Mithun Chakraborty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। अधिकारी ने शुक्रवार को यहां न्यू टाउन में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उत्तम कुमार फिल्म केन्द्र के लिए भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी। इस केन्द्र में सिनेमा हॉल, 1,000 सीटों वाला ऑडिटोरियम, ओपन-एयर थिएटर और एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन की सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री के साथ समारोह में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, प्रोसेनजीत चटर्जी और रंजीत मल्लिक शामिल हुए। सएीम अधिकारी ने कहा कि बंगाली सिनेमा के दिग्गज उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विकसित किए जा रहे इस प्रस्तावित सेंटर में तीन हिस्से होंगे। पहले हिस्से में कुल 750 सीटों की क्षमता वाले दो सिनेमा हॉल होंगे, साथ ही एक प्रीव्यू थिएटर, फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधा भी होगी। दूसरे हिस्से में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 1,000 सीटों वाला ऑडिटोरियम और एक ओपन-एयर थिएटर तथा तीसरे हिस्से में एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए प्रयोगशालाएं और स्टूडियो होंगे। इसे मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए एक विशेष सुविधा के रूप में तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने शुरुआती तौर पर 25 करोड़ रुपये तय किए हैं। मिट्टी की जांच पूरी हो चुकी है, जगह चुन ली गई है और डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है। मॉनसून खत्म होने के बाद संबंधित एजेंसी काम शुरू कर देगी।" सीएम अधिकारी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की योजना और डिज़ाइन पर फिल्म उद्योग और उत्तम कुमार शताब्दी समिति के सदस्यों से सलाह ली जाएगी। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि काम उन्हें सौंपा जाना चाहिए जो इस विषय को समझते हैं। यह विषय पूरी तरह से उन्हीं का है। वे हमें मार्गदर्शन देंगे और हम बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे।"

सीएम अधिकारी ने एक अलग घोषणा में कहा कि 'महागुरु' के नाम से मशहूर चक्रवर्ती को जल्द ही राज्य सरकार में आधिकारिक भूमिका दी जाएगी। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार अगले कुछ दिनों में मिथुन चक्रवर्ती को अपना सांस्कृतिक सलाहकार औपचारिक रूप से नियुक्त करेगी।" चक्रवर्ती उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोहों की तैयारियों से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शताब्दी कार्यक्रम के आयोजन में चटर्जी की भूमिका की तारीफ़ की और उन अटकलों को खारिज कर दिया कि अभिनेता राजनीति में आने या भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे थे।

सीएम अधिकारी ने कहा, "वह मेरे पास सिर्फ़ एक मकसद से आए थे—यह पक्का करना कि महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी शानदार ढंग से मनाई जाए। वह अपने लिए कुछ भी मांगने नहीं आए थे।" सीएम अधिकारी ने उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शताब्दी समारोहों से एक स्थायी विरासत बननी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब उत्तम कुमार की 200वीं जयंती मनाई जाएगी, तो हममें से कोई भी यहां नहीं होगा। लेकिन लोग पीछे मुड़कर देखेंगे कि उनकी जन्म शताब्दी के दौरान क्या बनाया गया था।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "इसे केवल कुछ समय के जश्न तक सीमित नहीं रखा जा सकता। हमें कुछ ऐसा बनाना होगा जिसे बंगाली लोग दशकों तक याद रखें। बंगाली सिनेमा में महानायक उत्तम कुमार का योगदान असीमित, अमर और हमेशा सम्मान तथा याद किए जाने के काबिल है।" इस समारोह में बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें चक्रवर्ती, चटर्जी, मल्लिक, रितुपर्णा सेनगुप्ता और जिष्णु सेनगुप्ता वगैरह शामिल थे।

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 08 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रेजेंट किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने का एलान किया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जेनरेशन को इंस्पायर किया है। मैं ये एलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म मृगया बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक मृगया की भूमिका निभाई जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है। फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मिथुन चक्रवर्ती को को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज भी जोशो-खरोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Happy Birthday: 74 वर्ष के हुये मिथुन चक्रवर्ती
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज 74 वर्ष के हो गये।

16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्में मिथुन चक्रवर्ती मूल नाम गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरूआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की असमय मृत्यु से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया। निर्देशक  मृणाल सेन की नजर मिथुन पर पड़ी थी। लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना मिथुन का अंदाज मृणाल को पसंद आया और दो साल बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'मृगया' के लिए मिथुन को कास्ट कर लिया।

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म मृगया बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक मृगया की भूमिका निभाई जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है । फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अवॉर्ड को लेने के लिए दिल्ली जाने के लिए मिथुन के पास पैसे नहीं थे। उन दिनों रेखा दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करने जा रही थीं। उन्होंने अपना स्पॉटबॉय बनाकर फ्लाइट में उनका टिकट बुक करवाया और मिथुन को लेकर दिल्ली गई। फिल्म मृगया की सफलता के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को दो अंजाने फूल खिले है गुलशन गुलशन जैसी कुछ फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा ।

वर्ष 1979 में मिथुन चक्रवर्ती को रविकांत नगाईच की फिल्म सुरक्षा में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती एक जासूस की भूमिका में थे। उनका यह अंदाज सिने प्रेमियों को काफी पसंद आया। बाद में वर्ष 1982 में इस फिल्म का सीक्वल वारदात बनाया गया।

मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत का सितारा वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर से चमका । नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर की भूमिका में दिखाई दिये। बेहतरीन गीत संगीत और अभिनय से सजी बी सुभाष निर्देशित इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म डिस्को डांसर की सफलता के बाद मिथुन चक्रवर्ती की छवि एक डांसिग स्टार के रूप में बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती की डांसिग अभिनेता की छवि को भुनाया। इन फिल्मों में कसम पैदा करने वाले की डांस डांस जैसी फिल्में शामिल है।

अस्सी के दशक में मिथुन चक्रवर्ती उन निर्माताओं की पहली पसंद बन गये जो कम बजट की पारिवारिक फिल्म बनाते थे । इस दौर में वह फिल्म निर्माताओं के लिये गरीबों का अमिताभ बनकर उभरे और कई सफल फिल्मों में काम करके दर्शको का मनोरंजन करने में सफल रहे । मिथुन को गरीबों का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। इस पर रिएक्शन देते हुए मिथुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी तारीफ है। अमिताभ सदी के सबसे बड़े स्टार हैं। अमिताभ बड़े बैनर की फिल्में करते थे और मैं छोटी बजट की फिल्में करता था। बजट के हिसाब से दोनों फिल्मों की कमाई हो जाती थी। नब्बे के दशक के आखिरी वर्षों में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से कुछ हद तक किनारा कर लिया और उटी चले गये जहां वह होटल व्यवसाय करने लगे, हालांकि इस दौर में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपना नाता पूरी तरह से नही तोड़ा और फिल्मों में अभिनय कर दर्शको का मन मोहते रहे।

अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये मिथुन चक्रवर्ती ने खुद को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म एलान में ग्रे शेडस निभाकर अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरु की। वर्ष 2005 में ही मणिरत्नम की फिल्म गुरू में उनके अभिनय का नये आयाम देखने को मिले । मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर पर नजर डाले तो पायेगे वह मल्टी स्टारर फिल्मों का अहम हिस्सा रहे है । जब कभी फिल्म निर्माताओ को ऐसी फिल्मों में अभिनेता की जरूरत होती वह मिथुन चक्रवर्ती को नजर अंदाज नहीं कर पाते । मिथुन चक्रवर्ती को बुद्धदेव दासगुप्ता की बंगाली फिल्म तहादेर कथा के लिए दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म स्वामी विवेकानंद के लिए सहायक अभिनेता का नेशनल अवार्ड भी मिला है।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने सिने करियर में सभी नामचीन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन रूपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी रंजीता के साथ खासी पसंद की गयी । इसके अलावे मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी श्रीदेवी, पदमिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान के साथ भी पसंद की गयी । मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने कैरियर में अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके है। मिथुन चक्रवर्ती को को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज भी जोशो-खरोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

बांग्ला फिल्म काबुलीवाला में नजर आएंगे मिथुन चक्रवर्ती, साल 1961 में भी बनी थी इसी कहानी पर फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगला फिल्म काबुलीवाला में काम करते नजर आयेंगे। गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की लघु कहानी काबुलीवाला पर साल 1961 में फिल्म काबुलीवाला प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में बलराज साहनी ने अब्दुल रहमान खान की भूमिका निभायी थी। उससे पहले वर्ष 1957 में प्रदर्शित इसी कहानी पर बनी बांग्ला फिल्म काबुलीवाला में छवि बिस्वास ने रहमत की भूमिका निभाई थी।अब बांग्ला भाषा में बनी सुमन घोष निर्देशित फिल्म काबुलीवाला में मिथुन चक्रवर्ती ने रहमत की भूमिका निभायी है।जिओ स्टूडियो और एसवीएफ द्वारा निर्मित यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया ,रहमत का किरदार काफी चैलेंजिग रहा, क्योंकि इससे पहले जिन्होंने यह रोल किया था, वह एक्टिंग के भगवान माने जाते हैं, यानी छवि बिस्वास और बलराज साहनी जी। जब मुझे यह किरदार ऑफर हुआ था तो मैंने मना कर दिया था, क्योंकि मुझमें दम नहीं है कि ऐसे मुकाबले में आगे आऊं। यह मुकाबला नहीं, पर सुमन घोष अड़ गए कि मैं यह फिल्म बनाऊंगा तो आपके साथ ही।इसके बाद बहुत सारी चीजों पर चर्चा हुई कि कैसे करूंगा, कैसे उच्चारण आएगा। फिर मेरा एक दोस्त है कमालउद्दीन खान जो कि अफगानी दोस्त है। वह वास्तव में कुक हैं। उन्होंने मुझे खाना बनाया सिखाया। वह मेरे करीबी दोस्त भी हैं। मैंने उनको काफी कापी किया है। उनसे काफी प्रेरणा ली है। उनका बोलने का ढंग, क्योंकि उन्हें सांस की बीमारी थी, उसकी वजह से उनकी आवाज कभी-कभी अटक जाती थी। मैं जो बता रहा हूं, उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वो कठिन जर्नी रही।

यह कहानी अफगानिस्तान या हिंदुस्तान के बारे में नहीं है। यह प्यार, इमोशन के बारे में है। इमोशन का कोई धर्म या भाषा नहीं होती। काबुलीवाला एक अफगानी पठान और छोटी सी बच्ची मिनी के इमोशन और प्यार की कहानी है। यह कभी नहीं बदल सकती। चाहे जमाना कितना बदल जाए, इंटरनेट मीडिया बदल जाए।

73 साल के हुये मिथुन चक्रवर्ती
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज 73 वर्ष के हो गये। 16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्में मिथुन चक्रवर्ती .मूल नाम . गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरूआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की असमय मृत्यु से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया।

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म .मृगया (बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक .मृगया (की भूमिका निभाई जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है । फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । फिल्म (मृगया (की सफलता के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था । आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था । इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को दो अंजाने .फूल खिले है गुलशन गुलशन जैसी कुछ फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा ।

वर्ष 1979 में मिथुन चक्रवर्ती को रविकांत नगाईच की फिल्म (सुरक्षा..में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी । मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती एक जासूस की भूमिका में थे । उनका यह अंदाज सिने प्रेमियों को काफी पसंद आया । बाद में वर्ष 1982 में इस फिल्म का सीक्वल (वारदात (बनाया गया।

मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत का सितारा वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर से चमका । नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर की भूमिका में दिखाई दिये। बेहतरीन गीत .संगीत और अभिनय से सजी बी सुभाष निर्देशित इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म डिस्को डांसर की सफलता के बाद मिथुन चक्रवर्ती की छवि एक डांसिग स्टार के रूप में बन गयी । इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती की डांसिग अभिनेता की छवि को भुनाया । इन फिल्मों में कसम पैदा करने वाले की . डांस डांस जैसी फिल्में शामिल है ।

अस्सी के दशक में मिथुन चक्रवर्ती उन निर्माताओं की पहली पसंद बन गये जो कम बजट की पारिवारिक फिल्म बनाते थे । इस दौर में वह फिल्म निर्माताओं के लिये (गरीबों का अमिताभ .बनकर उभरे और कई सफल फिल्मों में काम करके दर्शको का मनोरंजन करने में सफल रहे । नब्बे के दशक के आखिरी वर्षो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से कुछ हद तक किनारा कर लिया और उटी चले गये जहां वह होटल व्यवसाय करने लगे ,हालांकि इस दौर में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपना नाता पूरी तरह से नही तोड़ा और फिल्मों में अभिनय कर दर्शको का मन मोहते रहे ।

अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये मिथुन चक्रवर्ती ने खुद को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म .एलान में ग्रे शेडस निभाकर अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरु की  ।वर्ष 2005 में ही मणिरत्नम की फिल्म (गुरू (में उनके अभिनय का नये आयाम देखने को मिले । मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर पर नजर डाले तो पायेगे वह मल्टी स्टारर फिल्मों का अहम हिस्सा रहे है । जब कभी फिल्म निर्माताओ को ऐसी फिल्मों में अभिनेता की जरूरत होती वह मिथुन चक्रवर्ती को नजर अंदाज नहीं कर पाते ।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने सिने करियर में सभी नामचीनअभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन रूपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी रंजीता के साथ खासी पसंद की गयी । इसके अलावे मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी श्रीदेवी .पदमिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान के साथ भी पसंद की गयी । मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने कैरियर में अब तक दो बार फिल्म फेयरपुरस्कार से नवाजे जा चुके है । मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने करियर में लगभग 250 फिल्मों में अभिनय किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज भी जोशो-खरोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का बनेगा सीक्वल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की आने वाली फिल्म डिस्को डांसर का सीक्वल बनाया जायेगा।

साल 1982 में बी.सुभाष ने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर सुपरहिट फिल्म डिस्को डांसर बनायी थी। फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट डांसर की थी जो गलियों से गाते हुए एक दिन सुपरस्टार बन जाता है। इस फिल्म के बाद मिथुन सुपरस्टार बन गए थे।अब फिल्म डिस्को डांसर का सीक्वल बनने जा रहा है।

बी. सुभाष ने फिल्म के राइट्स निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता को बेच दिए हैं और वह फिल्म का सीक्वल डिस्को डांसर 2 बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म डिस्को डांसर के सीक्वल में अब जिम्मी और उसके बेटे की कहानी को दिखाया जाएगा। बी. सुभाष ने बताया कि फिल्म के राइट्स नितिन कुमार गुप्ता को दे दिए है। मैं जॉइंड प्रोड्यूसर रहूंगा। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

पश्चिम बंगाल में मिथुन के बयान से सियासी हलचल तेज: कहा, 'TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में'
कोलकाता। मिथुन चक्रवर्ती के बड़े सियासी दावे के बाद बंगाल की राजनीति में कयासों का दौर तेज हो गया है। बुधवार को बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचे घमासान के बीच बड़ा बयान कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं देकर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी।

एक माह के भीतर दूसरी बार प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी विधायकों व नेताओं के साथ बैठक के बाद मिथुन ने कहा- मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मिथुन ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि इनमें से 21 विधायक सीधे हमारे संपर्क में हैं। मिथुन ने इसके साथ ही कहा कि यदि बंगाल में कल निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी।  उन्होंने यह भी कहा- जब मैं मुंबई में था। एक सुबह उठा तो टीवी पर देखा कि भाजपा-शिवसेना की सरकार बन रही है। यह महाराष्ट्र में हो सकता है तो यहां क्यों नहीं?

वहीं मिथुन ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि 2021 में हुए विधानसभा चुनाव को जबर्दस्ती जीता गया था। टीएमसी चुनावों में धांधली और गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीतती आई है। उन्होंने कहा कि यदि टीएमसी के लोग कहते हैं कि हम जनता के प्यार से जीते हैं तो फिर डर किस बात का है। अगर बंगाल की जनता टीएमसी और ममता बनर्जी को इतना ही पसंद करती है तो मतदाताओं को डराया-धमकाया क्यों जाता है। प्यार का बम तो परमाणु बम से भी ज्यादा बड़ा है। मिथुन ने राज्य में घोटाले के सवाल पर कहा कि टीएमसी नेताओं का मतलब चोर है। जनता उन्हें वोट देकर लाई थी, लेकिन अब राज्य में स्थिति ऐसी हो गई है कि केवल भगवान ही बचा सकते हैं।