love marriage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि दुल्हन सोनी के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं, पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय पुलिस टीम ने गोली मारकर दूल्हे की हत्या करने वाले वांछित व इनामिया अभियुक्तों को शरण देने वाले 08 संरक्षको और सहयोगियो को रामजीत विन्द ,आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में फरार तीनों इनामियां आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र ही गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

खाप पंचायत ने की लिव-इन, लव मैरिज और सेम सेक्स मैरिज पर प्रतिबंध की मांग
जींद। हरियाणा के जींद में खाप महापंचायत हुई। इसमें ये मांग की गई कि लिव-इन, लव मैरिज और सेम सेक्स मैरिज पर प्रतिबंध लगाया जाए। खाप महापंचायत में हरियाणा, यूपी, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की 300 खाप पंचायतों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बनैन खाप के प्रमुख रघुबीर नैन ने कहा कि सबसे पहले लव मैरिज पर चर्चा हुई। खाप लव मैरिज के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पैरेंट्स की सहमति जरूरी है, क्योंकि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। उन्होंने कहा कि खाप एक ही गोत्र में विवाह के भी खिलाफ हैं। रघुबीर नैन ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप के कारण भी पैतृक अधिकारों को लेकर विवाद हो रहा है। साथ ही समलैंगिक विवाह पर भी रोक लगनी चाहिए, क्योंकि जानवर भी इससे बचते हैं।

51 सदस्यीय समिति का गठन
रघुबीर नैन ने कहा कि खाप पंचायत के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता से मिलकर सरकार पर संबंधित कानून में संशोधन करने का दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं और उचित कानून में संशोधन नहीं किया गया तो हम आंदोलन शुरू करेंगे। इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए 51 सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है। इस दौरान एक महिला खाप नेता संतोष दहिया ने भी दावा किया कि लिव-इन रिलेशनशिप खराब है और इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। संतोष ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा जिस पर चर्चा की गई वह लिव-इन रिलेशनशिप और एक ही गोत्र में शादी का है। लिव-इन रिलेशनशिप के कारण पारिवारिक व्यवस्था टूट रही है, क्योंकि इसे कानूनी बना दिया गया है। अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहना कानूनी है।

समान गोत्र विवाह का मुद्दा
महिला खाप नेता ने कहा कि इससे महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, क्योंकि पुरुष, चाहे वे पति हों या भाई, पत्नी की उपेक्षा करके अपनी पसंद की महिला के साथ रहना शुरू कर देते हैं। इसलिए महिलाएं इसके (लिव-इन) खिलाफ लड़ना चाहती हैं। दहिया ने कहा कि समान गोत्र विवाह का मुद्दा भी ज्वलंत है, जिसने सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है, साथ ही आनुवांशिक समस्याएं भी पैदा की हैं।

हिन्दू लड़के के साथ बेटी के प्रेम विवाह से बाप खफा
भरतपुर।  यहां के सहयोग नगर कॉलोनी के निकट बेटी के मुस्लिम युवक से पे्रम विवाह करने से खफा बाप ने बेटी को ऑटो से कुचलने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह बेटी अपने पति के साथ खुद को चिकित्सक को दिखाकर घर जा रही थी।  पति-पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही घरवाले उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जानकारी अनुसार नमक कटरा स्थित माली मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार सैनी व नगमा पुत्री इस्लाम खान के बीच गत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो ने गत 22 फरवरी को घर से भागकर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों जने नरेन्द्र के भाई के यहां कटनी मध्यप्रदेश जाकर रहने लगे। वहां से आकर दो माह मथुरा में रहे। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। अब वह दोनों रंजीत नगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को पति नरेंद्र पत्नी को जनाना अस्पताल में दिखाने के लिए गया था। जनाना अस्पताल में ही लड़की का पिता इस्लाम खान उन्हें देखकर चौंक गया। इस्लाम आॅटो चलाता है, पति पत्नी के घर जाने के दौरान वह  आॅटो से पीछा करने लगा। इस दौरान पति पत्नी को ज्यूस पिलाने के रुक गया। इस दौरान अचानक तेज रफतार मेंं आॅटो लेकर आए इस्लाम ने ऑटो से बाइक में टक्कर मार ऑटो को बेट पर चढ़ाने की कोशिश की, बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए जिन्हे देखकर वह ऑटो को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति पत्नी को दोनों को साथ लेकर थाने पहुंची। जहां से परिवाद लेने के बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से ही घर छोड़ा गया है। लड़के का आरोप है कि लड़की का पिता अवैध हथियार भी लेकर आया था और उसने दोनों को जान से मारने की कोशिश की।