Durand Cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

President Draupadi Murmu ने किया डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफियों का अनावरण
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफियों का अनावरण किया।

इस अवसर पर मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। जब पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हजारों प्रशंसकों के सामने खेलते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे जीतें या हारें खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और उन्हें दूसरी टीमों का सम्मान करना चाहिए। कभी-कभी खेल में आवेग और जुनून होता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू पाने और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। मुर्मु ने भरोसा जताया किया कि सभी खिलाड़ी दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ खेलेंगे। राष्ट्रपति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से भारत में फुटबॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

मोहन बागान ने 17वीं बार डूरंड कप जीत इतिहास रचा
नई दिल्ली।  कोलकाता के क्लब मोहन बागान ने डूरंड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार को कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया। मोहन बागान ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह रिकॉर्ड 17वीं बार चैंपियन बना है। मोहन बागान के लिए मैच में इकलौता गोल दिमित्री पेट्रेटोस ने किया। उन्होंने 71वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मोहन बागान की टीम ने करीब आधे घंटे तक 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए खिताब को अपने नाम किया।

मोहन बागान ने 17वीं बार खिताब जीतकर ईस्ट बंगाल के ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। ईस्ट बंगाल की टीम 16 बार चैंपियन बन चुकी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सात और जेसीटी एफसी ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ईस्ट बंगाल की टीम के पास 2004 के बाद पहली बार चैंपियन बनने का मौका था, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। दूसरी ओर, मोहन बागान की टीम साल 2000 के बाद पहली बार खिताब जीतने में कामयाब हुई है।

मोहन बागान ने लिया हार का बदला
दोनों टीमें 2004 डूरंड कप फाइनल में भी एक दूसरे से भिड़ी थीं, जिसमें ईस्ट बंगाल ने 2-1 की जीत से बाजी मारी थी। मोहन बागान ने उस हार का बदला भी ले लिया है। वह इस साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भी चैंपियन बनी थी। दूसरी ओर, ईस्ट बंगाल ने इस साल टूनार्मेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल से पहले उसने पांच मैच खेले थे और चार में जीते थे। एक मैच ड्रॉ रहा था। उसने लीग राउंड में मोहन बागान को हराया था, लेकिन टीम फाइनल में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी।

राजस्थान यूनाइटेड ने दिग्गज ईस्ट बंगाल को ड्रॉ पर रोका
जयपुर। पहली बार डूरंड कप फुटबाल में उतरी राजस्थान यूनाइटेड ने गुरुवार को फिर चौंकाते हुए दिग्गज फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल को 0-0 से बराबरी पर मजबूर कर दिया। अपने डेब्यू मैच में दिग्गज मोहन बागान को 3-2 से पराजित कर बड़ा उलटफर करने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों ने आज 16 बार की डूरंड चैंपियन ईस्ट बंगाल को लिए गोल के लिए तरसा दिया। राजस्थान टीम अब दो मैचों में चार अंक के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है।

कोलकाता के किशोर भारती क्रीडांगन अपने दूसरे मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड एक बदलाव के साथ उतरी। कोच पुष्पेन्द्र कुंडू ने एलिस्टर एंथोनी की जगह ब्राजीली खिलाड़ी सर्जिओ बार्बोसा को उतारा। राजस्थान यूनाइटेड के विलियम पौलींखम और रैमसंगा ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर बराबर हमले किए। स्थानीय दर्शकों के भरपूर समर्थन के बीच ईस्ट बंगाल को बेहतरीन मौका मिला लेकिन मिडफील्डर अमरजीत कियाम के शॉट को राजस्थान के गोलकीपर नीरज कुमार ने बखूबी बचा लिया। हॉफ टाइम तक दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर रहीं।

दूसरे हॉफ में राजस्थान ने तेज शुरुआत की और 63वें मिनट में राजस्थान को एक पेनल्टी मिली लेकिन सर्जिओ बार्बोसा ईस्ट बंगाल के गोली कमलजीत को छकाने में नाकाम रहे। दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती दिखीं।

आखिरी क्षणों में कोच कुंडू ने उरुग्वे के मार्टिन शावेस 19 वर्षीय गयामार निकुम को मैदान पर उतारा। इससे राजस्थान के हमलों में और धार आई। शावेस के फ्री किक पर बॉल गोल पोस्ट के करीब से निकल गई। 95वें मिनट में शावेस और निकुम ने एक और अच्छा मूव बनाया लेकिन निकुम का शॉट इस बार गोल पोस्ट के ठीक ऊपर से निकल गया।

अगला मुकाबला मुम्बई से
ग्रुप बी में राजस्थान का अगला मुकाबला 29 अगस्त को मुम्बई सिटी से होगा। मुम्बई की टीम चार अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है। राजस्थान टीम इतने ही अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

डूरंड कप: टूर्नामेंट के 131वें संस्करण की मेजबानी करेगी भारतीय सेना की पूर्वी कमान
जयपुर। इस साल कोलकाता में 6 अगस्त से 18 सितम्बर 2022 तक होने वाला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 131वां संस्करण भारतीय सेना की पूर्वी कमान के तत्वावधान में किया किया जाएगा। फुटबॉल जैसे खेलों के बारे जागरूकता, खेल संस्कृति बढ़ाने और खेल तंत्र को सशक्त बनाने के लिए फुटबॉल खेल की प्रतिष्ठित ट्रॉफियों को विभिन्न शहरों में ले जाया जा रहा है। इन गतिविधियों से स्कूली बच्चे फुटबॉल खेल की बारीकियों को सीखेंगे और उसके बारे में ज्यादा जानकारी लेकर इस खेल को खेलेंगे।

जयपुर सैन्य स्टेशन में फुटबॉल की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियों प्रेसिडेंशियल कप, डूरंड कप और शिमला कप का टूर आया और सैन्य स्टेशन के गांडीव स्टेडियम में 29 और 30 जुलाई को ये ट्रॉफियां प्रदर्शित की गई। जिन्हें कई स्कूलों के बच्चों ने देखा। जयपुर सैन्य स्टेशन स्थित सप्तशक्ति कमांड की ओर से यह कार्यक्रम फुटबॉल प्रेमी स्कूली बच्चों के लिए रखा गया। इस अवसर पर डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग 61 सब एरिया ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने जयपुर शहर के लिए ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वर्ल्ड ट्रेड पार्क में इसे आमजन को दिखाने के लिए रखा गया। ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भारतीय सेना के लिए फुटबॉल चैंपियनशिप डूरंड कप 2022 के साथ जुड़ना और उसकी मेजबानी करना बहुत गर्व की बात है।

खरीदे हुए खिलाड़ियों से नहीं होगा भला, राजस्थान की फुटबॉल को आगे बढ़ाना है तो डिपार्टमेंटों को फिर से खड़ी करनी होंगी टीमें
जयपुर। पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान मगन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खरीदे हुए खिलाड़ियों से खेल का भला नहीं हो सकता। राजस्थान में फुटबॉल को फिर से पटरी पर लाना है तो डिपार्टमेंट को अपनी-अपनी टीमें दोबारा से खड़ी करनी होंगी। मगन सिंह ने कहा कि एक समय था जब राजस्थान की फुटबॉल टीम बुलंदियों पर थी। उस समय आरएसी बीकानेर राजस्थान पुलिस, एनबीसी, एजी ऑफिस, राजस्थान विद्युत मंडल और एसबीबीजे जैसी मजबूत टीमें हुआ करती थी। स्थानीय स्तर पर कई बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट तब राजस्थान में खेले जाते थे। 1970 के एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे मगन सिंह ने कहा पिछले दो दशक के दौरान राजस्थान की फुटबॉल में ज्यादा गिरावट आई है। ज्यादातर टूर्नामेंट बन्द हो गए हैं और डिपार्टमेंटों ने खिलाड़ियों की भर्ती बन्द कर दी। मगन सिंह ने कहा कि सही मायनों में हमें फुटबॉल को आगे बढ़ाना है तो डिपार्टमेंटों को फिर से अपनी अपनी टीम खड़ी करनी होंगी। मगन सिंह यहां डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। डूरंड कप फुटबॉल में 40 साल के लंबे अंतराल के बाद राजस्थान की राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल टीम हिस्सा लेगी। हालांकि इस टीम में राजस्थान के केवल 5 ही खिलाड़ी हैं।

पहली बार गुलाबी नगरी पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, 134 साल पुराना है ये टूर्नामेंट
जयपुर। एशिया के सबसे पुराने फुटबाल टूर्नामेंट डूरंड कप की ट्रॉफी पहली बार शुक्रवार को जयपुर पहुंची। पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान मगन सिंह राजवी, राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, सेना की ईस्टर्न कमान के प्रमुख और डूरंड कप की आयोजन समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल केके रेप्सवाल ने सैन्य अधिकारियों के साथ डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर राजस्थान यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष विवेक शर्मा और टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे। कोलकाता से रवाना हुई डूरंड कप ट्रॉफी गुवाहाटी और इम्फाल के बाद शुक्रवार को जयपुर पहुंची है। 40 साल के लम्बे अन्तराल के बाद राजस्थान यूनाइटेड फुटबाल क्लब इस बार डूरंड कप फुटबाल में हिस्सा लेगा।

राजस्थान की आरएसी टीम रही है डूरंड कप की उपविजेता

राजस्थान के दिग्गज फुटबालर और पूर्व भारतीय कप्तान मगन सिंह राजवी की अगुवाई में राजस्थान की आरएसी बीकानेर टीम डूरंड कप की उपविजेता रही है। मगन सिंह ने बताया कि आरएसी टीम 1967 से 1982 तक लगातार डूरंड कप में खेली। इस दौरान 1973 में आरएसी ने दिग्गज ईस्ट बंगाल को सेमी फाइनल में 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई लेकिन फाइनल में बीएसएफ के हाथों हार के कारण आरएसी को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा।

134 साल पुराना है डूरंड कप का इतिहास

एशिया के सबसे पुराने फुटबाल टूर्नामेंट डूरंड कप का इतिहास 134 साल पुराना है। डूरंड कप का पहला आयोजन 1988 में शिमला में हुआ था। जब मोर्टियर डूरंड ने अलग-अलग डिपार्टमेंट और सेना की रेजीमेंट्स को शामिल कर पहला टूर्नामेंट आयोजित किया। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की टीमें 16-16 बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की विजेता बनी हैं।

16 अगस्त को कोलकाता में होगी शुरुआत

डूरंड कप फुटबाल के 131वें संस्करण की शुरुआत 16 अगस्त को कोलकाता के विवेकानन्द युवा भारती क्रीडांगन में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के मध्य मुकाबले से होगी जबकि फाइनल 18 सितम्बर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले कोलकाता के साथ ही गुवाहाटी और इम्फाल में भी खेले जाएंगे जबकि नॉकआउट दौर के सभी मैच कोलकाता में होंगे।

राजस्थान का पहला मुकाबला मोहन बागान से

डूरंड कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। राजस्थान यूनाइटेड को ग्रुब बी में रखा गया है। राजस्थान का पहला मुकाबला 20 अगस्त को मोहन बागान से होगा। इसके बाद राजस्थान टीम 26 अगस्त को ईस्ट बंगाल, 28 अगस्त को इंडियन नेवी और 5 सितम्बर को मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ खेलेगी।