heavy rain disaster - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त : बारिश से जगह-जगह जाम, सड़कें धंसी और जलभराव से आमजन बेहाल
जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। शहर में शाम को हुई झमाझम बारिश के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई मुख्य मार्गाें पर पानी भरने से जगह-जगह यातायात जाम लगा रहा जिससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। कई जगहों पर सड़कों के धंसने और गड्डे बनने से लोगों को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते अजमेर रोड 200 फीट बाईपास पर सड़क पर डिवाइडर की रैलिंग तक पानी भर गया।

इसके साथ ही शहर के ट्रांसपोर्ट नगर, कलेक्ट्रेट सर्किल, मुख्य सचिव निवास के सामने, जेके लॉन अस्पताल के सामने, जवाहर सर्किल, टोंक रोड, वैशाली नगर, सिविल लाइंस, सांगानेर, मानसरोवर, विद्याधर नगर, सीकर रोड, अजमेर रोड और झोटवाड़ा क्षेत्रों में पानी भरने से यातायात जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों का जाम में फंसा रहना पड़ा। सड़कों के लबालब होने दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठनी पड़ी, वहीं चौपहिया वाहन भी पानी में फंस गए। इसके साथ ही जवाहर नगर कच्ची बस्ती, मदरामपुरा कच्ची बस्ती, गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती, एमआई रोड सहित मालवीय नगर एवं लालकोठी अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बंद किया गया।

धंसी सड़क और दीवार ढही
बारिश के चलते चौमू पुलिया के पास अंबाबाड़ी शॉपिंग सेंटर के पास करीब पन्द्रह फीट लंबा एवं छह से सात फीट गहरा गड्डा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेटिंग कर यातायात को रोका गया। इसी प्रकार आर्मी एरिया में दीवार ढह गई और उसमें ट्रैफिक लाइट का पोल भी गिर गया।

मिशन राहत : पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए तीन छात्र
जयपुर। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि 1.76 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें तबाह हो चुकी है और हजारों परिवार प्रभावित हैं। इस कठिन घड़ी में जयपुर के  के तीन 13 वर्षीय छात्र विहान लूनिया, आरुष मोदी और आरव फ़ौज़दार  ने क्राउडफंडिंग और सामुदायिक प्रयासों के जरिए प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मिशन राहत ‘स्कूल बैग से राहत बैग तक’ की शुरुआत की है। इस कठिन घड़ी में जहां सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, वहीं ये बच्चे आगे आकर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं। इस पहल के जरिए वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक मदद और उम्मीद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बारे में छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग देना और समाज को यह संदेश देना है कि छोटी उम्र में भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। इनकी पहल को स्थानीय लोग  सराह रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी मिशन राहत को समर्थन मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयास न केवल पीड़ितों की मदद करेंगे बल्कि समाज को भी एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। छात्रों ने अपना अभियान से शुरू कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने जयपुर में चार स्थानों पर राहत सामग्री संग्रहण केंद्र स्थापित कर दिए है। तीनों छात्रों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए सहायता देने की अपील की है।

चार स्थानों पर राहत सामग्री संग्रहण केंद्र शुरू
-टावर 5, अपार्टमेंट 302, रंगोली ग्रीन्स अपार्टमेंट, वैशाली नगर के पास।
-जी18, केडिया ऑक्सीजन अपार्टमेंट, वैशाली नगर के पास।
- बी-21, यशोदा पथ, श्याम नगर।
-होटल बेलाविस्टा, 124,श्री विहार कॉलोनी, चौथा एवेन्यू, क्लार्क्स आमेर होटल के पीछे, जेएलएन मार्ग

प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश : 108 साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा बरसात, एक जून से अब तक 693 एमएम से ज्यादा पानी बरसा
जयपुर। राजस्थान में इस मानसून सीजन में 108 साल में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश हुई है। साल 1917 के मानसून सीजन में कुल 844.2 एमएम बरसात हुई थी जो कि सामान्य से 94 फीसदी अधिक थी। वहीं इस साल 2025 के मानसून सीजन में 1 जून से 8 सितम्बर तक 693.1 एमएम बरसात हो चुकी है। जबकि अभी मानसून विदा नहीं हुआ है और ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल ये आंकड़ा सामान्य बारिश की तुलना में 59 फीसदी ज्यादा है। पिछले मानसून सीजन 2024 में 678.4 एमएम बारिश हुई थी जो कि सामान्य से 56 फीसदी अधिक थी। ऐसे में इस बार भी प्रदेश में मानसून जमकर मेहरबान रहा। इसका असर यह भी है कि इस बार राजस्थान में 63 फीसदी बांध भर चुके हैं।

क्लाइमेट चेंज का है असर
कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक क्लाइमेट चेंज के कारण ऐसा हो रहा है। राजस्थान में भी पिछले 20 सालों में क्लाइमेट चेंज का असर ही है कि राजस्थान जैसे सूखे प्रांत में अब बारिश औसत से ज्यादा होने लगी है।

इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बरसात
इस मानसून के सीजन में पिछले तीन माह में सबसे ज्यादा बरसात जुलाई के महीने में हुई। जून के महीने में 125.3 एमएम, जुलाई में 290 एमएम और अगस्त में 184 एमएम बरसात दर्ज हुई। जबकि 1 सितम्बर से 8 सितंबर तक 94 एमएम बरसात हो चुकी है।

बारिश थमी, तीखी धूप और गर्मी ने सताया
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अब बारिश का दौर लगभग थम सा गया है। मंगलवार को छिटपुट जगहों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। इसके चलते धूप में तल्खी रही और गर्मी का असर फिर से काफी बढ़ गया है। जयपुर में भी दिन भर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इसके असर से तापमान भी बढ़ गया और गर्मी का असर भी। इस बीच अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री या उसके आसपास दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान  33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहेगा। केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 11 सितंबर से अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

63 फीसदी बांध फुल
इस सीजन में अब तक 63 फीसदी से ज्यादा बांध ओवर-फ्लो हो चुके हैं। राजस्थान में छोटे-बड़े 693 बांधों में से 437 बांध फुल हो चुके हैं जबकि 164 बांध ऐसे हैं, जो 25 से लेकर 90 फीसदी तक भरे हैं। बीसलपुर बांध से 24 जुलाई से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जोकि अभी तक जारी है।

पुलिया पार करते समय तेजबहाव में बही कार : युवक की मौत, दूसरे ने पेड़ पर लटक कर बचाई जान
शाहपुरा। क्षेत्र के समेलिया मार्ग पर बाहले की पुलिया पार करते समय एक अल्टो कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें मौजूद दो लोगों में से एक ने कार से निकलकर पेड़ पर लटक कर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरा कार में ही फंसा रह गया और पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों एवं एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव एवं पेड़ पर लटके युवक को बाहर निकाला।

जानकारी अनुसार रायला थाना क्षेत्र के जसोरिया गांव के दो मित्र घेवरचंद गुर्जर एवं कमलेश बलाई कार से शाहपुरा आ रहे थे, इस दौरान समेलिया बहाले की पुलिया पर करीब 3 फीट तेज गति से बहते पानी की चपेट में आने से कार बहाले में बह गई। इस दौरान कार का फाटक खुल जाने से उसके पास बैठा कमलेश कार से बाहर निकल गया और पेड़ से लटक कर उसने अपनी जान बचाई। वही चालक घेवरचंद कार के साथ ही बह गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर बहाले के में झाड़ियां में फांसी कार से घेवरचंद का शव एवं पेड़ पर लटक रहे कमलेश बलाई को रेस्क्यू किया।

अलर्ट दर किनार
इस वर्ष क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के बाद लगभग सभी जल स्रोत लबालब होकर ओवर फ्लो चल रहे हैं। प्रशासन की ओर से आमजन से बहते पानी के पास न जाने की अपील के बावजूद लापरवाह लोग बहते पानी का नजारा देखने उलट रहे हैं। कई लोग फोटो खींचने रील्स बनाने के लिए भी मौके पर उमड़ रहे हैं। क्षेत्र के उम्मेद सागर बांध नाहरसागर बांध ओवरफ्लो होकर उन पर करीब 2 फीट से अधिक की चादर चल रही है वहीं क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध अरवड बांध भी अपनी भराव क्षमता की ओर बढ़ रहा है।

बोरज तालाब की पाल टूटी : सैंकड़ों मकानोंं में आई दरारें, घरेलू सामान और वाहन बहे, करोड़ों रुपए का नुकसान
अजमेर। लगातार बारिश के चलते शहर के निकटवर्ती गांव बोराज में गुरुवार की देर रात बोराज तालाब की पाल टूट जाने के बाद आए पानी के सैलाब से करीब डेढ़ सौ से अधिक मकानों में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पानी का सैलाब कई मकानों को तो आर-पार तोड़कर सारा सामान बहा ले गया। जिसके चलते लोगों के पास पहनने के कपड़े तो दूर की बात है, खाने के लिए राशन-खाना तक नहीं बचा। इस सैलाब ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। गनीमत रही कि जिला प्रशासन ने गुरुवार की शाम को ही तालाब के रास्ते में पड़ने वाले स्वास्तिक नगर को लोगों से खाली करवा दिया था। जिसके चलते कम से कम वहां कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए भोजन-पानी और दवाओं का भी इंतजाम करवाया। वहीं एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें भी लोगों की सहायता के लिए वहीं मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही बारिश के चलते वरुण सागर (फॉयसागर) रोड स्थित गांव बोराज के बरसों पुराने तालाब की पाल दरारें पड़ जाने से गुरुवार को कमजोर पड़ गई। रात करीब 11.30 बजे तालाब की पाल टूट ही गई और पानी तेज वेग से बह निकला।

पानी का वेग इतना तेज था कि रास्ते में पड़ने वाले मकानों के भीतर रखे पलंग, सोफे, अलमारी, कुर्सियां, बिस्तर, कपड़े, रसोई गैस सिलेण्डर, चूल्हे, बर्तन एवं अन्य सभी सामान मकानों की दीवारें तोड़कर बहा ले गया। लोगों के मकानों के दरवाजे तक पानी के बहाव ने तोड़ डाले। लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन तक पानी अपने साथ बहा कर ले गया और उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का राशन-पानी तक इस कहर का शिकार हो गया। उनके पास ना खाने को कुछ बचा, ना पीने को पानी बचा। तालाब की स्थिति देखने के बाद जिला प्रशासन हालात को भांप कर गुरुवार की रात को ही स्वास्तिक नगर के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए भेज दिया था। जिनके पास कहीं जाने की व्यवस्था नहीं थी। उन्हें इलाके के सरकारी स्कूल में भेज दिया गया था। कलक्टर लोकबंधु लगातार हालात पर निगरानी बनाए हुए थे। उसके पश्चात रात को जब हालात बेकाबू हुए और तालाब की पाल को तोड़कर पानी का सैलाब बह निकला तब भी जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

संभागीय आयुक्त ने देखे हालात : ढूंढ नदी पर हाई लेवल पुल बनाने का सुझाव, सुधार के निर्देश
चाकसू। कोटखावदा क्षेत्र में हुई तेज बरसात से उपजे हालातों का जायजा लेने शुक्रवार संभागीय आयुक्त पूनम, जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला प्रभारी आनंद कुमार, विधायक रामवतार बैरवा व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटखावदा पहुंचे। यहां अधिकारियों ने देहालाला, झांपदा, रामनगर सहित अन्य गांवों व ढाणियों में जाकर हालत देखे। ग्रामीणों से बात कर उनके नुकसान, खराब हुई फसलों, टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त हुए भवनों को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य रूप से संभागीय आयुक्त ने चाकसू से कोटखावदा मार्ग पर छांदेल में ढूंढ नदी पर हाई लेवल पुल बनाने का सुझाव दिया। ग्राम पंचायत झांपदा कलां में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत एवं नदी की स्थाई समस्या के समाधान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पंचायत को सख्त निर्देश दिए।
चाकसू में सभी बांधों एवं जलाशयों की देखरेख, निगरानी एवं प्रबंधन के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

झांपदा कलां में खेल मैदान की क्षतिग्रस्त दीवार एवं कोटखावदा में जल भराव की निकासी के लिए पंचायत राज विभाग को आदेशित किया। कोटखावदा में अवैध कॉलोनियों से पानी निकासी के रास्ते अवरुद्ध होने, अतिक्रमण होने की समस्या के समाधान पर भी संबंधित से बात कर निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवचरण शर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी, तहसीलदार, प्रधान प्रहलाद मीना व सरपंच मक्खन बड़गुर्जर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रेल यातायात ठप : ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का मलबा, आठ ट्रेन रोकी, 5 घंटे बाद पटरी पर लौटी रफ्तार
कोटा। कोटा मंडल के कंवलपुरा-दर्रा रेलखंड पर बुधवार तड़के तेज बारिश के कारण रेल संचालन ठप हो गया। अल सुबह करीब 4 बजे भारी बरसात से ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर यातायात रुक गया। इस दौरान आठ ट्रेन रोकनी पड़ा। कोटा मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां नजदीकी स्टेशनों पर रोकी। लगभग साढ़े चार घंटे तक रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित रहा।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि  बारिश के चलते पटरियों के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे ट्रैक असुरक्षित हो गया। वहीं, पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण रेल यातायात को नजदीकी स्टेशन पर रोका गया। इस कारण सुबह 8.40 बजे तक किसी भी गाड़ी का संचालन शुरू नहीं हो सका।

इसके चलते कोटा रूट से आने व जाने वाली अधिकांश गाड़ियां 4 से 5 घंटे देरी से चली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया। ट्रैक से मलबा हटाकर और पटरियों को व्यवस्थित कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्थिति की जांच की गई। सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद गाड़ियों का संचालन प्रतिबंधित गति से शुरू किया गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रैक निरीक्षण और निगरानी के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। सुबह नौ बजे बाद गाड़ियां पुन: सामान्य रूप चलने लगी।

पत्थरों ने किया यातायात बाधित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंवलपुरा-दर्रा रेलखंड पर भारी बारिश से पटरियों के चीने की मिट्टी बहने तथा पहाड़ी मलबा गिरने से 5 घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान रेल यात्री काफी परेशान रहे। यात्रियों ने रेल ऐप तथा फोन से जानकारी लेते नजर आए। यातायात पुन: बहाल होने के बाद रेल यात्रियों को राहत मिल पाई।

जलभराव वाले स्थानों से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट : फसल खराबे का आकलन जारी, प्रभावितों में राशन किट बांटा
जयपुर। जिले में हो रही भारी बारिश के चलते जलभराव वाले स्थानों से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला कलक्टर के निर्देश के बाद फसल खराबे का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावितों में राशन किट एवं फूड पैकेट वितरित किए जा
रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी अधिकारियों की ओर से फील्ड में रहकर तत्काल सहायता पहुंचाने के साथ ही प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राहत एवं बचाव कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि वर्षा से हुए फसल खराबे का भी जायजा लिया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे कर रही है और रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत कर रही है, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा जारी किया जा सके। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय है जिससे सहायता मांगने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। किसी भी आपात स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2204475 और 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला कलक्टर ने आमजन से भी अपील की है कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं।

बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी : अवैध निर्माणों पर दिखाएं सख्ती, सीज किए हुए भवनों की हो सतत् निगरानी- डॉ. निधि
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने शहर मे अवैध निर्माणों को लेकर सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माणों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएं। इसके साथ ही निगम की ओर से सीज किए गए अवैध निर्माणों की निगरानी भी की जाए, जिससे मौके पर काम नहीं चल सके। डॉ. निधि ने मंगलवार को किशनपोल जोन का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोन में लंबित शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई और तुरंत निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया, जहां तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के रिस्पॉन्स टाइम पर फीडबैक लिया। बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। रिस्पॉन्स टाइम बिगड़ना नहीं चाहिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण पर भी सख्त रुख अपनाया गया। सीज की गई साइट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें, जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण होता पाया गया तो जोन उपायुक्त की जिम्मेदारी होगी।

जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर
जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर दिखीं और उन्होंने भवन मालिकों को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जो इमारतें पूरी तरह जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षा के साथ ध्वस्त किया जाए। छोटी चौपड़ स्थित ड्राईफूड मार्केट में एक जर्जर भवन मालिक को उन्होंने नोटिस देकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि जोन की टीम ने क्षेत्र में दौरा कर जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का दौरा करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा की पुरानी किताबें और वस्तुएं किसी की जि़ंदगी का सहारा हो सकती हैं।

जयपुर में अल सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश : निचले इलाकों में हुआ जलभराव, सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। जयपुर में आज सुबह 5 बजे से बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बरसात तेज हुई। करीब 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे बाद भी अभी तक रुक रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है। बारी के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। निचले इलाकों में पानी भर गया है। सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग ऑफिस और बच्चे स्कूल जाने में परेशानी का सामना कर रहे हैं।

इधर राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सवाई माधोपुर में कई इलाके डूब गए हैं। राजस्थान से मध्य प्रदेश का संपर्क कट गया है। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर बोदल में एनएच-552 पर स्थित औगाड़ पुलिया तेज बारिश के चलते बह गई है। इससे सवाई माधोपुर-श्योपुर (एमपी) मार्ग बंद हो गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज भी 6 जिलों (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़) में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में बारां, भरतपुर, अलवर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। भारी बारिश के कारण लगातार बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। नदी-नाले उफान पर बहने से कई छोटे गांवों और कस्बों का संपर्क टूट गया।

अगले 2 दिन होगी तेज बरसात: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम अब राजस्थान में कमजोर होकर लो-प्रेशर में तब्दील हो गया है। ये वर्तमान में राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग पर एक्टिव है। मानसून की ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही है। इस कारण राज्य में अगले 2 दिन तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मकान ढहा, तीन लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के पाडियारना इलाके में बारिश के कारण एक कच्चे मकान के गिर जाने से तीन नेत्रहीन भाई-बहनों की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने शनिवार को यहां बताया कि कल देर रात लगातार बारिश होने के कारण पडियारना के अजना पुलर निवासी अश्विनी कुमार के घर की दीवार ढह गई। इसी दौरान घर में सो रहे तीन भाई-बहन मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां एवं बहन बुरी तरह से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान राजेश कुमार (18) सज्जन कुमार 19 और पापु कुमार (20) के रूप में हुई है। घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भीलवाड़ा में 24 घंटों में आठ इंच बारिश, शहर हुआ पानी-पानी, कई बस्तियां जलमग्न
भीलवाड़ा । जिले में बीते चौबीस घंटों में काली घटाओं ने बरसायी राहत की बूंदे लोगों खासकर शहरवासियों के लिये आफत साबित हुई। मंगलवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो औद्योगिक शहर के अधिकांश क्षेत्रों में चारों ओर पानी ही पानी जमा नजर आया। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में शहर में आठ इंच बारिश रेकार्ड की गयी। शहर की कई बाहरी और भीतरी बस्तियां जलमग्न हो गयी वहीं अधिकांश मार्ग तलैया में तब्दील हो गये। इतना ही नहीं विजयसिंह पथिक नगर सहित कई स्थानों पर घरों तक में पानी प्रवेश कर गया। उधर जलमग्न हुई सड़कों पर आवागमन को लेकर लोगों विशेषकर वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में आवाजाही के लिये निर्मित सभी अण्डरब्रिजों के लबालब होने से दिनभर जाम के हालात बने रहे।

वर्तमान सीजन में एक ही दिन में हुई झमाझम बारिश ने परिषद-प्रशासन के नाली-नालों की समुचित सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। इतना ही नहीं आफत बनी बरसात से शहर के सांगानेरी गेट क्षेत्र में तलैया में तब्दील सड़क पर एक रोडवेज बस फंस गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी प्रकार अजमेर मार्ग स्थित  गायत्री नगर में पानी से लबालब भरे एक रेल्वे अण्डरब्रिज में एक कार फंस गयी। वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार चालक को बाहर निकाला। वहीं प्रतापनगर क्षेत्र के आजादनगर में एक तिमंजिला मकान ढह गया। इसके मलबे में वृद्ध महिला कमला देवी पत्नी सुरेश शर्मा दब गई। रिहायशी इलाके के बीचोंबीच हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, सभापति राकेश पाठक, एसडीएम ओम प्रभा, आयुक्त दुर्गा कुमारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीआरएफ टीम की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उपचार के लिये अस्पताल में भती कराया गया। वहीं सांगानेर कस्बे में भी पुलिस चौकी के पीछे जल जमाव से हालात बिगड़ गये। यहां कच्ची बस्ती में पानी भर जाने से एक दर्जन से ज्यादा कालबेलिया परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। पहली ही बारिश से जिले के जल स्त्रोतों में भी पानी की खासी आवक हुई है। वहीं नदी-नाले भी उफान पर बहने लगे हैं। बारिश के बाद जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। जिले के कुछ मार्गो पर निर्मित पुलियाओं पर पानी आने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।