woman gang rape - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप : नानी के घर आई थी पीड़िता, 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रुदावल। रुदावल थाना इलाके के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के पर रुदावल थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी मां के साथ ननिहाल गई हुई थी। नानी को फ्रैक्चर होने के कारण पीड़िता को देखभाल के लिए वहीं छोड़ दिया गया था। इसी दौरान गांव के ही युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। शिकायत के अनुसार रात करीब 3 बजे पीड़िता अपने ननिहाल के पाटौर में सो रही थी। तभी आरोपी अवैध कट्टा लेकर अंदर घुस आए।

उन्होंने नाबालिग के मुंह पर हाथ रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के पीछे खेत की तरफ बने एक प्लॉट पर ले गए। वहां पहले से ही अन्य साथी मौजूद थे। आरोपियों ने वहां नाबालिग के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवकों में आपस में ही विवाद एवं मारपीट भी हो गई। इस हैवानियत और मारपीट को देखकर पीड़िता बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची और अपने मामा को आपबीती सुनाई। जब मामा ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों के परिजनों ने उनके घर पर आकर लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव किया।

बेटियों की शादी के लिए पैसे लेने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
भरतपुर। रूपवास थाना क्षेत्र में अपनी 2 बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर पैसे लेने गई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर और लोगों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया, जब महिला नहीं गई, तो आरोपियों ने अपने एक साथी को महिला के घर के बाहर भेज दिया और हथियार दिखाकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

महिला जब पैसे लेने आरोपियों के यहां गई, तो नवनीत डागुर उसे अपने घर ले गया, जहां मक्खन और नवनीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले एक युवक मक्खन नाम के व्यक्ति से परेशान होकर पानी की टंकी पर आत्महत्या के लिए चढ़ गया था। युवक ने मक्खन नाम के व्यक्ति से ब्याज पर पैसे लिए थे। युवक मक्खन को 5 हजार के बदले 24 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद भी मक्खन उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और उपखण्डाधिकारी ने युवक को टंकी से नीचे उतारा था, तब पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती, तो यह हादसा नहीं होता।