rakhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दैनिक नवज्योति की राखी मेकिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित
कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर दैनिक नवज्योति द्वारा  केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी स्थित मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को दैनिक नवज्योति की तरफ से शुक्रवार को पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यार्थी विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

इन्हें मिले पुरस्कार
प्रतियोगिता में राधिका फुलेना (कक्षा 6 ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरोही शर्मा (कक्षा 6 ए) द्वितीय स्थान पर रही। यथार्थ चौबदार (कक्षा 5 ए)  एवं खुशी पांचाल (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान साझा किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में केशव राठौड़ (कक्षा 8), काव्य गोस्वामी (कक्षा 5 बी), नक्क्ष वर्मा (कक्षा 4 बी) और प्रभवांश (कक्षा 3) शामिल हैं।

रक्षाबंधन विशेष : बच्चों ने बनाई पारंपरिक डिजाइनों वाली राखियां, कल्पनाशक्ति की दिखी झलक
कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर दैनिक नवज्योति द्वारा  केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी स्थित मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी, चमकदार और पारंपरिक डिजाइनों वाली खूबसूरत राखियां बनाई। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई क्रिएटिव राखियों  में  न केवल रंगों और कलाकारी का समावेश था बल्कि उनमें बच्चों की भावना, स्नेह और कल्पनाशक्ति की झलक दिखाई दी।

राखियों में झलकी रचनात्मकता
बच्चों ने  रंग-बिरंगे धागे, मोती, रिबन, रूद्राक्ष, गणेश जी, स्वास्तिक, स्टार, रंग बिरंगे कागज, लेस, रंगीन धागों, ईयरबड्स, कलर और विभिन्न तरह के सजावटी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए सुंदर-सुंदर राखियां  तैयार कीं। राखी बनाते समय बच्चों की मेहनत, समर्पण और उत्साह  दिखाई दिया। बच्चों ने अपनी अद्भुत कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का परिचय देते हुए साधारण राखियों को एक कला में बदल दिया। इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में स्कूल के निदेशक डॉ. अमित राज दुबे, डॉ. रोशनी मिश्रा, स्कूल की प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता में राधिका फुलेना (कक्षा 6 ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरोही शर्मा (कक्षा 6 ए) द्वितीय स्थान पर रहे। यथार्थ चौबदार (कक्षा 5 ए)  एवं खुशी पांचाल (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान साझा किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में केशव राठौड़ (कक्षा 8), काव्य गोस्वामी (कक्षा 5 बी), नक्क्ष वर्मा (कक्षा 4 बी) और प्रभवांश (कक्षा 3) शामिल हैं।

नवज्योति में समाचार का कवरेज बहुत सटीक और तथ्यात्मक होता है। नवज्योति की खबरें  बिना किसी पक्षपाती विचारधारा के होती हैं।
- डॉ. रोशनी मिश्रा, असिस्टेंट गवर्नर, रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन

दैनिक नवज्योति का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और परंपराओं से जुड़ने का सुंदर अवसर देती हैं। यहां प्रतियोगिता के साथ-साथ सहयोग की भावना भी है। बच्चों में हम सबसे अच्छा कर सकते हैं’ जैसी सोच विकसित हो रही है।
- नंदिता सक्सैना, प्रिंसिपल मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल

कोटा में एआई के सहारे तैयार हो रही इको फेंड्रली राखियां, मैक्सिको, यूएस, दुबई हो रही एक्सपोर्ट
कोटा। अभी राखी के त्यौहार में समय है लेकिन इसकी तैयारियां स्वयं सहायता समूह ने अभी से कर ली है। इस बार राखी  नए लुक में तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह एआई का सहारा ले रही है।यहां तैयार राखी मैक्सिकों,यूएस व दुबई तक जा रही हैं।  यहां नई तकनीक से इको फ्रेंडली और रियूज राखियां तैयार हो रही हैं जो बाद में सजावट और अन्य काम आ सकें। कम लागत में बेहतर राखियों की डिजायन तैयार करने में महिलाए दिन रात लगी हुई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने माल को बेचने के लिए भी इस बार नया ट्रेंड अपनाया है।  व्हाट्सगु्रप्स , प्रदर्शनी, मैले, लोकल दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शहर के विभिन्न मार्केट सहित अन्य आसपास की दुकानों पर इसकी सप्लाई कर रही हैं जिससे आमजन को सस्ती और अच्छी राखियां मिल सकें। जिला प्रशासन, आयुक्त नगर निगम व एनयूएलएम के संयुक्त तत्वावधान में शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर पर राखी बनाकर रोजगार सृजन कर रही है व साथ ही अच्छा खासा पैसा कमाकर स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही है। रक्षाबंधन का पर्व अगस्त महीने में हो पर समूह की महिलाओं ने अभी से ही राखियों का आॅर्डर लेकर उनको तैयार करने में लगी हुई है। इस काम में साठ से अधिक महिलाएं जुटी हैं।  हेमलता गांधी ने बताया कि दोनों नगर निगम के आयुक्त अशोक त्यागी व अनुराग भार्गव भी हमेशा समूह की महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहन करते हैं।

यहां से आता है कच्चा माल
दिल्ली, अहमदाबाद, बॉम्बे, उज्जैन, कोलकता व शहर के लोकल बाजार से कच्चे माल की खरीदारी कर समूह की महिलाएं राखी बनाती है। समूह की महिलाओं ने बताया कि राखियां बेचने के लिए हमने व्हाट्सगु्रप्स, प्रदर्शनी, मैले, लोकल दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शहर के विभिन्न मार्केट सहित अन्य आसपास के दुकानदारों को भी बेचने के लिए जाते है।

रक्षाबंधन पर पर्यावरण को संरक्षण करने वाली राखियां बनाती हूं। जिसे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता है। घर पर राखियां बनाकर में तीस से चालीस हजार रुपए कमा लेती हूं।
- शीला, राखी निर्माता

ऐसे तैयार होती हैं राखियां
ऊनी धागे, मोती,धागे, रेशम की डोरिया, स्टोन, फोम, वेस्ट मटेरियल, इको फ्रेंडली मटेरियल से राखियां बनाई जाती है। अधिकतर में रियूज ही राखियां बनाती हूं।  मैंने इस बार तिरंगा थीम परभी राखियां बनाई जिनका ऑर्डर अभी से ही मेरे को मिल रहा है। साथ ही मेरी बनी राखी मेक्सिको, यूएस, दुबई सहित अन्य देशों में जाती है।
- आदिति, राखी निर्माता

विभिन्न जगहों से में कच्चा मटेरियल लाकर राखी बनाती हूं। मेरे साथ समूह में करीब दस से अधिक महिलाएं राखी बनाती हैं।
- तुलसी चौहान

जीरो वेस्ट जिनमें कपड़े के थैले, जूट के बैग या अन्य टिकाऊ सामग्री से में घर पर ही राखी बनाती हूं । साथ ही भाईयां - भाभी की राखी भी बनाती हूं। मेरी राखी दिल्ली, गुड़गांव, महाराष्ट, यूपी सहित अन्य राज्यों में जाती है।
- मधुमिता राखी निर्माता

मैंने रक्षाबंधन के लिए अभी से ही राखी बनाने का काम शुरू कर दिया। जिसमें मोती, धागे, रेशम की डोरियों से राखी बना शुरू कर दिया। मेरी बनी राखी लोकल मार्केट सहित अन्य जगहों पर बिकती है।
- सोनी गुप्ता राखी निर्माता

मैं घर पर ही राखी बनाकर एक माह अच्छी कमाई कर लेती हूं । राखी बनाते इस बात का ध्यान रखा जाता है कि राखी रीयूज हो साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली नहीं हो।
- रिचा गुप्ता राखी निर्माता

महिलाएं राखी बनाकर इनको विभिन्न स्थानों पर बेचने के लिए भेजती है। साथ ही इस साल बनने वाली राखी रीयूज व पर्यावरण संरक्षित करने वाली है। राखी बेचकर महिलाएं करीब तीस से चालीस हजार रूपए कमा लेती है।
- हेमलता गांधी, जिला प्रबंधक एनयूएलएम कोटा

लोगों को बेहद पसंद आते है राखी के गीत
मुम्बई। भाई-बहन के अटूट स्नेह को प्रदर्शित करने वाले त्योहार रक्षाबंधन के गीत श्रोताओं को बेहद पसंद आते है। निर्माता एलवी प्रसाद की 1959 में प्रदर्शित फिल्म छोटी बहन संभवत: पहली फिल्म थी, जिसमें भाई-बहन के प्यार भरे अटूट रिश्ते को  परदे पर दिखाया गया था। इस फिल्म में बलराज साहनी ने बड़े भाई और नन्दा ने छोटी बहन की भूमिका निभायी थी। शैलेन्द्र का लिखा और लता मंगेशकर द्वारा गाया फिल्म का गीत भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना बेहद लोकप्रिय हुआ था। रक्षा बंधन के गीतों में इस गीत का विशिष्ट स्थान बरकरार है ।

निर्माता निर्देशक ए भीम सिंह ने भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित दो फिल्में राखी और भाई-बहन बनायी। वर्ष 1962 में रिलीज राखी में अशोक कुमार और वहीदा रहमान ने भाई-बहन की भूमिका निभायी थी। वर्ष 1968 में प्रदर्शित भाई.बहन में सुनील दत्त और नूतन मुख्य भूमिकाओं में थे। इसी दौर में अनपढ़, काजल जैसी फिल्मों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम पर दो खूबसूरत गीत पेश किए गए। इनमें फिल्म अनपढ़ का माला सिन्हा पर लता मंगेशकर की आवाज में फिल्माया गीत रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना अब भी दर्शकों और श्रोताओं को अभिभूत कर देता है। फिल्म में बलराज साहनी भाई की भूमिका में थे ।

फिल्म काजल में मीना कुमारी पर बेहद खूबसूरत गीत मेरे भइया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन का फिल्मांकन किया गया था। रवि के संगीत निर्देशन में इस गीत को पाश्र्वगायिका आशा भोंसले ने स्वर दिया था। विमल राय की फिल्म बंदिनी में भी एक बेहद मार्मिक गीत था, जिसमें बहन अपने पिता से भाई को सावन में भेजने का अनुरोध करती है...अब के बरस भेज भइया को बाबुल सावन में दीजो बुलाय रे। बहन की व्यथा को बतलाने वाले शैलेन्द्र का लिखे और एस डी बर्मन के स्वरबद्ध किये इस गीत को भी आशा भोंसले ने अपना कर्णप्रिय स्वर दिया था।

दोपहर 2.07 से लेकर रात्रि 8.20 बजे तक बंधेगी राखी
जयपुर। रक्षाबंधन पर भाई करधनी बांधकर राखी बंधवाते हैं। जयपुर निवासी पूनम शर्मा ने बताया कि शुभ मंगल की कामना के साथ बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर श्रीफल, पताशे, गुड़, मक्का आदि देती है।

श्रीफल देने के पीछे की मान्यता है कि श्रीफल वंशवृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गांव में आज भी इसी परम्परा से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। भाई बहन की रक्षा करता है उसके मंगल जीवन की कामना के लिए हरी वस्तुएं जैसे नई मक्का देने की भी परम्परा है।

इस बार रक्षाबंधन पर्व श्रावण पूर्णिमा पर सुबह 5.53 बजे से लेकर दोपहर 1.32 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके बाद दोपहर 2.07 बजे से लेकर रात्रि 8.20 बजे तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में बहने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी। वैसे भद्रा के बाद दिनभर राखी बांधी जा सकेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया किया भद्रा का वास पाताल लोक में है। इसलिए भद्रा बाद राखी बांधना शुभ रहेगा। रक्षाबंधन पर शोभन योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5.53 से 8.10 बजे तक रहेगा। सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र की साक्षी इस शुभ दिन को खास बना रही है। हालांकि रक्षाबंधन पर पूर्णिमा तिथि सोमवार तड़के 3.14 से शुरु होकर रात 11.55 तक रहेगी। सूर्य उदियात तिथि से रक्षाबंधन पर्व भद्रा बाद ही मनाया जाएगा।

उभरते यंग आंत्रप्रेन्योरस ने शोकेस किए फेस्टिव एंड कस्टमाइज्ड राखी व लाइफ़स्टाइल कलेक्शन
जयपुर। एग्जीबिशन 'शिमर' अपने राखी व तीज एडिशन के लिए जयपुरवासियों में बेहद चर्चित है। इसका विशेष इंतजार रहता है शॉपिंग लवर्स को। 2 व 3 अगस्त को केसरी बाग बैंक्विट, वैशाली नगर में आयोजित 'शिमर प्रीमियम राखी एंड लाइफ़स्टाइल एक्जीबिशन' में महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स ने अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन शोकेस किए। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए इसका उद्घाटन जयपुर की जानी-मानी सशक्त महिलाएं—ए. यू. बैंक की प्रमोटर और ट्रस्टी ज्योति अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल (प्रिंसिपल, कानोड़िया कॉलेज), डॉ. अलका गौर (प्रेसिडेंट, फोर्टी विमेन विंग), मिसेज राजस्थान अंशु पारीक, श्रुति सेठी (फर्स्ट रनरअप), अक्षिता जैन (सेकंड रनर, शिमर मिसेज राजस्थान) द्वारा किया गया।

60 से ज्यादा विमेन एंटरप्रेन्योर्स ने अपने 1000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स शोकेस किए। मुख्य रूप से हैंडमेड और कलात्मक राखी का कलेक्शन बगीची की रेखा बंसल द्वारा शोकेस किया गया। महिला उद्यमी आंचल की हाथ से बनी राखियां व लड्डू गोपाल की पोशाक और मोहित अग्रवाल की मोती और स्टोन की भगवान कान्हा की ज्वैलरी आकर्षण का केंद्र रहीं। आरंभ जयपुर की कोमल द्वारा होम डेकोर और लग्जरी बेडशीट्स की विशाल रेंज पहली बार शोकेस की गई है।

उभरती यंग डिजाइनर्स श्रेया अग्रवाल, प्रथा ज्वैलरी की रितिका ने कस्टमाइज्ड सिल्वर फैशन ज्वैलरी में अपने खास वेटलेस और स्टेटमेंट ज्वैलरी के एक्सपेरिमेंट्स को शोकेस किया। गिफ्ट हैंपर्स के कई ऑप्शंस भी यहां देखने को मिले। हांगकांग, मुंबई और थाईलैंड की क्रॉकरी, किड्स टॉयज, स्टेशनरी, ड्राई फ्रूट हैंपर्स, कोरियन फैशन एक्सेसरीज का कलेक्शन कस्टमर्स को आकर्षित करता रहा। शॉपिंग के लिए खास है शलमली ट्री का हैंडपेंटेड और एंब्रॉयडरी साड़ी कलेक्शन, रंगरावली का कॉटन ब्लॉक प्रिंट, डिजाइनर अभिलाषा के कस्टमाइज्ड सूट्स, ड्रेप्स, इंडो वेस्टर्न, कॉकटेल गाउन और लहरिया आउटफिट्स भी देखने को मिले। जयपुर सहित देशभर से आए डिजाइनर्स द्वारा कोड सेट्स, ऑफिस वियरेबल कॉटन, मस्लिन, एथनिक कुर्तियां, मेंस शर्ट्स, किड्स वियर की विशाल रेंज डिस्प्ले की गई है। महिलाओं को विशेष आकर्षित किया यहां उपलब्ध पोलकी, जड़ाऊ और रजवाड़ा ज्वैलरी ने।

सेल्फी बूथ और स्टार्टअप फोटोग्राफिया का इंस्टेंट कस्टमर का स्कैन करके फोटो देना आकर्षण का केंद्र है। एंटरप्रेन्योर और ऑर्गनाइजर अलका अग्रवाल ने बताया कि यह सेलिब्रेशन ग्रुप का 36वां संस्करण है। महिला उद्यमियों, यंग एंटरप्रेन्योर्स और स्टार्टअप्स के लिए यह एक बड़ा और बेहतर बिजनेस प्लेटफार्म है। जयपुरवासी यहां जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए वेले पार्किंग और भव्य फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है, जहां इस गर्मी में जयपुरवासी ठंडे पेय, चाट और फास्ट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। एंटरप्रेन्योर्स को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और सभी ने अच्छा बिजनेस किया और साल भर के ऑर्डर्स भी बुक किए। दो दिवसीय एग्जिबिशन का समय प्रातः 11 से रात 8 बजे तक है।

23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है बॉर्डर 2
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर2 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है।जे.पी.दत्ता के निर्देशन में बनीं वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बॉडर में सन्नी देओल सुनील शेट्टी जैकी श्रॉफ अक्षय खन्ना राखी पूजा भट्ट  तब्बू समेत कई सितारे नजर आए थे। फिल्म बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।पिछले साल ऐसी खबरें सामने आई थी कि फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनने वाला है बताया गया था कि इसके लिए जे.पी.दत्ता उनकी बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने कोलैबोरेट किया है।

कहा जा रहा है कि बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह निर्देशित करेंगे।बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो बॉर्डर2 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। बॉर्डर 2 सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आ सकते हैं।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कोटा। नांता थाना क्षेत्र में गरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने त्रिकुटा चौराहे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा के घर रंगपुर से राखी बंधवाकर अपने घर  लौट रहा था। पुलिस निरीक्षक भगवान सहाय ने बताया कि रोहित केवट पुत्र मूलचंद केवट  सकतपुरा कुन्हाड़ी का निवासी है। वह नांता में मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना में रहता था।  युवक रंगपुर से अपने घर बाइक से  जा रहा था। इसी दौरान त्रिकुटा चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रोहित केवट अपनी मां व बहन को लेकर रंगपुर मामा के घर राखी बंधवाने के लिए गया था।

रात को वह मामा के घर से अकेले मोटरसाइकिल पर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान त्रिकुटा चौराहे पर कार ने टक्कर मार दी जिससे दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। रोहित आरसीसी का काम करता था, दो भाइयों में बड़ा था तथा उसके पिता मूलचंद केवट कारीगरी का काम करते हैं। परिवार की जिम्मेदारी रोहित केवट पर ही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया है ।पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर पति और ननद ने भाई के घर जाने से रोका, नदी में कूदने चली गई महिला
कोटा। नयापुरा पुलिस ने बुधवार को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राखी के दिन एक विवाहिता को चंबल पुलिया से नदी में कूदने से बचाया और उसे थाने लेकर आ गई। पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी 2 साल पूर्व हुई थी । शादी के बाद से उसके पति ,सास ,ससुर ननद ताने देते थे तथा परेशान करते थे। विवाहित राखी पर अपने पीहर भाइयों को राखी बांधने जाना चाहती थी लेकिन उसके पति ने जाने से मना कर दिया और उसकी ननदों ने भी नहीं जाने दिया और ताने सुनाएं। इस पर महिला घर से निकल गई और आत्महत्या करने के लिए चंबल पुलिया से नीचे नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी तभी वहां पहले से मौजूद नयापुरा थाना के कांस्टेबल अशोक कुमार ने उसको देखा  और  आत्महत्या करने से रोका तथा समझाइश कर थाने लेकर आए। महिला से समझाइश की जा रही है । महिला ने पति पर उसके साथ मारपीट तथा परेशान करने का आरोप लगाया है । मामले में नयापुरा पुलिस जांच कर रही है।

नया ट्रेंड: अब राखी, उपहार और मिठाई कुछ घंटों में पहुंचने लगी, ऑफलाइन मार्केट को ऑनलाइन ने कर दिया धीमा
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। शॉपिंग के रोजाना ट्रेंड बदल रहे हैं, अब सिर्फ नई प्रॉडक्ट रेंज ही नहीं, बल्कि उसे खरीद कर पहुंचाने में भी बदलाव आया है। रक्षाबंधन पर बहन को भाई की पसंद की मिठाई, गिफ्ट और राखी भेजने के लिए अब सिर्फ एक क्लीक कर अपने बजट के अनुसार शॉपिंग कर भेज रही है। मार्केट में ऑनलाइन कंपनियों की संख्याा लगातार बढ़ रही है। ऑफलाइन मार्केट में पचास फीसदी तक गिरावट आ गई।

ऑनलाइन राखी और उपहार खरीदारी में 50% का योगदान
डायरेक्ट.टू.कंज्यूमर (डी2सी) उपहार देने वाले प्लेटफॉर्म, आईजीपी द्वारा किए गए एक व्यापक विश्लेषण के अनुसार, रक्षाबंधन के लिए ऑनलाइन खुदरा परिदृश्य में गैर-मेट्रो ग्राहकों की हिस्सेदारी 50% है। शेष 50% ऑनलाइन खरीदार प्रमुख मेट्रो शहरों से हैं। विशेष रूप से, दिल्ली और मुंबई ऑनलाइन रक्षाबंधन उपहार खरीदारी में चार्ट में सबसे आगे हैं, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और लखनऊ भी इसी क्रम में हैं। हालांकि, खरीदारों का एक बड़ा हिस्सा भारत भर के विभिन्न गैर-मेट्रो शहरों और कस्बों से आता है।

ये है पूरा पैकेट
मिठाई के साथ राखी, इसके बाद सूखे मेवे वाली राखी और चॉकलेट वाली राखी रही। बच्चों के लिए उपहार और भाइयों के लिए उपहार श्रेणियों के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं ने भी महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया। एक विशेष स्पर्श जोड़ने के लिए वैयक्तित उपहारों का विकल्प चुना।

राखियों का कलेक्शन
सेमिप्रेसियस स्टोन राखी, कुंदन और मीना, मोती वाली राखियां, लुंबा, मोली राखियां, चंद्रयान वाली राखियां, छोटा भीम, कार्टून केरेक्टर राखी। प्लांटेबल राखी, सिल्वर राखी, मौली राखी, कस्टमाइज्ड राखी, मिनिमलिस्ट राखी, डिजाइनर राखी और परम्परागत राखी, एवेंजर राखी उपहार सेट भी शामिल है।

ऑनलाइन दुनियाभर में पहुंचाते है राखियां
एफएनपी एक्सप्रेस की सुविधा 70 से अधिक देशों में उपलब्ध है। महज 199 रु. से शुरू होकर, ग्राहक एफएनपी की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं के माध्यम से अपने भाई-बहनों के लिए स्रेह राखी उपहार आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

कई कंपनियां उपलब्ध
अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिशो, फर्न एंड पेटल, द बॉडी शॉप, पेटीएम जैसी ढेरों कंपनियां ऑनलाइन उपलब्ध है।

ऑनलाइन ने ऑफलाइन मार्केट किया चौपट
बढ़ती डिजिटल क्रांति एक ओर जहां काफी फायदेमंद सिद्ध होती होती है, वहीं दूसरी और रिटेल ट्रेड को पीछे धकेलने का काम कर ही है। अब हर फेस्टिवल पर शहर के परम्परागत बाजार में कारोबार में कमी आ रही है।
-सुभाष गोयल, अध्यक्ष कैट

राखी स्पेशल कवर में बंधकर जा रहा है बहनों का प्रेम
जयपुर। बहनों का भाई की कलाई पर सजने वाला प्रेम डाक विभाग के राखी स्पेशल कवर में जाना शुरु हो गया है। एमआई रोड स्थित जयपुर जीपीओ से हर साल की तरह इस बार भी वाटरप्रूफ स्पेशल राखी कवर आ गए हैं और बहनों ने इनमें राखी रखकर भेजना शुरू कर दिया है।

दस रुपए की कीमत के इस कवर पर सुंदर राखी चित्रित की हुई है। कवर वाटरप्रूफ होने के कारण भीगेगा या फटेगा भी नहीं। इसके कारण ये लोगों को विशेष रूप से पसंद आ रहे है।

पेड़ों को भाई मानती हैं इस गांव की बेटियां
राजसमंद। जिले में सोमवार को रक्षाबंधन के 3 दिन पहले इको फ्रेंडली राखी मनाई गई। बेटियों ने पेड़, जंगल, पानी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस समारोह में दुनिया भर के कई देश के अधिकारी और पर्यावरणविद शामिल हुए और इस समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित निर्मल ग्राम पंचायत पिपलांत्री में बेटियां पेड़-पौधों को राखी बांधती है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं। पिपलांत्री पंचायत में बच्चा पैदा होने पर 111 पौधे लगाए जाते हैं जिनकी देखभाल उसका परिवार करता है। पिपलांत्री पंचायत की ओर से पंचायत में बेटी का जन्म होने पर उसके नाम से एफडीपी की जाती है, जो 18 साल बाद उसे दे दी जाती है।

पिपलांत्री के मॉडल की जमकर हुई तारीफ

इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए यूनाइटेड नेशंस के कंट्री कोऑर्डिनेटर शोंबी शार्प भी पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ इको फ्रेंडली रक्षाबंधन में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पिपलांत्री का यह मॉडल अगर दुनिया आत्मसात कर ले तो दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संकट की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया का 20 फीसदी आबादी का हिस्सा भारत है। ऐसे में एक छोटे से गांव की पहल पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। पिपलांत्री मॉडल को दुनिया के कई देशों के स्कूल कोर्स में भी शामिल किया गया है। जिसे बच्चे पढ़कर इस मॉडल को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

बेटियां पेड़ों को भाई मानती हैं, कभी बंजर हुआ करता था गांव

पिपलांत्री पंचायत में जन्म लेने वाली बेटियां पेड़ों को भाई मानती हैं। रक्षाबंधन के पहले पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेती है। करीब 17 साल पहले चारों तरफ मार्बल खदानों से गिरा पिपलांत्री गांव बंजर हुआ करता था। लेकिन तत्कालीन सरपंच श्याम सुंदर का पर्यावरण के प्रति लगाव  पिपलांत्री गांव को बंजर से हरा भरा कर दिया। गांव में बेटी हो या बेटा उनके पैदा होने पर 111 पौधे लगाए जाते हैं। जब तक वह पौधा बड़ा नहीं हो जाता उसकी देख-रेख वह परिवार करता है और फिर रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले यहां की बेटियां उन्हीं पेड़ पौधों को राखी बांध कर रक्षा का संकल्प लेती है। इस दिन सुबह से ही गांव की बेटियां सज धज कर तैयार होती हैं, एक थाली में कुमकुम, चावल, रक्षा सूत्र के साथ एक नारियल लेकर वहां पहुंचती है। जहां पेड को रक्षा सूत्र बांधती हैं। सालों से चली आ रही इस परंपरा ने अब बड़ा रूप ले लिया है। दूर-दूर से बेटियां पेड़-पौधों को राखी बांधने के लिए यहां पहुंचती है। गांव की बेटियों ने बताया कि जिस तरह से दुनिया पर प्राकृतिक आपदा का खतरा मंडरा रहा है। कहीं ना कहीं यह मॉडल पर्यावरण को बचाने को लेकर सार्थक कदम है।