jaipur rain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देर रात तक रुक-रुक कर बारिश : तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट, आज भी जयपुर सहित कई जगहों पर जारी रह सकता है बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में सुबह बादल छाए और फिर बारिश हुई। दोपहर में एक बार फिर धूप खिली फिर शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक कर देर रात तक बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। नागौर में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई और चने के आकार के ओले भी गिरे। यहां तेज तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली पोल गिर गए। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। टोंक और श्रीगंगानगर में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, सीकर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हुई। सीकर-झुंझुनूं में भी तेज अंधड़ के साथ ओले और उदयपुर-प्रतापगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अलवर में तेज देर शाम तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश फलोदी में 42 एमएम दर्ज की गई।

आज भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 9 अप्रेल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई है। इस बीच अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास ही दर्ज किया गया।

इस बार मानसून के कमजोर रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम गर्म नहीं हो सका है। इसका असर आने वाले मानसून सीजन पर पड़ने की आशंका है। एक्सपर्ट के अनुसार मानसून को कई फैक्टर प्रभावित करते हैं। यदि गर्मी तेज पड़ती है और समुद्र का तापमान सामान्य से नीचे रहता है तो मानसून अच्छा रहता है। हालांकि इस बार स्थिति विपरीत हो सकती है। बार-बार बारिश से धरती का तापमान सामान्य से नीचे है। वहीं समुद्र का तापमान फिलहाल सामान्य है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जुलाई-अगस्त के बीच अल-नीनो के सक्रिय होने की संभावना 60 से 80 फीसदी के बीच है। इसका प्रभाव कम बारिश के तौर पर सामने आ सकता है। क्योंकि जुलाई में ही मानसून में सबसे ज्यादा बरसात होती है।

जयपुर में देर शाम बारिश: रात तक बूंदाबांदी, आज भी कई जगह बारिश की संभावना
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राजधानी जयपुर में देर शाम हल्की बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी देर रात तक चलती रही। दिनभर बादलों के बीच सूरज की आंखमिचोली भी देखने को मिली। जैसलमेर, बाड़मेर और आस-पास के हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी हुई।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में हल्की-मध्यम बारिश हुई है। जबकि, सर्वाधिक बारिश झुंझुनूं के मंडावा में 18 एमएम दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 28.6 और रात का तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात राज्य में रात का सबसे कम तापमान माउन्ट आबू में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग का मानना है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

गर्मी से राहत

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि पिछले दिनों सूर्य की तल्खी के कारण चन्द दिनों में ही लोग गर्मी से खासे परेशान हो गए थे।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाए बादल: कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट, वातावरण में ठंडक महसूस की गई
जयपुर। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की घिरावट के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, ठंडी हवाओं के चलने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से फसलों को फायदा हो सकता है, लेकिन लगातार बारिश होने पर कुछ नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। फिलहाल, मौसम के इस बदले मिजाज से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश का कहर : नाले में बही कार से पांच लोगों को सुरक्षित निकाला, एसएमएस अस्पताल में जलभराव, मरीज परेशान
जयपुर। शहर में बुधवार सुबह से शुरू हुई बरसात में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पानी भर गया। कलक्ट्रेट के आपदा कंट्रोल रूम में आई सूचनाओं के आधार पर नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक की तीन स्थानों पर टीमें भेजकर 29 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आमेर स्थित सागर के खेड़ी गेट के पास एक 12 वर्षीय अनुज की डूबने से मौत भी हो गई। टीम ने तीन घंटे में शव को खोजकर बाहर निकाला। आमेर में सागर से लगातार पानी की निकासी से कस्बे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जामडोली थाना इलाके में गलता से जामडोली के बीच रास्ते के केशव विद्यापीठ के पास एक नाले को पार करते हुए 10 महिलाएं व 7 बच्चे फंस गए। रेस्क्यू टीम को बुलाकर महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जयसिंहपुरा खोर के दीपक नगर में जल महल का भारी मात्रा में आ रहा पानी भर गया, जिससे तीन कच्चे मकानों में सात लोग फंस गए। रेस्क्यू टीम ने पहुंच कर सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुण्डा आमेर के नाले को पार करते समय एक कार बह गई। कार में 5 लोग सवार थे। टीम ने तुरंत ही रस्से डालकर कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकाल लिया।

एसएमएस अस्पताल में जलभराव, मरीज परेशान, प्रमुख शासन सचिव ने लिया जायजा
जयपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इससे शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सवाईमानसिंह भी अछूता नहीं रहा। अस्पताल में कई जगहों पर बारिश का पानी भर गया। अस्पताल की धंवंतरी ओपीडी के पीछे स्थित डीडीसी काउंटर और बिलिंग काउंटर के सामने डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे यहां दवाइयां लेने और जांच के बिल बनवाने के लिए आए मरीजों को पानी में गुजरकर जाना पड़ा। अस्पताल में जलभराव की स्थिति की सूचना पर विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी पहुंची। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ अस्पताल में जलभराव का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल
बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। बुधवार को भी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शहर के राजापार्क, मालवीय नगर, चारदीवारी सहित कई बाहरी इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें कॉल सेंटर पर दर्ज हुई। ऐसे में आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जयपुर में फिर जारी है झमाझम बारिश का दौर, निचले इलाके डूबे, एसएमएस अस्पताल में भी भरा पानी
जयपुर। प्रदेश में सितम्बर के महीने में भी मानसून की मेहरबानी लगातार बनी हुई है। इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। राजधानी जयपुर और इससे सटे इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। आज बुधवार सुबह से ही जयपुर में जारी मूसलाधार बरसात ने राजधानी को जाम कर दिया। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर के कई पॉश इलाके डूब गए। वहीं रुक रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी है। तेज हवा के साथ बरसते पानी के बीच कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। वहीं, बुधवार तड़के कोटा के दरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हो गया। इस कारण कोटा-मुंबई ट्रैक पर 9 ट्रेनों को रोका गया है। वहीं, कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर दरा नाल के पास पानी भर गया। यहां भी सुबह से ट्रैफिक प्रभावित है। दौसा में तेज बारिश के बीच पुलिस वैन ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। दौसा जिले के बांदीकुई और सीकर के फतेहपुर में सुबह हुई मूसलाधार बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जयपुर में भी बिगड़े हालात: राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से बरसात जारी है। करीब 2 घंटे की मूसलाधार बरसात ने एक बार फिर पिंकसिटी के अधिकतर हिस्सों को डुबो दिया। पुराने शहर के साथ शहर के कई पॉश इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। हवामहल, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक सहित कई पुराने इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर कार व मोटरबाइक डूबीं नजर आईं। सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस के भी कई हिस्सों में पानी भरने से मरीजों को परेशानी हुई। इधर मालवीय नगर, टोंक रोड, नारायण सिंह सर्किल, सी स्कीम जैसे एरिया में भी लोग जलजमाव के कारण फंस गए। जवाहर नगर, राजा पार्क सहित कई एरिया तेज बारिश के कारण बिजली गुल हो गई।

7 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान होते हुए गुजर रही है। एक लो-प्रेशर सिस्टम मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है, जिसके कारण राजस्थान में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मूसलाधार बरसात से जयपुर में जनजीवन हुआ प्रभावित
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह मूसलाधार बरसात के कारण जगह जगह पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

सुबह करीब नौ बजे तेज हुई बरसात दोपहर करीब बारह बजे तक चली और इस दौरान जमकर पानी बरसा। इससे राजधानी के मुख्य मार्गों एवं चौराहों एवं अन्य नीचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

मूसलाधार बारिश के कारण सवाई मानसिंह अस्पताल में पानी घुस गया। अस्पताल के सामने सड़क पर एक फुट से ऊपर तक पानी भर गया। अस्पताल में पानी घुस जाने से वार्ड में भर्ती मरीजों एवं आने जाने वाले अन्य लोगों को बड़ी परेशानी हुई।

इस दौरान सीकर रोड़ पर एक से दो फुट तक पानी भर गया इससे यातायात प्रभावित हुआ। इसी तरह रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, टोंक रोड, कलेक्ट्री चौराहा,चौमू पुलिया, जगतपुरा, मानसरोवर, अम्बाबाड़ी, हसनपुरा, खातीपुरा पुलिया, झोंटवाड़ा सर्किल सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी भर जाने से सड़कों पर जगह जगह लम्बा जाम लग गया। इससे सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई और लोग अपने काम पर देरी से पहुंचे।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, कई जगह तेज आंधी- बारिश
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से राजधानी जयपुर सहित आसपास के हिस्सों में बरसात दर्ज हुई। इससे कई जगह हवा के साथ बारिश हुई।  तेज हवा चलने से वाहनचालकों की परेशानी का सामना करना पडा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में बारिश की संभावना है। बारिश -आंधी चलने से तापमान में गिरावट हुई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत का अनुभव हुआ है। आगरा रोड के दौसा, बांदीकुई, महुवा में तेज बारिश होने से कई जगह पानी जमा हो गया। हालांकि, इससे गर्मी से राहत मिली है।

विभाग ने आगामी दो-तीन घंटों में तेज अंधड, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि जयपुर शहर के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कई जगह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

राजस्थान: जालौर के केसरपुरा में सबसे ज्यादा 224.5 mm बारिश
जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। बुधवार सुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश देखी गई। जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में भी सुबह से ही बारिश की फुहार होने लगी। बुधवार सुबह साढे 8 बजे तक नागौर, जालौर, जोधपुर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सिरोही और भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे ज्यादा बारिश की बात करें तो जालौर के केसरपुरा में 224.5 mm बारिश दर्ज की गई। इसी तरह मेड़ता सिटी में 181 mm, बालेसर में  174 mm, जोधपुर के शेखला में 135 mm, जालौर के भीनमाल में 123 mm, जालौर शहर में 107 mm, ओसियां जोधपुर में 100mm बारिश हुई।

राज्य के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज भी राजस्थान के मध्य भागों के ऊपर बना हुआ है। जो सतह से साढ़े 4 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही आज फिर जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, पाली और जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो जगह पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जहां 28 जुलाई से बारिश के धीरे-धीरे राज्य के उत्तरी भागों में होने की संभावना है तो वहीं राज्य के बाकी भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।