child care - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ
जयपुर। क्लेफ्ट लिप और/या पैलेट (कटे होंठ व तालु) के साथ जन्म लेने वाले बच्चों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने साझेदारी की है। स्माइल फॉर एवरी चाइल्ड पहल के तहत 100 बच्चों की क्लेफ्ट सर्जरी में सहयोग किया जाएगा। इनमें 50 सर्जरी स्माइल ट्रेन के सहयोगी एपेक्स हॉस्पिटल, जयपुर में होंगी। साझेदारी का उद्देश्य जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण क्लेफ्ट उपचार पहुंचाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर सर्जरी नहीं होने पर बच्चों को खाने, बोलने, सांस लेने और सुनने में परेशानी के साथ सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्माइल ट्रेन एशिया की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल डायरेक्टर ममता कैरोल ने कहा कि साझेदारी से जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार की पहुंच मजबूत होगी। वहीं क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण के सीओओ गुरुराज राव ने कहा कि पहल का उद्देश्य आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना बच्चों को स्वस्थ और आत्मविश्वासपूर्ण जीवन का अवसर देना है। भारत में हर साल करीब 35 हजार बच्चे क्लेफ्ट के साथ जन्म लेते हैं। राजस्थान में स्माइल ट्रेन अब तक 44 हजार से अधिक निशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी में सहयोग कर चुकी है।

मानसून रैशेज से परेशान हो रहा है बच्चा, अपनाएं यह उपाय
मानसून का मौसम बड़े व्यक्तियों को भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह छोटे बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस मौसम में तापमान में बार-बार उतार-चढ़ाव बच्चे को बीमार करता है। साथ ही, इससे उन्हें अक्सर रैशेज भी हो जाते हैं,जो बहुत अधिक जलन व इरिटेशन का कारण बनते हैं। मानसून के मौसम में शिशुओं में हीट रैश व डायपर रैश जैसी समस्याएं होना बेहद ही आम बात है। ऐसे में इस समस्या के उपचार के लिए कुछ उपाय अपनाने की जरूरत होती है।

रैशेज की समस्या
मानूसन में शिशुओं में रैश की समस्या इसलिए होती है, क्योंकि गर्म, नम या आर्द्र मौसम के दौरान पसीने की ग्रंथियों के छिद्र अवरुद्ध हो जाते हैं। इस मौसम में डायपर रैश भी बेहद आम है। अगर मानसून में बेबी को डायपर लगाने के बाद उसे बहुत देर के लिए ऐसे ही छोड़ दिया जाता है, तो रैशेज हो जाते हैं।

बच्चे को रखें साफ:
बच्चे को हीट रैशेस से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है उसकी क्लीनिंग पर अतिरिक्त ध्यान देना। आप अपने बच्चे के चेहरे और शरीर को साफ करने के लिए बेबी वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी की स्किन वयस्कों की तुलना में 20.30 प्रतिशत पतली होती है और अभी भी विकसित हो रही है। साथ ही बरसात के मौसम में यह और भी संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में उनकी स्किन पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है।

क्रीम का करें इस्तेमाल:
मानसून में बच्चे डायपर रैश के कारण सबसे अधिक परेशान होते हैं। डायपर रैशेज बच्चे के जननांग क्षेत्र पर होते हैं,जो उन्हें बहुत अधिक तंग कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें जल्द ठीक करने का तरीका होता है डायपर रैश क्रीम का इस्तेमाल करना। यह रैशेज को जल्द ठीक करती है।

पाउडर का इस्तेमाल:
इस मौसम में नमी को दूर रखने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा विचार है। बच्चे की स्किन केयर रूटीन में भूल से भी टेलकम पाउडर शामिल ना करें, बल्कि टैल्क.फ्री पाउडर को यूज करें। यह नमी को अवशोषित करता है, त्वचा पर त्वचा के घर्षण को कम करता है।