Chattisgarh News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होगी जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होंगी और उसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी।

निर्वाचन आयोग ने जारी कार्यक्रमों के अनुसार राज्य के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी और इसी के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होंगी ,और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मतदान 07 नवम्बर को होगा और मतगणना 03 दिसम्बर को होंगी। पहले चरण में पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,डोगरगढ़,राजनांदगांव,डोगरगांव,खुज्जी,मोहला मानपुर,अंतागढ़,भानुप्रतापपुर,कांकेर,केशकाल,कोंडागांव, नारायणपुर,बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा ,बीजापुर एवं कोंटा सीटों पर मतदान होंगा। इस चरण की सभी 20 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है,जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक भी सीट का उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया हैं।

आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस एवं कुछ छोटी पार्टियां भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहले चरण की इन 20 सीटों पर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने दो तथा जनता कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

दंतेवाडा सीट पर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों की हत्या के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।इसी प्रकार खैरागढ़ सीट पर जनता कांग्रेस के विधायक देवब्रत ङ्क्षसह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर भी कब्जा कर लिया।

वर्तमान में इन 20 सीटों पर भाजपा के पास एक मात्र सीट राजनांदगांव हैं,जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन ङ्क्षसह कर रहे हैं। शेष सभी 19 सीटे सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास हैं।

तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में 34 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे : मोदी
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे तथा दोनों राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी सबसे पहले पूर्वाह्न 11 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेेंगे और राज्य में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिनमें नगरनार स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड का इस्पात संयंत्र का लोकार्पण भी शामिल है। मोदी इसके बाद अपराह्न लगभग तीन बजे तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग 8000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मोदी छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले में 23,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के इस्पात संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। यह ग्रीनफील्ड परियोजना का संयंत्र है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला इस्पात निर्मित होगा। नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र हजारों लोगों को संयंत्र में और अनुषांगिक व सहयोगी उद्योगों में रोजगार के अवसर देगा। इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाकर यह संयंत्र बस्तर को दुनिया के इस्पात मानचित्र में दर्ज कर देगा।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री अंतागढ़ एवं तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। वह बोरीडांड - सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री तारोकी   रायपुर डेमू रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन रेल परियोजनाओं से राज्य के जनजातीय इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। रेल अवसंरचना में सुधार और नई रेल सेवाओं से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी तथा इलाके में आर्थिक विकास को मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के 'कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड पर सड़क उन्नयन परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे। इस नई सड़क से सड़क कनेक्टिविटी में सुधार आयेगा और क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। तेलंगाना में श्री मोदी एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पॉवर परियोजना की पहले 800 मेगावॉट संयंत्र के चरण-ढ्ढ का लोकार्पण किया जायेगा। इसके जरिये तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आयेगी। यह देश में पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली स्टेशनों में शामिल हो जायेगा।

प्रधानमंत्री द्वारा रेल परियोजनाओं के लोकार्पण की बदौलत तेलंगाना की रेल अवसंरचना में तेजी आ जायेगी। इन परियोजनाओं में मनोहराबाद और सिद्दीपेट को जोडऩे वाली नई रेल लाइन परियोजना तथा धर्माबाद-मनोहराबाद और महबूबनगर-कुरनूल के बीच विद्युतीकरण परियोजना शामिल है। इस तरह मनोहराबाद-सिद्दीपेट की 76 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के आसपास के इलाके में सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आयेगी, खासतौर से मेडक व सिद्दीपेट जिलों में। धर्माबाद मनोहराबाद और महबूबनगर-कुरनूल के बीच विद्युतीकरण परियोजना से गाड़ीयों की औसत रफ्तार में सुधार आयेगा तथा क्षेत्र में पर्यावरण हितैषी रेल यातायात को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री सिद्दीपेट-सिकंदराबाद-सिद्दीपेट रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे क्षेत्र में स्थानीय रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।

तेलंगाना में स्वास्थ्य अवसंरचना को गति देने के प्रयासों के तहत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत प्रधानमंत्री पूरे राज्य में गहन चिकित्सा सुविधा के 20 प्रखंडों का शिलान्यास करेंगे। इन प्रखंडों को आदिलाबाद, भद्राद्री कोठागुंडम, जयशंकर भूपलपल्ली, जोगुलांबा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मनचेरियाल, महबूबनगर (बेड़ापल्ली), मुलूगू, नगरकुरनूल, नालगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरकिला, रंगारेड्डी (महेश्वरम्), सूर्यपेट, पेडापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसमपेट) जिलों में निर्मित किया जायेगा। इन प्रखंडों के निर्माण से पूरे तेलंगाना में जिला स्तर पर गहन चिकित्सा सुविधा अवसंचरना में सुधार आयेगा तथा राज्य के लोगों को लाभ मिलेगा।

नक्सलियों ने अगवा कर दो की हत्या की
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 10 दिन पहले अगवा किए दो लोगों की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार मृत आदिवासियों में से एक शिक्षादूत और एक उप सरपंच है। दोनों को ग्राम पंचायत बुरकापाल के ताड़मेटला से 10 दिन पहले नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। सर्व आदिवासी समाज ने कल नक्सलियों से अगवा किए लोगों को छोडऩे की अपील की थी, लेकिन देर शाम जन अदालत में दोनों की हत्या कर दी गई। शिक्षा दूत कवासी सुक्का और उपसरपंच माड़वी गंगा की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने जन अदालत में कई ग्रामीणों की पिटाई भी की, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। कुछ अगवा किए ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा भी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में वाहन के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बगीचा का तहसील चौराहे पर राहगीर को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सड़क पर जा रहे शिव कोरवा को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे के बाद व्यक्ति के परिजनों और नागरिकों ने पुलिस पर यातायात व्यवस्था का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसर्मपण
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 8 लाख रुपए की इनामी एक महिला नक्सली सहित 2 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में महिला नक्सली नीला उइके शामिल है, जो करीब 50 जवानों की हत्या के मामले में शामिल रही है। दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

नक्सलियों ने रेत उत्खनन कर रहे 8 वाहनों को लगाई आग
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नैमेड़ के मिंगाचल नदी से रेत उत्खनन कर रहे 8 वाहनों में नक्सलियों ने आग लगा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि मिंगाचल नदी से एक निजी ठेकेदार नियमित रूप से रेत निकालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान नक्सली आये और डीजल टैंक तोड़ डीजल निकाला तथा नौ वाहनों को आग लगा दी।

सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद विस्फोटक सामग्री बरामद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नक्सल प्रभावित मिरतुर थाना क्षेत्र में स्थित एंडरिपाल के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद मौके से विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि एंडरिपाल के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती की मौजूदगी की सूचना पर मिलने पर डीआरजी के द्वारा कार्रवाई की गई।

सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, लेकिन नक्सली जंगल का फायदा उठाते मौके भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी लेने पर बम, डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

छत्तीसगढ़ में आईडी ब्लॉस्ट में एक सैनिक शहीद
नरायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक आईडी ब्लॉस्ट में एक सहायक उपनिरीक्षक शहीद हुआ। बस्तर पुलिस महानिरिक्षक ने बताया कि तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के 53 बटालियन के सैनिक रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले थे। इस बीच ढोंढरी बेड़ा के पास एक आईडी ब्लॉस्ट हो गया। इसकी चपेट में 2 सैनिक आ गए।

घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान सहायक उपनिरिक्षक की मौत हो गई। प्रधान आरक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसके के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए है।

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सली के बीच हुयी मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा जिला रिजर्व पुलिस बल नैमेड़ थाना क्षेत्र के कैका के जंगलों में गए थे, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गयी। दोनों ओर से हुयी फायरिंग में तीन लाख रुपए का इनामी नक्सली डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम मारा गया। हादसे से नक्सली सामग्री बरामद की है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों में लगाई आग
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों मं आग लगा दी। कांकेर के मर्रापी और कलमुच्चे मार्ग में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी। कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने दो गाड़ियों में हादसे की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार पांच गाडिय़ों में आग लगाई है।

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के तुमकपाल के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हुयी मुठभेड में मारे गए नक्सली की पहचान प्रतिबंधित माओवादी संगठन दरभा डिवीजन की प्लाटून नंबर 31 का सदस्य लखमा कवासी निवासी कोडोपाल थाना कटेकल्याण जिला में दंतेवाड़ा के तौर पर हुयी है। मुठभेड़ स्थल से एक देशी पिस्टल, पांच किलो आइईडी, नक्सल वर्दी, पिटटू, वायर, नक्सल साहित्य और उपयोगी सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा बताया कि थाना कटेकल्याण क्षेत्र की पहाड़यिों पर कटेकल्याण एरिया कमेटी के लगभग 10 से 15 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी सूचना मिली थी। इसी आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम रवाना की गयी। ग्राम तुमकपाल अरजलपारा के जंगल में घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस पार्टी अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली ढेर हो गया।

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में तपकरा थाना पुलिस ने फरसाबहार जनपद के तकनीकी सहायक निरुद्ध सिंह को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि तपकरा के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत युवती ने आरोपी अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ उसका दैहिक शोषण करने के मामले में तपकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी अनिरूद्ध को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।