fall ceiling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शासन सचिवालय में फिर गिरी फॉल सीलिंग, एक कर्मचारी के सिर में आई हल्की छोट
जयपुर। राजस्थान शासन सचिवालय में बुधवार को करीब 1:00 बजे चिकित्सा ग्रुप एक के ऑफिस में छत पर लगी फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गई। जिसके चलते एक कर्मचारी के सिर में हल्की छोटे आई है। उन्हें सचिवालय स्थित डिस्पेंसरी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया है।

इसके बाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ने कार्मिक विभाग के सचिव के के पाठक से मुलाकात करके फॉल सीलिंग की घटनाओं पर खेद जताते हुए कहा है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बार-बार इन्हें ठीक करने की बात कहने के बावजूद काम नहीं हो रहा है। इसके चलते आए दिन फॉल सीलिंग गिर रही है।

निगम की तीसरी मंजिल की पूरी फाल सीलिंग हुई क्षतिग्रस्त
कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल की पूरी फाल सीलिंग ही क्षतिग्रस्त हो गई है। तेज बरसात के कारण कई जगह से फाल सीलिंग गिर गई। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल की छत पर बरसात से पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से पिछले कई दिन से तो छत से पानी टपक रहा था। जिससे पूरी जगह पर पानी ही पानी हो रहा था। फर्श को गीला होने से बचाने के लिए कमचारियों ने पहले कई जगह पर बाल्टी रखी हुई थी।

लेकिन गत दिनों हुई तेज बरसात से छत का हिस्सा कमजोर होने से वह फाल सीलिंग पर गिरा तो  फाल सीलिंग ही नीबे आ गई। तीसरी मंजिल पर एनयूएलएम कक्ष के बाहर सीढ़ियों के पास, उसके बाद लेखाधिकारी कक्ष के बाहर और फिर जेरोक्स मशीन वाली साइड पर आधे से अधिक हिस्से की फाल सीलिंग ही नीचे गिर गई। जिससे पूरी फाल सीलिंग हटने से उस छत की दुर्दशा दिखने लगी है। कर्मचारियों ने बताया कि बरसात से छत और कमरों में तो पानी टपक ही रहा था। जिससे कम्प्यूटर व की बोर्ड तक खराब हो गए। कई फाइलें भीग गई। दीवारों में सीलन आ गई। ऐसे में उससे बचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से भरभराकर फाल सीलिंग ही नीचे गिर गई। कर्मचारियों ने बताया कि गनीमत रही कि जिह समय फाल सीलिंग गिरी उसी समय एक कर्मचारी चंद सैकंड पहले ही वहां से निकलकर कमरे में आया था। फाल सीलिंग गिरने से वह घबरा गया। उसके बाद अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।  कर्मचारियों का कहना है कि तीसरी मंजिल पर कई अनुभागों में कर्मचारी अधिकारी तो काम कर ही रहे हैं। वहां आमजन भी बड़ी संख्या में दिनभर आते रहते हैं। जिससे बरसात में उनके लिए खतरा बना हुआ है।

इनका कहना है
तीसरी मंजिल की छत पर पानी भरने से फाल सीलिंग कमजोर होकर गिर गई है। हालांकि उससे किसी को चोट नहीं लगी है। महापौर व उन्होंने इसका मौका देखा है। महापौर के निर्देश पर खराब फाल सीलिंग को हटवाने का काम किया जा रहा है। बरसात के बाद उसे सही करवाया जाएगा। पहली व दूसरी मंजिल पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
- वासुदेव मालावत, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर