mdm hospital - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

MDM Hospital में मरीज की मौत का मामला : तीसरे दिन भी नहीं उठाया गया शव
जोधपुर। एमडीएम हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभिन्न मांगों को लेकर परिजनों द्वारा मोर्चरी के बाहर दिया जा रहा धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगें नहीं मानने पर शव उठाने से इनकार कर दिया है।
फलोदी जिले के कोलू निंबायत निवासी रामलाल भील ने बताया कि उसके पिताजी टीकूराम को हार्ट के इलाज के लिए 11 मई को एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उनका पांच जून को हार्ट का ऑपरेशन हुआ और हृदय रोग विभाग में आईसीयू में डॉ. सुभाष बलारा की देखरेख में इलाज चल रहा था।

गत 9 जून तक उसके पिता ठीक थे। गत दस जून को खून की नली चेंज करने के बाद उसके पिताजी की तबीयत खराब हो गई। इस पर डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को सूचना दी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उसके पिता की खून की नली भी लीकेज हो गई थी। स्टाफ को सूचना देने के बाद भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। उसके चाचा ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की तो स्टाफ ने फोन छीन लिया और फोटो-वीडियो डिलीट करवा दिए। उधर खून ज्यादा निकलने से उसके पिता का निधन हो गया। मृतक के परिजनों ने इसको लेकर हंगामा किया भी किया। उन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया और मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए। धरना गुरुवार को भी जारी रहा।

परिजन ने यह मांगे रखी है
धरने पर बैठे परिजनों की डॉ. सुभाष बलारा व पूरे स्टाफ को निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की मांग है। इसके साथ ही परिजन बीस लाख का आर्थिक मुआवजा और मृतक के बच्चों को स्नातक तक फ्री पढ़ाई की मांग है। परिजनों का कहना है कि जब तक इस संबंध में लापरवाह डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। बता दे टीकू राम की मौत के बाद शास्त्रीनगर पुलिस ने 11 जून को मर्ग दर्ज किया था।

Mathuradas Mathur Hospital Canteen Fire: एमडीएम की कैंटीन में गैस सिलेंडर में भभकी आग
जोधपुर। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में आई कैंटीन में शुक्रवार की रात को एक गैस सिलेण्डर में अचानक से आग भभक गई। आग को बुझाने के लिए सीज फायर का सहारा लिया गया। कुछ देर बाद आग पर काबू कर लिया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ मगर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मथुरादास माथुर अस्पताल की कैंटीन में शुक्रवार की रात पौने दस बजे आग की सूचना पर शास्त्रीनगर से फायर स्टेशन से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। सहायक अग्रिशमन अधिकारी प्रशांत सिंह, मोहम्मद हनीफ, फायरमैन मनीष पुरोहित और भोमाराम चौधरी दमकल की गाड़ी के साथ वहां पहुंचे। बताया गया कि केंटिन में पांच छह सिलेण्डर रखे हुए थे। मगर आग एक सिलेण्डर में ही लगी। सीज फायर का सहारा लेकर सिलेण्डर में लगी आग को काबू किया जा सका। दमकल सूत्रों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से एकबारगी अफरातफरी मच गई। ज्ञात रहे कि एमउीएम अस्पताल में दिनभर चहलकदमी रहती है। गनीमत थी कि आग रात को लगी और ज्यादा लोग भी मौजूद नहीं थे। आग को जल्द ही काबू कर लिया गया। आग ज्यादा फै लने पर सिलेण्डर विस्फोट भी सकता था।

विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग की टीम द्वारा अद्भुत उपलब्धि
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में भयंकर दर्द होने पर विभाग में दिखाने व पेट का एक्सरे करवाने पर पेट में कुछ पड़े होने का दिखाई दिया । मरीज से पूछताछ पर पता चला की उसने  कुछ सिक्के निगल लिए हैं ।  मरीज कुछ मानसिक विमंदित प्रवृत्ति का लगा होने के कारण शायद उसने ये सिक्के काफी समय से निगल लिए थे । इस पर विभागीय टीम द्वारा मरीज का बिना ऑपरेशन किए यह सिक्के निकालने के लिए एंडोस्कोपी प्रोसीजर करने का निर्णय लिया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र भार्गव के निर्देशन में और डॉ सुनील दाधीच की अगुवाई में डॉ साबिर  , डॉ सेवाराम , डॉ राजेंद्र भाटी , डॉ विवेक , डॉ अभिषेक और डॉ बॉबी द्वारा गैस्ट्रोस्कॉपी के माध्यम एवं विशेष उपकरण औररोथ नेट टोकरी की सहायता से 63 सिक्के  सफलतापूर्वक निकाल दिए ।  इसमें एंडोस्कोपी के इंचार्ज दीपाराम सीरवी व  नर्सिंग ऑफिसर सोनू परिहार, विकास कुमार, दीपा कुमावत और पंवार पूजा का सक्रिय योगदान रहा । इस विधि के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है ।