kitchen budget - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में रसोई गैस की आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ती मांग और आपूर्ति में आई रुकावट के चलते कई इलाकों में गैस वितरण प्रभावित हुआ है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने नागरिकों से वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि जहां संभव हो, लोग एलपीजी की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का उपयोग करें। अधिकारियों के मुताबिक देश में फिलहाल करीब डेढ़ करोड़ पीएनजी उपभोक्ता हैं और लगभग 60 लाख परिवार ऐसे हैं जो आसानी से पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। सरकार का मानना है कि इससे एलपीजी पर दबाव कम होगा और गैस की आपूर्ति बेहतर ढंग से संचालित की जा सकेगी।

रसोई का बजट बिगड़ा, आम आदमी की थाली से दूर सब्जियां
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर क्षेत्र में तेज बारिश के चलते सब्जियां खराब होने के कारण एवं बढ़ती महंगाई ने बाजार पर बदनसीबी की लकीर खींच दी है, जिसका प्रभाव आम आदमी की जिंदगी पर देखा जा रहा है, जिससे कालाबाजारी के चलते दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।  जानकारी अनुसार गत दिनों लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने से सब्जियां गल गई है। किसानों को बारिश के चलते सब्जियों को बचाने में परेशानियां हो रही है, आवक कम होने के चलते सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का बजट गड़बड़ा गया है।

प्रतिदिन काम में आने वाली हरी मिर्ची 80 किलो व धनिया ढाई सौ रुपए किलो बिक रहे हैं तो वहीं अदरक का भाव 80 किलो, तो वहीं गोभी 120 किलो तक पहुंच चुकी है। सब्जियों का भाव 60  किलो से लेकर 120 किलो तक पहुंच चुका है। दैनिक उपयोग की सभी चीजों के भाव बढ़ने से आमआदमी का जीना दुश्वार हो गया है। कालाबाजारी के चलते आगामी दिनों में हर दाल 100 से 120 तक का आंकड़ा छूने की आशंका है। बाजार में दालों के पंख निकल आए हैं, जहां मूंग की दाल 100 रुपए किलो चने की दाल 80 रुपए किलो, अरहर की दाल 100 रुपए किलो, उड़द की दाल 100  रुपए किलो बिक रही है, जबकि कुछ दिनों पूर्व दालों के भाव कम थे। जब मध्यमवर्ग रसोई के बढ़ते दाम से परेशान हैं तो आमआदमी इस बढ़ रही महंगाई से कितना परेशान होगा। बीते कुछ दिनों पूर्व भाव सामान्य थे लेकिन कालाबाजारी के चलते अचानक महंगाई आसमान में पहुंच गई है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

ये है इनका कहना
इस मामले में ग्रहणी रानी बडेरा ने बताया कि महंगाई ने घर के बचत को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहले कि कही कहावतें सिद्ध हो रही है कि गृहस्थी चलाना भी एक टेढ़ी खीर है और यह सच भी होता जा रहा है। महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

कलावती ने बताया कि आम ग्रहणी तो रसोई में सब्जियों से किनारा कर चुकी है, एक कटोरी दाल में पांच कटोरी पानी डालकर गुजारा करना पड़ रहा है।

ग्रहणी शोभा शर्मा ने बताया कि महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन और दुखदाई होंगे। आलू, प्याज के भाव भी आसमान छू रहे हैं। खाद्य सामग्रियों के बढ़ते हुए दामों से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।