isis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिटिश, फ्रांसीसी वायु सेनाओं के हवाई हमले में सीरिया में मौजूद आईएस का संदिग्ध हथियार भंडार नेस्तोनाबुद
लंदन। ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी वायु सेनाओं ने शनिवार शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा पहले उपयोग किए गए एक संदिग्ध भूमिगत हथियार भंडारण स्थल पर बमबारी की। यह जानकारी ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के विमानों ने प्राचीन स्थल पल्मायरा से कुछ मील उत्तर पहाड़ों में एक भूमिगत सुविधा की पहचान की। उसने साथ ही यह भी कहा कि इस सुविधा का उपयोग संभवत: हथियारों एवं विस्फोटकों के भंडारण के लिए किया जाता था।

बयान में कहा गया कि ब्रिटिश वायु सेना ने सुविधा केंद्र तक जाने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाने के लिए पेववे ढ्ढङ्क निर्देशित बमों का उपयोग किया और प्रारंभिक संकेत यह हैं कि लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इसने आगे कहा कि सुविधा के आसपास के क्षेत्र में कोई नागरिक बस्ती नहीं है और हमले से नागरिकों को किसी प्रकार के नुकसान का कोई संकेत नहीं है।

ऑपरेशन हॉकआई से सीरिया में भगदड़, आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका का जबर्दस्त हमला
दमिश्क। अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (आईएसआईएस) के खिलाफ शनिवार को ऑपरेशन हॉकआई शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हवाई हमले इतने जबर्दस्त हैं कि समूचे सीरिया में भगदड़ मच गई है। यह सैन्य अभियान सीरिया के पल्मायरा में 13 दिसंबर को हुए आईएसआईएस के हमले के जवाब में किए गए, इनमें दो अमेरिकी सैनिक और सेना से जुड़ा एक इंटरप्रेटर मारे गए थे।

आतंकियों, हथियार डिपो को नष्ट करना है मकसद

ऑपरेशन हॉकआई का मकसद आईएसआईएस आतंकियों, हथियार डिपो और परिचालन ठिकानों को नष्ट करना है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इन हमलों पर कहा कि यह किसी युद्ध की शुरूआत नहीं है, बल्कि बदले का एलान है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अपने लोगों की रक्षा करने में कभी संकोच नहीं करेगा और कभी पीछे नहीं हटेगा। दिसंबर में अमेरिकी सेना पर हुआ हमला इस साल इस क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक था। पीड़ितों के शव बाद में अमेरिका वापस लाए गए, जहां उनके सम्मान में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया।

ट्रम्प ने पहले दी थी चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ऑपरेशन शुरू होने के बाद व्हाइट हाउस ने इन हमलों को विदेशों में तैनात अमेरिकी सेनाओं पर भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने के लिए एक ठोस जवाब बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में इन हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों की हत्या के बदले में की गई जवाबी कार्रवाई थी और अमेरिका सीरिया भर में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि सीरिया में वर्षों से चल रहे संघर्ष के बावजूद, अगर आईएसआईएस का पूरी तरह से खात्मा हो जाए तो उसका भविष्य बेहतर हो सकता है।  उन्होंने यह भी कहा कि सीरियाई सरकार इस कार्रवाई से अवगत है और क्षेत्र से इस आतंकी समूह को हटाने के प्रयासों का समर्थन करती है।

ऑपरेशन शुरू होने के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक कड़ा बयान जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये हमले किसी व्यापक युद्ध की शुरुआत नहीं बल्कि जवाबी कार्रवाई का सीधा परिणाम थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों की रक्षा करने में जरा भी संकोच नहीं करेगा और चेतावनी दी कि अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले किसी भी समूह का सफाया कर दिया जाएगा। हेगसेथ के अनुसार, अमेरिकी सेना ने अभियान के शुरुआती चरण में ही कई आईएसआईएस लड़ाकों को मार गिराया था और समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी।

आईएसआईएस से जुड़े सिराजुद्दीन को 7 साल की सजा
जयपुर। एनआईए मामलों की विशेष अदालत ने आईएसआईएस के लिए काम करने के मामले में अभियुक्त मोहम्मद सिराजुद्दीन को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने कर्नाटक निवासी इस अभियुक्त पर 26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियुक्त को दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने गत 17 फरवरी को अभियुक्त को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 13, 38 और धारा 39 के साथ ही आईपीसी के तहत दोषी माना था। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया एटीएस ने इंडियन आयल कॉरपोरेशन में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करने वाले सिराजुद्दीन को 10 दिसंबर 2015 को गिरफ्तार किया था।

वहीं मामले की जांच एनआईए को दिए जाने के बाद एनआईए ने आरोप पत्र पेश किया। आरोप पत्र में कहा गया था कि आरोपी सिराजुद्दीन फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सहित अन्य हाईटेक माध्यमों से युवाओं को आईएसआईएस में शामिल करने के लिए उकसाता था। एटीएस की ओर से अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पता चला कि वह भारत में आईएसआईएस का ठिकाना बनाना चाहता था। वहीं गजवा-ए-तुल चैनल में उसने कश्मीर के आतंकियों को शहीद भी बताया था। उसके कब्जे से ओसामा बिन लादेन, मौलाना अनवर अवलाकी मौलाना और आसिम उमर आदि के भाषण और पुस्तकें भी बरामद हुई थी। अभियुक्त कश्मीर को इस्लामिक स्टेट बताकर भारत को अवैध कब्जा करने वाला बताता था। आरोप पत्र में यह भी कहा गया था कि यहां आईएसआईएस का नेटवर्क तैयार होने के बाद वह लीबिया जाने वाला था।

आईएसआईएस से संबंध रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विस्फोट को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
शिमोगा। कर्नाटक में शिमोगा पुलिस के विशेष जांच दल ने इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन (आईएसआईएस) से संबंध रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आतंकवादी की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों के पास विस्फोटक थे और राज्य में विस्फोट को अंजमा देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने शिमोगा के सिद्देश्वरनगर निवासी सैयद यासीन, मंगलुरु में सोप्पुगड्डे के थीर्थहल्ली निवासी शारिक और मज मुनीर, के खिलाफ भारतीय दंड संहित की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सरगना यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।  उन्होंने बताया कि यासीन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है।भद्रावती के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जितेंद्र को 15 अगस्त को प्रेम सिंह को छुरा घोंपने के मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।  जांच के दौरान जब डीएसपी ने आरोपी जबीउल्लाह का मोबाइल चेक किया तो उसके लगातार आतंकी संगठनों से संबंध होने की जानकारी सामने आई।

शिमोगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिन लक्ष्मी प्रसाद ने संदिग्धों की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों को आईएसआईएस के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और सात दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जाएगी।  उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि तीनों आतंकियों के आईएस से संबंध थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की गतिविधियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। शिमोगा जिले के निवासी ज्ञानेंद्र ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों से था।

तीर्थहल्ली के अंडरवर्ल्ड संदिग्ध मतीन को फरार हुए दो साल बीत चुके हैं। उसका सुराग अभी नहीं लगा है।  ऐसा पता चला कि यह शख्स तीर्थहल्ली में सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। मतीन पर तमिलनाडु में एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का भी आरोप है।

अफगानिस्तान: इस्लामिक स्टेट के सदस्यों की संख्या हुई 6 हजार
काबुल। अफगानिस्तान में पिछले साल तालिबान के सत्ता में आने के बाद से इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के सदस्यों की संख्या तीन गुणा बढ़ गई है। जिसके चलते इनकी संख्या छह हजार हो गई है। रूसी विदेश मंत्रालय के एशियाई विभाग के दूसरे प्रमुख काबुलोव ने कहा, '' जहां तक हम समझते हैं, उनकी अनुमानित संख्या छह हजार तक पहुंच गई है। अगर आपको याद हो  तालिबान के सत्ता में आने और आईएस के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बाद उनकी संख्या लगभग दो हजार के आसपास थी।"

काबुलोव ने रोसिया सेगोदन्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सदस्यों की संख्या में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी अफगान के विकास का सबसे नकारात्मक पक्ष है, क्योंकि आईएस पहले की तरह न केवल अफगानिस्तान बल्कि उसके पड़ोसियों को भी अस्थिर करने के लिए घातक है।