Instagram - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेमिका ने लिव-इन-पार्टनर को घोंपा चाकू, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
जयपुर। खोराबीसल थाना इलाके में एक प्रेमिका के अपने लिव-इन पार्टनर को चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। इन दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई और फिर दोनों लिव-इन में साथ रह रहे थे। लगातार विवाद से परेशान प्रेमिका ने सोते समय प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि खोराबीसल निवासी 40 वर्षीय युवक ने निजी अस्पताल में पुलिस को पर्चा बयान दिया कि वह प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। हुकरीब पांच साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी एक युवती से दोस्ती ई। जिसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। 18 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह घर पर रूम में सो रहा था। इस दौरान महिला ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।

मेटा ने बचाई छात्रा की जान : इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का प्रयास करते हुए की फोटो पोस्ट
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 18 वर्षीय एक छात्रा की जान समय पर अलर्ट और पुलिस की तत्परता से बच गई। बेलघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का प्रयास करते हुए एक फोटो पोस्ट की। फोटो में उसने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकने का प्रयास किया और कैप्शन लिखा था गुड बॉय माई लाइफ। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने छात्रा की पोस्ट को गंभीर मानते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को एक ईमेल अलर्ट भेजा।

सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम ने अलर्ट में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर छात्रा की लोकेशन ट्रेस की और संबंधित थाने को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही बेलघाट थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक और महिला आरक्षी केवल 19 मिनट में छात्रा के घर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से छात्रा को तत्काल फंदे से उतारा और प्राथमिक उपचार कराया।

धमका कर हॉस्पिटल में कराया जैण्डर चेंज : इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती, अपहरण कर कई माह कुकर्म
सीकर। जिले में 22 वर्षीय युवक के साथ अप्राकृतिक कुकर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद युवक को ढाणी में ले जाकर कुकर्म किया और उसके वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़ित को सीकर ले जाकर जेंडर भी चेंज करा दिया। आरोपी इसके बाद करीब तीन माह तक पीड़ित के साथ कुकर्म करता रहा। फतेहपुर सदर थाने में पीड़ित 22 वर्षीय युवक की ओर से दर्ज कराए मामले में बताया है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 3 साल पहले उसकी दोस्ती सुनील से हुई थी।
आरोपी ने पीड़ित को बातें कर मित्र बना लिया और सोशल मीडिया पर कई घंटों तक चैटिंग करता रहा।

आरोपी ने पीड़ित को फरवरी माह में फोन कर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी उसे एक ढाणी में ले गया और वहां बंधक बना लिया। आरोपी ने उसे बांधकर अप्राकृतिक रूप से कुकर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड भी कर लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे सीकर ले गया और हॉस्पिटल में जेंडर चैंज करवा दिया और दो-तीन डॉक्यूमेंट पर साइन भी करवाए और फिर अपने घर ले आया।

नशे में मारपीट की, जान से मारने की धमकी
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक मई को आरोपी ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और फिर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही मोबाइल छीन लिया और धमकी दी की यदि तूने कहीं पर शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा और वीडियो वायरल कर दूंगा।

इनका कहना है
फतेहपुर सदर थानाधिकारी भवानी सिंह कहना है कि पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

लाइक-कमेंट के चक्कर में मौत की रील
सोशल मीडिया के चलते बच्चों और युवाओं में सामाजिक दिखावे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। युवा फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की देखादेखी कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता होता कि इसका नतीजा क्या होगा। उन्हें वास्तविकता का पता नहीं है। बच्चे अपने माता-पिता की बात नहीं मानते हैं। जो उम्र पढ़ने की होती है, उसमें रील बना रहे हैं। ऐसे बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी काउंसिलिंग की जरूरत है।

युवाओं के साथ अब छोटे बच्चे भी रील्स बनाने लगे हैं। बच्चे घर पर अकेले रहते हैं, सोशल मीडिया का अट्रैक्शन है। सबको अच्छा लगता है कि उन्हें लोग पसंद करें, तारीफ  करें। युवा अभी रियल और रील लाइफ  जी रहा है। एक असल दुनिया है और एक आभासी दुनिया। युवा इस आभासी दुनिया यानी रील पर ज्यादा लाइक्स के चक्कर में खुद को जोखिम में डाल रहे हैं। भारत में टिकटॉक पर बैन लगने के बाद रील्स बनाने का चलन सामने आया। इसके बाद लोग इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने लगे। रील्स में फनी, मोटिवेशनल और डांस समेत कई तरह के वीडियो होते हैं। रील्स एक तरह का इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो होता है। शुरुआत में यह रील्स 30 सेकंड का होता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 90 सेकंड का कर दिया है। रील बनाने का युवाओं के बीच ऐसा क्रेज है कि वो कहीं भी रील बनाने लग जाते हैं। कई बार इस रीलबाजी के चक्कर में लोग अपना ही नुकसान भी करा बैठते हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के  कारण युवाओं में क्रेज बढ़ता जा रहा है। कब यह शौक सनक की हद तक पहुंच जाता है पता ही नहीं चलता। नियमों को ताक पर रखकर रील बनाने के जुनून में जान तक गंवा देते हैं। शहर में ही युवाओं को फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक, फ्लाई ओवर पर, चलती रेल में कोच के डिब्बे के बीच खड़े होकर या बाइक चलाते हुए रील बनाते देखा जा सकता है।

कई युवा रील को रोचक बनाने के चक्कर में पानी के बीच उतर रहे हैं तो कई युवा टूटी दीवारों पर चढ़कर रील बना रहे हैं। वैसे तो रील्स बनाने का खुमार हर वर्ग के लोगों को है, लेकिन इसमें खासकर 16 से 40 वर्ष के युवा वर्ग में ये क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के जुनून में लोग इतने खो जाते हैं कि कुछ अलग हटकर दिखाने के चक्कर में खुद के साथ-साथ कई बार दूसरों तक की जान से खिलवाड़ कर डालते हैं। लोकप्रियता हासिल करने के लिए कभी कोई रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने पहुंच जाता है तो कभी कोई बहुमंजिला इमारत पर खड़े होकर वीडियो बनाता है। कभी वाहन चलाते समय स्टंटबाजी, कभी सड़कों व चौक-चौराहों पर डांस, स्टंट करना, सिलीसेढ़ और बांध पर खड़े होकर रील्स बनाना। कभी किसी पहाड़ पर खड़े होकर अजीब हरकतें करना। कहीं झरनों व जलाशयों के बीचोबीच जाकर पानी में बेपरवाह मस्ती करते हुए रील्स बनाना। कभी रेलवे ट्रैक पर जाकर या ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर रील्स बनाना। रील लाइफ की तुलना से युवाओं का आत्मसम्मान प्रभावित हो रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में परफेक्ट दिखने की होड़ में जब उनकी पोस्ट को वांछित प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो वे निराश हो जाते हैं। इसका सीधा असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ता है, जिससे वे और ज्यादा सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं और इस चक्रव्यूह से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस समस्या से निपटने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर युवाओं को वास्तविक जीवन के महत्व का अहसास कराना चाहिए।

टेलेंट है तो बहुत से विषय हैं रील बनाने के यदि किसी में टेलेंट है तो जान को जोखिम में डालने वाली रील बनाने की बजाय मोटिवेशनल, संगीत, नृत्य, तकनीकी ज्ञान, सेहत से जुड़ी टिप्स, धर्म, विज्ञान, फिटनेस, हास्य-व्यंग्य, खान-पान सहित सैकड़ों विषयों पर रील बनाकर ख्याति अर्जित कर सकता है। रील्स की बजाय अपने दोस्तों के साथ समय गुजारें मॉर्निंग वॉक के साथ व्यायाम करने में समय बिताएं रील्स देखने के कारण बच्चे वर्चुअल आॅटिज्म के शिकार हो रहे हैं, उन्हें मोबाइल से दूर रखें बच्चों के सामने कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल करें बच्चों को वक्त दें, उनसे पारिवारिक बातें करें। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए टेलेंट होना बहुत जरूरी है। यदि आपके अंदर टेलेंट है तो फॉलोअर्स अपने आप ही बढ़ जाएंगे। यदि युवा ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे हैं तो बहुत गलत है। इससे दूसरे बच्चों पर भी गलत असर पड़ेगा। रील बनाने वालों के साथ उनकी वीडियो देखने वालों की भी मूर्खता है। इनका विरोध करना चाहिए। युवा जल्दी फेमस होने के लिए रील बना रहे हैं, जोकि बहुत गलत है।

-डॉ.सत्यवान सौरभ
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

साइबर ठगी से बचने के लिए इंस्टाग्राम पर रुपए कमाने के लिंक पर न करें क्लिक, नहीं तो खाता हो जाएगा खाली
जयपुर। यदि आपके पास सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, वाट्सअप, टेलीग्राम और फेसबुक पर कोई व्यक्ति रुपए कमाने का लालच दे रहे हैं या कोई अन्य अन्य बड़ा प्रलोभन दे रहें हैं तो सतर्क हो जाइए और उस लिंक पर क्लिक मत कीजिए। यदि आप लालच में आ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया तो आपके खाते में रखे सारे रुपए निकल जाएंगे।

एक बार ठगी होने के बाद रुपए वापस आना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह आपको वीवीआईपी कस्टमर बनाने का झांसा देकर भी ठग फर्जी कॉल्स कर सकते हैं। किसी भी अज्ञात नम्बर से आने वाली कॉल से सतर्क रहें। किसी भी अविश्सनीय और अधिक आकर्षक ऑफर को तुंरत स्वीकार नहीं करें। किसी भी अज्ञात कॉलर को अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करें और शक होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें। सिर्फ प्रमाणित और सुरक्षित वेबसाइटों पर ही अपनी जानकारी शेयर करें। दैनिक नवज्योति हर व्यक्ति से अपील करता है कि साइबर ठगों से बचने के लिए जागरुक रहें तब ही सुरक्षित रह सकते हैं।

केस नम्बर-1 इंस्टाग्राम पर लिंक भेजकर ठगे 40.78 लाख रुपए
एयरपोर्ट थाना इलाके में महिला साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर लिंक भेजकर एक महिला से 40.78 लाख रुपए की ठगी कर ली। थानाप्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि निधि जैन निवासी सिद्धार्थ नगर जवाहर सर्किल ने रिपोर्ट दी कि उसके पास एक महिला ने इंस्टाग्राम पर लिंक भेजा। जब उस लिंक पर क्लिक किया तो वाट्सअप ग्रुप में उसे शामिल कर दिया। उसमें पहले से 120 लोग जुडेÞ थे। सभी ने आपस में चैट करने के दौरान कहा कि हमने इन्वेस्ट करके काफी रुपए कमाए हैं। वह भी झांसे में आ गई। पहले तो उसे शुरुआत में लाभ हुआ लेकिन बाद में उससे 40.78 लाख रुपए की ठगी कर ली।

केस नम्बर-2 वीआईपी ग्राहक बनाने का झांसा देकर की ठगी
पीड़ित धीरज कुमार खत्री (42) निवासी मॉडल टाऊन ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दी कि ठगों ने 18 जुलाई को एचडीएफसी बैंक से वीआईपी ग्राहक और आईपीओ का झांसा देकर 1.40 लाख रुपए की ठगी कर ली। जब उसे पता चला कि रुपए एचडीएफ सी बैंक की जगह पर आरबीएल बैंक में ट्रांसफ र हो गए हैं तो उसने बैंक को फ ोन कर इसके बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि राशि ट्रांसफर हो गई है।

केस नम्बर-3 एप डाउनलोड करवाकर चार लाख की धोखाखड़ी
परिवादी मुद्रिक नांगलिया (25) निवासी जय जवान कॉलोनी बजाज नगर ने रिपोर्ट दी कि पहले तो सोशल मीडिया पर टेलीग्राम ऐप से जुड़कर मोटी कमाई का झांसा दिया। पहले तो मैंने मना किया, लेकिन बाद में जैसे ही दस जुलाई को मैंने एप डाउनलोड किया, खाते से चार लाख रुपए ट्रांसफर हो गए।

युवती से होटल में दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले
जोधपुर। शहर के सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती से होटल में दुष्कर्म किए जाने के साथ उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी की बात नहीं मानने पर पीड़िता संग खींचे गए फोटो एवं वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिए गए। पीडिता ने अब सरदारपुरा थाने में नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसमें अग्रिम अनुसंधान किए जाने के साथ पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि भागीरथ नाम के शख्स से पहचान हुई थी। वह उसे गत साल 12वीं रोड स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां होटल में दुष्कर्म के साथ उसके फोटो खींचने के साथ वीडियो बना डाला। फिर इनके बल पर ब्लैकमेल करने लगा। उसकी बात नहीं मानने पर आरोपी ने फोटो वीडियो का इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। पीडिता का मेडिकल करवाया गया है।

अब ट्विटर को टक्कर देगा इंस्टाग्राम का नया ऐप
वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम जल्द ही ट्विटर के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने एप्लिकेशन का एक अलग, टेक्स्ट आधारित संस्करण जारी करने की योजना बना रहा है।

अमेरिकी प्रसारक ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी दी। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि नया ऐप पहले ही चुनिंदा हस्तियों और क्रिएटर्स के बीच वितरित किया जा चुका है, जो महीनों से इसका परीक्षण कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप संभवत: जून में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा और मैस्टोडॉन सहित अन्य ट्विटर प्रतिस्पर्धियों के अनुकूल होगा।

रील्स बनाने की लत युवाओं को ले डूबेगी!
दिल्ली मेट्रो के अंदर रील बनाने के कई मामले सामने आए हैं। इंस्टाग्राम रील बनाने और वीडियो पर अधिक व्यूज और लाइक्स के चक्कर में मेट्रो के भीतर वीडियो रिकॉर्ड किए जाते हैं। वीडियो बनाने के चक्कर में कई बार यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। हाल ही में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए जो दिल्ली मेट्रो के भीतर बनाए गए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से इस बारे में कई बार चेतावनी भी दी गई। हालांकि ऐसे मामलों पर रोक नहीं लग पाई। हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने इस मामले में ट्वीट करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगाने की जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो ने सफर के दौरान यात्रियों से वीडियो रिकॉर्ड नहीं करने का संदेश जारी करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा कि दिल्ली मेट्रो में पैसेंजर बने परेशानी नहीं। साथ ही दिल्ली मेट्रो ने एक ग्राफिक शेयर किया, जिसमें लिखा कि मेट्रो में यात्री बनो उपद्रवी नहीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर बढ़ता क्रेज अब जानलेवा साबित हो रहा है। इंटरनेट पर कुछ लोग इसे रील एडिक्शन या सोशल मीडिया एडिक्शन के नाम से जान रहे हैं। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के साथ रील्स और सेल्फी का यह क्रेज कई युवाओं की जान ले चुका है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स, लाइक और कमेंट बढ़ाने के चक्कर में युवा किसी भी हद तक जा रहे हैं, हथियारों के साथ खेलने जानलेवा स्टंट करने के ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। अगर आप एक सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपको इंस्टाग्राम रील्स के बारे में जरूर पता होगा कि रील 1 मिनट से भी कम समय की वीडियो होती हैं,जो लोगों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इन शॉर्ट वीडियो का मार्केट इतना बड़ा है कि करोड़ों-अरबों की संख्या में लोग इन्हें देखना और बनाना पसंद करते हैं। रील्स ट्रेंडी और रोमांचक होते हैं और बहुत ही कम समय में लोगों को अच्छा मनोरंजन देते हैं। यही कारण है कि यह आपको बांधे रखती है। लेकिन इसका एक और पक्ष है जो हममें से कई लोग नहीं जानते हैं वह है इसका एडिक्शन और सोशल मीडिया पर फेमस होने की जिज्ञासा, जिसके चलते हर कोई सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता है और इस चक्कर में कई लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित होती है।
गौरतलब है कि साल 2021 में मध्य प्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया था, जिसमें 16 साल के एक लड़के ने इंस्टाग्राम रील बनाते समय गलती से खुद को फांसी लगा ली थी। इसके बाद इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि 16 साल का विक्की सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए नकली वीडियो बना रहा था, लेकिन यह घातक निकला और उसने गलती से खुद का गला घोंट दिया। साल 2021 में ही जयपुर के जवाहर नगर में एक लड़के ने अपनी दोस्त के साथ एक टिक टॉक वीडियो बनाया था, जिसके बाद लड़की के भाइयों ने उसे पूरे गांव में नंगा करके दौड़ाया था और उसकी पिटाई भी की थी। हालांकि पुलिस ने इस पर कार्यवाही की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। 25 दिसंबर 2021 को जयपुर के ट्राइटन मॉल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने जब इस मामले पर जांच की, तो पता चला कि 22 साल का यह युवक मॉल की छत पर रील्स शूट कर रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह मॉल से नीचे जा गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके अलावा ऐसे कई सोशल मीडिया से जुड़े केस हैं जिन्होंने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी। लाइक, कमेंट और फेम की सनक में लोग अपने जान की परवाह भी नहीं करते। वे ऐसी कई घटनाओं का शिकार हो जाते हैं, जो या तो उनकी जान ले लेती हैं या उन्हें बर्बाद कर देती हैं।

एक सर्वे के मुताबिक, भारत में प्रतिदिन 60 लाख से भी अधिक रील्स बनाए जाते हैं। ये सभी रील्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाते हैं। रील्स के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा काल्पनिक दुनिया में जीने लगते हैं। युवाओं को वर्चुअल दुनिया अधिक पसंद आ रही है। युवा काल्पनिक दुनिया में जीना पसंद कर रहे हैं। उनको यही दुनिया पसंद आ रही है और यहीं सुख-दुख ढूंढ़  रहे हैं। नतीजा यह है कि वे मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं और उनकी याददाश्त भी कम होती जा रही है। किसी व्यक्ति को जैसे सिगरेट पीने की लत लगती है, ठीक वैसे ही लत शॉर्ट वीडियो से भी लग जाती है, जो बहुत चाहने के बाद भी छूट नहीं पाती। इसके अलावा भी इसके कई तरह के नुकसान है। शारीरिक तौर पर निरंतर कई घंटे बैठकर एक टक रील्स देखने से युवाओं में कई तरह की शारीरिक बीमारियां भी सामने आ रही हैं। रील्स बनाने के लिए युवा आज किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार हैं। रील्स के माध्यम से अश्लीलता को बढ़ावा देने के प्रयास भी होने लगे हैं। वीडियो पर महज व्यूज हासिल करने के उद्देश्य से शॉर्ट वीडियो के जरिए अश्लील और बेहद ही घटिया कॉन्टेंट परोसा जा रहा है, जो वीडियो बनाने वाले और देखने वाले दोनों के मानसिक स्वास्थ को प्रभावित करते हैं।

-देवेन्द्रराज सुथार
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

कांग्रेस के इंस्टाग्राम पेज पर गहलोत का ‘मारियो’ अवतार
जयपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। सीएम एक बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  फिलहाल अभी तक उनके दिल्ली कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सीएम के इस दौरे को पूरी तरह से सियासी यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। इस बात की भी संभावना है कि सीएम गहलोत पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इन सब के बीच सबसे खास बात यह है कि सीएम गहलोत के दिल्ली जाने से पहले राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर बनी एड फिल्म चर्चा के केंद्र में है। इस एड फिल्म को कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है, जिसकी शुरुआत और अंत में जो स्लोगन लिखा गया है, उसे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तेजी से साझा कर रहे हैं। इस एड फिल्म के स्लोगन में लिखा है ‘राजस्थान में गहलोत फिर से’। असल में इस स्लोगन को लेकर चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि पायलट कैंप के मंत्री, विधायक पहले से ही सीएम गहलोत के खिलाफ  मोर्चा खोल रखे हैं। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को बजट पास होने के बाद राजस्थान में बदलाव हो सकता है। यदि किसी कारणवश ऐसा नहीं भी होता है तो 2023 का चुनाव पायलट के चेहरे पर लड़ा जाएगा। वहीं इस एड फि ल्म और उसमें लिखे स्लोगन ने एकाएक प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा दिया है, जिसके शुरुआत व आखिर में यह दावा दिखाया जा रहा है कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव भी गहलोत के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

चर्चाओं का बाजार गर्म
वैसे तो इस एड फि ल्म में ‘राजस्थान में गहलोत फि र से’ वाले स्लोगन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इसमें सबसे रोचक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बच्चों के मशहूर मारियो गेम का मारियो बताया गया है। इसमें पेपर लीक प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई, जनता के लिए घोषित योजनाओं में बचत, राहत और बढ़त को तरजीह, संजीवनी घोटाले की बात, अनिवार्य एफ आईआर, महंगाई पर चोट के साथ ही सरकार की सभी योजनाओं को दिखाया गया है।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बनीं उर्वशी रौतेला
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गयी हैं। उर्वशी रौतेला  सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री में शामिल हो गयी हैं। उर्वशी रौतेला ने 62.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी है। और उन्होंने अनुष्का शर्मा और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को पछाड़ दिया है।अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब  62.6 मिलियन फॉलोवर्स है।

अभिनेत्रियों में कृति सेनन के 52.9 मिलियन, दिशा पटानी के 56.9 मिलियन, सारा अली खान के 41.7 मिलियन, कियारा आडवाणी के 29 मिलियन, अनन्या पांडे 24.3 मिलियन और जाह्नवी कपूर के 21.2 मिलियन फॉलोवर्स है। वहीं अभिनेताओ में सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 59 मिलियन फॉलोवर्स है। इसके अलावा ऋतिक रोशन के 45 मिलियन फॉलोअर्स, वरुण धवन के 45.4 मिलियन फॉलोअर्स, रणवीर ङ्क्षसह के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स और कार्तिक आर्यन के 28.3 मिलियन फॉलोअर्स है।

कंगना ने गांधीजी को बताया सत्ता का भूखा, लिखा: वह चाहते थे भगत सिंह को फांसी हो
मुंबई। कंगना रनौत ने एक बार फिर से महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। पहले मैसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया
कंगना रनौत के पिछले बयान पर बवाल अभी थमा नहीं इस बीच उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए हैं। कंगना ने लिखा है, जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया जिनमें हिम्मत नहीं थी, न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे..., ये वही थे जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो उसके आगे एक और झापड़ के लिए दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी..., ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भीख मिलती है। अपने हीरो समझदारी से चुनें।

लोगों को पता होना चाहिए इतिहास
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।

दीपिका पादुकोण ने लाॉन्च किया 'ए चेन ऑफ वेलबीइंग', मानसिक स्वास्थ्य पर लोगों को करेंगी जागरुक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मुश्किल वक्त में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए सोशल मीडिया पर 'ए चेन ऑफ वेलबीइंग' लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल गाइड है और उन चीजों को आगे लाने पर केंद्रित है, जो लोगों को घोर निराशा से निपटने में सहायता करेगी। दीपिका ने इंस्टाग्राम के 'गाइड्स' फीचर का इस्तेमाल करते हुए 'ए चेन ऑफ वेलबीइंग' की चेक लिस्ट को कंपाइल किया है। इसका परिचय देते हुए उन्होंने लिखा कि ध्यान रखने के लिए एक रिमाइंडर।

अभिनेत्री ने कई अन्य सोशल मीडिया हैंडल के सहयोग से वेलबीइंग गाइड लॉन्च किया गया है, जो एक समान लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि दर्शकों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंचने में मदद मिल सके। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ, भारत ने भी कई अन्य डिजिटल प्रभावितों के साथ "चेन ऑफ वेलबीइंग" के लिए अभिनेत्री के साथ भागीदारी की है। हाल ही में, यूनिसेफ इंडिया ने दीपिका और 'द लिव लाफ लव फाउंडेशन' को टैग करते हुए अपने सोशल मीडिया पर 'मैनेजिंग ट्रॉमा एंड लॉस' पर एक गाइड साझा की थी।