akshay kumar movie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म केसरी चैप्टर 2 : अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का निभाया किरदार
मुंबई। धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा निर्मित और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म केसरी चैप्टर 2 ,13 जून से जियोहॉटस्टार पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।

अक्षय कुमार ने कहा केसरी चैप्टर 2 एक असाधारण व्यक्ति की कहानी है, जिसने इतिहास के सबसे काले क्षणों में से पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सब कुछ जोखिम में डालते हुए एक साम्राज्य के खिलाफ खड़ा होना चुना। सी. शंकरन नायर का किरदार निभाना एक बेहद विनम्र अनुभव था, यह याद दिलाता है कि कैसे साहस और द्दढ़ विश्वास सबसे शक्तिशाली शक्तियों को भी हिला सकते हैं। यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। यह सच्चाई, प्रतिरोध और भारत की भावना को श्रद्धांजलि है। मुझे गर्व है कि सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद यह शक्तिशाली कहानी अब और भी अधिक दर्शकों तक पहुँचेगी क्योंकि यह 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। आर. माधवन ने कहा, केसरी चैप्टर 2 सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। मैं दर्शकों को 13 जून से जियोहॉटस्टार पर इस कोर्टरूम को देखने के लिए उत्साहित हूं।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की शूटिंग पूरी
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की शूटिंग पूरी हो गयी है। अक्षय कुमार ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस ) वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। झरने के नीचे खड़े अक्षय ग्रीन शर्ट और लाइट ब्राउन पैंट में दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ नजर आ रहीं हैं वामिका गब्बी, जो स्काई ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।यह वीडियो अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का है, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, भूत बंगला की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां, अजेय-एकता के साथ मेरा दूसरा रोमांच और हमेशा हैरान करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा।

इस पोस्ट पर अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही वामिका गब्बी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा अक्षय सर आपके प्यारे वड्र्स के लिए शुक्रिया सर इस टीम के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। इस फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है।फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 02 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

OMG 2 Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल ओह माय गॉड 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। ओह माय गॉड 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ओह माय गॉड 2 ने अपने पहले सप्ताह में 85 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 06 करोड़ और शनिवार को 09 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।

ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल होगा 11 अगस्त को रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल ओह माय गॉड 2 में काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ओह माय गॉड 2 का एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में। पोस्ट में अक्षय कुमार, भगवान शिव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिलम के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

अक्षय-टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग यूरोप में!
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग यूरोप में शुरू हो सकती है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है कि मेकर्स जल्द ही लोकेशन को फाइनल करने के लिए यूरोप जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म को स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रियन आल्प्स, साऊदी अरब और लंदन में शूट करना चाहते हैं। फिल्म प्री-प्रोडक्शन के दौर में है और जनवरी 2023 में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स को शूट करने के लिए दुनियाभर से कई स्टंट टीमें शामिल होने वाली हैं। अली और उनकी टीम हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की तर्ज पर फिल्म में एक्शन दिखाना चाहती हैं। बता दें कि फिल्म में कई रियल चेज सीन्स को दिखाया जाएगा।