Tarun Chugh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा ने नियुक्त किए तीन राज्यों के प्रभारी: विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरूण को गुजरात की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग को गुजरात का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी। अन्य राज्यों में पार्टी के प्रभारियों की नियुक्तियां समयानुसार की जाएंगी, तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था लागू रहेगी।

गहलोत सरकार हर मोर्चे पर फेल, जनता इस सरकार से छुटकारा चाहती है: तरुण चुघ
जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने अपने जयपुर दौरे के दौरान भाजपा मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  राजस्थान में माफिया पनप चुका है। सरकार को ये माफिया चला रहा है। ये सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। गहलोत सरकार बेशर्म बेईमान सरकार है, ये बीजेपी नहीं उनके ही विधायक कह रहे है। सचिन पायलट कह चुके है। ब्रज में अवैध खनन जो कृष्ण की जन्मभूमि है, जिसे खोद दिया उसे रोकने की बजाय संरक्षण दिया गया। संत विजयदास का आत्मदाह ने साबित कर दिया है, कि इस सरकार को माफिया चला रहा है। 551 दिन संतों में आंदोलन किया डर भी सरकार नही चेती। बृज की धरती को माफियाओं को दे दी गई। राजस्थान में कई ऐसी घटनाएं हुई है।

उदयपुर में क्या हुआ... सरकार पूरी तरह चरमराई हुई है, पेपर लीक, बेरोजगारी में राजस्थान एक नम्बर पर है। बेरोजगार रों के साथ अन्याय किया। जनता गहलोत सरकार से छुटकारा चाहती है। किसानों की कर्ज माफी का क्या हुआ? जनता जानना चाहती है कि वादों का क्या हुआ? राज्य का कर्जा बढ़ गया है। गलत नीतियों के कारण ऐसा हुआ। कानून व्यवस्था चौपट है, महिला अत्याचार, दुष्कर्म के मामले बढे है। पट्रोल डीजल के पैसे कम नहीं हो रहे है, दूसरे राज्य काम कम कर चुके है। गहलोत सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कांग्रेस के राहुल और सोनिया से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर कहा कि देश को लूटने वालों को पूछताछ पर क्या हो रहा है, लूट का हिसाब होना चाहिए। ये राजशाही है या लोकशाही है? देश को लूटने का किसी को अधिकार नही है।