rajasthan congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
जयपुर। निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी बस्सी के असीथीरिया रिसॉर्ट में की, लेकिन वहां अव्यवस्था फैल गई। देर रात तक प्रत्याशी कमरे और भोजन के लिए भटकते रहे। कई महिला प्रत्याशियों के साथ बच्चे भी थे, उन्हें ज्यादा परेशानी हुई। मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू आदि के प्रत्याशी नाराज होकर घर लौट गए। कुछ तो बीच रास्ते से ही वापस मुड़ गए।

सूत्रों के अनुसार रिसॉर्ट में अलवर के प्रत्याशी भी होने से कमरे कम पड़ गए। भोजन पर्याप्त नहीं मिला। बाउंसरों से नोंकझोक भी हुई। सांगानेर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कमरों की कमी बताई। विधायक अमीन कागजी ने कहा कि अव्यवस्था नहीं, यह रणनीति है। फिलहाल हवा महल, किशनपोल आदि के ही प्रत्याशी बचे हैं। वंही, नगर निगम चुनाव परिणाम सोमवार को आएंगे,जिसके बाद आगामी राजनीतिक भविष्य तय होगा।

कांग्रेस में चुनावी तैयारियों पर मंथन, डोटासरा ने प्रभारियों संग जिताऊ प्रत्याशियों के चयन और रणनीति पर चर्चा की
जयपुर। निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और विधानसभा चुनाव समन्वयकों के साथ बैठक कर जमीनी फीडबैक लिया। कांग्रेस ने 24 से 26 अगस्त तक सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें कर कार्यकर्ताओं व दावेदारों से राय जुटाई थी। बैठक में शुरुआती तौर पर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग से संबंधित फीडबैक पर चर्चा हुई।

प्रभारियों ने प्रत्येक वार्ड में दावेदारों की स्थिति, स्थानीय कार्यकर्ताओं की पसंद, संगठन की सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों की जीत की संभावना की जानकारी दी। कांग्रेस ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में समन्वयक नियुक्त कर जमीनी रिपोर्ट तैयार कराई है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता को टिकट चयन का प्रमुख आधार बनाने पर जोर दिया गया।  प्रत्येक वार्ड में संभावित नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेताओं को दो-टूक नसीहत दी। मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में उन्होंने कहा कि सिफारिश पर एक भी टिकट दिया तो उम्मीदवार हार जाएगा। टिकट वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी सिफारिश करूं तो टिकट मत देना, क्योंकि मुझे जमीनी हकीकत नहीं पता।

गहलोत ने युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने और अनुभवियों को साथ रखने की बात कही। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बताया और भाजपा सरकार पर विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वंदे मातरम विवाद पर भी उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा।

डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय करने के साथ टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वे 50 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत तक युवाओं को टिकट देने के पक्ष में हैं। कोर कमेटी बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर ‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवार चुनेंगे। निष्ठा, जीत की क्षमता और पार्टी से जुड़ाव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्दलीय जीतकर बाद में कांग्रेस के साथ काम करने वालों पर भी विचार हो सकता है, लेकिन टिकट पर जीतकर दल बदलने वालों पर नहीं।अगले दो-तीन दिनों में विधायकों, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद चुनावी अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा। दूसरे दिन 27 जिलों के नेताओं से संवाद हुआ। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर चुनाव टालने, 1900 करोड़ रुपये की राशि लैप्स होने, तबादलों में अनियमितता और आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस अदालत का रुख कर सकती है। पार्टी स्थानीय मुद्दों और सरकार के कथित कुशासन को अभियान का आधार बनाएगी।

अमित शाह के अलवर दौरे से पहले टीकाराम जूली का बड़ा हमला, बोले- भाजपा नेताओं से नहीं, जनता से पूछें जिले के हालात
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे अपने दौरे में अलवर आते समय जनता से हालात पूछें। जूली ने कहा कि शाह महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि अलवर आ रहे हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे की बदहाली, अधूरे दिल्ली-अलवर मेट्रो प्रोजेक्ट, कोटकासिम एयरपोर्ट रद्द होने, सैनिक स्कूल न शुरू होने और डेयरी लोन के बोझ का जिक्र किया।

अरावली की परिभाषा बदलने और सरिस्का सीटीएच बदलाव पर भी सवाल उठाए। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने को तानाशाही बताया। जूली ने कहा कि दोनों पर्यावरण मंत्री अलवर से हैं, फिर भी समस्याएं बनी हुई हैं। भाजपा नेताओं से मिलने के बजाय आम लोगों से हाल-चाल लें तो हकीकत सामने आएगी।

अलवर में अमित शाह की जनसभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई, होटल में जिलाध्यक्ष समेत कई नेता नजरबंद
अलवर। राजस्थान के अलवर में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांग्रेस और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गयी। कांग्रेस की ओर से श्री शाह को जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने और सत्याग्रह कार्यक्रम के जरिए विरोध दर्ज कराने की चेतावनी के बाद पुलिस ने खैरथल जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकना शुरू कर दिया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव शनिवार रात नौ बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खैरथल स्थित एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को कांग्रेस नेताओं के होटल में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव सहित करीब 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होटल के अंदर ही रोक लिया। होटल के बाहर और अंदर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है।

यादव ने होटल से एक वीडियो जारी करके बताया कि पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर नहीं निकलने दिया। रविवार को शाह की सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे और गृह मंत्री को जिले की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की योजना थी। इसी के चलते पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसी भी विरोध का सामना नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अमित शाह के सामने जिले की समस्याएं रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की पूरी तैयारी की थी।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, खैरथल में होटल के अंदर जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को रोके जाने के अलावा कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर भी नजरबंद किया गया है। यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है और रविवार सुबह अलवर में भी विरोध प्रदर्शन किये जाने की तैयारी है।

राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
जयपुर। राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के तहत नवंबर 2025 में राजस्थान के जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें मात्र 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद अधिकांश जिलों में कार्यकारिणी अभी तक घोषित नहीं हो सकी है। इससे संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और पीसीसी स्तर पर टेंशन बढ़ गई है। प्रमुख कारणों में आंतरिक नाराजगी का डर सबसे बड़ा बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों की सूची तैयार करते समय विभिन्न गुटों, जातियों और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आने की आशंका है। कई जिलाध्यक्ष स्थानीय दबाव, गुटबाजी और टिकट वितरण जैसे भविष्य के समीकरणों को देखते हुए फैसला टाल रहे हैं।

कुछ जगहों पर नामों को लेकर पीसीसी और हाईकमान से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी लंबित है। संगठन सृजन अभियान के तहत व्यापक बदलाव लाने का लक्ष्य था, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की और सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने 30 अप्रैल तक कार्यकारिणी तय करने का अल्टीमेटम दिया है। डोटासरा का कहना है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी होनी चाहिए, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। कुछ पीसीसी नेताओं ने निजी तौर पर स्वीकार किया कि नाराजगी से बचने के लिए मंथन चल रहा है, लेकिन अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अलग-अलग धड़ो में बंटी कांग्रेस : कार्यक्रमों से दूर रहने वाले कांग्रेसियों को चेतावनी, गैर मौजूद रहने का कारण पूछते हुए मांगा स्पष्टीकरण
अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस द्वारा अधिकृत किए गए कार्यक्रमों से दूरी रखने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी। गत दिनों संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सम्मिलित नहीं होने को शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें गैर मौजूद रहने का कारण पूछते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डॉक्टर जयपाल ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनके द्वारा गैर मौजूद रहने का कारण स्पष्ट नहीं किया जाता है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर नामजद शिकायत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ज्योतिबा फुले और अंबेडकर जयंती के शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दिन ही शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने भी अंबेडकर सर्किल और ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचकर अपने-अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम किया, लेकिन इन दोनों ही नेताओं द्वारा और उनके कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर जयपाल के कार्यक्रमों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी हुई है। अब तक जयपाल के अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व अध्यक्ष विजय जैन कभी भी किसी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए हैं। डॉक्टर जयपाल ने ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जो पूर्व में पदाधिकारी भी रह चुके हैं। चेतावनी दी है कि आगामी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस संगठन द्वारा उन्ही दावेदारों को चुना जाएगा जो शहर कांग्रेस कमेटी में सक्रिय रहेंगे।

रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस कल करेगी शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन, गोविन्द डोटासरा समेत ये नेता हाेंगे शामिल
जयपुर। रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस 27 मार्च को शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि केन्द्र और राज्य सरकार आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज किया है।

खासकर महिलाओं के लिए यह समस्या गंभीर है, क्योंकि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकारी व्यवस्थाओं में लापरवाही से यह संकट राजस्थान की जनता पर महंगाई लाद रहा है। सरकार रसोई गैस की उचित आपूर्ति सुनिश्चित कर सिलेंडर की कीमतों में तत्काल राहत दे।

रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस कल करेगी सरकार की घेराबंदी
जयपुर। रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस ने 27 मार्च को शहीद स्मारक जयपुर में एक बड़े प्रदर्शन की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरना है। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। राजस्थान कांग्रेस ने रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

पार्टी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज किया है, खासकर महिलाओं के लिए यह समस्या गंभीर है, क्योंकि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और सिलेंडर की किल्लत भी बढ़ी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकारी व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही है और यह संकट राजस्थान की जनता को महंगाई की चपेट में धकेल रहा है। पार्टी का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वह रसोई गैस की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करे और सिलेंडर की कीमतों में तत्काल राहत दे। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि सरकार को जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए, जैसे कि सब्सिडी बढ़ाना या काले बाजार में गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करना।

गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
जयपुर: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को एनएसयूआई राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

गहलोत ने कहा कि संघर्ष, संगठन और सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा शक्ति के सहयोग और समर्पण से एनएसयूआई नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा छात्र हितों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाएगी।

मनरेगा योजना में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने सभी जिलों में किया धरना प्रदर्शन, जयपुर में शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने दिया धरना
जयपुर। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए मनरेगा योजना को समाप्त करने के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। पीसीसी मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बातया कि पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों ने जिला मुख्यालयों पर धरना आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया तथा मनरेगा कानून और काम के अधिकार की बहाली की मांग की।

धरने-प्रदर्शन में सिविल सोसाईटी के सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं, जयपुर में शहीद स्मारक पर जयपुर शहर कांग्रेस, जयपुर देहात पूर्व कांग्रेस ओर जयुपर देहात पश्चिम कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, जयपुर देहात अध्यक्ष गोपाल मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता, पीसीसी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में वीबी जी रामजी कानून को वापस लेने और फिर से मनरेगा एक्ट लागू करने की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि नया कानून वापस नहीं लेने पर सड़कों पर उतरकर विरोध जताएंगे।

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा एक्ट को कमजोर किया है। गांव से पलायन रोकने और मजदूरों को काम का अधिकार देने के लिए राहुल गांधी की पहल पर यूपीए सरकार यह कानून लेकर आई थी। नए एक्ट में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकारों की होगी। राज्य सरकारें पहले ही आर्थिक बोझ तले दबी हुई हैं, ऐसे में वह किस प्रकार सहयोग दे सकेंगी।

जयपुर ग्रामीण पूर्व अध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा कि सरकार केवल मनरेगा को नहीं बल्कि गरीबों को ही धराशाही करना चाहती है। इसका अंजाम आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। ऐसा ही रहा तो एक बार फिर गांव से शहरों की ओर पलायन शुरू होगा और गांव खाली हो जाएंगे। कांग्रेस नेता डॉ.अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय व निखिल डे ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।