Kuwait - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
तेहरान। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र 'खारग द्वीप' पर स्थित सैन्य ठिकानों को "पूरी तरह तबाह" कर दिया है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना जारी रखा, तो ईरान का पूरा तेल कारोबार संबंधी बुनियादी ढांचा अगला निशाना होगा।

खारग द्वीप पर अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए इन हमलों को पूरी तरह विफल बताया है। ईरानी मीडिया का दावा है कि उनके तेल निर्यात बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है और तेल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। सामरिक स्तर पर ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को 'आंख के बदले आंख' की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में उनकी ऊर्जा संपत्तियों को निशाना बनाया गया, तो क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने और उनसे जुड़े देशों के ऊर्जा केंद्र ईरान के वैध लक्ष्य होंगे।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने विशेष रूप से यूएई और कुवैत को चेतावनी जारी की है कि वे अपने यहाँ मौजूद अमेरिकी अड्डों को बंद करें, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ईरान समर्थित समूहों ने कुवैत में एक अमेरिकी कमांड सेंटर पर ड्रोन हमला भी किया है, जिसे खारग घटना का प्रत्यक्ष प्रतिशोध माना जा रहा है।

इराक के कुर्द क्षेत्र में एरबिल के पास एक सैन्य ठिकाने पर 'ईरानी डिजाइन' वाले ड्रोन हमले में फ्रांस के एक वारंट ऑफिसर की मौत के मामले के बाद इराक और जॉर्डन में मौजूद सभी फ्रांसीसी सैन्य ठिकानों को 'लेवल 4' (अधिकतम खतरा) पर रखने के आदेश जारी किए गए, साथ ही फ्रांस ने अपनी वायुसेना को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी लेबनान (बुर्ज कलाविया) में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए इजरायली हवाई हमले में 12 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो गई है। इजरायली रक्षा मंत्री कात्ज ने कहा है कि लेबनान में बुनियादी ढांचे पर हमले अभी केवल "शुरुआत" हैं। इसके जवाब में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने एक "लंबे युद्ध" के लिए तैयार रहने की घोषणा की है।

इसके अलावा खाड़ी देशों पर ईरानी हमले और सैन्य जवाबी कार्रवाई भी की गयी। बीते 24 घंटों में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन का नया दौर शुरू किया है। सऊदी अरब ने 6 ड्रोन और कतर ने अपनी ओर आ रही एक मिसाइल को बीच हवा में मार गिराने का दावा किया है। इसके अलावा बहरीन ने बताया कि युद्ध शुरू होने से अब तक उसने 121 मिसाइलें और 193 ड्रोन नष्ट किए हैं। इसके अलावा इराक के बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास एक ड्रोन हमला हुआ, जिससे परिसर में धुआं देखा गया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन दूतावास के ढांचे को मामूली नुकसान पहुंचा। तेहरान में बने एक स्पेस सेंटर पर भी बमबारी की गयी।

संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी तट पर स्थित फुजैरा पोर्ट के पास कल देर रात एक बड़े तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, ओमान की खाड़ी में खड़े एक व्यापारिक जहाज पर आत्मघाती ड्रोन से हमला किया गया, जिससे जहाज के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। यह हमला एक विदेशी ध्वज वाले टैंकर पर हुआ था जो ईंधन लोड करने की प्रतीक्षा कर रहा था। हालांकि किसी भी समूह ने आधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इजरायल और अमेरिका ने इस हमले के पीछे ईरान समर्थित मिलिशिया का हाथ होने का संदेह जताया है। हमले के तुरंत बाद फुजैरा पोर्ट अथॉरिटी ने परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया और आसपास के जहाजों को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की सलाह दी। यूएई की नौसेना और तटरक्षक बल वर्तमान में घटनास्थल पर निगरानी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फुजैरा दुनिया के सबसे बड़े 'बंकरिंग हब' (जहाजों में ईंधन भरने का केंद्र) में से एक है।

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 2,500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों और एक उभयचर युद्धपोत को तैनात करने का आदेश दिया है। इसके अलावा हूतियों ने लाल सागर इलाके में एक और व्यापारिक जहाज की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि हमले को विफल कर दिया गया और जहाज सुरक्षित है। होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार से तेल बाजार में उतारने की घोषणा की है। कनाडा ने भी अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के माध्यम से 236 लाख बैरल तेल आपूर्ति का समर्थन करने का फैसला किया है।

क्या चीनी सरकार में होने वाला है बड़ा खेला? बदले कई देशों में अपने राजदूत? समाने आई चौकाने वाली वजह
बीजिंग। चीन ने फिलीपींस और नीदरलैंड सहित विभिन्न देशों में अपने राजदूतों को बदल दिया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनङ्क्षपग ने नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के फैसले के अनुसार जिंग क्वान को श्रू हुआंग जिलयन की जगह फिलीपींस में राजदूत नियुक्त किया है। वहीं, शेन बो को टैन जियान की जगह नीदरलैंड में राजदूत नियुक्त किया गया है।

जियांग वेई को झांग यानलिग की जगह एंटीगुआ और बारबुडा में राजदूत नियुक्त किया गया है। ली जियांग को श्री चेन जिंहोंग की जगह माली में राजदूत नियुक्त किया गया है। यांग शिन को श्री झांग जियानवेई की जगह कुवैत राज्य में राजदूत नियुक्त किया गया है। झाओ योंग को वांग ​किंग की जगह सिएरा लियोन गणराज्य में राजदूत नियुक्त किया गया है।

बयान में बताया गया कि कांग यान को श्री वांग शुनकिंग की जगह स्लोवेनिया में राजदूत नियुक्त किया गया है। यांग यिरुई को झाओ बेंटांग की जगह पुर्तगाल में राजदूत नियुक्त किया गया है। जिया गाइड को चेन जू की जगह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि, नेशनल पीपल्स कांग्रेस चीन की सर्वोच्च विधायिका है।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान
नई दिल्ली। विश्व के 19 देशों से सम्मानित हो चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे के दूसरे दिन सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये सम्मान कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने दिया। ये सम्मान पाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। मोदी को किसी देश से मिलने वाला ये 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले यह पुरस्कार बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को दिया जा चुका है। इससे पहले मोदी का अमीर के महल बायन पैलेस में स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी शनिवार को दो दिन के कुवैत दौरे पर पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वार्ता के दौरान कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा और पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग को गहरा करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैती निवेश प्राधिकरण और अन्य हितधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल को भी ऊर्जा, रक्षा, चिकित्सा उपकरणों, फार्मा, खाद्य पार्कों सहित अन्य क्षेत्रों में नए अवसरों को देखने के लिए भारत आने के लिए आमंत्रित किया। वे अपना दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले कुवैत में पीएम मोदी और कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के बीच बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दूसरे दिन भारत और कुवैत ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी स्तर तक पहुंचाने पर सहमति जताई।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में चार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में दोनों देशों ने रक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से चार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और महामहिम अमीर के बीच बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत और कुवैत के रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होंगे। पीएम मोदी की कुवैत के प्रधानमंत्री हमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा और क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा के साथ भी मुलाकात हुई।

क्राउन प्रिंस ने मोदी के सम्मान में किया भोज का आयोजन
क्राउन प्रिंस ने मोदी के सम्मान में भोज का आयोजन किया। पीएम मोदी और महामहिम अमीर ने अपनी बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया।

अमीर और पीएम को भारत यात्रा का न्योता
पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने कुवैत विजन 2035 साकार करने की दिशा में भारत की बड़ी भूमिका की उम्मीद जताई। वहीं, प्रधानमंत्री ने महामहिम अमीर और प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा को भारत आने का निमंत्रण दिया।

संस्कृति, खेल और सौर ऊर्जा क्षेत्र में किए करार

भारत-कुवैत के बीच रक्षा सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन इस क्षेत्र में द्विपक्षीय रिश्तों को संस्थागत रूप देगा। प्रशिक्षण, कर्मियों-विशेषज्ञों को एक-दूसरे के यहां भेजना, संयुक्त सैन्य अभ्यास, रक्षा उद्योग में सहयोग, रक्षा उपकरणों की आपूर्ति और अनुसंधान एवं विकास में सहयोग करना शामिल है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में कुवैत की सदस्यता के लिए भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों सहित क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पारंपरिक चिकित्सा और कृषि अनुसंधान में सहयोग पर भी चर्चा की।

विदेश राज्य मंत्री पहुंचे कुवैत, घायलों से की मुलाकात
कुवैत सिटी/नई दिल्ली। कुवैत में अहमदी प्रांत के मंगाफ क्षेत्र में भारतीय श्रमिकों के आवास वाली छह मंजिला इमारत में लगी आग में मारे गए 49 लोगों में से 42 भारतीय हैं। विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह कुवैत सिटी पहुंचने के बाद तुरंत जाबेर अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायल भारतीयों से मिले। मृतक 42 भारतीयों में से 14 केरल के निवासी थे और बाकी तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के थे। भारतीयों के अलावा मरने वाले बाकी लोग पाकिस्तानी, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे।
35 घायल आईसीयू में
घायल हुए 50 से अधिक लोगों में से 35 लोग गहन देखभाल में हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है। पांच लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। घायलों का इलाज कुवैत के पांच सरकारी अस्पतालों, अदन, जाबेर, फरवानिया, मुबारक अल कबीर और जाहरा अस्पतालों में किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट होगा
कुवैती अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा। आग की घटना छह मंजिला इमारत में हुई, जहां एक निजी कंपनी के करीब 196 कर्मचारी रहते थे। शुरुआती जांच में बताया गया कि भूतल पर रसोई में आग लगी और तेजी से फैल गई। रसाई में करीब 20 सिलिंडरों का भंडारण किया गया था जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।
बिल्डिंग का मालिक हिरासत में
रिपोर्ट के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और वह जांच पूरी होने तक हिरासत में रहेगा।

कुवैत में छठीं मंजिल से गिरे भींडर के अधेड़ की मौत
भींडर। कस्बे के एक अधेड़ की 3 दिन पूर्व कुवैत में काम करते समय 6 मंजिल इमारत से गिरने के कारण मौत हो गई। शव वहां से भींडर हेल्प ग्रुप के साथियों ने मदद कर बुधवार शाम को रवाना किया जो अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां से परिजन शव लेकर भींडर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया।
भींडर के नायकवाड़ी मोहल्ले में रहने वाले वरदीचंद मेघवाल (50) पिछले काफी वर्षों से कुवैत में रह कर काम कर रहे थे। 25 जुलाई को एक बहुमंजिला इमारत में छठी मंजिल पर काम करते समय पैर फिसल गया और वरदीचंद नीचे आ गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विदेश में मौत होने के बाद शव को भारत भेजने में काफी मुशिकलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुवैत में रहने वाले भींडर के नागरिकों के भींडर हेल्प ग्रुप ने सहायता राशि एकत्रित कर तुरंत कुवैत प्रशासन से शव का पोस्टमार्टम करवाया और तीन दिन बाद 27 जुलाई शाम को कुवैत से भारत के लिए शव रवाना किया, जो 28 जुलाई को अहमदाबाद पहुंचा। वरदीचंद के शव को भींडर भेजने में रतन सेन, ललित जांगिड़, ऋषभ जैन, सुंदर लाल सुथार, दलीचंद डांगी, श्याम गहलोत, नीलेश व्यास, बाबू मोची, नारायण सेन आदि ने ने सहयोग किया। वरदीचंद मेघवाल पिछले 12 वर्ष से कुवैत में काम कर रहे थे। इनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है। वरदीचंद अंतिम बार दिसंबर 2020 में घर आए थे।

सुबह पत्नी से हुई थी बात, दिन में हुई मौत
वरदीचंद ने 25 जुलाई सुबह रोजाना की तरह घर पर फोन लगाया था। पत्नी से बात करके सभी के हालचाल जाने थे, लेकिन दोपहर में यह हादसा हो गया। परिजनों ने मृतक की पत्नी और बच्चों को मौत की बात शव उदयपुर पहुंचने तक नहीं बताई। हालांकि वरदीचंद के छोटे बेटे को सब बता दिया था और वह दोस्तों के साथ शव लेने के लिए अहमदाबाद गया था। जैसे ही पत्नी को वरदीचंद की मौत की खबर दी तो सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शव जब घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया, परिजनों ने जैसे-तैसे ढांढस बंधाकर अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा निकाल अंतिम संस्कार किया।