cctv cameras - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर : अत्याधुनिक तकनीक के कैमरों से हो सकेगी श्रद्धालुओं की गणना, कैमरों से पता चल सकेगा कि कितने श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए, कितने लाइन में
जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में अत्याधुनिक तकनीक के कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सही-सही गणना हो सकेगी। इन कैमरों से यह पता चल सकेगा कि अब तक मंदिर में कितने श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए, कितने लाइन में लगे हुए हैं। दरअसल, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आंकड़ों के सही विश्लेषण के लिए विशेष आठ कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो मंदिर की छह लाइनों की गणना करेंगे। हालांकि, मंदिर परिसर में लगभग दो दशक पूर्व से ही सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा कारणों से लगे हुए हैं, लेकिन अब यहां श्रद्धालुओं की संख्या की गणना करने वाले कैमरे लगाए गए हैं। इन अत्याधुनिक कैमरों की मदद से अब मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की गिनती हो सकेगी। इससे न सिर्फ  भीड़ का आंकलन किया जा सकेगा बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लिए जा सकेंगे।

प्रयागराज कुंभ मेले में हुआ था प्रयोग :

श्रद्धालुओं की गणना करने वाले कैमरों का उपयोग हाल ही में प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान किया गया था, जहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में सकारात्मक परिणाम देखा गया था। उसके बाद इस तकनीक को खाटूश्यामजी मंदिर में भी लागू किया गया और अब संभवत: मोतीडूंगरी मंदिर तीसरा ऐसा प्रमुख धार्मिक स्थल बन गया है, जहां यह तकनीक अपनाई गई है।

कैसे हो सकेगी गणना ?

आठ स्मार्ट कैमरों की मदद से यह संख्यात्मक गणना हो सकेगी। इन कैमरों को मंदिर के मुख्य प्रवेश और निकास द्वारों पर लगाया गया है, ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सटीक संख्या को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सके।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मंदिर परिसर को कवर किया हुआ है, लेकिन अब गणना वाले कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सही-सही गणना हो सके। सीसीटीवी कैमरों में तो फोटो कैप्चर होती है। इसमें उनकी संख्या की गणना हो सकेगी।
- कैलाश शर्मा
महंत, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, जयपुर

खड़े पोल को सीसीटीवी कैमेरे का इंतजार
छीपाबड़ौद। छीपाबड़ौद कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सरकारी योजना आज भी अधूरी पड़ी है। केवल पोल खड़े कर दिए गए लेकिन कैमरे अब तक नहीं लगाए गए। नतीजा यह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं 17 मार्च को कस्बे के पंचायत समिति परिसर में दिनदहाड़े हुई 3 लाख की लूट की वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। पीड़ित बद्रीलाल गुर्जर, जो बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था, उनसे शातिर बदमाशों ने धोखे से बैग लूट लिया। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, आसपास के सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद भी हुई, बावजूद इसके एक महीने बाद भी न तो अपराधी पकड़े गए और न ही रकम बरामद हुई। यह लापरवाही जनता के मन में गहरी नाराजगी और अविश्वास पैदा कर रही है।

चोर बेखौफ, खौफ में जनता
कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने में अब डर लगता है। कस्बेवासियों का कहना है कि सीसीटीवी योजना को जान बूझकर अधूरा छोड़ दिया गया है। पोल खड़े करना मात्र दिखावा था। अगर कैमरे समय पर लगते तो कई वारदातों को रोका जा सकता था या उनके अपराधियों तक पुलिस आसानी से पहुंच सकती थी। कब तक ऐसे ही चोरी और लूट की घटनाएं होती रहेंगी?

सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को भी आती परेशानी
कस्बे में मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से कई बार पुलिस कर्मियों को भी केस में जांच पड़ताल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे में कुछ प्रतिष्ठानों, आवासों पर कैमरे तो लगे हुए है, पर उनमें से भी कुछ तकनीकी खराब है तो कुछ में वीडियो क्वालिटी सही नहीं होती है।

आए दिन हो रही बाइक चोरी, खुलासा शून्य
बाइक चोरी की घटनाएं भी अब आम हो चुकी हैं। आए दिन कस्बे में बाइक चोरी हो रही है। इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को भी पंजाब कॉलोनी के पास से महज कुछ सैकंड में एक बाइक चोरी हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन खुलासे की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

इनका कहना
हम रोजमर्रा का कारोबार कर रहे हैं और हर वक्त डर बना रहता है कि कब बाइक चोरी हो जाए या कोई लुटेरा दुकान में घुस जाए। चौराहों पर पोल तो लगे हैं लेकिन कैमरे नदारद हैं। सुरक्षा के नाम पर सिर्फ औपचारिकता हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि अब बातों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर काम करे।
- अशफाक मंसूरी, व्यापारी, छीपाबड़ौद।

जब जनता असुरक्षित महसूस करने लगे तो समझिए कि प्रशासनिक व्यवस्था कहीं न कहीं विफल हो रही है। छीपाबड़ौद में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, पर रोकथाम के प्रयास कमजोर हैं। सीसीटीवी कैमरे अगर समय रहते लगाए जाते तो कई अपराध रोके जा सकते थे। प्रशासन को अब जवाबदेही से काम लेना होगा।
- अर्जुन सोनी, पूर्व सरपंच।

मुझे दु:ख होता है यह देखकर कि अब छीपाबड़ौद जैसे कस्बे में भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। दिनदहाड़े तीन लाख रुपये की लूट हो जाना और एक महीने तक पुलिस का कोई खुलासा न कर पाना, यह पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
- प्रेमसिंह मीणा, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।

हम कस्बेवासी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कभी बाइक चोरी हो जाती है तो कभी लूट की घटनाएं सामने आती हैं। हर परिवार डरा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे सिर्फ  पोल पर झूल रहे हैं लेकिन उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में अपराधियों के हौसले और बढ़ रहे हैं। जनता प्रशासन से ठोस कदमों की अपेक्षा रखती है।
- दीपक गोयल, कस्बेवासी।

उक्त मामले की जानकारी मिली हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
- अभिमन्यु सिंह कुंतल, उपखंड अधिकारी, छीपाबडौद।

इस प्रकार की समस्या है तो जल्द मामले को लेकर आदेशित किया जाएगा।
- सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, विकास अधिकारी, पंचायत समिति छीपाबडौद।

असर खबर का -बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का काम शुरू, आपराधिक गतिविधियों पर लग सकेगी लगाम
सुकेत। नगर पालिका सुकेत ने कस्बे के चौक चौराहों पर काफी समय से बंद पड़े व क्षतिग्रस्त कैमरों को ठीक करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इस मामले को दैनिक नवज्योति ने दो माह पहले प्रमुखता के साथ उठाकर प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया था। जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ओर से कस्बे में हाने वाली चोरी की वारदातों और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ये सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में बंद पड़े थे। साथ ही कस्बे में चोरी चकारी करने वाले आपराधिक तत्वों ने भी कई कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद कस्बे में चोरी की वारदातों में इजाफा होने लगा था। दैनिक नवज्योति ने प्रशासनिक अधिकारियों का इस समस्या पर ध्यान आकर्षित करते हुए 26 दिसंबर के अंक में प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इन सीसीटीवी कैमरों की सुध लेकर इन्हें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। जिससे कस्बे में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी।

डेढ़ साल पहले लगे थे कैमरे
नगर में संभावित आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करीब डेढ़ साल पहले पालिका की ओर से नगर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ये सीसीटीवी कैमरे काफी समय बंद पड़े हुए थे। हालत यह हो गई थी कि अगर चौराहों पर कोई बड़ी घटना हो जाए तो पुलिस को दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेना पड़ता था।

पुलिस को अपराध रोकने में मिलती थी मदद
नगर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पालिका ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों की मदद से पुलिस नगर के सभी चौराहों पर नजर रखती थी। कई आपराधिक मामलों में पुलिस को इसका लाभ भी मिला। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर भी पुलिस की नजर रहती थी। लेकिन वक्त के साथ चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे धीरे-धीरे खराब होते रहे। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने अब इनकी सुध ली है।

पालिका में रहेगा कंट्रोलर
जानकारी के अनुसार कस्बे में बारह कैमरे लगे हुए हैं। जिनको ठीक करवाया जा रहा। कैमरों का कंट्रोलर पालिका में रहेगा।

तीसरी आंख को उपचार की दरकार, बजट का इंतजार
कोटा। शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में काफी समय से 32 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से दुकानदार और ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थोक फल सब्जी मंडी में करीब 150 दुकानें है और हर माह करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। इसके बावजूद मंडी में सीसीटीवी कैमरों को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। मंडी प्रशासन की ओर से कैमरों की मरम्मत के लिए करीब ढाई लाख के बजट की फाइल कृषि निदेशालय को भेज रखी है। करीब दो माह बाद भी फाइल को बजट को हरी झंडी को नहीं मिल पाई है। इस कारण अभी तक कैमरे नहीं ठीक नहीं हो पाए हैं।

मंडी परिसर की कैसे हो मॉनिटरिंग
जानकारी के अनुसार यह शहर की प्रमुख फल सब्जीमंडी है और इससे हजारों किसान एवं कई राज्यों के व्यापारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में थोक फलसब्जी मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से 32 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसके लिए मंडी के दुकानदारों की ओर राशि उपलब्ध कराई गई थी। करीब दो माह पहले सीसीटीवी कैमरे के पैनल को चूहे ने नुकसान पहुंचा दिया था। इसके बाद सभी कैमरे बंद पड़े हुए हैं। मंडी परिसर में चूहों की भरमार है। ऐसे में पैनल को चूहों ने खराब कर दिया है। इससे अब ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ढाई लाख का बना एस्टीमेट, मंजूरी के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार मंडी में लगे 32 कैमरों का संचालन एक पैनल के माध्यम से होता है। दो माह पहले चूहों ने पैनल के तारों को कुतर दिया था। इससे कैमरे बंद हो गए। मंडी प्रशासन ने पैनल को दिखवाया तो उसके ठीक करने के लिए ढाई लाख का खर्चा बताया गया। इसके बाद मंडी प्रशासन ने ढाई लाख का एस्टीमेट बनवाकर कृषि निदेशालय जयपुर को भेज दिया। अब दो माह बाद निदेशालय से इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। बजट के अभाव में अभी तक कैमरे ठीक नहीं हो पाए है।

कैमरों के अभाव में वारदातों का खतरा
यहां सब्जी मंडी में वाहन चोरी का खतरा बना रहता है। मंडी में सुबह 3 बजे से ही किसान सब्जी लाने शुरू हो जाते है। किसान वाहनों को पार्किंग के अभाव में मंडी परिसर में ही इधर-उधर खड़े कर देते है। ऐसे में चोर मौका पाकर वाहन चोरी करने का प्रयास करते हैं। कुछ माह पहले एक किसान की  मंडी में खड़ी बाइक को अज्ञात जनों ने चोरी करने का प्रयास किया था। सही समय पर पता लगने के कारण चोर सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया। हाड़ौती की सबसे बड़ी फल सब्जीमंडी होने के कारण यहां पर काफी संख्या में किसान अपना माल बेचने के लिए आते हैं। इसलिए यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों का शुरू होने बेहद जरूरी है।

इनका कहना है
सुबह के समय मंडी में काफी भीड़ रहती है। इस दौरान जेबकट भी घूमते रहते हैं। मंडी के कैमरे खराब होने से जेबकटी का अंदेशा ज्यादा बना रहता है। मंडी प्रशासन को जल्द से जल्द खराब कैमरों को ठीक करवाना चाहिए, ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हो।
- रामलाल मीणा, ग्राहक

मंडी में सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है। तड़के साढ़े 3 बजे से मंडी में आवाजाही शुरू हो जाती है। हर पल अपराधिक घटनाओं को लेकर भय रहता है। सीसीटीवी कैमरे शुरू होने से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
- शब्बीर वारसी, थोक व्यापारी

थोक मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। चूहों के कारण इसका पैनल खराब हो गया था। कैमरों को ठीक करवाने का एस्टीमेट बनवाकर कृषि निदेशालय को भिजवा रखा है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने वाली है। इसके बाद कैमरे चालू हो जाएंगे।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फल-सब्जी मंडी कोटा

81.500 किलो चांदी और 220 ग्राम सोना उड़ाया
फतहनगर। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ में बुधवार रात को चोरों ने दो घंटे तक धमाचौकड़ी मचाते हुए दो मकानों को निशाना बनाया। एक मकान से बदमाश 80 किलो जेवराती चांदी और 200 ग्राम जेवराती सोने के साथ 3.30 लाख रुपए ले गए, जबकि एक अन्य मकान से डेढ़ किलो चांदी, दो तोला सोना और 10 हजार रुपए चुरा ले गए। चोरों ने एक अन्य मकान पर भी चोरी का प्रयास किया, परंतु वहां से उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। घटना के समय सोनी परिवार मकान में ऊपर बने कमरों में सो रहा था। मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ बदमाश कैद हुए है, जिनके हुलिये के आधार पर पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। पीड़ित गोपाल सोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कैद बदमाशों की गतिविधियां रात 1 से 3 बजे के मध्य होने की बात सामने आई है। दो चोर उनके मकान के पीछे ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और चौक में आए। यहां एक कमरे में रखी लोहे की तीन पेटियों को उठाकर बाहर ले गए और उनके ताले तोड़कर जेवराती सोना-चांदी चुरा लिए। खाली पेटियां मकान के बाहर ही छोड़ दी। एक पेटी उनके भाई कैलाश सोनी की भी थी। वहीं 1.20 लाख रुपए कैलाश एवं 2.10 लाख रुपए उनके स्वयं के भी कमरे में रखे थे, जिन्हें भी बदमाश चुरा ले गए। चोरी हुए माल की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। इससे पहले बदमाशों ने रामेश्वरलाल सुथार के मकान से डेढ़ किलो चांदी, दो तोला सोना और 10 हजार रुपए चुरा लिए, वहीं एक अन्य मकान में भी सेंधमारी का प्रयास किया, लेकिन वहां से कुछ भी हाथ नहीं लगा। गुरुवार सुबह मकान मालिकों के जागने पर चोरी की इस घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर मावली डीएसपी कैलाशकुंवर और थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल के सामने एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया, जहां दो बदमाशों के चेहरे कैद हुए है। इसमें दिख रहे हुलिये के आधार पर पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

दीवार तोड़कर तिजोरी काटी, 25.34 लाख रुपए सुरक्षित
परबतसर। किशनगढ़ रोड़ पर स्थित द नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा परबतसर में रविवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार को तीन जगह से तोड़कर तिजोरी रूम में प्रवेश कर तिजोरी को काटकर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके, सोमवार को सुबह घटना की जानकारी मिली। बैंक में रखे रूपए सुरक्षित पाए गए। इससे पूर्व भी अज्ञात चोरों ने इस बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था उसमें भी सफल नहीं हो पाए थे।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने किशनगढ़ रोड़ पर स्थित दी नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पीछे स्थित लोहे के सामान के गोदाम की छत पर लगे सीमेंट के चद्दर को तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया उसके बाद अज्ञात चोरों ने आराम से बैंक के पीछे की पत्थर से चुनी हुई दीवार को दो जगह से तोड़ा वहां से किसी प्रकार की सफलता नहीं मिलने पर तिजोरी रूम की दीवार को तोड़ा उसके बाद दीवार के साथ सामने रखी लोहे की अलमारी को भी काटा उसके बाद लोहे की अलमारी को नीचे गिरा कर तोड़ी गई दीवार में से तिजोरी रूम में प्रवेश कर कोने में रखी तिजोरी के गेट को ग्लेंडर से तीन तरफ से काट दिया, लेकिन तिजोरी में रखें रुपए निकालने में चोर सफल नहीं हो सके। सोमवार को सुबह बैंक के पीछे बने हुए स्थित गोदाम एवं लोहे की दुकान के मालिक आने पर गोदाम को खोला तो बैंक की दीवार तीन जगह से तोड़ी हुई पाए गई तो उसने बैंक मैनेजर को मोबाइल से सूचना दी, उसके पश्चात बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे, घटना की पुलिस को जानकारी दी। जिस पर थानाधिकारी सुभाष चंद पूनिया मय जाप्ता बैंक पहुंचे, घटना का मौका मुआयना किया। बैंक मैनेजर दीपक शर्मा व कैशियर गौरव शर्मा ने तिजोरी में रखें रुपयों की जानकारी की तो बैंक में रखे 25 लाख 34 हजार रुपए सही सलामत पाए गए। तिजोरी के सामने लॉकर रखे हुए थे उनको अज्ञात चोरों ने नहीं छेड़ा, लॉकर सुरक्षित पाए गए। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी इसी प्रकार से अज्ञात चोरों ने बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन इसमें भी वह सफल नहीं हो पाए। लॉकर रूम में सीसीटीवी कैमरे नही लगे होते है जिससे चोरी की पहचान नही हो सकी, बैंक में सायरन नही लगा होने के कारण किसी प्रकार की चोरी के प्रयास के दौरान हलचल नही हो सकी।

छेड़छाड़ कर एटीएम से निकाले 5.27 लाख रुपए
अजमेर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से छेड़छाड़ कर अज्ञात शातिर करीब 5 लाख 27 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इस संबंध में गंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को बैंक के व्यवस्थापक शैलेन्द्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने पुष्कर रोड स्थित बैंक के एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ कर उसमें से 5 लाख 27 हजार रुपए निकालकर चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले ली है और उसी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच आनासागर पुलिस चौकी प्रभारी बलदेवराम को सौंपी गई है। बलदेवराम का कहना है कि सोमवार को वह घटना स्थल का मौका मुआयना करेंगे।

बुजुर्ग के कपड़ों पर मैला डाल कर दिया चकमा
मण्डावर। यहां कस्बे में बाइक सवार युवक एक बुजुर्ग के कपड़ों पर मैला डाल चकमा देकर दो लाख रुपए उड़ा कर ले गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित विश्राम पुत्र सुखराम मीना निवासी पाड़ला ने सोमवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि वह सोमवार सुबह मण्डवार स्थित एसबीआई बैंक शाखा से 2 लाख रुपए लेकर घर जा रहा था कि इसी दौरान नए बस स्टैण्ड पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसके कपड़ों पर अचानक मैला डाल दिया। मैला कपडो पर लगने के बाद वह दो लाख रुपए से भरे बैग को पास ही पट्टी पर रखकर कपड़ों पर लगी गंदगी को पानी से धो रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग को चकमा देकर बैग को उड़ाकर ले गए। पुलिस आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला कर मामले का खुलाया करने में जुट गई है।

रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
नदबई। कस्बे में महरमपुर रोड स्थित एक मकान के सामने फायरिंग करते हुए बाइक सवार चार अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि, फायरिंग से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की। जांच पडताल के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद खाली कारतूसों को भी बरामद किया। एएसपी सीपी शर्मा व नदबई सीओ सत्यप्रकाश मीणा ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को बदमाशों का सुराग नही लगा। बाद में दिव्यांश उर्फ हनी सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने पूर्व में कई लोगों से आपसी रंजिश होने के चलते दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाशों की ओर से फायरिंग करने व हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस सूत्रों की माने तो आपसी रंजिश के चलते रायसीस निवासी वीरेन्द्र सिंह के मकान के सामने दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाशों ने करीब तीन से चार राउण्ड़ फायरिंग की। बाद में फायरिंग कर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। कॉलोनी में फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल करते हुए खाली कारतूसों को जब्त किया। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अज्ञात बदमाशों पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को सफलता नही मिल सकी।