President Draupadi Murmu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी सेना दिवस पर सैन्यकर्मियों तथा उनके परिजनों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 78 वें सेना दिवस पर सेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा, सेना दिवस पर हमारे बहादुर सैनिकों, सेवानिवृत  सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई। भारतीय सेना हमारे देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने में दृढ़ है। हमारे सैनिक हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और आपदाओं और मानवीय संकटों के दौरान जरूरी मदद देते हैं। आपकी अटूट राष्ट्र प्रथम भावना हर भारतीय को प्रेरित करती रहती है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं। हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ देश की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, हम उन लोगों को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना पैदा करती है।

रक्षा मंत्री ने सेना दिवस के गौरवशाली अवसर पर भारतीय सेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना, जो सीमाओं पर हमेशा सतर्क रहती है और संकट के समय में अडिग रहती है, ने अपने पेशेवर अंदाज, अनुशासन और मानवीय सेवा के जरिए दुनिया भर में सम्मान कमाया है। उन्होंने एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एक आभारी देश अपने सैनिकों के लिए गर्व और सम्मान में एकजुट है।

गौरतलब है कि, फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा के 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनने के उपल्क्ष में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदानों का सम्मान करने के लिए पूरे देश में परेड, माल्यार्पण समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष मुख्य समारोह जयपुर में आयोजित किया गया है जिसमें रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति हिस्सा ले रहे हैं।

भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, '23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन' में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिसंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन चार से पांच दिसंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वह भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और विशेष तथा विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का और परस्पर महत्व के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025' के तीसरे संस्करण के उद्घाटन में लिया हिस्सा, ऑपरेशन सिंदूर को बताया भारत की सैन्य शक्ति और शांति के संकल्प का प्रतीक
नई दिल्ली। राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद-रोधी और प्रतिरोधक रणनीति का प्रतीक बताते हुए कहा है कि, भारत शांति चाहता है लेकिन अपनी सीमाओं तथा लोगों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। बता दें कि, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने गुरुवार को यहां सेना द्वारा आयोजित संगोष्ठी'चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025' के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय सशस्त्र बलों ने देश की संप्रभुता की रक्षा में पेशेवराना दक्षता और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, हमारे बलों ने हर सुरक्षा चुनौती चाहे पारंपरिक हो, उग्रवाद विरोधी हो या मानवीय, हमारे बलों ने अदभुत क्षमता और दृढ़ संकल्प दिखाया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को देश की आतंकवाद-रोधी और प्रतिरोधक रणनीति का निर्णायक क्षण बताते हुए उन्होंने कहा, इसने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को दुनिया के सामने रखा, बल्कि जिम्मेदार और दृढ़ तरीके से शांति के लिए कार्य करने की भारत की नैतिक स्पष्टता को भी प्रदर्शित किया। श्रीमती मुर्मु ने कहा सशस्त्र बल अपने संचालन दायित्वों से परे राष्ट्रीय विकास के स्तंभ भी हैं। सीमाओं को मजबूत करने के साथ-साथ उन्होंने बुनियादी ढाँचा, कनेक्टिविटी, पर्यटन और शिक्षा के माध्यम से सीमा क्षेत्र के विकास में भी योगदान दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। वैश्विक व्यवस्था प्रतिस्पर्धी शक्ति केंद्रों, तकनीकी उथल-पुथल और बदलते गठबंधन के कारण नया आकार ले रही है। साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध जैसे नए प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों ने शांति और संघर्ष की रेखाओं को धुंधला कर दिया है। उन्होंने कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम' की हमारी सभ्यतागत भावना से प्रेरित होकर भारत ने  दिखाया है कि, रणनीतिक स्वायत्तता वैश्विक जिम्मेदारी के साथ हमारी कूटनीति, अर्थव्यवस्था और सशस्त्र बल मिलकर ऐसे भारत की छवि प्रस्तुत करते हैं जो शांति चाहता है, लेकिन अपने सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ तैयार है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर खुशी जाहिर की, कि सेना 'बदलाव के दशक' के अंतर्गत सुधारों के माध्यम से स्वयं को बदल रही है। वह संरचनाओं में सुधार कर रही है, सिद्धांतों को पुनर्परिभाषित कर रही है और सभी क्षेत्रों में भविष्य के लिए सक्षम बनने के लिए क्षमताओं का पुनर्निर्माण कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये रक्षा सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने इसके आगे कहा कि, सेना युवाओं और मानव संसाधन में निवेश कर रही है। वह शिक्षा, एनसीसी विस्तार और खेलों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति का भाव विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि, युवा महिला अधिकारियों और सैनिकों की भूमिका तथा सहभागिता के विस्तार से समावेशिता की भावना को बढ़ावा मिलेगा और इससे अधिक युवा महिलाएं सेना में शामिल होने और अन्य पेशों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास जताया कि 'चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025' की चर्चा और निष्कर्ष राष्ट्रीय नीति के भविष्य के आयाम तय करने में नीति-निर्माताओं को मूल्यवान दृष्टि प्रदान करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि, सशस्त्र बल उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासरत रहेंगे और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एसीएस कुंजीलाल मीणा को ऐतिहासिक उपलब्धि पर किया पुरस्कृत, कल्याण और उत्थान के मामले में राजस्थान देश में नम्बर एक पर
जयपुर। जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास कार्य व सरकारी सेवाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने, शिकायत निवारण प्रणाली को पूर्ण प्रभावी बनाने और जनजाति वर्ग के अधिकारों की अक्षरश: पालना, उनके कल्याण और उत्थान के मामले में राजस्थान देश में नम्बर एक पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'आदि कर्मयोगी अभियान' के नेशनल कॉन्क्लेव में राज्य के जनजाति विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) में राजस्थान के देशभर में प्रथम रहने पर पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय जनजाति विकास मंत्री जुएल ओराम और राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद एसीएस कुंजीलाल मीणा ने बताया कि इस अभियान में देश के 549 जिलों के 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल गांव कवर किए गए हैं। राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ संतृप्ति अभियान के रूप में संचालित इस अभियान में 207 जिलों की 29,000 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बस्तियां शामिल हैं। मिशन के उद्देश्यों में व्यक्तिगत अधिकारों, हकों और प्रमुख सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना, दस्तावेजों और लाभों की घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित करना, सामुदायिक लामबंदी के माध्यम से सहभागी शासन को बढ़ावा देना शामिल है। इसके साथ ही जनजातीय युवाओं को डिजिटल योद्धा और जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वाले के रूप में सशक्त बनाना, गांव और बस्ती स्तर पर एससीडी स्क्रीनिंग, जागरूकता और परामर्श भी मिशन की प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहा।

राष्ट्रपति ने दिया 71 हस्तियों को पद्म सम्मान : 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 71 व्यक्तियों को सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार मुर्मु ने पहले चरण के अलंकरण समारोह में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा, डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी , मेडिसिन डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम ,कला और जापान से ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग शामिल हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वालों में नंदमुरी बालकृष्ण, कला, विनोद कुमार धाम, विज्ञान और इंजीनियरिंग,  सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले और शेखर कपूर, कला प्रमुख हैं। इसके अलावा डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, कला, डॉ. के. ओमानकुट्टी अम्मा, कला, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), कला, रविचंद्रन अश्विन, खेल और जोयनाचरण बाथरी आदि की कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

70th National Film Awards : ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर, अवॉर्ड मिलने पर बोले एआर रहमान - मुझे इस पर गर्व
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने कहा है कि वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के लिये फिल्म निर्देशक मणिरत्नम और पूरी टीम के आभारी हैं। ए.आर: रहमान को मणिरत्नम निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: भाग 1' के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में एआर रहमान को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार प्राप्त करने पर रहमान ने अपनी भावनाओं को मीडियकर्मियों के साथ साझा किया और कहा कि जब भी वह मणिरत्नम के साथ काम करते हैं तो यह उनके लिये विशेष होता है क्योंकि मणिरत्नम हर किसी में सर्वश्रेष्ठ लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार विशेष है क्योंकि यह मेरा 7वां राष्ट्रीय पुरस्कार है। मेरा पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मणिरत्नम के साथ फिल्म 'रोजा' के लिए था। यह फिल्म भी उनके साथ है। जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह बहुत खास होता है, उन्हें सर्वश्रेष्ठ मिलता है। और चूंकि यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार है, मुझे वास्तव में इस पर गर्व है।

पुरस्कार प्राप्त करने के रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार समारोह का वीडियो साझा किया और लिखा कि पोन्नियिन सेलवन-भाग 1 के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। इस मान्यता से सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इस महाकाव्य को जीवंत करने वाली अविश्वसनीय टीम के साथ इस क्षण को साझा करने के लिए आभारी हूं।

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को कर्नाटक के लोगों को समर्पित किया
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को कर्नाटक के लोगों को समर्पित किया है।ऋषभ शेट्टी को फिल्म कांतारा के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी ने खुशी जताई है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि यह मेरी पूरी टीम की वजह से संभव हो पाया है। मैं सिर्फ फ़िल्म का चेहरा हूं, यह सब उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है। प्रोडक्शन हाउस, डीओपी, तकनीशियन, यह सब उनकी वजह से है। मैं कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं फ़िल्म कांतारा को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पैनल को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों ने इस फ़िल्म को हिट बनाया है, मैं बहुत खुश हूं। मैं इस जीत को कर्नाटक के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं।

ऋषभ शेट्टी ने कहा कि हर फिल्म का प्रभाव होता है। हमारा उद्देश्य ऐसी फिल्में बनाना है जो समाज में बदलाव या प्रभाव लाएं। मैं दर्शकों का आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार एक कलाकार के लिए बहुत ही प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

'गुलमोहर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाना बड़ी उपलब्धि : मनोज वाजपेयी
बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि फिल्म 'गुलमोहर'के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार पाना उनके लिये बड़ी उपलब्धि है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मनोज वाजपेयी को फिल्म गुलमोहर के लिये स्पेशल मेंशन पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर मनोज बाजपेयी ने खुशी जताई और खुद को भाग्यशाली कहा।

उन्होंने कहा कि अच्छा महसूस कर रहा हूं। क्योंकि नेशनल अवॉर्ड समारोह जैसी जगह पर आकर, एक ऐसी छोटी सी फिल्म जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है तो ये अपने आपमें बहुत बड़ी बात है हमारे लिए। 'शर्मिला टैगोर जी हमारे साथ थीं शूटिंग के समय। उनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहा। मुझे हमेशा लगता था कि जिस तरह की फिल्म गुलमोहर है, उसे वो मुकाम अब तक हासिल नहीं हुआ जो होना चाहिए। ठीक उसी समय ये अच्छी खबर मिलती है कि गुलमोहर को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। इससे बड़ी खुशी हमलोगों के लिए हो नहीं सकती थी।

मनोज वाजपेयी ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सारा श्रेय खुद नहीं ले सकता। मैं अपने निर्देशक का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे यह फिल्म ऑफर की और मेरे साथ काम करने वाले सभी लोगों, सभी सह-कलाकारों का जिन्होंने मेरे काम का समर्थन किया। मैं अपने दर्शकों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया।

पिता मुकेश गौतम को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर यामी गौतम ने जतायी खुशी
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पिता और फिल्म निर्माता मुकेश गौतम को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है।  यामी गौतम के पिता मुकेश गौतम को उनकी फिल्म बागी दी धी के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म का पुरस्कार मिला है। यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

यामी गौतम इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने अपने पिता को पुरस्कार लेते हुए देखने के इस खास पल को कैद कर लिया और अपने इंस्टाग्राम पर क्लिप पोस्ट कर दी। टेलीविजन पर समारोह देख रही यामी ने लाइव टेलीकास्ट की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि अपने पिता को मंच पर देखकर वह बहुत भावुक हो गईं, साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता पर बहुत गर्व है।

यामी गौतम ने लिखा, यह बहुत भावुक पल था, क्योंकि मेरे पिता मुकेश गौतम को उनकी फिल्म बागी दी धी के लिए निर्देशक के रूप में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे उनकी बेटी होने पर गर्व है। मेरे पिता का यहां तक का सफर मेरे द्वारा देखे गए सबसे कठिन सफरों में से एक रहा है, फिर भी यह उन्हें काम के प्रति उनकी मेहनत और नैतिकता में अपार ईमानदारी से नहीं रोक सका। आपके परिवार को आप पर गर्व है, पापा।

फिल्म ऊंचाई ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया : सूरज बडज़ात्या
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बडज़ात्या का कहना है कि फिल्म उंचाई ने उन्हें नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। सूरज बडज़ात्या को फिल्म उंचाई के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सूरज बडज़ात्या ने खुशी जताई है।

सूरज बडज़ात्या ने कहा कि ऊंचाई उस तरह की फिल्म नहीं थी, जिसकी लोग मुझसे उम्मीद करते थे। इसमें मेरे पिछले कामों जैसी भव्यता नहीं थी, लेकिन यह विषय मेरे दिल से आया था। मैंने उंचाई को नहीं चुना बल्कि ऊंचाई ने मुझे चुना। यह पुरस्कार उस यात्रा की सही पराकाष्ठा है। इस फ़िल्म ने मुझे शाब्दिक और रचनात्मक दोनों तरह से नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। ऊंचाई के निर्माण के दौरान मेरी पूरी कास्ट मेरी रीढ़ थी। मुझ पर और फिल्म पर उनका विश्वास और ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को सहने की, उनकी इच्छा ने,इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।मैंने अभी तक काम पूरा नहीं किया है कहने के लिए और भी कई कहानियाँ हैं और पहुँचने के लिए और भी कई ऊंचाईयां हैं। मैं यह पुरस्कार राजश्री प्रोडक्शंस को समर्पित करता हूं, जो अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

मुर्मु से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: नीना गुप्ता
बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। नीना गुप्ता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया। नीना गुप्ता को यह पुरस्कार फिल्म ऊंचाई में उनकी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिये दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में अपनी बड़ी जीत की जानकारी दी।

उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुये लिखा कि भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपना चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

इस अवसर पर  बेहद आकर्षक दिख रहीं नीना गुप्ता ने गुलाबी साड़ी पहन रखी थी, जो उन पर बहुत जच रही थी।

मिथुन दा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली। सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार जबकि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री तक कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिए गए हैं।
मलयालम फिल्म ‘आट्टम’
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। मलयालम भाषा की फिल्म ‘आट्टम’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख ने यह अवार्ड जीता।
सूरज बड़जात्या सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म ऊंचाई के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई के लिए ही दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजा के लिए दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गई।

MNIT के 18वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत
जयपुर। मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एमएनआईटी का दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। इसके तहत एमएनआईटी में दीक्षांत सम्मेलन की तैयारी की बैठक आयोजित की गई।

एमएनआईटी निदेशक प्रोफेसर एनपी पढ़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बुधवार 18 सितंबर को एमएनआईटी परिसर में आयोजित होने वाले 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगे। साथ ही राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग के बीटेक एमटेक और पीएचडी के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल के साथी 1000 से अधिक डिग्रियां प्रदान की जाएगी। वही पूरे एमएनआईटी परिसर में पुलिस का कड़ा पहने लगा हुआ है और जांच के बाद ही विद्यार्थियों को और एमएनआईटी के स्टाफ को प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं पीएम मोदी: योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल का सारथी' कहा है। योगी ने एक्स पर लिखा कि 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं।

उन्होंने लिखा कि 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

एक अन्य सोशल मीडिया संदेश में योगी ने कहा, एनडीए सरकार 3.0 के प्रथम 100 दिवस के रोडमैप को 'स्पीड, स्केल और रिफ्लेक्शन' के मंत्र से रियल्टी में परिवर्तित कर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने, 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि वितरण करने, 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर महिला सशक्तीकरण करने, 12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का फैसला कर करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने, 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत ट्रेन' लॉन्च करने, 15 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर जनकल्याण और विकास की नई कसौटी के निर्माता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की अनंत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।

जन्मदिन पर मोहन यादव ने दी मोदी को शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आज कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि और वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि 'नए भारत' के शिल्पी, विश्व के सर्व सम्माननीय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके यशस्वी नेतृत्व में देश 'विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि और वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुयशपूर्ण जीवन दें, इसी के साथ ढेरों शुभकामनाएं।

अभिभाषण में बोली राष्ट्रपति- भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि युवाओं को खेलों में भी आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे और भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

राष्ट्रपति ने आज संंसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में मेडल्स जीत रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद पेरिस ओलंपिक भी शुरू होने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान व्यक्त किया। साथ ही बातचीत के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से प्रदेश से जुड़े हुए विकास के विभिनन मुद्दों पर चर्चा की।

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, मोदी ने एक्स पर दी जानकारी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को शिक्षिका और लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ''मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का बहुत बड़ा और प्रेरणादायक योगदान रहा है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी हमारी नारी शक्ति के लिए शक्तिशाली प्रमाण है। यह हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।"

कर्नाटक के शिगगांव में 19 अगस्त, 1950 को जन्मी मूर्ति ने अपना करियर एक कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंजीनियर के रूप में शुरू किया था। वह इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और अक्षता मूर्ति की मां है। अक्षता का विवाह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हुआ है।

मूर्ति कन्नड़ और अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका हैं और उपन्यास, तकनीकी विषयों पर किताबें और यात्रा वृतांत लिखती रही हैं।