Muharram - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम: मुहर्रम जुलूस में ज़हरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में 15 हजार लोगों को मारने की साजिश का दावा
मुंबई। दक्षिण मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ज़हर भरे कैप्सूल बांटने के आरोप में गिरफ्तार किए गये पुणे के आरोपी व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह 'कम से कम 15,000 लोगों' को मारना चाहता था। एक जांच अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले का कोई अंतरराष्ट्रीय संबंध या संभावित आतंकी पहलू है, क्योंकि आरोपी गिरफ्तारी से पहले ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है।अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियां भी जांच में शामिल हो गयी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को शुक्रवार को बायकुला में मुहर्रम आशूरा जुलूस के दौरान अत्यधिक जहरीले रसायन जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांटते हुए गिरफ्तार किया गया था। प्रेमजी ने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की उपाधि हासिल की है। जांचकर्ताओं ने बताया कि काम के सिलसिले में विदेश जाने से पहले वह अपने पिता की कंपनी में काम करता था। पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमजी ने अतीत में ईरान और इराक में काम किया था, जबकि उसका परिवार अभी ईरान में रहता है। अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। मुहर्रम जुलूस से लगभग 15 दिन पहले प्रेमजी मुंबई आया और डोंगरी के एक लॉज में ठहरा।

इस दौरान उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड (एक घातक रसायन जिसका उपयोग आमतौर पर चूहे के जहर के रूप में किया जाता है) और लगभग 30,000 खाली एंटीबायोटिक कैप्सूल मंगवाए थे। घटना के दिन, 25 जून को प्रेमजी ने यह दावा करते हुए कैप्सूल बांटे कि वे दर्द निवारक और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाएं हैं। कुछ मामलों में उसने लोगों को उन्हें खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें 'चॉकलेट' कहकर भीड़ में फेंका।

रे रोड पर रहमतबाद कब्रिस्तान के पास मुफ्त में बांटे जा रहे उन कैप्सूल को लेकर एक महिला को शक हुआ, जिसके बाद कथित साज़िश का पता तब चला। बताया जा रहा है कि उसने एक कैप्सूल खोला और उसके अंदर अजीब पाउडर पाया, जिसके बाद उसने तुरंत बायकुला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत प्रेमजी को हिरासत में ले लिया और मौके से लगभग 14,900 कैप्सूल बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 लोगों ने पहले ही कैप्सूल खा लिए थे और बाद में बीमार पड़ गए। सभी पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और समय पर इलाज मिलने के बाद अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि जिंक फॉस्फाइड एक बेहद खतरनाक ज़हर है। शरीर में जाने के बाद, यह पेट के एसिड के साथ प्रतिक्रिया करके फॉस्फीन गैस बनाता है, जो दिल, फेफड़ों, लिवर और दिमाग को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि इस ज़हर का कोई सीधा एंटीडोट (इलाज) उपलब्ध नहीं है। प्रेमजी को शनिवार रात अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मोहर्रम को लेकर थाने में बैठक : कानून व्यवस्था व ट्रैफिक प्रबंधन पर हुई विस्तृत चर्चा, सीएलजी मेंबर व पुलिस मित्रों ने लिया भाग
जयपुर। मोहर्रम के अवसर पर 6 और 7 जुलाई 2025 को निकाले जाने वाले ताजियों के मद्देनजर थाना संजय सर्किल, जयपुर उत्तर में शांति समिति, सीएलजी मेंबर, पुलिस मित्र व ताजिया लाइसेंस धारकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा ताजियों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कुंवर राष्ट्रदीप व द्वितीय डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी माधो सिंह (पु.नि.) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के 3 ताजिया लाइसेंस धारकों सहित दो दर्जन से अधिक शांति समिति सदस्य, सीएलजी मेंबर व पुलिस मित्रों ने भाग लिया।
बैठक में तय किया गया कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे और ताजियों की ऊंचाई व लंबाई तय मानकों से अधिक नहीं होगी। सभी आयोजकों को ताजिया लाइसेंस की शर्तों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए। ताजिया वॉलंटियर्स को कानून व्यवस्था में सहयोग करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

सभी प्रतिभागियों को पुलिस का सहयोग करने, अफवाहों से बचने व सद्भाव बनाए रखने की सलाह दी गई। मीटिंग में अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

जख्मों की परवाह किए बगैर खेला हाईदोस
अजमेर। मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार दोपहर अंदरकोट क्षेत्र में तलवारों से हाईदोस खेलते हुए डोला की सवारी निकाली गई। इसके बाद चांदी के ताजिया सहित अन्य ताजिया के जुलूस निकाल कर उन्हें सैराब किया गया। तारागढ़ में स्थानीय लोगों ने मातम करते हुए ताजिया का जुलूस निकाला, जिसे करबला में मदफन किया गया।

मोहर्रम महीने की दस तारीख पर दरगाह परिसर सहित अनेक जगहों पर बयान-ए-शहादत और मर्सियाख्वानी हुई। अधिकांश मुस्लिमों ने रोजा रखा। दरगाह, अंदरकोट व तारागढ़ क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। जगह-जगह अकीदतमंद ने तबर्रुक वितरित किया गया। लंगरखाना के इमामगाह में रखा गया चांदी का ताजिया दरगाह के निजामगेट पर रखा गया। जिसकी जियारत करने के लिए अकीदतमंद का तांता लगा रहा।

कई लोग जख्मी, हाथों-हाथ उपचार
दोपहर असर की नमाज के बाद अंदरकोट की हताई से डोला की सवारी शुरू होते ही प्रशासन द्वारा आवंटित एक सौ तलवारों से क्षेत्रीय लोगों ने हाईदोस खेलकर करबला की जंग का मंजर दिखाना शुरू कर दिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने तलवारों से प्रदर्शन करने की परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान कई लोग चोटिल हुए। जिन्हें तत्काल उपचार दिया गया। पुलिस विभाग ने संपूर्ण कार्यक्रम को वीडियो कैमरे में कैद कराया। आयोजक दी सोसाइटी पंचायत अंदरकोटियान के कार्यक्रम कन्वीनियर एस.एम.अकबर के अनुसार जिला कलक्टर अंश दीप व पुलिस अधीक्षक चूनाराम सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे। हताई पर पंचायत के पदाधिकारियों ने पुरुषों की दस्तारबंदी कर तथा महिलाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

तारागढ़ पर मातम करते हुए निकाली ताजिया की सवारी
दरगाह हजरत मीरां साहब प्रबंध कमेटी के सदस्य मौहम्मद युनुस के अनुसार मंगलवार सुबह से तारागढ़ में कार्यक्रम शुरू हो गए। सुबह चार बजे हजरत अली असगर के झूले की जियारत कराई गई। सुबह फजर की नमाज के बाद हताई चौक पर रिवायत हुई। सुबह 9.30 बजे करबला में नमाज-ए-अमाले आशुरा हुई। इसके बाद मजलिस शुरू हो गई। दोपहर एक बजे जुलजुना व अलम की जियारत कराई गई। इसके बाद ही इमाम बारगाह से अकीदतमंद ने छाती पीटकर मातम करते हुए ताजिया की सवारी निकाली, जो विभिन्न रास्तों से होकर शाम साढ़े पांच बजे करबला पहुंची। वहां ताजिया को मदफन कर मौलाना नकी ने जियारते आशुरा पढ़ाई। इसके बाद शाम-ए-गरीबा की मजलिस हुई।

चांदी के अन्य ताजियों की सवारी निकली
इसके बाद फूल गली कमानी गेट, खादिम मोहल्ला के ताजिया का जुलूस निकलना शुरू हुआ। जो दरगाह के निजामगेट के सामने से होकर अंदरकोट पहुंचा। जहां ताजियों को मदफन किया गया। काजी मुनव्वर अली व काजी अनवर अली आदि की अगुवाई में दरगाह के निजामगेट पर अखाड़ा के शिष्यों ने पटेबाजी करते हुए हैरत अंगेज करतब दिखाए। इसके बाद चांदी के ताजिया की सवारी निकली, जिसे झालरा ले जाकर वहां के पानी के छींटे मारकर सैराब करने की परंपरा का निर्वहन किया गया।

नागफणी : ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी व मौहम्मद वसीम के अनुसार ताराशाह नगर नागफणी से ताजिया की सवारी निकाली गई। जो त्रिपोलिया गेट से होकर झालरे पहुंची। जुलूस में राजस्थान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रताप सिंह यादव, पूर्व पार्षद तारा देवी यादव, मतलूब मियां, मौहम्मद वसीम, आफताब, बिट्टू, सुरेश लद्दड़, मोईन शेख अली आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

हटूण्डी : गांव के इमामबाड़ा से दोपहर में ताजिया की सवारी मर्सिया पढ़ते हुए शुरू हुई। जिसे जुलूस के रूप में बावड़ी स्थित करबला ले जाया गया। वहां ताजिया सैराब किया गया। जुलूस में पूर्व उप सरपंच हुसैन अली, मौहम्मद अफजल, मोहम्मद खां, पीर सादीर चिश्ती, इकबाल खां, कुलदीप गरवा आदि उपस्थित थे।

दौराई : शिया समुदाय के मुस्लिमों ने दौराई गांव करबला के शहीदों की याद में स्वयं की छाती पीटकर मातम किया। जिससे अनेक लोग रक्त रंजित हो गए। इससे पूर्व सुबह आठ बजे मौलाना जिशान हैदर जैदी ने विशेष नमाज पढ़ाई। इसके बाद मजलिस हुई और अकीदतमंद ने खूनी मातम करते हुए ताजिया का जुलूस निकाला। जिसे करबला में सैराब किया गया।

मोहर्रम आज, मातमी धुनों के बीच शाम को निकलें ताजिए
जयपुर। इस्लामिक साल के पहले महीने में मनाया जाने वाला मोहर्रम यौमे ए आशूरा आज मनाया गया। मोहर्रम से एक दिन पहले सोमवार को कत्ल की रात में मातमी धुनों के साथ ताजियों का जुलूस निकाला। दसवें दिन मंगलवार को यौम ए आशूरा पर कर्बला में ताजियों को सुपुर्द खाक किया । सुबह शिया समाज की ओर से जंजीरी मातम मनाते हुए अलम के साथ दुलदुल की सवारी निकाली गई। इसके बाद सब कर्बला पहुंचे। राजधानी में आज करीब 300 से अधिक ताजिए कर्बला में आज सुपुर्द ए खाक हुएं।

हर ताजिए की अपनी खासियत
सेंट्रल हिलाल कमेटी के कंवीनर और राजस्थान चीफ काजी खालिद उस्मानी ने समाजजनों से सौहार्द कायम रखने की अपील की।इस मौके पर अकीदतमंद रोजे रखकर इबादत करेंगे। मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले ताजियों को बनाने का काम परकोटे समेत अन्य जगहों पर लगभग पूरा हो चुका है। इस बीच अलग अलग आकार में किसी मोहल्ले का बड़ा ताजिया नजर आ रहा है तो किसी का छोटा या मंझोला।

खुशहाली व सम्पन्नता की कामना के साथ ताजिए पर बनाया पीपल
पन्नीगरों के मौहल्ले में ताजिया बनाने वाले मोहम्मद असलम ने बताया कि कोरोना के पहले से बनाना शुरू किया था, परिस्थितियों के कारण काम अटका भी रहा मगर पूरी तैयारी के साथ 22 फुट का ताजिया परिजनों की मदद से तैयार किया है। लागत चार लाख रुपए आई है। पीपल के पेड़ का डिजाइन ताजिए में उकेरा है। उन्होंने बताया कि पेड़ ताजा हवा देने का स्त्रोत है। इसे आस्था के रुप देखा जाता है इसलिए हमने अपने ताजिए में 200 रुपए किलो से लेकर 500 रुपए किलो तक की अभ्रक लगाई है जिससे ताजिया भारी बन गया है।

ताजिए के साथ चला मुल्क की शान तिरंगा
ताजिया बनाने वाले हाजी अब्दुल लतीफ ने अपने ताजिए पर जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद और मोती डूंगरी स्थित मस्जिद को बारीक काम के साथ बनाया है। उन्होंने बताया कि भारत देश के हम वासी है और मुल्क पर गर्व का अहसास कराने के लिए इस बार ताजिया के साथ तिरंगा लेकर निकलें।|

दरगाह मौलाना साहब के नायब सज्जादा नशीन बादशाह मियां ने बताया के मोहर्रम के 2 दिन रोजा रखे जाते हैं ।ताजिए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मनाया जाता है,और उसके साथ मातम भी किया जाता है ।पूरे 10 दिन मजलिसों का दौर रहता है मजलिस में मैदान ए कर्बला का बयान बताया जाता है ।उन्होंने बताया 9 मोहर्रम को कत्ल की रात मनाई जाती है यानी 10 तारीख को हजरत इमाम को शहीद कर  दिया गया ।उन्होंने बताया इस महीने में 2 दिन के रोजे भी रखे जाते हैं 9 और10 मोहर्रम या 10 और11मोहर्रम के रोज़े रखे जाते है उन्होंने बताया इस महीने में पानी की छबीले लगाई जाती है शर्बत बनाया जाता है  और दस्तरखान वासी कर अपने रिस्तेदारो दोस्तो को दावत दी जाती है।

इमामबारगाहो और खनकाओ में मजलिसों का दौर हुआ शुरू
जयपुर। इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मोहर्रम का कहलाता है इमामबाड़ो में ताजियों की सफाई और उनके पूरा करने का काम ताजिएदारों द्वारा पूरा कड़िया जाता है। इस महीने में खानकाओं और इमामबारगाह में मजलिसों का दौर मोहर्रम तक चलता है।  जयपुर जामा मस्जिद के मुफ्ती सैयद अमजदअली ने बताया इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से मोहर्रम का पहला महीना होता है जैसे कि अंग्रेजी में जनवरी का पहला महीना। उन्होंने बताया जब से दुनिया बनी है तभी से 4 महीने काबिले ऐहतराम है। जिनमें मोहर्रम का महीना एक है ,मोहर्रम की 10 तारीख को आशुरे का दिन कहा जाता है। उन्होंने बताया इस दिन दुनिया में कई बड़े काम हुए, जैसे आदम अलैहिस्सलाम की पैदाइश और इसी दिन दुनिया में आदम अलैहिस्सलाम को भेजना, दुनिया में पहली बारिश 10 मोहर्रम को ही हुई और 10 मोहर्रम को ही हजरत इमाम हुसैन रजि की शहादत मैदान ए कर्बला में हुई।इस्लाम में इस महीने के 9,10 या 10,11 मोहर्रम के रोजा रखना बताया।

दरगाह मीरजी के बाग सज्जादानशीन डॉ सैय्यद हबीबुर्रहमान नियाज़ी ने बताया चांद देखते ही इमामबाड़ो के दरवाजे खोल दिए जाते हैं ताजियों की साफ-सफाई और उन्हें बनाने का काम पूरा हो जाता है ।उन्होंने कहा इस्लाम में मोहर्रम के महीने की खास अहमियत बताई है इस महीने में इबादत और मजलिसों का दौर चलता है जो 9 मोहर्रम तक रहता है साथ ही फातिहा खवानी होती है। उन्होंने बताया दरगाह मीरजी के बाग में भी मोहर्रम की 1मोहर्रम से 9मोहर्रम तक रोजाना बाद नमाज इशा एक घंटा मजलिस का दौर चलता है ।मजलिस में मैदान ए कर्बला के वाकिया तहसील के साथ बताया जाता है।

शुक्रवार रात को चांद दिखा तो मोहर्रम महीने का होगा आगाज
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शुक्रवार को चांद रात होने से कव्वालियों का दौर थम जाएगा और गमगीन दिनों का आगाज होगा। इस दौरान मुस्लिम परिवारों में खुशी के कामकाज भी नहीं किए जाएंगे। पुष्ट जानकारी के मुताबिक कल रात चांद दिखाई देने पर मोहर्रम महीने का आगाज होगा और अगर चांद नहीं दिखाई दिया तो अगले दिन शनिवार से मोहर्रम महीना शुरु हो जाएगा और इमाम हुसैन की चौकी धोने की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान दरगाह में कव्वालिया पूरी तरह बंद रहेगी। खादिम समुदाय हरे लिबास के साथ हुसैनी रंग में नजर आएगा। खादिम समुदाय की ओर से दरगाह में धार्मिक रस्मों को पारंपरिक तरीके से अदा करने का काम होगा। अंदरकोटियान पंचायत प्रशासन द्वारा जारी होने वाली तलवारों से हाईदौस खेलने की भी तैयारी कर रहा है। कनवीनर एस.एम. अकबर बैठक लेकर परंपरागत तरीके से हाईदौस की तैयारी में जुटे हैं। इधर, दरगाह कमेटी सदर सैयद शाहिद रिजवी अजमेर में मौजूद रहकर कायड़ विश्राम स्थली पर जायरीनों की सहुलियत प्रशासनिक सहयोग से जुटा रहे हैं। वे आज उर्स सब कमेटी की बैठक लेंगे। प्रशासन अस्थायी बैरिकेडिंग कर दरगाह की ओर एकतरफा यातायात की व्यवस्था कर रहा है ताकि जायरीनों के आवागमन में कोई परेशानी न हो। बरसात के मौसम को देखते हुए दरगाह बाजार मेला क्षेत्र टूटी सड़कों के कारण बाधक बना हुआ है।