tejashwi yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेजस्वी को निशाने पर लेकर पप्पू यादव और प्रशांत किशोर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे : एजाज
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पप्पू यादव तथा प्रशांत किशोर जैसे नेता जनहित के वास्तविक मुद्दों पर सत्तापक्ष से सवाल पूछने की जगह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पप्पू यादव सरकार की कमियों को लगातार सामने ला रहे हैं और रोजगार, बढ़ते अपराध तथा बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है, इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उनके खिलाफ बयानबाजी की जा रही है।

अहमद ने कहा कि पप्पू यादव और प्रशांत किशोर जिस तरह तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान दे रहे हैं, उससे मुख्य मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और रोजगार तथा अपराध जैसे विषय भी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए राजनीतिक चर्चा इन समस्याओं पर केंद्रित होनी चाहिए।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार, अपराध तथा बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर राजद सरकार से जवाब मांगता रहा है।

तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज, बिजली और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम लोगों, किसानों और मध्यम वर्ग पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि महंगाई देश की गंभीर समस्याओं में शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट पर असर पड़ा है तथा रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने रसोई गैस की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना को लेकर बड़े दावे किए थे, लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि गांव-गांव जाकर योजना की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि महंगी रसोई गैस के कारण कई गरीब परिवारों के लिए इसका नियमित उपयोग चुनौती बन गया है।

यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में रसोई गैस की कीमतों के मुद्दे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए थे, लेकिन आज कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार को आम लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि खाद्य तेल, दाल, चीनी, आलू, प्याज और टमाटर जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम परिवारों के खर्च पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से राहत दिलाने के मुद्दे पर उनकी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज उठाती रहेगी।

तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी जिले के रामपट्टी स्थित मंडल कारागार में 10 अगस्त को मृत पाए गए 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। तेजस्वी यादव ने एनएचआरसी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि रोशन यादव की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र जांच आवश्यक है। उन्होंने मृतक और उसके परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की मांग की।

राजद नेता ने एनएचआरसी के अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा कि रोशन यादव 27 मई 2026 से न्यायिक हिरासत में था। जेल अधिकारियों के अनुसार, उसकी मौत फांसी लगाने से हुई। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए उसके शरीर पर कई चोट के निशान होने की बात कही है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी गिरफ्तारी के संबंध में परिजनों को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मधुबनी प्रशासन ने संकेत दिया है कि एनएचआरसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी और उसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की राजनीति में निशांत कुमार के उतरने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर लिखने के मामले में अशांत हो गए हैं। नीरज कुमार ने कहा कि जदयू में निशांत की एंट्री के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है और उसी कुंठा में वह ट्विटर पर लिख कर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार के पास नीतीश कुमार की विरासत है, जिन्होने पद पर रहते हुए स्वेच्छा से उसका त्याग किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के अंदर अपने पिता की ईमानदारी और त्याग की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि निशांत ने प्रदेश की सरकार में बड़ा पद छोड़ कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है और उसी क्रम में वह 03 मई को महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण अपनी सद्भाव यात्रा के लिए जा रहे हैं, जहाँ वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल कर उनके अंदर उत्साह का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती नीतीश कुमार को भी बहुत भाती है और अब पिता के नक्शेकदम निशांत भी वहीं से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समय समय पर जदयू के बिखरने की अफवाह फैलाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भी ऐसी ही अफवाह फैलाई जा रही थी, लेकिन निशांत कुमार के पार्टी में प्रवेश के बाद सभी आलोचकों का मुंह बंद हो गया है। उन्होंने खास तौर पर तेजस्वी यादव की तरफ इशारा किया और कहा कि उनकी राजनीति धूमिल हो चली है और उनके अंदर की बौखलाहट बार बार परिलक्षित हो रही है।

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला : “बिहारी होना” सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह, भेदभाव का लगाया आरोप
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा व्यवस्था में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की कथित तौर पर सिर्फ ‘बिहारी’ होने की वजह से गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त कृष्ण गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में जहां यह घटना हुई, वहां से लेकर केंद्र तक सभी स्तरों पर सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार है, इसके बावजूद एक मेहनतकश बिहारी युवक की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार के किसी नेता में इतनी हिम्मत है कि आरोपी पुलिसकर्मी को सख्त सजा दिला सके। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीते 21 वर्षों की नीतीश-केंद्र की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों में उन्हें सम्मान के बजाय भेदभाव, संदेह और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी, इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है। तेजस्वी यादव ने मांग की, कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने इस घटना को बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय मिलना चाहिए।

प्रेम रंजन पटेल का तीखा हमला: बोले-तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली, बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड दर्ज
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली है और प्रदेश की जनता भविष्य में ऐसे नेताओं को बर्दास्त करने वाली नही हैं। पटेल ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले और विकास के ककहरे से अनजान नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता श्री यादव को बिहार के विकास से कोई सरोकार नही है और उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता की कुर्सी हथियाना और अपने परिवार के कुनबे को आगे बढ़ाना है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति में भ्रष्टाचार और घोटालों की वह कार्यसंस्कृति विरासत में मिली है, जिसने बिहार को दशकों पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं, उसी उम्र में तेजस्वी यादव ने बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड बना डाले। उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी तिजोरियां भरने का एक पारिवारिक व्यवसाय बन गया।

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार के विकास की बात करना तेजस्वी यादव के लिए केवल एक चुनावी जुमला है। हकीकत यह है कि उन्हें बिहार की जमीनी समस्याओं, आर्थिक नीतियों और विकास के रोडमैप का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विकास की बुनियादी समझ तक नहीं रखता, वह प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने का सिर्फ ढोंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास न कोई नीति, न कोई स्पष्ट विज़न और ना हीं कोई ठोस योजना है, वह केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाकर राजनीति कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्री यादव भी कुछ वैसा ही कर रहे हैं।

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
पटना। बिहार से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए यहां मतदान सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। विधानसभा परिसर में आज सुबह से ही मतदान के लिए  विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक मतदान शुरु होने से पहले ही कतार में लगे हुए दिखे, वहीँ महागठबंधन के विधायकों का नेतृत्व करने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कतार में खड़े दिखे।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सभी पांचों सीटें राजग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो जाया करती है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, हमारे विधायक आराम से चारो तरफ घूम रहे हैं। विपक्ष अपने विधायक होटल में जमा कर रखने की कोशिश कर रहा था, फिर भी कुछ विधायक गायब हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा'ऑल इज वेल'।

बिहार से आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी ङ्क्षसह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटें नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं, जिनमें जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की जाएगी।

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बोलें संगठनात्मक मुद्दों पर तुंरत होंगे फैसले
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था।

कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी, साथ ही अब संगठनात्मक मुद्दों पर फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की खराब सेहत के कारण पहले कुछ निर्णयों में देरी हो जाती थी।

इस अवसर पर तेजस्वी यादव के पिता और पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

बिहार में 10 दिनों में 50 से अधिक हत्याएं: आरजेडी ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला, कहा-फेल है सरकार
पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राज्य भर में अपराध की गति में तेज वृद्धि का आरोप लगाया है, इस दावे के साथ कि आपराधिक घटनाओं को रोकने में एनडीए सरकार पूरी तरह विफल है। सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद 21 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक यानी कि 10 दिनों के अंदर बिहार में मात्र हत्या की 50 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

हत्या के अलावा भी कई आपराधिक घटनाएं:

चोरी, डकैती, दुष्कर्म आदि घटनाएं इसके अतिरिक्त हैं। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का सहज आकलन किया जा सकता है। नवादा में फेरी लगाने वाले अतहर हुसैन की हत्या क्रुद्ध भीड़ ने कर दी। मधुबनी जिला में सुपौल निवासी नूरशेद आलम को अधमरा कर दिया। पटना के बाढ़ थानान्तर्गत जलगोविंद गांव में शनिवार रात घर में घुसकर अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

तेजस्वी के लौटने की सुगबुगाहट से रिचार्ज हुए कार्यकर्ता:

तेजस्वी यादव के बिहार आने की सुगबुहाहट के बीच राजद के नेता-कार्यकर्ता एक बार फिर पूरे जोश में हैं। अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मंत्री पति के बयान के विरोध में राजद की महिला कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले पटना में जोरदार प्रदर्शन किया।

मामले में तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर मंत्री पति के बयान का वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव पांच या छह को देश लौट सकते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है। पिता लालू प्रसाद से भी उनकी मुलाकात होनी है।

''लापता की तलाश'' आखिरी बार कब देखा... बिहार में तेजस्वी यादव के लापता पोस्टर ने मचाई सनसनी, जानें पूरा मामला
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद ये पहला मौका है जबकि बिहार की राजनीति में फिर से हंगामा शुरू हो गया है। खबर सामने आ रही है कि बिहार भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर उनका लापता का पोस्टर शेयर किया है, इससे पहले बिहार चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस बिहार भाजपा पर निशाना साधते हुए लापता का पोस्टर जारी किया था।

बता दें कि बिहार में 2 चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था जिसमें बिहार एनडीए ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने तेजस्वी यादव का सीएम फेस बनाया था। इस चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने नीतीश कुमार को सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया था।

खबरों के अनुसार, बिहार भाजपा का ऐसा करने के पीछे मकसद सिर्फ इतना था क्योंकि कई दिनों से तेजस्वी यादव बिहार में राजनीति से गायब चल रहे हैं।

लैंड फॉर जॉब घोटाला में लालू परिवार को बड़ी राहत : दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला टाला, जानें क्या है पूरा मामला ?
पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू ​परिवार को बड़ी राहत देते हुए आरोप तय करने का आदेश फिलहाल टाल दिया है। बता दें कि, सीबीआई के द्वारा दर्ज इस केस में लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा भारती, हेमा यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने थे लेकिन किन्ही कारणों से दिल्ली राउज कोर्ट ने ये फैसला 8 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को आदेश देते हुए कहा है कि, वे आरोपियों की सही ढंग से पुष्टि करें क्योंकि कई आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनका अब इस केस से कोई लेना देना नहीं है, ऐसे में उनको सजा नहीं दी जा सकती है।

बता दें कि, लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने करीब 103 लोगों के खिलाफ चार्जशीट सबमिट की थी, लेकिन इस केस में अब तक करीब 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है। इस केस से पहले 6 दिसंबर को राबड़ी देवी के उस केस में फैसला आ सकता है जिसमें उन्होंने जज विशाल गगोने को केस से ​हटाने की मांग की थी।

जानें क्या हैं लैंड फॉर जॉब केस?

दरअसल, साल 2004 से 2009 तक लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थी और उसी दौरान लालू यादव ने रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियों के बदले लोगों के परिवार के नाम पर जमीनें की थी और उस भर्ती को भी अनुचित तरीके से किया था। इसके बाद लालू विवादों में आ गए थे। सीबीआई ने इस केस में कोर्ट को बताया कि, इस मामले में बड़े लेवल पर भ्रष्ट्राचार हुआ है। सीबीआई ने धारा

बता दें कि लालू प्रसाद यादव साल 2004 से 2009 तक UPA सरकार में रेल मंत्री थे. उस दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले लोगों ने लालू यादव के परिवार के नाम पर जमीनें की थीं और भर्तियां भी अनुचित तरीके से की गईं थीं. साल 2022 में ये मामला सीबीआई और ईडी की जांच में सामने आया था। सीबीआई ने इस मामे में कोर्ट में सबूत, दस्तावेज और गवाहों के बयान आदि शामिल किए ​हैं। ईडी ने इस मामले के बारे में बताया कि, लालू ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और अन्य करीबियों के नाम पर जमीनें की थी। CBI ने इस मामले में कोर्ट में तर्क दिया था कि मामले में बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार हुआ है और ज्यादातर जमीनों के लिए लेन-देन कैश में हुआ है. CBI ने मामले में धारा 120बी, 420, 468, 467, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया ​था।

राजीव रंजन का तंज, बोलें-चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम पद के शपथ की तारीख तय करने वाले तेजस्वी को जनता ने सिखाया सबक
पटना। केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह, उर्फ ललन सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि, चुनाव से पहले उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर ली थी, लेकिन जनता ने उनको ऐसा सबक सिखाया कि वह अपनी नेतागिरी भूल गये।

राजीव रंजन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, यह हास्यास्पद है कि परिणाम आने से पहले ही श्री यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण की तारीख तय कर ली थी, लेकिन अंतत: जनता ने उन्हें सिर्फ इस लायक छोड़ा कि बमुश्किल वह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा पाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि, बिहार में विपक्ष की भूमिका अब जनता के बीच भ्रम फैलाने की रह गई है और सकारात्मक राजनीति से उसका कोई लेना देना नही है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के 15 वर्षों के जंगल राज को भूली नहीं है और उसे याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को मालूम है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा कर के दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने इस बार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है और सरकार उसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इसके आगे राजीव रंजन सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष अपनी खराब हालत के लिए खुद जिम्मेदार है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का वजूद धीरे धीरे खत्म हो रहा है।