवासी आलमसर, शंकर लाल निवासी भाउडा खारी की जगह सुरेश कुमार निवासी राणासर कलाए खीया राम निवासी खेडा दीनगढ़ की जगह फूसाराम जाट निवासी दीनगढ़, हनुमानराम जाट निवासी श्रीरामवाला की जगह हनुमानराम निवासी रामदेरीया एकल थाना बाखासर को गिरफ्तार किया गया। हबीब खान निवासी आलमसर की जगह शरीफ  खान निवासी दीनगढ, विरधा राम मेघवाल निवासी गोहड का तला रोल की जगह केवाराम मेघवाल निवासी आगीनशाह की ढाणी थाना धनाउ, राणाराम सुथार निवासी बाकासर आलमसर की जगह स्वरुप जांगिड़ निवासी बाकासर आलमसर, लुणी देवी निवासी बामनोर की जगह बसन्ती निवासी बामनोर एवं पार्वती जाट निवासी प्रेमनगर नेतराड़ की जगह डमी अभ्यर्थी चन्द्रा जाट निवासी प्रेमनगर नेतराड को गिरफ्तार किया। चांदनी निवासी पावडो का तला धनाउ की जगह डमी नाबालिग अभ्यर्थी, धनी निवासी आलमसर की जगह डमी नाबालिग अभ्यर्थी एवं इकबाल निवासी आलमसर की जगह डमी नाबालिग अभ्यर्थी को निरुद्ध किया।

12वीं जीव विज्ञान परीक्षा में एक गिरफ्तार
रायचन्द राम जाट निवासी श्रीरामवाला की जगह डमी अभ्यर्थी गोगा सिंह निवासी नेहरो का वास को कक्षा 12वीं विषय जीव विज्ञान की परीक्षा देते पकड़ा।

Dummy Candidate बिठाने के मामले में एक और अभ्यर्थी पकड़ा
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने का एक और मामला सामने आया है।

आयोग ने यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब आयोग ने अभ्यर्थी के आवेदन फार्म, एडमिट कार्ड व उपस्थिति पत्रक की जांच की। इसमें अलग अलग फोटो पाए गए। आयोग ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। चूंकि परीक्षा सेन्टर उदयपुर के हिरण मगरी थाने का था। इसलिए सिविल लाइन पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर उदयपुर एसपी को रिपोर्ट भेज दी है। आरपीएससी के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के लिए 5 अप्रैल 2022 को विज्ञापन जारी किया गया। इसके लिए 11 अप्रैल से 10 मई तक आवेदन मांगे गए। बाद में इसकी डेट बढ़ाकर 14 मई कर दी गई।

इस परीक्षा के लिए सांचौर निवासी कैंडिडेट मंगला राम ने ऑनलाइन आवेदन किया। मंगलाराम की 21 दिसम्बर 2022 को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा सुबह की पारी में हुई लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। यह परीक्षा 30 जुलाई 2023 पुन: आयोजित हुई। इसमें पहली बार 21 दिसम्बर 2022 को हुई परीक्षा के लिए मंगलाराम का परीक्षा केंद्र उदयपुर के हिरन मगरी थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल था। इसी तरह 30 जुलाई 2023 को हुई परीक्षा का का परीक्षा केंद्र भी उदयपुर की यूनिवर्सिटी रोड स्थित सेंटर द स्टनवार्ड सीनियर सैकंडरी स्कूल में था। परीक्षा के बाद दो गुना सफल कैंडिडेट्स की सूची 31 अगस्त 2023 को जारी की गई। पात्रता जांच 4 सितम्बर 2023 से 14 सितम्बर 2023 तक हुई। मंगलाराम 14 सितम्बर 2023 को आयोग में उपस्थित हुआ। पात्रता जांच में सफल रहा। इसके बाद 5 दिसम्बर 2023 को मुख्य परीक्षा परिणाम व आरक्षित सूची जारी की गई। मंगलाराम का नाम आरक्षित सूची में शामिल था। बाद में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने मुख्य सूची में नॉन जॉइनर अभ्यर्थियों के स्थान पर आरक्षित सूची में से पिकअप लिस्ट जारी करने के लिए आरपीएससी को पत्र भेजा। आयोग ने 5 जून को पिक अप लिस्ट जारी की। इस पिकअप लिस्ट में मंगलाराम का नाम भी शामिल था। गड़बड़ी तब पकड़ में आई जब आयोग ने पिकअप लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी मंगला राम ने 21 दिसम्बर 2022 को तथा 30 जुलाई .2023 को आयोजित परीक्षा में खुद की जगह किसी अन्य डमी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाया। पुलिस ने मामला उदयपुर का होने के कारण जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज कर ली। अब मामला उदयपुर एसपी को भेजा है।

खुद के स्थान पर बैठाए डमी अभ्यर्थी पुलिस में दर्ज कराया प्रकरण
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 मेें खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाने का एक और प्रकरण सामने आया है। आयोग प्रशासन ने सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

प्रकरण उदयपुर के हिरण मगरी थाने से सम्बन्धित है। इसलिए सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज कर ली है। आरपीएससी के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने प्रकरण में उल्लेख किया है कि आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का भर्ती विज्ञापन 5 अप्रैल 2022 को विज्ञापन जारी किया गया। इसके लिए 11 अप्रैल से 10 मई तक आवेदन मांगे गए। बाद में अंतिम तिथि 14 मई तक बढ़ा दी गई।

परीक्षा के लिए सांचौर निवासी मंगला राम ने सामाजिक विज्ञान के लिए आवेदन किया। सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा 21 दिसम्बर 2022 को आयोजित की गई, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया। यह परीक्षा 30 जुलाई 2023 को हुई। गत 21 दिसम्बर 2022 में मंगलाराम का परीक्षा केन्द्र उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र का एक निजी स्कूल था। जबकि सुबह की पारी में उदयपुर का एक अन्य निजी स्कूल था।

परीक्षा के बाद दो गुना सफल अभ्यर्थियों की सूची 31 अगस्त 2023 को जारी की गई। पात्रता जांच 4 सितम्बर 2023 से 14 सितम्बर 2023 तक हुई। मंगलाराम 14 सितम्बर 2023 को आयोग में उपस्थित हुआ। पात्रता जांच में सफल रहा। गत 5 दिसम्बर 2023 को मुख्य परीक्षा परिणाम व आरक्षित सूची जारी की गई। मंगलाराम आरक्षित सूची में शामिल था। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने मुख्य सूची में नॉन जॉइनर अभ्यर्थियों के विरुद्ध आरक्षित सूची में से अभ्यर्थियोंं की पिकअप लिस्ट जारी करने के लिए आयोग को पत्र भेजा।

NEET-UG Exam के दौरान हुई गड़बड़ियों का बढ़ता मामला
जयपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2024 में गड़बड़ी का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विद्यार्थियों की ओर से विरोध किया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा को सही माना है।
इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नीट परीक्षा-2024 के आयोजन के दौरान राजस्थान के सवाई माधोपुर में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र देने, राजस्थान के ही भरतपुर में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने, बिहार की राजधानी पटना में कथित पेपर लीक, विभिन्न राज्यों के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सॉल्वरों के पकड़े जाने जैसी घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। विद्यार्थी परिषद्, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से मांग करती है कि नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन के संबंध में उपजी आशंकाओं पर उचित तथा स्पष्ट जांच द्वारा सही स्थिति स्पष्ट करे।

जांच कर शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग
देश में सभी परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शी, नकलमुक्त तथा निर्धारित समय पर होना चाहिए। एबीवीपी ने नीट-यूजी के आयोजन के दौरान की अव्यवस्था अत्यंत शर्मनाक तथा दुखद है। नीट-यूजी के आयोजन संबंधी जो प्रश्न उठे हैं, उनकी जांच कर शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग विद्यार्थी परिषद करती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा भविष्य में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं के व्यवस्थित तथा पारदर्शी आयोजन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

NEET UG Exam : डमी परीक्षार्थी सहित छह गिरफ्तार
जयपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेस टेस्ट’ (नीट यूजी-2024) रविवार को  हुई, जिसमें भरतपुर में डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा दे रहे अभिषेक सहित पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया गया। सरगना रवि मीणा ने दस लाख रुपए लेकर अमित गुर्जर के स्थान पर अभिषेक को परीक्षा में बिठाया था।  पुलिस के अनुसार भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने मास्टर आदित्येन्द्र सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में छात्र की जगह परीक्षा दे रहे डमी केन्डीडेट अभिषेक को परीक्षा के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

अमित गुर्जर की जगह दे रहा था परीक्षा
पूछताछ में डमी अभ्यर्थी दौसा निवासी अभिषेक ने बताया कि अमित गुर्जर निवासी करौली की जगह पेपर दे रहा है। उसके साथ पांच साथी ओर हैं, जो बाहर एक कार में बैठै हैं, पुलिस ने तलाश कर पांचों को कार से गिरफ्तार कर लिया। सरगना रवि मीणा है, जिसने अमित गुर्जर की जगह अभिषेक को डमी अभ्यर्थी बनाकर परीक्षा में बैठने के लिए 10 लाख रुपए लिए हैं।

कैसे दिया प्रवेश
परीक्षार्थियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाद परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। डेढ़ बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल का पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया गया। गर्मी के चलते विद्यार्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल ही ले जाने की अनुमति दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को अंदर लेकर जाने की मनाई थी। परीक्षार्थी टी-शर्ट और ट्राउजर्स पहनकर आए थे। पूरी आस्तीन की शर्ट पहनकर आने की मनाही होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों ने टी-शर्ट का उपयोग किया था।

विद्यार्थी को कोचिंग फीस के रूप में देने पड़ते हैं करीब 1.20-1.70 लाख रुपए
विद्यार्थी का कोचिंग फीस के एक साल के करीब 1.20 लाख से 1.70 लाख रुपए खर्च होता है। हॉस्टल/ पीजी के करीब 80हजार से एक लाख रुपए अलग से देने पड़ते हैं। एक अध्ययन के अनुसार नीट की तैयारी करीब 70 फीसदी विद्यार्थी कोचिंग लेकर करते हैं। देशभर में प्रति वर्ष करीब 24 लाख विद्यार्थी परीक्षा देते हैं और करीब दो लाख, 10 हजार सीटों के लिए उनका चयन होता है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी लोन लेकर भी तैयारी करते हैं।  जिन बच्चों का नीट परीक्षा क्लियर नही हो पाती वे पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी, बीएससी नर्सिंग, सामान्य बीएससी और स्पेशल बीएससी भी कर सकते हैं।

एमबीबीएस कर रहा है सरगना रवि मीणा, अमित गुर्जर भी कार में बैठा मिला
रवि मीणा  एमबीबीएस कर रहा है, जिस कार से रवि मीणा को पुलिस ने पकडा, उसी कार में अमित गुर्जर भी बैठा हुआ था। गौरतलब है कि परीक्षा राज्य के 24 शहरों के एक लाख, 97 हजार विद्यार्थियों ने एंट्रेस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हिंदी, इंग्लिश सहित 14 भाषाओं में परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा में 720 अंकों के पेपर में फि जिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी विषय शामिल थे।

सूचना सहायक भर्ती में परीक्षा देने आया डमी कैंडिडेट गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सूचना सहायक की भर्ती परीक्षा में पेपर देने आया एक डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डमी कैंडिडेट प्रेम सिंह गडरा धोरीमन्ना बाड़मेर का रहने वाला है। एडीजी (एटीएस-एसओजी एवं एसआईटी प्रभारी) वीके सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक युवक किसी अन्य की जगह पर परीक्षा देने आ रहा है। इस सूचना पर एसआईटी की गठित टीम और आयुक्तालय जयपुर की टीमों के सहयोग से नवनिर्माण बाल निकेतन सैकेंण्डरी स्कूल हाथोज कालवाड़ रोड पर डमी कैंडिडेट प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह आरोपी विजय कुमार मीना जामडोली रैणी अलवर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केन्द्र अधीक्षक की रिपोर्ट पर कालवाड़ थाना पुलिस जांच कर रही है।

इस टीम ने रखी थी निगरानी
एडीजी वीके सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए डीआईजी योगेश यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में एएसपी बंजरग सिंह शेखावत, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, नरेंद मीना, मनराज मीना, नीलकमल मीना, सुनील तेवतिया, मोहेश चौधरी, स्वाति शर्मा, भंवरलाल, मिलन कुमार जोहिया को अलग-अलग संभाग मुख्यालयों पर भेजकर संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। एडीजी सिंह ने बताया कि समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 9530429258 एवं 155249 पर 24 घंटे सम्पर्क कर पेपर लीक के सम्बन्ध में सूचना दे सकते हैं।

छह लाख रुपए में हुआ सौदा
जांच में खुलासा हुआ कि धनराज ने दलाल मुकेश मीणा व मदन बिश्नोई के जरिए छह लाख रुपए में सौदा तय किया था। वह 50 हजार रुपए एडवांस लेने के बाद विजय कुमार की जगह पर परीक्षा देने गया था। कुछ रुपए परीक्षा के बाद और कुछ परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद देना तय हुआ था। आरोपी से पूछताछ के बाद मुकेश और मदन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मूल अभ्यर्थी विजय कुमार को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

52 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा जिले में सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जयपुर शहर के 185 केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा में 52.90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी। जयपुर में कुल पंजीकृत 66 हजार 775 अभ्यर्थियों में से 35 हजार 325 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं, 31 हजार 450 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया है। उधर, परीक्षा के चलते सिंधीकैंप, नारायण सिंह सर्किल, चौंमू पुलिया, अजमेर रोड 200 फीट बाइपास, दुर्गापुरा सहित अन्य बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। इनके चलते रोडवेज की बसें भी कम पड़ गई। हालांकि कुछ रूट्स पर रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया है।

दस्तावेजों की जांच में फिर पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी
अजमेर। आरपीएससी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान एक और डमी अभ्यर्थी पकड़ा है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2022 में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है। आयोग ने मूल व डमी अभ्यर्थी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। साथ ही डमी अभ्यर्थी को सिविल लाइंस थाने में सौंपने के साथ ही प्रकरण दर्ज करा दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि  वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा 22 दिसम्बर 2022 को थी। इसमें रोल नम्बर 1908734 अभ्यर्थी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम को आयोग ने उदयपुर शहर में परीक्षा केन्द्र 33-0007 राजकीय फतह सी.सै. स्कूल सूरजपोल के बाहर आवंटित किया था। आयोग ने रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि परीक्षा में मूल अभ्यर्थी ओमप्रकाश के स्थान पर भैराराम पुत्र सुजाराम विश्नोई (ईशरवाल) निवासी करावड़ी, तहसील व जिला सांचौर ने दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं दीं। जांच में यह भी सामने आया कि मूल अभ्यर्थी ओमप्रकाश ने प्रवेश-पत्र में छेड़छाड़ कर भैराराम की फोटो चस्पा कर दी और परीक्षा भैराराम से दिलवाई।

विधायक ओमप्रकाश हुडला का भाई डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा दिलवाने के मामले में गिरफ्तार
जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला के भाई हरिओम मीणा समेत दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ओमप्रकाश हुड़ला का भाई हरिओम मीणा ऋषि कुमार नाम के युवक को डमी कैंडिडेट बनवा कर परीक्षा दिलवा रहा था पुलिस ने बताया कि वाईआईटी कॉलेज में कल एमटीएस का पेपर चल रहा था। इस पेपर में ऋषी कुमार पुत्र सियाराम को डमी कंटीडेट बनाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। यह डमी कंडीटेड उमेश पुत्र कंवरपाल मीणा की जगह परीक्षा दे रहा था। शिवदासपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर विधायक ओमप्रकाश होड़ला के भाई हरिओम मीणा को कार में बैठे हुए और परीक्षा देकर आ रहे ऋषी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मिलता-जुलता चेहरा चुना

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने डमी कैंडिडेट बनाने के लिए ऐसे युवकों को चुनाव था जिनका चेहरा मुख्य अभ्यर्थी से मिलता जुलता हो। खुलासा हुआ कि नकल गिरोह का सरगना टोडाभीम निवासी कमल कुमार मीणा है। कमल ने विधायक के भाई हरिओम मीणा से सम्पर्क कर कहा कि वो परीक्षा दिलाने के लिए कोई डमी कंडीटेड तैयार करे। इसके बाद ऋषी को डमी कैंडिडेट बनाकर भेजा गया। अब तक ये तीन जगहों पर डमी अभ्यर्थी बिठा कर परीक्षा में नकल करवा चुके हैं। टीम दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है