President Murmu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति मुर्मु का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा : एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में होगी शामिल, सामाजिक समरसता महोत्सव समेत इन कार्यक्रमों लेगी भाग
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मु 13 अप्रैल को राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित 'सामाजिक समरसता महोत्सव' में भाग लेंगी। उसी दिन वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु 15 अप्रैल को नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वह उसी दिन नागपुर के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में भी उपस्थित रहेंगी।राष्ट्रपति 16 अप्रैल को वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद: आध्यात्मिक उपदेशों से हुईं अभिभूत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने मथुरा दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुँचीं। यहाँ उन्होंने प्रख्यात संत श्री प्रेमानंद महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत, उन्होंने पूज्य महाराज जी के साथ एकांत में बातचीत किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने महाराज जी के द्वारा दिए जा रहे सत्संग और मानवता के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति ने महाराज जी के उपदेशों और प्रवचनों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने महाराज जी से भक्ति मार्ग, मानसिक शांति और सेवा भाव जैसे विषयों पर चर्चा की।

भेंट के दौरान राष्ट्रपति की सादगी और महाराज जी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा स्पष्ट दिखाई दी। महाराज जी ने राष्ट्रपति को राधा नाम की महिमा और निस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में बताया। पूज्य प्रेमानंद महाराज, जो अपने प्रखर विचारों और राधा वल्लभ संप्रदाय की भक्ति परंपरा के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं, ने राष्ट्रपति जी को मंगलमय जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिक्रमा मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए डाइवर्ट किया गया था। इस भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह मुलाकात न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इसने भारतीय संस्कृति में सत्ता और संत के बीच के गहरे जुड़ाव को भी रेखांकित किया।

भारती नारी से नारायणी’ प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। "भारती नारी से नारायणी” के तहत मार्च 2026 में होने वाले राष्ट्रीय कन्वेंशन 7–8 मार्च2026 के आयोजन के क्रम में आज भारती, नारी से नारायणी प्रतिनिधिमंडल प्रो. शिवानी वी. सचिव, भारतीय विद्वत परिषद, सुश्री विजया राष्ट्र सेविका समिति, अंजू आहुजा अध्यक्ष, शरण्या तथा डॉ. श्रुति एच.के. सदस्य, भारतीय विद्वत परिषद  डॉ चारु कालरा सचिव शरण्या ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कन्वेंशन की परिकल्पना, उद्देश्य तथा राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की निर्णायक भूमिका के संबंध में माननीय राष्ट्रपति को अवगत कराया। प्रतिनिधियो ने बताया कि कन्वेंशन का मूल भाव भारतीय नारी की सांस्कृतिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं नेतृत्वकारी शक्ति को सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे “नारी” से “नारायणी” की यात्रा को राष्ट्रीय विमर्श में सुदृढ़ किया जा सके। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नारी सशक्तिकरण, मूल्यबोध तथा समावेशी विकास को नई दिशा प्रदान करते है । उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त आधार बताया।
यह जानकारी भारतीय विद्वत परिषद की संयुक्त सचिव डॉ अमृता कौर ने दी।

राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए मणिपुर तैयार, बहिष्कार की अपीलों के बीच तैयारियाँ जोरों पर, पोलो प्रदर्शनी मैच में होगी शामिल
इंफाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुरुवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय मणिपुर दौरे को लेकर राज्य में जोरदार तैयारियाँ चल रही हैं। इस बीच, कोरकॉम और एमएनआरएफ के बहिष्कार और बंद की अपीलों के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने पूरे राज्य में सघन निगरानी बढ़ा दी है।

राज्य सूचना विभाग के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर में इंफाल पहुँचेंगी और मापल कांगजेइबुंग में होने वाले एक विशेष पोलो प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगी। मैच के बाद राष्ट्रपति सिटी कन्वेंशन सेंटर जाएँगी, जहाँ वह राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, आमंत्रित मेहमानों और आम जनता की उपस्थिति में एक नागरिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात् वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

गौरतलब है कि, मापल कांगजेइबुंग को इम्फाल पोलो ग्राउंड के रूप में भी जाना जाता है, जिसे दुनिया का सबसे पुराना पोलो मैदान माना जाता है। इस मैदान पर 15वाँ मणिपुर पोलो इंटरनेशनल हाल ही में संपन्न हुआ है। बता दें कि अपने दौरे के दूसरे दिन, राष्ट्रपति मुर्मू नुपी लान दिवस के अवसर पर नुपी लान मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। यह स्मरणोत्सव 1904 और फिर 1939 में औपनिवेशिक नीतियों के खिलाफ मणिपुरी महिलाओं के वीरतापूर्ण विद्रोह की याद में बना है। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक दिवस को राष्ट्रीय महत्व मिलने की उम्मीद है।

इंफाल से राष्ट्रपति दोपहर में सेनापति मुख्यालय के लिए उड़ान भरेंगी, जहाँ वह मारामा जनजाति के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। यह समुदाय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के रूप में मान्यता प्राप्त है। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रपति राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) से भी मिल सकती हैं। इस बीच, पूरे राज्य में, विशेष रूप से हवाई अड्डे, राजभवन, पोलो ग्राउंड और सिटी कन्वेंशन सेंटर को जोडऩे वाले मार्गों पर विस्तृत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दौरे को सुचारु और घटना-मुक्त सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त चेकप्वाइंट, गश्ती दल और निगरानी के उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं।

उधर कोरकॉम और एमएनआरएफ के बहिष्कार और बंद की अपील से सामान्य जन-जीवन प्रभावित होने की आशंका है। इसके बावजूद, अधिकारियों का दावा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे हैं।

गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के अरपोरा में हुए भयावह अग्निकांड पर रविवार को गहरा दुख और शोक प्रकट किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, उत्तरी गोवा में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। इसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ति परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताते हुए घायल लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने स्थिति के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात की है। केंद्र सरकार इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हों। स्थिति के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर  लिखा, गोवा के अरपोरा में हुई घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

विधेयकों पर मुहर मामला : राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी आधिकारिक राय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय से इस सवाल पर आधिकारिक राय मांगी है कि क्या न्यायालय विधेयकों को मंजूरी देने या न देने के मामले में राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए काई समय-सीमा  निर्धारित कर सकता है। राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 143(1) के तहत इस मुद्दे पर शीर्ष न्यायालय से राय मांगी है। राष्ट्रपति ने 13 मई को भेजे गए इस संदर्भ में 14 प्रश्नों पर न्यायालय की  राय मांगी है।

सुप्रीम कोर्ट राय देने के लिए बाध्य
उल्लेखनीय है कि संवैधानिक व्यवस्थाओं के तहत शीर्ष न्यायालय राष्ट्रपति द्वारा उठाए गए उन 14 प्रश्नों पर विचार-विमर्श करने और राय देने के लिए  बाध्य है। हालांकि, शीर्ष अदालत की राय राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी नहीं  होती है।

राष्ट्रपति ने यह पूछा
क्या संविधान के अनुच्छेद 201 के तहत राष्ट्रपति द्वारा संवैधानिक विवेक का प्रयोग न्यायोचित है।
क्या संविधान के अनुच्छेद 200 और अनुच्छेद 201 के तहत किसी कानून को लागू किए जाने से पहले उस पर क्रमश: राज्यपाल और राष्ट्रपति  के निर्णय न्यायोचित हैं?
क्या न्यायालयों के लिए किसी विधेयक की विषय-वस्तु पर न्यायिक निर्णय लेना (किसी भी तरीके से कानून बनने से पहले) उचित है?
क्या न्यायालय अनुच्छेद 142 के  अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग कर  राष्ट्रपति/राज्यपाल के/द्वारा दिए गए  आदेशों को किसी भी तरीके से प्रतिस्थापित कर सकता है।
क्या राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक संविधान के अनुच्छेद  200 के तहत राज्यपाल की स्वीकृति के बिना लागू हो सकता है।
क्या संविधान के अनुच्छेद 145(3) के प्रावधान के मद्देनजर, शीर्ष अदालत की किसी भी पीठ के लिए यह अनिवार्य नहीं है कि वह पहले यह तय करे कि उसके समक्ष कार्यवाही में शामिल प्रश्न ऐसी प्रकृति  का है जिसमें संविधान की व्याख्या के रूप में महत्वपूर्ण कानूनी मुद्दा  जुड़ा है और उसे कम से कम पांच न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष भेजा जाए।
क्या संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत  उच्चतम न्यायालय की शक्तियां प्रक्रिया संबंधी कानूनों तक के लिए ही सीमित  हैं।
क्या अनुच्छेद 131 के तहत दायर  मामलों को छोड़ कर किसी अन्य मामले में उसे (न्यायालय को) केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच विवादों को हल करने का और कोई अधिकार नहीं है।
राष्ट्रपति ने महसूस किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में जब राज्य अक्सर संविधान के अनुच्छेद 32 और 131 का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं, तो कानूनी सवालों पर शीर्ष अदालत की राय लेना समय की मांग है।

NDA ने राष्ट्रपति मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी , जनता दल (यू) तथा गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने मुर्मु को केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने सेे संबंधित पत्र सौंपा।

उल्लेखनीय है कि मोदी को इससे पहले राजग संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से गठबंधन संसदीय दल  का नेता चुना गया।

संभावना है कि राष्ट्रपति मोदी को सरकार बनाने के लिए आज शाम तक निमंत्रण पत्र दे सकती हैं। मोदी तथा नयी मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों के रविवार शाम को शपथ लेने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव में राजग ने 293 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। वर्ष 1962 (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के बाद यह पहला अवसर है जब कोई नेता दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची जयपुर, कल सुबह मेहंदीपुर बालाजी के करेंगी दर्शन
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म मंगलवार की शाम जयपुर पहुंच गईं। मुर्मू गुजरात की दो दिवसीय यात्रा कर यहां पहुंची हैं। वे बुधवार को सुबह दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर धोक लगाएंगी और दोपहर बाद डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर धाम पर दस हजार लखपति दीदियों को संबोधित करेंगी। शाम को उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी राष्ट्रपति के साथ रहेंगे।

वायु सेना के विशेष विमान से शाम को करीब साढ़े पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सीधे राजभवन पहुंची, जहां रात्रि विश्राम करेंगी। कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति बुधवार को सुबह हेलीकॉप्टर से दौसा जिले के मेहंदीपुर कस्बे में जाएंगी, जहां बालाजी के दर्शन करेंगी। इसके बाद वहां से लाखों आदिवासियों की आस्था स्थल त्रिवेणी संगम और आदिवासियों का हरिद्वार कहे जाने वाले डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम जाएंगी और वहां आयोजित जनजाति महाकुंभ मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बेणेश्वर धाम पहुंच रही राष्ट्रपति आदिवासियों के बीच लगभग तीन घण्टा 35 मिनट तक रहेंगी। मुर्मू वहां राजिविका की ओर से लखपति योजना के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भी भाग लेंगी। इस सम्मेलन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों की करीब दस हजार महिलाएं भाग लेंगी। बेणेश्वर में उनके स्वागत में ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। राष्ट्रपति की आदिवासी इलाके के प्रस्तावित इस यात्रा में जनजाति अंचल की कला और संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। आजादी के बाद बेणेश्वर धाम पर पहुंचने वाली द्रोपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों स्थानों पर सेंट्रल और स्टेट सीआईडी, सेंट्रल आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तैनात किए गए हैं।

Delhi Services Bill: राष्ट्रपति ने दी दिल्ली सेवा विधेयक को मंजूरी, केजरीवाल के लिए बड़ा झटका
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सेवा विधेयक को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद अब ये कानून बन गया है। ये कानून दिल्ली में अफसरों की पोस्टिंग-ट्रांसफर पर कंट्रोल से जुड़ा है। इस एक्ट को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 के नाम से जाना जाएगा। कानून लागू होने से अब कई फैसलों में दिल्ली सरकार को एलजी की मंजूरी लेनी होगी। प्रशासनिक फैसलों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। यहां तक कि विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए भी एलजी की मंजूरी लेनी पड़ेगी। जो बोर्ड और आयोग राज्य अधिनियम के तहत काम करते हैं उनमें भी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सर्विसेज प्राधिकरण की मंजूरी लेनी पड़ेगी।

अगर दिल्ली सरकार अफसरों का ट्रांसफर करना चाहती है या उन पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करना चाहती है तो इसका फैसला राष्ट्रीय राजधानी सिविल सर्विसेज प्राधिकरण करेगा। इसके लिए 3 सदस्यों की एक समिति होगी जिसके चेयरमैन सीएम केजरीवाल होंगे। बाकी के दो मेंबर में मुख्य सचिव और गृह विभाग के प्रधान सचिव होंगे।

केंद्र सरकार मानसून सत्र में लेकर आई थी बिल, विपक्ष ने किया था विरोध
सरकार ने मानसून सत्र में इस विधेयक को पेश किया था। राज्यसभा में 7 अगस्त को दिल्ली सेवा बिल पास हो गया था। इसके पक्ष में 131 और विरोध में 102 वोट पड़े थे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा था कि यह बिल संविधान का उल्लंघन करता है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल ने कहा था- ये दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल है
जब राज्यसभा में ये बिल पास हुआ था तब दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसका कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता बीजेपी को एक भी सीट नहीं देगी। उन्होंने उस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया था।
केजरीवाल ने इसे दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल बताते हुए कहा था कि यह अंग्रेजों द्वारा लाए गए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया कानून 1935 के जैसा कानून है। लोग पसंद की सरकार चुन लेंगे लेकिन सरकार के पास काम करने की कोई शक्ति नहीं होगी।

हर भाषा को संभाल कर रखना लेखक का कर्तव्य, अनुवाद से और समृद्ध होगा साहित्य : मुर्मू
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश में भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हर भाषा को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है और एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषाओं में अनुवाद से साहित्य और ज्यादा समृद्ध होगा।

मुर्मू यहां केंद्रीय संस्कृति विभाग के अधीन संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी की ओर से राज्य के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह 'उत्कर्ष' एवं 'उन्मेष' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को साहित्य ने शक्ति प्रदान की।

पूर्व में बंकिम-चन्द्र चट्टोपाध्याय से लेकर पश्चिम में झवेरचंद मेघाणी तक, तथा दक्षिण में सुब्रह्मण्य भारती से लेकर उत्तर में ज्ञानी हीरा सिंह ‘दर्द’ तक, देश के कोने-कोने में, अनेक रचनाकारों ने स्वाधीनता और… pic.twitter.com/MYCQt0Z9yf

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 3, 2023

मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साहित्य के क्षेत्र में इस बात का विचार किया जाना चाहिए कि इस क्षेत्र में पाठकों की भागीदारी कितनी है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में उड़िया भाषा की एक पुस्तक ऐसी है, जिसके 100 से ज्यादा रीपीट हो चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संप्रेषणीय होना साहित्य की प्रमुख कसौटी है।

मुर्मू ने कहा कि उनका संथाली और उड़िया भाषा से सबसे ज्यादा परिचय है। संथाली भाषा की पुस्तकों का कई अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषा में अनुवाद होने से साहित्य समृद्ध होता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में 700 से ज्यादा आदिवासी समुदाय है, लेकिन उनकी भाषाएं और बोली इससे लगभग दो गुनी हैं। देश भर की भाषाओं को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी मध्यप्रदेश में रहती है, इसलिए ये आयोजन यहां किया जाना तर्कसंगत और भावसंगत दोनों है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमैन ए. नटराज को किया सम्मानित
ब्यूरो नवज्योति, नई दिल्ली।  राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में वार्षिक आम सभा की बैठक भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  के चैयरमैन ए. नटराज को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। नटराज को यह पुरूस्कार उनके द्वारा पिछले तीन दशकों से की जा रही सामुदायिक सेवा के सम्मान में प्रदान किया गया। यह स्वर्ण पदक पूरे देश में रेड क्रॉस सोसाइटी में केवल दो लोगों को प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी 100 वर्षों से अधिक समय से लोगों की सेवा कर रही है। राष्ट्रपति मुर्मू ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से आग्रह किया कि वे रक्तदान से जुड़़ी भ्रांतियों को दूर करें और इस नेक कार्य से युवाओं सहित लोगों को जोड़ने के लिए कार्य करें। मुर्मू ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देशभर में 100 से अधिक रक्त-दान केन्द्रों और मोबाइल अभियान के माध्यम से जीवन रक्षा के लिये भारत की लगभग 10 फीसदी रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा कर रही है। मुर्मू ने कहा कि आज भी कुछ लोगों के मन में रक्तदान को लेकर कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं, मैं चाहती हूं कि आप रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें और सभी लोगों विशेषकर युवाओं को अपने साथ जोड़ें।’’ उन्होंने कहा कि यह अत्यंत जरूरी है कि हम नवाचार को अपनाएं और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालें। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुक मंडाविया, सहित  रेड क्रॉस की ओर से अध्यक्ष अजय मिश्रा, महासचिव मदन मोहन राव और राष्ट्रीय समिति के सदस्य विजय चंद्र रेड्डी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर जयंती की देशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के निर्माता बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया कि हमारे संविधान के शिल्पकार बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

इस अवसर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ज्ञान और विलक्षणता के प्रतीक डॉ. आम्बेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य किया और ज्ञान की अलख जगाई। समाज वंचित समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका शिक्षित बनो, संगठित रहो, और सघर्ष करो- का मूलमंत्र समाज के लिए सदा उपयोगी रहेगा। कानून के शासन में उनकी अडिग आस्था और सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए प्रतिबद्धता हमारे लोकतंत्र का संबल है।

आइए इस अवसर पर हम आम्बेडकर के आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें और एक समतावादी और समृद्ध राष्ट्र और समाज बनाने के लिए आगे बढ़ते रहें।