Teej festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी: लोक संस्कृति और शौर्य का दिखा संगम, बच्चियों ने की तलवारबाजी
जयपुर। जयपुर में शनिवार शाम तीज माता की शाही सवारी परंपरागत उल्लास के साथ निकाली गई। त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने पूरे लाव-लश्कर के साथ तीज माता की आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और पर्यटक मौजूद रहे। शाही सवारी में करीब 175 लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। बाड़मेर के कलाकार 25 किलो वजनी पगड़ी पहनकर आकर्षण का केंद्र रहे।

शौर्य सेवा संगठन की बालिकाओं ने तलवारबाजी का रोमांचक प्रदर्शन किया। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी-घूमर, चंग-ढप, मांगणियार गायन, भपंग, रावणहत्था, कठपुतली और बहुरूपिया जैसी लोक विधाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल जीवंत कर दिया। इस बार सवारी में घोड़ों और ऊंटों की संख्या भी बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं को सवारी का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए शहर में 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।

बारिश का ताज पहन निकली तीज की सवारी, कलाकारों ने लोक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को किया रोमांचित
जयपुर। गुलाबी नगरी में बूढ़ी तीज माता की सवारी सिटी पैलेस स्थित जनाना ड्योढ़ी से पूजा-अर्चना के बाद बारिश के बीच निकली। बारिश के कारण माता की सवारी को प्लास्टिक से कवर करके निकाला गया। सवारी में कलाकारों ने एक से लोक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया।

पचरंगा झंडा हाथ में लिए गामा पहलवान हाथी पर सवार होकर निकले। इनके पीछे बैलों से बंधी तोपगाड़ी और ऊंट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। बूढ़ी तीज की सवारी सादगी और परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। बूढ़ी तीज का विशेष महत्व विवाहित महिलाओं के लिए होता है, जो अपने सुहाग की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं। इस दो दिवसीय आयोजन में राजस्थानी लोक जीवन, रीति-रिवाज और कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

आयोजन देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना :

कालबेलिया, घूमर, कच्छी घोड़ी, शहनाई-नगाड़ा जैसे पारंपरिक आयोजन न सिर्फ  देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, बल्कि शहरवासियों ने भी इनसे अपने सांस्कृतिक जुड़ाव को महसूस किया।

आयोजन का लाइव प्रसारण जयपुर शहर में जगह-जगह लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर होता, लेकिन बारिश ने मामला बिगाड़ दिया। तेज बारिश के बीच बूढ़ी तीज माता की सवारी सिटी पैलेस के त्रिपोलिया गेट से निकलकर पौंड्रिक उद्यान के लिए रवाना हुई। पुलिस बैंड ने त्रिपोलिया गेट पर परफोर्म किया।

तीज महोत्सव की धूम : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया क्राफ्ट एंड फूड मेले का उद्घाटन
जयपुर। राजधानी जयपुर में तीज महोत्सव की धूम के बीच आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पॉंड्रिक पार्क में आयोजित क्राफ्ट एंड फूड मेले का शुभारंभ किया। इस रंग-बिरंगे आयोजन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेला स्थल पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी दिखी, जहां पारंपरिक परिधान, मेहंदी, झूले और घेवर की मिठास ने उत्सव को जीवंत कर दिया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खुद भी मेहंदी लगवाई और घेवर का स्वाद लेते हुए लोक परंपराओं से जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा— "तीज का त्योहार महिलाओं की इस मेहंदी की खुशबू की तरह महकता रहे।"

मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी हुआ, जिसे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सुना।

दिया कुमारी ने बताया कि इस बार तीज महोत्सव में "महा आरती" का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भागीदारी भी रहेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जयपुर परकोटा के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का अलग बजट निर्धारित किया गया है। साथ ही, पिछली सरकार के समय हुए अतिक्रमण को हटाने में भी वर्तमान सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

पूरे पॉंड्रिक पार्क परिसर में लोकसंगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से तीज का उत्सव पूरे चरम पर नजर आया। राजस्थानी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देता यह आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस बार तीज माता के पूजन के लिए महिला पंडित भी होंगी, उप मुख्यमंत्री ने तीज उत्सव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता एवं प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयक्त रुकमणि रियाड़, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव और नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर की उपस्थिति में सचिवालय में हुई बैठक में 27 एवं 28 जुलाई को होने वाले दो दिवसीय तीज उत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके निवास पर भेंट कर तीज उत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। दिया कुमारी ने कहा कि तीज उत्सव युवा पीढ़ी के लिए राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति, परम्पराओं से रूबरू होने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस बार तीज उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

महिलाओं की अलग झांकी भी होगी :

दिया कुमारी ने बताया कि इस बार तीज माता के पूजन के लिए महिला पंडित भी होंगी। इसके साथ ही अलग से महिलाओं की झांकी होंगी। छोटी चौपड़ पर 27 जुलाई को बड़ा मंच लगाकर तीज सवारी की आरती और पूजा की जाएगी। पौण्ड्रीक पार्क में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा।

सहेलियों री तीज कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च
जयपुर। अजमेर रोड स्थित वी वन प्राइड में अनन्य सोच लेडीज क्लब की ओर से आयोजित सहेलियों री तीज कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च हुआ। क्लब फाउंडर अर्चना बैराठी, क्लब प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल, चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, वी वन प्राइड के सूर्यकांत सिंह सहित अन्य ने इस कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दौरान क्लब फाउंडर अर्चना बैराठी, क्लब प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल ने बताया कि सहेलियों री तीज कार्यक्रम 20 को अजमेर रोड स्थित वी वन प्राइड में होगा। अर्चना ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां होगी, जिसमें रैंप वॉक, डांस, सिंगिंग, मिमिक्री सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान मिसेज लहरिया क्वीन, मिसेज तीज क्वीन, बेस्ट रैंप वॉक, बेस्ट ड्रेस, फोटोजेनिक फेस जैसे टाइटल महिला प्रतिभागियों को दिए जाएंगे।

अजमेर: 'तीज के रंग फोटो के संग' प्रतियोगिता का आयोजन
अजमेर। दैनिक नवज्योति और राशि एंटरटेनमेंट की ओर से सोमवार को 16वीं 'तीज के रंग फोटो के संग' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होटल कनक सागर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं के लिए हाउजी, डांस सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के आयोजक कोसिनोक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 60 महिलाओं के फोटोग्राफ लिए गए। इन फोटोग्राफ के अनुसार पुरस्कारों का चयन किया गया। चयनित महिलाओं को डॉल्फिन वाटर पार्क में निशुल्क प्रवेश का तोहफा दिया गया। साथ ही केसर ब्राउन बेक की ओर से एक केक दिया गया।

नगर निगम में मनाया तीज उत्सव
जयपुर। नगर निगम में तीज उत्सव मनाया गया। नगर निगम की अधिकारी और कर्मचारी महिलाओं ने तीज उत्सव में भाग लिया। निगम अधिकारियो ने कहा कि तीज के त्यौहार के पर सभी ने मेहंदी लगाई।महापौर मुनेश गुर्जर ने सभी को साड़ी और मिठाई के रूप में घेवर दिए गए।

इस अवसर पर महपौर मुनेश गुर्जर ने भी शामिल हुई। मुनेश गुर्जर ने कहा कि नगर निगम एक परिवार की तरह है। परिवार में सभी त्योहार साथ मिलकर मनाएं जाते है। नगर निगम की ओर से रविन्द्र मंच पर भी तीज उत्सव मनाया गया।

तीज उत्सव सिटी पैलेस में उत्साह और उमंग के साथ शुरू
जयपुर। सिटी पैलेस जयपुर में प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन (पीडीकेएफ) स्टोर और द पैलेस एटेलियर द्वारा पारंपरिक तीज उत्सव का संपूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए 'तीज पॉप-अप' की शुरूआत हुई। यह आयोजन 30 जुलाई तक सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र चौक में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। तीज उत्सव में गौरवी कुमारी ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर गौरवी कुमारी ने कहा कि 'तीज एक्सपीरियंस' को हमारे दो ब्रांड पीडीकेएफ स्टोर और द पैलेस एटेलियर ने तैयार किया है। इसका उदेश्य लोकप्रिय तीज त्योहार की पारंपरिक प्रासंगिकता को बढ़ावा देना और लोगों को यह अनुभव प्रदान करना है कि किस उमंग और उत्साह से तीज का त्योहार मनाया जाता है।