weight lifting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आकांक्षा ने 40 किग्रा भार वर्ग में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गाजियाबाद। महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आकांक्षा व्यवाहरे ने 40 किग्रा भारवर्ग में एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। खेलो इंडिया नेशनल रैकिंग महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में आकांक्षा ने यह इतिहास रचा। उन्होने 60 किग्रा भार उठाकर अपने मौजूदा स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया जबकि क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा का भार उठाया। इस तरह उन्होने कुल 131 किग्रा का भार दर्ज किया। आकांक्षा ने 40 किग्रा यूथ गर्ल्स वर्ग में भाग लिया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू पहले दिन उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं। मीराबाई ने कहा कि लीग बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई लड़कियां भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यहां किया गया प्रदर्शन भविष्य में सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। राष्ट्रीय खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। प्रतियोगिता में कई लड़कियां बहुत अच्छा कर रही हैं। प्रतियोगिता के परिणामों से पता चलेगा कि आने वाले सालों में भारोत्तोलन में देश को कौन गौरवान्वित करेगा। मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

वेट लिफ्टिंग में जीते 3 रजत पदक
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में चल रही डाक विभाग की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश और ओडिशा के भारोत्तोलकों ने दो-दो स्वर्ण जीते। मेजबान राजस्थान के खिलाड़ियों ने 3 रजत पदक अपने नाम किए। ओडिशा के विश्वजीत ने 96 किलोग्राम वर्ग में कुल 137 किलो वजन उठा स्वर्ण पदक जीता। सिबाराम साहू ने 109 किलो से अधिक भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साहू ने कुल 280 किलो (स्नैच 130, क्ली एंड जर्क 150) भार उठाया। उत्तर प्रदेश के अमित कुमार ने 102 किलोग्राम वर्ग में 255 किलो भार उठाकर स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। उत्तर प्रदेश को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक ललित कुमार पटेल ने 109 किलो भार वर्ग में 163 किलो वजन उठाकर दिलाया।

हंसराज, सौरभ और भगवान को रजत
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान राजस्थान के हंसराज किराडू ने 109 किलोग्राम, सौरभ मेहता ने 102 किलोग्राम और भगवान सिंह शेखावत ने 109 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए।

पावर लिफ्टिंग में राजेश और उपेन्द्र को स्वर्ण
मध्य प्रदेश के सुकारवरे ने 59 किग्रा वर्ग में 610 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता। बिहार के उपेन्द्र कुमार (537.5 किग्रा) ने 66 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।